Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • सास ने बहू को किया किडनी किया दान, मां ने कर दिया था मना

    सास ने बहू को किया किडनी किया दान, मां ने कर दिया था मना

    एटा में एक सास ने अपनी बहू को एक किडनी दान कर दी। डिलीवरी के समय बहू के पेट में इन्फेक्शन फैल गया था। इससे उसकी दोनों किडनियां 75% तक खराब हो गई थीं। महिला ने अपनी मां से मदद मांगी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद सास ने आगे आकर अपनी किडनी देने का फैसला लिया। उनका ब्लड ग्रुप भी बहू से मैच कर गया।

    लखनऊ के राम मनोहर लोहिया में 13 सितंबर को महिला का ऑपरेशन हुआ था। देख-रेख के लिए अभी परिवार 1 साल तक लखनऊ में ही रहेगा। पूरे ऑपरेशन में 30 लाख का खर्च आया है। मामला एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र का है।

  • राष्ट्र के नाम पीएम मोदी का संबोधन

    राष्ट्र के नाम पीएम मोदी का संबोधन

    पीएम मोदी का देश को संबोधन शुरू, कहा- सूर्योदय के साथ ही जीएसटी बचत उत्सव शुरू होगा,पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू, देशवासियों को दीं शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं।

    पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय लोग, न्यू मिडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमी, सभी को ये बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा। यानी त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा।

    साथियों जब साल 2017 में जीएसटी रिफॉर्म्स की तरफ कदम बढ़ाया था, तब नया इतिहास रचने की शुरुआत हुई थी। आप सभी लोगों को देश के व्यापारी, अलग-अलग टैक्स के जाल में उलझे हुए थे। एंट्री टैक्स, सेल्स टैक्स, एक्साइज, वैट, सर्विस टैक्स न जाने भांति-भांति के दर्जनों टैक्स देश में थे।

    साथियों टैक्स और टोल के जंजाल से ये तबके हालात थे। और मैं आपको सिर्फ एक पुराना उदाहरण याद दिला रहा हूं। तब लाखों कंपनियों और देशवासियों को अलग-अलग तरह के टैक्स के जाल की वजह से रोज परेशानी होती थी। सामान को एक शहर से दूरे शहर पहुंचने के बीच जो खर्च बढ़ता था, वो खर्च भी गरीब को उठाना पड़ता था। वो खर्च ग्राहकों को उठाना पड़ता था। देश को इस से निकालना जरूरी था।

    वर्तमान जरूरतों और भविष्य को देखते हुए जीएसटी के नए सुधार लागू हो रहे हैं। अब सिर्फ 5 फीसदी और 18 फीसदी के ही टैक्स स्लैब रहेंगे। यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल की ज्यादा सस्ती हो जाएंगे। खाने-पीने का सामान, दवाइयां, ब्रश-पेस्ट, बीमा। ऐसे ज्यादातर सामान पर या तो टैक्स शून्य होगा या 5 फीसदी टैक्स होगा। जिन सामानों पर पहले 12 फीसदी टैक्स लगता था, उनमें से करीब 99 फीसदी चीजें अब पांच फीसदी टैक्स के दायरे में हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 साल में देश में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है। गरीबी को परास्त किया है और गरीबी से बाहर निकलकर एक बहुत बड़ा समूह नियो मिडिल क्लास के तौर पर बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। इस क्लास की अपनी महत्वाकांक्षाएं और सपने हैं। इस साल सरकार ने 12 लाख तक की इनकम को टैक्स मुक्त कर उपहार दिया और जब 12 लाख तक वेतन पर टैक्स शून्य हो जाए तो मध्यमवर्ग को तो काफी सुविधा हो जाती है।

    अब गरीब की बारी है. नियो मिडिल क्लास की बारी है। अब इन्हें डबल बोनांजा मिल रहा है। जीएसटी कम होने से देश के नागरिकों के लिए अपने सपने पूरे करना और आसान होगा। घर बनाना, स्कूटर-कार खरीदना हो, इन सब पर अब कम खर्च करना होगा। अब आपका घूमना भी सस्ता होगा, क्योंकि होटल के कमरों पर भी जीएसटी कम कर दिया गया है।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब हमें आत्मनिर्भरता के मंत्र के साथ आगे बढ़ना होगा। जो देश के लोगों की जरूरत है, जो हम देश में बना सकते हैं, वो हमे देश में ही बनाना चाहिए। जीएसटी की दरें कम होने से नियम और प्रक्रियाएं और आसान बनने से हमारे एमएसएमई, हमारे लघु, कुटीर उद्योगों को बहुत फायदा होगा। उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स भी कम देना पड़ेगा। यानी उनको भी डबल फायदा होगा।

    इसलिए आज मेरी एमएसएमई से, चाहे लघु हों या सूक्ष्म या कुटीर, आप सबसे बहुत अपेक्षाएं हैं। आपको भी पता है कि जब भारत समृद्धि के शिखर पर था, तब अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हमारे लघु-कुटीर उद्योग थे। भारत की मैन्युफैक्चरिंग और क्वालिटी बेहतर होती थी। हमें उस गौरव को वापस पाना है। जो हमारे उद्योग बनाएं वो दुनिया में उत्तम से उत्तम हों। जो हम बनाएं वो दुनिया में बेस्ट के पैरामीटर को पार करने वाला हो। हमारे उत्पाद दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाएं।

    पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि दुकानदार भाई-बहन जीएसटी सुधार को लेकर उत्साह में है। वे इसके फायदों को ग्राहकों को पहुंचाने में जुटे हैं। हम नागरिक देवो भवः के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अगर हम इनकम टैक्स में छूट और जीएसटी में छूट को जोड़ दें तो एक साल में जो निर्णय हुए हैं, उससे देश के लोगों को 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा की बचत होगी। इसलिए यह बचत उत्सव बन रहा है।

    राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जाने-अनजाने में हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सी विदेशी चीजें जुड़ गई हैं। हमारी जेब में कंघी देशी है कि विदेशी है, हमें पता ही नहीं। अब हमें इससे मुक्ति पानी होगी। हमें वो चीजें खरीदनी होंगी जो भारत में बनी हो, जिसमें हमारे देश के बेटे-बेटियों का पसीना हो, हमें देश के घरों को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है।

    गर्व से कहो कि मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी सामान की बिक्री भी करता हूं। ये हर भारतीय का मिजाज बनना चाहिए। जब ये होगा तो भारत तेजी से विकसित होगा। मेरा आज सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है कि आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान के साथ, स्वदेशी के इस अभियान के साथ अपने राज्यों में उत्पादन को गति दें। पूरी ऊर्जा और उत्साह से। निवेश के लिए माहौल बनाएं, जब केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढेंगे तो विकसित भारत का सपना पूरा होगा। इसी के साथ मैं इस बचत उत्सव की अनेक शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात समाप्त करता हूं।

  • 22 सितंबर 2025 को बरारार होंगे दिन और रात

    22 सितंबर 2025 को बरारार होंगे दिन और रात

    क्या होता है संपात बिंदु या Equinox : जब दिन-रात होते हैं बराबर, जानिए इसके पीछे का संपूर्ण खगोलीय रहस्य एवं मान्यताएँ ।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि Equinox (संपात बिंदु) वह खगोलीय घटना होती हैं जब सूर्य आकाशीय भूमध्य रेखा को पार करता है; अर्थात सूर्य की किरणें भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर पड़ती हैं। इसी का नतीजा होता कि पृथ्वी पर दिन और रात की अवधि लगभग समान हो जाती है। और यह खगोलीय घटना साल में दो बार घटित होती है: वसंत संपात (लगभग 21 मार्च) और शरद संपात (लगभग 22-23 सितंबर)। इस वर्ष शरद संपात 22 सितंबर को घटित होगा।

    वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला (तारामण्डल) गोरखपुर के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि 22 सितंबर 2025 को दिन और रात बराबर होंगे और इस दिन के बाद धीरे धीरे भारत समेत पूरे उत्तरी गोलार्ध में पड़ने वाले तमाम देशों में भी दिन छोटे और रातें बड़ी होनी शुरू जायेंगी।

    क्या होते हैं संपात बिंदु ( Equinox ) ?

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि  “Equinox” का अर्थ “समान रात” होता है (Latin: aequus = समान, nox = रात)।

    इस दिन पृथ्वी पर दिन और रात लगभग बराबर हो जाते हैं, शरद संप्राप्त उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु की शुरुआत का संकेत देता है और दक्षिणी गोलार्ध में यह वसंत की शुरुआत को दर्शाता है। या कुछ यूं कहें कि Equinox (संपात बिंदु ) वह खगोलीय घटना है जब सूर्य, पृथ्वी की भूमध्य रेखा (Equator) के ठीक ऊपर दिखाई देता है। इस दिन पूरी दुनिया में दिन और रात की लंबाई लगभग बराबर होती है।

    भारत में कब और कैसे घटित होगी यह खगोलीय घटना ?

    इस बाबत खगोलविद अमर पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में शरद संपात 22 सितंबर को घटित होगा। भारत में इस दिन सूर्य बिल्कुल पूर्व दिशा से उगता हुआ और बिल्कुल ठीक पश्चिम दिशा में अस्त होता हुआ दिखाई देगा।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह भी विशेष ध्यान रहे कि सूर्य को कभी भी साधारण आँखों से नहीं देखना चाहिए हैं ,नहीं तो सूर्य से आने वाली अल्ट्रा वॉयलेट, इंफ्रा रेड एवं अन्य प्रकार की घातक किरणों से आंखों को गहरा नुकसान हो सकता है। सूर्य को देखने के लिए किसी प्रमाणित विशेष सूर्य चश्मे या सोलर गॉगल या पिन होल कैमरा अथवा विशेष सूर्य दर्शी सोलर फ़िल्टर युक्त दूरबीनों से ही किन्हीं विशेषज्ञों की मदद से ही देखना चाहिए।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को सूर्य का उदय और अस्त की दिशा ठीक 90° और 270° पर होगी है। एवं 22 सितंबर 2025 को रात 11:49 बजे (IST) यानि उस समय दिन और रात लगभग बराबर होंगे। एवं इस दिन के बाद से ही उत्तरी गोलार्ध (भारत सहित) में रातें लंबी और दिन छोटे होने शुरू हो जाएंगे।

    क्या है इसके पीछे का खगोलीय कारण ?

    खगोलविद ने बताया कि इसके पीछे का खगोल विज्ञान कुछ इस प्रकार होता है। जैसा कि सर्वविदित है कि पृथ्वी अपनी काल्पनिक धुरी या अक्ष पर 23.5° झुकी हुई है यह झुकाव ही ऋतु परिवर्तन का कारण होता है, और अपने इसी झुकाव के साथ ही अपने अक्ष पर एक घूर्णन पूरा करने को एक पूर्ण दिवस कहा जाता है उसके साथ साथ ही आगे बढ़ते हुए सूर्य की परिक्रमा भी करती रहती है जब एक परिक्रमण पूरा होता है तो इसी को एक वर्ष कहा जाता है और जब मार्च और सितंबर के दौरान सूर्य की किरणें सीधे भूमध्य रेखा पर पड़ती हैं इसलिए उस दिन पूरी दुनिया में दिन और रात लगभग बराबर हो जाते हैं। और अब अगर हम बात करें मार्च संपात की तो पाते हैं कि मार्च संपात के बाद उत्तरी गोलार्ध में गर्मी बढ़ने लगती है। और सितंबर संपात के बाद उत्तरी गोलार्ध में ठंडक (शरद ऋतु) शुरू हो जाती है।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि इसको लेकर पूरी दुनिया में मानव सभ्यता की अपने अपने हिसाब से अनेकों प्राचीन मान्यताएँ भी रही हैं । जैसे कि मिस्र की सभ्यता में कुछ पिरामिड और मंदिर/ विशेष स्थान एवं खगोलीय यंत्र ऐसे बनाए गए थे कि संपात Equinox के दिन सूर्य की किरणें विशेष कोण पर पड़ें। और माया सभ्यता में चिचेन इत्ज़ा (Chichen Itza) के पिरामिड पर इस दिन सूर्य की छाया सांप के आकार की प्रतीत होती थी, जिसे देवता कुकुलकन का आगमन माना जाता था। एवं यूनान और रोम में इस दिन को फसल कटाई और ऋतु परिवर्तन का त्योहार माना जाता था। प्राचीन कालीन भारतीय वैज्ञानिक इतिहास में भारतीय प्राचीन पंचांग और प्राचीन खगोल विज्ञान और गणित ज्योतिष में संपात बिंदुओं को ऋतु परिवर्तन का संकेत माना गया है तथा यहाँ इसे कृषि चक्र और पर्व-त्योहारों आदि से भी जोड़ा गया है।

    (Equinox ) संपात का असर क्या होता है:

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने इसके बारे में कुछ संक्षित बिंदुओं में इस प्रकार बताया कि

     इस दौरान दिन और रात लगभग बराबर होंगे

     सूर्य ठीक पूरब से निकलकर ठीक पश्चिम में अस्त होगा।

      दिनभर छाया की दिशा दक्षिण की ओर मुख्य रूप से रहती है (उत्तरी गोलार्ध में)।

    शरद संप्राप्त का खगोलीय महत्व

     सूर्य का स्थान: सूर्य सीधे पृथ्वी के विषुवत रेखा के ऊपर होता है।

    दिन-रात का संतुलन: धरती पर सभी स्थानों पर दिन और रात की लंबाई लगभग बराबर होती है।

     ऋतु परिवर्तन: उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु की शुरुआत, दक्षिणी गोलार्ध में वसंत की शुरुआत।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने निष्कर्ष के तौर पर बताया कि खगोलीय संपात बिंदु (Equinox) केवल एक खगोलीय घटना नहीं है,बल्कि यह मौसम बदलने का वैश्विक संकेत भी होता है। इसीलिए भारत सहित पूरी दुनिया में यह दिन यह बताता है कि पृथ्वी का झुकाव और गति हमारे जीवन, ऋतुओं और फसलों पर कितना गहरा असर डालता है। साथ ही, यह प्राचीन कालीन मान्यताओं और आधुनिक खगोल विज्ञान को जोड़ने वाली एक अद्भुत कड़ी भी है।

  • “युवान” – आ रहा है एक नया धमाका, मिर्ज़ापुर और पंचायत को देगा टक्कर

    “युवान” – आ रहा है एक नया धमाका, मिर्ज़ापुर और पंचायत को देगा टक्कर

    भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म् पर जल्द ही एक और नया वेब शो दर्शकों के बीच तहलका मचाने आ रहा है। “युवान” नाम की इस हिंदी वेब सीरीज़ में देसी मसाला, एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा जो अब तक सिर्फ मिर्ज़ापुर और पंचायत जैसे शोज़ में ही महसूस हुआ है।

    4 एपिसोड्स में बनी यह वेब सीरीज़ इस समय उत्तर प्रदेश की रियल लोकेशन्स पर शूट हो रही है। गाँव की गलियाँ, कस्बों का रंग, और देसी टच से भरी कहानी इसे दर्शकों के और भी करीब ले आएगी।

    कलाकार और क्रू

    • मुख्य कलाकार: ऋतु सिंह, कुनाल सिंह राजपूत, स्वीटी कुमारी, कौशल शर्मा
    • निर्देशन: उपेन्द्र साहू और सुनील मांझी
    • सहायक निर्देशक: मिलन, दिनेश
    • डीओपी: प्रदीप शर्मा
    • कैमरा असिस्टेंट: अमर शर्मा
    • प्रोडक्शन: अजय निगम, सोरव सिंह, अमीश मांझी
    • लाइन प्रोडक्शन: अमित पाठक, कुंवर सिंह
    • फाइट मास्टर: दिनेश मास्टर

    निर्माण

    यह वेब सीरीज़ AR7 Entertainment के बैनर तले निर्मित हो रही है और इसे अनुज कुमार ओझा ने प्रोड्यूस किया है। यह बैनर नई और दमदार कहानियों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए लगातार चर्चाओं में रहा है।

    कहानी की झलक

    “युवान” एक ऐसी कहानी है जो समाज की हकीकत और देसी जज़्बात को बड़े ही धारदार अंदाज़ में परदे पर लाने वाली है। इसमें राजनीति की चालें, सत्ता का खेल, परिवार के रिश्तों की जटिलताएँ और ज़मीनी हकीकत का तड़का सब देखने को मिलेगा।

    क्या होगा खास?

    • देसी अंदाज़ में पेश किया गया एक्शन और ड्रामा।
    • उत्तर प्रदेश की असली गलियों और लोकेशन्स पर शूट, जिससे असलीपन और भी बढ़ेगा।
    • ओटीटी की दुनिया में मिर्ज़ापुर जैसी पकड़ और पंचायत जैसी सच्चाई के साथ एक बिल्कुल नया ज़ायका।

    निर्माताओं का कहना है कि “युवान” दर्शकों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि एक नई सोच भी देगा। देसी मसाले से भरपूर यह वेब सीरीज़ आने वाले समय में ओटीटी पर बड़ी हलचल मचाने के लिए तैयार है।

  • राष्ट्रपति करेंगी बांके बिहारी के दर्शन : मथुरा दौरा

    राष्ट्रपति करेंगी बांके बिहारी के दर्शन : मथुरा दौरा

    उत्तर मध्य रेल आगरा मंडल रेल प्रशासन जूटा तैयारी में राष्ट्रपति के 25 सितंबर को संभावित आगमन को लेकर जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। कोसी से लेकर मथुरा जंक्शन के बीच पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। आरपीएफ और जीआरपी के जवान अलग अलग प्वाइंटों पर तैनात किए जाएंगे। राष्ट्रपति स्पेशल ट्रेन से वृंदावन रोड स्टेशन पर उतरेंगी। वहां से सड़क मार्ग से जंक्शन पहुंचेंगी। राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म संख्या आठ पर खड़ी कराई जाएगी। हालांकि अभी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु स्पेशल ट्रेन से वृंदावन रोड स्टेशन पहुंचेंगी। यहां से वह वृंदावन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी।

  • पीएम नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे करेंगे देश को संबोधित, करेंगे कोई बड़ा ऐलान

    पीएम नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे करेंगे देश को संबोधित, करेंगे कोई बड़ा ऐलान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 सितंबर की शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

    इस संबोधन में पीएम मोदी कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

    कयास लगाए जा रहे हैं पीएम मोदी कोई बड़ी घोषणा का ऐलान कर सकते हैं।

    पीएम मोदी राष्ट्र के संबोधन में जीएसटी स्लैब के बारे में भी बात कर सकते हैं। इसमें GST सुधारों पर जानकारी दे सकते हैं।

  • बांग्लादेश में लगे भूकंप के झटके

    बांग्लादेश में लगे भूकंप के झटके

    इस वक्त की बड़ी खबर !

    बांग्लादेश में भूकंप के तेज झटके..!

    7.7 तीव्रता से हिले ढाका और चटगांव।

  • I Love Mohammad” मामले में FIR रद्द करने की माँग तेज़

    I Love Mohammad” मामले में FIR रद्द करने की माँग तेज़

    लखनऊ बाज़ारखला अपडेट। तहफ्फुज-ए-औक़ाफ़ सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद तौहीद नजमी ने की कार्रवाई करते हुए ACP बाजारखाला के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा गया, जिसमे FIR रद्द करने और भविष्य में ऐसी कोई FIR दर्ज न हो माँग की गई.

  • पकड़ी गई 70 लीटर अवैध शराब

    पकड़ी गई 70 लीटर अवैध शराब

    बिग ब्रेकिंग : कुशीनगर। पडरौना रेलवे स्टेशन रोड से लगभग 70 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई।

    “बस के साथ दो हिरासत में”

    पडरौना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

    इस दौरान मिश्रौली चौकी इंचार्ज सनी ज्वाला, सुभाष चौक चौकी इंचार्ज अमित सिंह, कांस्टेबल अंकुर सिंह रहें सामिल।

  • मिशन शक्ति 5 का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

    मिशन शक्ति 5 का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन बनानें के मिशन शक्ति 5 का ऑन लाइन शुभारंभ किया। मंडलायुक्त सभागार में इस दौरान यूपी सरकार के केंद्रीय मत्स्य मंत्री संजय निषाद राज्य सभा सांसद श्री मती संगीता यादव विधायक गण विपिन सिंह महेंद्र पाल सिंह प्रदीप शुक्ला बाल विकास परियोजना अधिकारी मोहित सक्सेना एडीजी जोन मुथा अशोक जैन डीआईजी रेंज एसएस चनप्पा मंडलायुक्त अनील ढिंगरा जिलाधिकारी दीपक मीणा एसएसपी राज करन नय्यर सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी जिला विकास अधिकारी राज मणि वर्मा अपर आयुक्त राम आश्रय सीएमओ राजेश झा सुनीता पटेल सहित नारी शक्ति मौजूद रहीं।