Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

SBI में दिनदहाड़े डकैती, एक करोड़ कैश और 20 किलो सोना लूटकर बदमाश फरार
कर्नाटक में SBI में बड़ी लूट हुई है। हथियारों से लैस बदमाशों ने एक करोड़ कैश और 20 किलो सोना लूट लिया है। वरादात के बाद हड़कंप मच गया है।
-

‘भगवान विष्णु के भक्त हो, उनसे ही कुछ करने के लिए कहो’; SC ने की ये टिप्पणी ?
सुप्रीम कोर्ट ने खजुराहों के जावरी मंदिर में भगवान विष्णु की बिना सिर की मूर्ति को रीस्टोर करने की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि यह मामला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन है और वें ही इस पर फैसला लेंगे।
-

पीएम की मां के AI वीडियो पर कोर्ट सख्त
BREAKING NEWS : कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी और उनकी मां के AI वीडियों के मामले पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है.
अदालत ने कांग्रेस से तत्काल रूप से इस वीडियो को हटाने का निर्देश दिया है.
-

पिता अमीर हो तो भी मां से नहीं छीने जा सकते हैं बच्चे: सुप्रीम कोर्ट
जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी मां को केवल इसलिए बच्चे की कस्टडी से वंचित नहीं किया जा सकता क्योंकि बढ़ आर्थिक रूप से पिता जितनी सक्षम नहीं है। कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चे की कस्टडी तय करते समय माता-पिता की आर्थिक स्थिति से ज्यादा बच्चे का कल्याण और उसकी बेहतरी प्राथमिकता होनी चाहिए।
-

पशु तस्करों ने NEET छात्र की हत्या, मुंह में गोली मारकर की हत्या
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर मे पिपराइच थाना क्षेत्र में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की पशु तस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बीती रात करीब ढाई बजे तीन गाड़ियों से पशु तस्कर गांव में पहुंचे। वे मवेशियों को खूंटे से खोल रहे थे, तभी गांव वालों ने शोर मचा दिया।छात्र भी शोर मचाते हुए पीछे-पीछे दौड़ने लगा। इसके बाद तस्करों ने उसे पकड़कर डीसीएम में जबरन बैठा लिया। करीब एक घंटे तक उसे घुमाते रहे। फिर उसके मुंह में गोली मार दी और शव को घर से करीब 4 किलोमीटर दूर फेंक दिया।
इधर, गुस्साई भीड़ ने एक डीसीएम को पकड़ लिया, लेकिन उसमें सवार तस्कर भाग निकले। हालांकि एक तस्कर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।छात्र की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने गोरखपुर-पिपराइच रोड पर जाम लगा दिया। सुबह चार थानों की फोर्स और PAC मौके पर पहुंच गई। अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मृतक की पहचान दीपक गुप्ता (19) के रूप में हुई है। प -

नेपाल में अब तक 72 मरे, सभी को मिला शहीद का दर्जा, मिलेगा 10 – 10 लाख नेपाली रुपया
नेपाल में भ्रष्टाचार और आर्थिक असमानता के खिलाफ भड़के जेन- जेड प्रदर्शनों में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 59 प्रदर्शनकारी, तीन पुलिसकर्मी और 10 कैदी शामिल हैं, जो जेल से भागने की कोशिश कर रहे थे। हालात बिगड़ने के बीच देश की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने एलान किया कि इन मृतकों को ‘शहीद’ का दर्जा दिया जाएगा और उनके परिवारों को 10 लाख नेपाली रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। नव नियुक्त अंतरिम प्रधानमंत्री कार्की ने अपने कार्यभार संभालने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 8 सितंबर को जिनकी मौत हुई है, उन्हें आधिकारिक तौर पर ‘शहीद’ कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि घायलों का पूरा इलाज सरकार कराएगी और उन्हें भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा सरकार शवों को काठमांडू से उनके जिलों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। कार्की ने यह भी कहा कि जिनकी निजी संपत्तियां प्रदर्शन के दौरान जलाई गई हैं, उन्हें भी मदद दी जाएगी। सरकार उन्हें आसान शर्तों पर ऋण या अन्य उपायों के जरिए राहत देगी। उन्होंने साफ किया कि तोड़फोड़ और आगजनी में शामिल लोगों की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-

5 साल तक मुस्लिम होने का प्रावधान खारिज
वक्फ कानून की कुछ धाराओं पर रोक; सुप्रीम कोर्ट ने और क्या-क्या कहा ?
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुनाते हुए कुछ प्रावधानों पर रोक लगा दी है।
-

इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR भरने की डेडलाइन आज खत्म
बस कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. इस बार आयकर विभाग ने 31 जुलाई की पुरानी अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी थी, ताकि टैक्सपेयर्स को समय मिल सके. लेकिन अब टैक्स डिपार्टमेंट लगातार रिमाइंडर भेज रहा है कि तय समय तक ITR फाइल किया जाए. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो डेडलाइन बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं और आखिरी दिन इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए.
-

सहारा के निवेशकों को लौटाने होंगे पैसे, सुप्रीम कोर्ट ने दिखाया कड़ा रुख
सहारा के निवेशकों के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,
5,000 करोड़ होंगे जारी, लाखों जमाकर्ताओं को राहत…
नई दिल्ली:सहारा निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है.
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) के पास रखे गए सहारा रिफंड खाते से 5,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएं.
यह रकम उन जमाकर्ताओं को लौटाई जाएगी जिन्होंने सहारा समूह की सहकारी समितियों में निवेश किया था.
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की अर्जी पर यह फैसला सुनाते हुए निवेशकों को भुगतान की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी है.









