Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • उद्यमी बनें युवा, लोन की गारंटी और ब्याज सरकार के जिम्मे : सीएम योगी

    उद्यमी बनें युवा, लोन की गारंटी और ब्याज सरकार के जिम्मे : सीएम योगी

    “सीएम युवा योजना के दो लाभार्थियों के अनुभव सुन अन्य युवाओं को मुख्यमंत्री ने किया प्रेरित”

    गोरखपुर, 10 अक्टूबर। चंपा देवी पार्क में आयोजित उत्तर प्रदेश ट्रेड शो स्वदेशी मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष मंच पर सीएम युवा (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान) योजना के दो लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने इस योजना की उपादेयता की चर्चा की और इससे अपने जीवन में आए बदलाव की जानकारी भी सबको दी। दोनों की बातों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं और अन्य युवाओं को भी उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीएम युवा ऐसी योजना है जिसमें उद्यम लगाने को मिलने वाला ऋण गारंटीमुक्त और ब्याजमुक्त है। इसमें लोन की गांरटी भी सरकार की है और ब्याज भी सरकार के जिम्मे। यही नहीं लाभार्थी को सरकार 10 प्रतिशत मार्जिन मनी भी देती है। पहले चरण में इसमें पांच लाख रुपये तक का लोन मिलता है जो अगले चरणों में दस लाख रुपये तक बढ़ जाता है। मंच पर सीएम युवा के लाभार्थी कैम्पियरगंज क्षेत्र के बंदोह निवासी रमेश यादव ने अपनी सक्सेस स्टोरी साझा करते हुए कहा कि बीकॉम तक पढ़ाई करने के बाद वह व्यवसाय करना चाहते थे, लेकिन फंड का अभाव था। सीएम युवा योजना से ब्याजमुक्त और गारंटीमुक्त ऋण लेकर उन्होंने गाय के गोबर से पूजा सामग्री, धूप, अगरबत्ती आदि बनाने का काम शुरू किया। आज उनके उत्पाद यूपी ही नहीं, दिल्ली-हरियाणा में भी बिक रहे हैं। रमेश यादव के इस कार्य की तारीफ करते हुए हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय के गोबर में तो मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।

    मंच पर दूसरी लाभार्थी बशारतपुर की मानसी ने बताया कि सीएम युवा योजना से ऋण लेकर उन्होंने घर के पैटर्न पर बने मसालों का कारोबार शुरू किया है। लोन के साथ ही उन्हें शासन के सहयोग से प्रोडक्ट प्रमोशन के कई प्लेटफार्म भी मिले। इससे उनके मसालों की ब्रांडिंग में काफी मदद मिली है और उत्पाद की मांग भी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने मानसी की तारीफ की और उत्साहवर्धन किया।

  • अंडरवर्ल्ड के निशाने पर क्रिकेटर रिंकू सिंह, धमकी देकर मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती

    अंडरवर्ल्ड के निशाने पर क्रिकेटर रिंकू सिंह, धमकी देकर मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती

    भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते सितारे रिंकू सिंह को 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार यह धमकी किसी और ने नहीं, बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गैंग ‘D कंपनी’ की तरफ से भेजी गई है।
    जानकारी के मुताबिक, ये धमकी भरे मैसेज सीधे रिंकू को नहीं बल्कि उनकी प्रमोशनल टीम को भेजे गए । इसी वर्ष टीम को तीन अलग-अलग मैसेज मिले। क्राइम ब्रांच का कहना है कि यह एक बड़ा रैकेट हो सकता है। इसी तरह के धमकी भरे ईमेल जीशान सिद्दीकी को भी मिले थे। उनके पिता और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद जीशान से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के हैं। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। बचपन में रिंकू को क्रिकेट खेलने के लिए कई बार पिता की डांट और मार भी झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी मेहनत से पहले आईपीएल में और फिर भारतीय टीम में जगह बनाई। रिंकू सिंह की सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हुई है। प्रिया उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनके पिता भी कई बार विधायक रह चुके हैं।

  • पंजाब में पसरा सन्नाटा ,एक के बाद एक फिल्मी ‘सितारों’ की मौत से हर पंजाबी टूट गया  पंजाब को आजकल न जाने

    पंजाब में पसरा सन्नाटा ,एक के बाद एक फिल्मी ‘सितारों’ की मौत से हर पंजाबी टूट गया  पंजाब को आजकल न जाने

     किसकी नजर लग गई है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब व पंजाब के लोग दुखभरी खबरें सामने आने से गम में डूबे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान न जाने पंजाब के कितने ही फिल्मी सितारे दुनिया को अलविदा कह गए, जिनमें पंजाबी फिल्मों में कामेडी के बादशाह जसविंदर भल्ला, सिंगर राजवीर जवंदा और अब आयरनमैन वरिंद्र घुम्मन शामिल हैं, जिनकी अचानक हुई मौतों ने पूरे पंजाब को शोक में डुबो दिया है। पिछले कुछ दिनों से सामने आ रही ऐसी दुखभरी खबरों ने पूरे राज्य को शोक में डाल दिया है। अब तो लोग अपने-अपने फोन की स्क्रीन भी आन करने से डरने लगे हैं कि न जानें कौन सी खबर उनको हिला दे, क्योंकि कभी फिल्म इंडस्ट्री के किसी दिग्गज के निधन की खबर सामने आ जाती है, तो कभी किसी कलाकार के अचानक चले जाने से लोग गमगीन हो जाते हैं। वहीं अब एक बार फिर पंजाब के लोगों के दिलों को झकझोर देने वाली खबर आई है कि मशहूर बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।जहां 11 दिन से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ने के बाद पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार कर दिया गया और लोगों के दिलों से अभी राजवीर जवंदा का शोक खत्म नहीं हुआ था कि दूसरी तरफ मशहूर बॉडी बिल्डर व एक्टर वरिंदर घुम्मन की मौत की खबर ने सभी को गमगीन कर दिया।

  • कमला सिंह बालिका स्कूल में मिशन शक्ति टीम ने 400 छात्राओं को किया जागरूक

    कमला सिंह बालिका स्कूल में मिशन शक्ति टीम ने 400 छात्राओं को किया जागरूक

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, गोरखपुर।

    महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति टीम सहजनवा थाना द्वारा सोमवार को कमला सिंह बालिका विद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टीम की सदस्याओं ने लगभग 400 छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, बाल अधिकार, और महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112, 1030, 108 जैसी सुविधाओं की जानकारी दी।

    कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम से सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने छात्राओं को बताया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में भयभीत होने के बजाय इन हेल्पलाइन नंबरों की सहायता लेकर तुरंत शिकायत दर्ज कर सकती हैं। सब इंस्पेक्टर विशाल सिंह ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक रहने की सलाह दी गई।

    सब इंस्पेक्टर मधु ने बालिकाओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, समाज में अपनी भूमिका को मजबूत बनाने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं को महिला सशक्तिकरण से जुड़े अनुभव साझा किए और मिशन शक्ति अभियान की सराहना की। इस मौके पर एस आई मृत्युंजय, हेड कांस्टेबल चंद्रकला, कांस्टेबल गरिमा, रीता, संगीत, किरण सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

  • तो बिगड़ जायेंगे रिश्ते… पुतिन ने चेताया ट्रम्प को

    तो बिगड़ जायेंगे रिश्ते… पुतिन ने चेताया ट्रम्प को

    युद्ध के बीच अमेरिका ने यदि यूक्रेन को टामहाक क्रूज मिसाइल दी तो उसके रूस के साथ संबंध खराब हो जाएंगे। यह बात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कही है।

    पुतिन का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से अलास्का में हुई मुलाकात के दो महीने से भी कम समय के बाद आया है। टामहाक 2,500 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइल है।

    यूक्रेनी सेना को यह मिसाइल मिलते ही 44 महीने से जारी युद्ध नए चरण में पहुंच जाएगा। अभी तक के युद्ध में अमेरिका और सहयोगी देशों ने यूक्रेन को रूस पर हमले के लिए लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल नहीं दी है जबकि यूक्रेन लगातार उसकी मांग करता रहा है।

    लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल मिलने पर यूक्रेनी सेना रूस के भीतर सटीक हमले करने में सक्षम हो जाएगी और तब रूस की जवाबी कार्रवाई से युद्ध की भीषणता और बढ़ जाएगी।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि परमाणु हथियारों की संख्या के नियंत्रण पर राष्ट्रपति पुतिन का प्रस्ताव अच्छी सोच को ध्वनित करता है। परमाणु संख्या सीमित रखने पर 2010 में दोनों देशों के बीच हुई न्यू स्टार्ट संधि 2026 में खत्म हो रही है।

    पुतिन ने सितंबर में इसके नवीनीकरण का प्रस्ताव अमेरिका।

  • महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी

    महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी

    क्योंकि जीत तो हमेशा ही खुशी देती है और जब भारत की बेटियां दुश्मन देश की टीम को पटखनी दे तो ये जीत और भी शानदार लगती हैं ।

    मैदान कोई भी हो, जीत भारत की ही होगी,

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बीती रात ICC महिला विश्व कप में एक बार फिर इतिहास रच दिया‌।

    महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर पाकिस्तान को दमदार अंदाज़ एकतरफा मुकाबले में 88 रन से हरा किया।

    पाकिस्तान को शानदार तरीके से हराकर अपना 12-0 का अटूट रिकॉर्ड कायम रखा।

    विश्व कप की ट्रॉफी अब दूर नहीं, भारत का आत्मविश्वास बुलंद है और बेटियों की नज़र अब वर्ल्ड कप खिताब पर है।

  • GST में कमी से हुई नवरात्रि पर वाहनों की जमकर खरीदारी

    GST में कमी से हुई नवरात्रि पर वाहनों की जमकर खरीदारी

    यूपी-लखनऊ GST दरों में कमी से नवरात्र पर वाहनों की जमकर हुई खरीदारी RTO में पंजीकृत नए वाहनों की संख्या पहुंची 11,388 पिछले साल की तुलना में 2,530 अधिक वाहन बिके,ज्यादा बिक्री दोपहिया वाहनों की, चारपहिया वाहनों का नंबर दूसरा,नए वाहनों की बिक्री से सरकार को 47.24 करोड़ रुपये राजस्व मिला RTO में अभी पंजीकरण की प्रक्रिया जारी अनुमान, संख्या और बढ़कर नया रिकॉर्ड बनाएगी।

  • पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत हो पति ने चार बच्चों के साथ लगाई यमुना में छलांग

    पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत हो पति ने चार बच्चों के साथ लगाई यमुना में छलांग

    शामली में पत्नी प्रेमी के साथ भागी तो पति ने 4 बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। उसने पहले 3 बच्चों को फेंका, फिर एक को लेकर खुद कूद गया। इससे पहले उसने रोते हुए वीडियो बनाकर बहन को भेजे। इसमें पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया। कहा- दोनों ने मेरी जिंदगी नर्क बना दी थी।

    फिलहाल, पांचों का अब तक पता नहीं चला है। गोताखोरों को टीम उन्हें तलाश रही है। घटना का पता उस वक्त चला, जब युवक का मोबाइल ट्रेस करते हुए पुलिसवाले यमुना पुल पर पहुंचे। वहां लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खेल कला का है।

  • ‘मुझे नहीं मिला तो…’, नोबल शांति पुरस्कार के लिए बच्चों की तरह बिलख रहे ट्रंप, अब कर दिया ये एलान

    ‘मुझे नहीं मिला तो…’, नोबल शांति पुरस्कार के लिए बच्चों की तरह बिलख रहे ट्रंप, अब कर दिया ये एलान

    डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलता है तो यह अमेरिका का अपमान होगा। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यों की आलोचना की और पूछा कि क्या कर रहा है।

    “ट्रंप के लिए नोबेल मांगने वाले पाकिस्तान ने दिया झटका, गाजा शांति प्रस्ताव से किया किनारा”

    “पाकिस्तान अमेरिका के 20 सूत्रीय गाजा शांति प्रस्ताव से पीछे हट गया है.”

    “यह वहीं पाकिस्तान है जिसने कुछ समय पहले ट्रम्प के लिए नोबल शांति पुरस्कार की मांग की थी.”

    “पाक के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने औपचारिक रूप से देश को इस प्रस्ताव से अलग करते हुए बयान दिया है.”

    “पाक के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि, यह दस्तावेज हमारा नहीं है और इसमें हमारे मूल मसौदे में बदलाव किए गए हैं.”

    “डार ने संसद में यह बयान दिया जिससे पाकिस्तान इस प्रस्ताव से आधिकारिक तौर पर दूरी बनाने वाला पहले देश बन गया है.”

    “यूरोपीय बैठक में ट्रंप की किरकिरी, गलतियां बनी ठहाकों की वजह, नोबेल प्राइज का दावा और गलत नामों पर नेताओं के तंज”

    ” ट्रंप ने हाल ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजरबैजान को ‘अबेर-बैजान’ बोल गए थे और बार-बार अजरबैजान–अल्बानिया के बीच युद्ध खत्म कराने का दावा करते रहे”

    ” इससे पहले भी उन्होंने कंबोडिया और आर्मेनिया के बीच झगड़ा खत्म करने जैसी काल्पनिक बातें कही थीं”

    “जबकि दोनों देशों का कोई ऐतिहासिक विवाद नहीं है
    यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी की मीटिंग में अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मजाक करते हुए कहा कि ट्रंप ने हमारे बीच ‘पीस डील’ कराई थी. इस पर अलीयेव जोर से हंस पड़े और मैक्रों ने भी मजाकिया अंदाज में ‘सॉरी’ बोल दिया.”

    “असल में, ट्रंप बार-बार आर्मीनिया और अल्बानिया में कन्फ्यूज होते रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि अल्बानिया अमेरिका से 342 गुना छोटा देश है, और उसके प्रधानमंत्री ने भरी महफिल में दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के राष्ट्रपति को हंसी का पात्र बना दिया.”

     डोनाल्ड ट्रंप जिस नोबेल शांति पुरस्कार के लिए पिछले कार्यकाल से जोर लगा रहे हैं, कुछ ही दिनों में उसकी घोषणा होने वाली है. बकौल ट्रंप, उन्होंने सात युद्ध रोके इसलिए ये शांति पुरस्कार उनका होना चाहिए. पहले टर्म में भी वे खुद को मजबूत दावेदार मानते रहे.

     डोनाल्ड ट्रंप का लॉन्ग टर्म गोल रहा, नोबेल पीस प्राइज हासिल करना. वे दावा कर रहे हैं कि उनकी वजह से बड़े-बड़े युद्ध रुक या टल गए, जो परमाणु जंग में बदल सकते थे. अपने इस शांति अभियान के हवाले से वे बार-बार नोबेल की इच्छा जताते रहे. रिजल्ट का दिन करीब आने के साथ ही ट्रंप आक्रामक हो चुके. वे कह रहे हैं कि उन्हें पुरस्कार न मिलने का मतलब अमेरिका का अपमान है.

     ट्रंप पिछले महीनों में कई बार दोहरा चुके कि उनकी ट्रेड डिप्लोमेसी ने कई देशों में जंग रुकवाई. यहां तक कि वे भारत-पाकिस्तान लड़ाई को भी रोकने का श्रेय लेते रहे, जबकि भारत ने हर बार इससे इनकार किया.

    दरअसल नोबेल कमेटी पूरी तरह से तटस्थ होकर फैसला लेती है. नॉर्वे की संसद की बनाई हुई पांच सदस्यीय कमेटी में पुरस्कारों के लिए जनवरी में नॉमिनेशन बंद हो जाता है. इसके बाद सैकड़ों या हजारों नामों में से छंटनी होती है.

     विशेषज्ञों की एक टीम इन नामांकनों की गहराई से जांच करती है. वे देखते हैं कि उम्मीदवार का शांति में कितना योगदान रहा और इसका असर कितना लंबा होगा. प्रोसेस महीनों चलती है. ये भी चेक किया जाता है कि क्या नाम के पीछे राजनीतिक जोर है या जेनुइन है. फिर कमेटी बंद कमरे में बैठकर वोटिंग करती है. सबसे ज्यादा वोट पाने वाला विजेता होता है.

     ट्रंप का नोबेल प्राइज पाने का सपना नया नहीं है. वह पहले भी कई बार कह चुके हैं कि ‘सब कहते हैं मुझे नोबेल मिलना चाहिए.’ उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने ‘सात युद्ध खत्म किए हैं’ और अब आठवां युद्ध यानी इजराइल-हमास की लड़ाई रोकने की कोशिश में हैं.

     डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार मिलना मुश्किल है. ट्रंप कई बार नोबेल के लिए नामांकित हो चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद उनकी उम्मीदें कम हैं. ओस्लो की नोबेल कमेटी ऐसे नेताओं को प्राथमिकता देती है जो जलवायु परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाते हैं.

    ट्रंप के विवादित बयानों और वैश्विक संस्थाओं के प्रति उनके रुख के कारण उनके लिए यह रास्ता कठिन है. नॉर्वे की पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की निदेशक नीना ग्रेगर ने कहा, ‘ट्रंप की भाषा और रवैया शांति की भावना से मेल नहीं खाता. इसलिए इस साल उनके जीतने की संभावना बहुत कम है.’

  • राजधानी की बेटीयों ने किया नाम रौशन

    राजधानी की बेटीयों ने किया नाम रौशन

    लखनऊ। राजधानी की बेटियों ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ की प्रीति कांडू और साक्षी चौरसिया को सम्मानित किया।

    अलीगंज स्थित प्रादेशिक स्टाफ एवं शोध प्रशिक्षण केंद्र की छात्रा प्रीति कांडू ने इंजीनियरिंग ट्रेड की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया है, जबकि साक्षी चौरसिया ने शिल्प प्रशिक्षक प्रशिक्षण योजना (CITS) परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप-15 में स्थान हासिल किया।

    सम्मान प्राप्त करने के बाद दोनों छात्राओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों सम्मान मिलना किसी सपने के पूरे होने जैसा है। इस उपलब्धि से उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अपने शिक्षकों, संस्थान और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से राष्ट्र निर्माण में कौशल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “देश के विकास में युवा शक्ति का कौशल सबसे बड़ी पूंजी है।”