Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच रक्षा समझौता
इस संधि के तहत दोनों देशों ने यह तय किया है कि अगर किसी बाहरी देश ने किसी एक पर हमला किया, तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा।
यह समझौता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच हुआ।
इजरायल द्वारा कतर पर हमले के बाद अमेरिका की दोस्ती के बूते अब रक्षा गारंटी की गारंटी नहीं है इसलिए इस तरह से समझौते हो रहे हैं।
-

नेक्स्ट जेन GST पर CM योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
लखनऊ। ‘PM की तरफ से देशवासियों के लिए गिफ्ट’।
GST रिफॉर्म दीपावली का उपहार- CM योगी।
‘टैक्स रिफॉर्म का यह बड़ा प्रयास’।
‘GST रिफॉर्म से व्यापारी की परेशानी दूर’।
‘22.80 लाख करोड़ का GST संग्रह हुआ’।
‘टैक्स पेयर्स की संख्या 1.52 करोड़ हो गई’।
देश में एयरपोर्ट की संख्या 160 हो गई- CM योगी।
‘GST पर फैसला के लिए PM मोदी, वित्त मंत्री को धन्यवाद’।
‘GST काउंसिल का फैसला शारदीय नवरात्र पर लागू हो रहा है’।
‘GST सुधारों से आम जनता को फायदा होगा’।
’12, 28 % के GST ख़त्म हो गया है’।
GST सुधारों से उद्यामियों को लाभ मिलेगा- CM योगी।
‘सामान्य गृहस्थ परिवार के लिए बड़ी राहत होगी’।
‘ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतर करेंगे’।
‘घरेलू समानों पर टैक्स कम होगा तो खपत बढ़ेगी’ , SD
‘स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी दवाइयों, यंत्रों पर बड़ी राहत’।
उत्तर प्रदेश सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला प्रदेश बना- CM योगी।
-

बारह सौ विद्यार्थियों की हुई स्वास्थ्य जांच, 481 में मिली रक्त की कमी
“सेवा पर्व के उपलक्ष्य में हुआ बाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन”
“स्कूली विद्यार्थियों के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ दिया गया परामर्श”

गोरखपुर। जिले में शुरू हुए सेवा पर्व के उपलक्ष्य में निःशुल्क बाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर बारह सौ विद्यार्थियों की जांच की गई। इनमें से चार सौ इक्यासी बच्चों में खून की कमी मिली। इन सभी बच्चों को आयरन की गोलियां और विटामिन की गोलियां निःशुल्क वितरित की गई हैं। निःशुल्क बाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन जंगल धूषण के पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल में स्वयंसेवी संस्था सेफ सोसाइटी और देसाई फाउंडेशन ने किया।
बाल स्वास्थ्य मेले में बच्चों के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उन्हें पोषण, सही खानपान, स्वच्छता, गुड हैबिट-बेड हैबिट, शुद्ध पेयजल और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक भी किया गया। मेले का उद्घाटन समाजसेवी सुधा मोदी ने किया। इस अवसर पर भाजपा के अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री सोनिका खरवार भी मौजूद रहीं। सेफ सोसाइटी संस्था के निदेशक विश्व वैभव शर्मा ने बताया कि मेले में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उन्हें निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। मेले के दौरान 634 बच्चों के दांतों और 349 बच्चों के आंखों की जांच कर विशेष परामर्श दिया गया। सभी विद्यार्थियों की लंबाई और वजन की जांच कर उनके पोषण स्तर का भी आंकलन किया गया।
-

मृतक छात्र के पिता सहित चार सदस्यीय परिजन डीएम से सुरक्षा व आर्थिक मदद की लगाई गुहार, डीएम ने दिया आश्वाशन
गोरखपुर। सोमवार की रात्रि में चरगांवा विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले पिपराइच थाने के ग्राम पंचायत जंगल घुसढ के महुआ चापी में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र दीपक की पशु तस्करों द्वारा निर्मम हत्या कर दिया गया था जिसको लेकर पीड़ित परिवार सुरक्षा व आर्थिक मदद की गुहार जिलाधिकारी से बुधवार को लगाई ।
बताते चलें कि मृतक छात्र के दुर्गेश गुप्ता ने अपनी पत्नी श्रीमती सीमा देवी भाई वीरेंद्र गुप्ता व मृतक छात्र के मामा विजय गुप्ता सहित परिवार के चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात कर परिवार की सुरक्षा के बाबत सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस,शासन से आर्थिक मदद,परिवार के एक सदस्य को नौकरी छोटे बेटे की पढ़ाई फ्री व घटना में लिप्त दोषी पशु तस्करों के एनकाउंटर कि मांग लिखित प्रार्थना पत्र सौंप कर किया। परिजन की ओर से जिलाधिकारी से मुलाकात कर आए मृतक छात्र के पिता दुर्गेश गुप्ता ने ने बताया कि सुरक्षा के लिए प्रकिया पूर्ण करने पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की बात जिलाधिकारी द्वारा कहा गया शेष मांग को शासन स्तर से पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया है वहीं सदर तहसील प्रशासन दुर्गेश गुप्ता के घर लेखपाल द्वारा राशन भेजा जाएगा। -

खुलेआम बिना हेलमेट दिया जा रहा है पेट्रोल, सीएम और डीएम का कोई डर नहीं
गोरखपुर। प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश और जिलाधिकारी के सूक्ष्म निर्देशन को धता बताते हुए गोरखपुर में कुछ पेट्रोल पंप खुलेआम बिना हेलमेट के तेल दे रहे हैं।
इस संबंध में आज वरिष्ठ पत्रकार रत्नाकर सिंह एडवोकेट ने जिला पूर्ति अधिकारी को प्रेषित एक पत्र में बताया कि आज प्रातः 11:00 बजे गोल्फ कोर्स सिविल लाइंस में गोरखपुर ऑटो पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के तेल दिया जा रहा था और मैनेजर से जब इस बात के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि अगर सारे आदेश मान लिए गए तो पेट्रोल पंप बंद करना पड़ेगा। इस संबंध में एक वीडियो क्लिप के साथ जिला पूर्ति अधिकारी और को एक कंप्लेंट दी गई है साथ ही जिलाधिकारी गोरखपुर के सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप कंप्लेंट भी की गई है। यह स्थिति माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों का खुला उल्लंघन होने के साथ ही जिलाधिकारी के सूक्ष्म निर्देशन की अवहेलना भी है।
-

वरासत कराने के नाम पर मालबाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।तहसील सहजनवा में तैनात मालबाबू पर रिश्वत मांगने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। बरवलमाफी गांव निवासी चंद्रशेखर पुत्र स्व. राजमन ने उपजिलाधिकारी सहजनवा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मां के निधन के बाद उन्होंने भाई के साथ मिलकर वरासत हेतु आवेदन दिया था। खतौनी में दोनों भाइयों के नाम दर्ज भी हो गए हैं।
आरोप है कि 17 सितंबर 2025 को मालबाबू ने उन्हें फोन कर तहसील बुलाया और झूठा आरोप लगाया कि एक भाई का वरासत नहीं हुआ है तथा उसके खिलाफ शिकायत दर्ज है। जब पीड़ित ने समाधान पूछा तो मालबाबू ने 500 रुपये रिश्वत मांगी। रकम न देने पर मालबाबू ने धमकी देते हुए कहा कि “जहां शिकायत करनी हो कर लो”।
पीड़ित का कहना है कि जब उसने शिकायती पत्र देखा तो उस पर उसके भाई का फर्जी हस्ताक्षर बनाया गया था, जबकि खतौनी में दोनों भाइयों के नाम स्पष्ट दर्ज हैं। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि मालबाबू मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहा है तथा घूस देने के लिए दबाव बना रहा है।
इस संबंध में पीड़ित ने एसडीएम सहजनवा को लिखित शिकायत देकर मालबाबू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। -

NEET छात्र हत्याकांड : आरोपी रहीम पुलिस एनकाउंटर में घायल
गोरखपुर। NEET अभ्यर्थी छात्र दीपक की हत्या के आरोपी पशु तस्कर रहीम को पुलिस ने बुधवार दोपहर कुशीनगर में एनकाउंटर में घायल कर दबोच लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल भेजा है।

सोमवार रात गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के महुआचापी गांव में पशु तस्करों और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत के दौरान 19 वर्षीय छात्र दीपक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने पीट-पीटकर उसका सिर कुचल दिया और शव को चार किलोमीटर दूर फेंक दिया था। घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया।
घटना के करीब 23 घंटे बाद मंगलवार रात एसएसपी राज करन नय्यर ने लापरवाही बरतने पर जंगल धूषण चौकी इंचार्ज ज्योति नारायण तिवारी समेत चार कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया और पूरी चौकी के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी। देर रात एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश भी गोरखपुर पहुंचे और मामले की समीक्षा की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की तैनाती कर दी गई है।
दरअसल, सोमवार रात करीब 11.30 बजे 6 पशु तस्कर दो पिकअप गाड़ियों से गांव पहुंचे थे। गांव के प्रवेश द्वार पर स्थित दुर्गेश गुप्ता की फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। आवाज सुनकर दुकान के ऊपर स्थित ट्रैवल ऑफिस में सो रहा युवक सतर्क हो गया और तुरंत दीपक को सूचना दी। शोर सुनकर दीपक स्कूटी से मौके पर पहुंचा। इसी दौरान ग्रामीण भी वहां जमा हो गए।
ग्रामीणों का सामना होने पर पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी और भगदड़ के बीच दीपक को जबरन गाड़ी में खींच लिया। बाद में उसकी हत्या कर शव को दूर फेंक दिया गया।
-

फरार प्राइवेट बैंक ओनर के खिलाफ उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
“बैंक डायरेक्टर के पिता को पहनाई जूतों की माला.. किया चक्का जाम”
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार की सुबह फरार आवर गोल्डन फ्यूचर लिमिटेड के मालिक के खिलाफ एक बार फिर उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सड़क पर नारे लगाए और चक्का जाम किया। इस दौरान उन्होंने बैंक ओनर के पिता को जूते की माला पहनकर सड़कों पर घुमाया, इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को हुई तो उनके हाथों पांव फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा=बुझाकर मामले को शांत कराया और प्रदर्शनकारियों को वापस भेजा। बैंक डायरेक्टर के पिता को पुलिस अपने साथ थाने ले आई।
शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया जंगल तुलसीराम में मंगलवार की सुबह आवर गोल्डन फ्यूचर प्राइवेट लिमिटेड बैंक के उपभोक्ताओं ने बैंक के ओनर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या जिनमें खासकर महिलाएं मौजूद थीं सड़कों पर निकली और नारे लगाते हुए बैंक ऑनर के बिछिया चौहान टोला स्थित आवास पर पहुंची जहां बैंक डायरेक्टर के पिता जीवन चौहान के साथ उनकी बहस हुई। महिलाएं जबरन उन्हें साथ लेकर सड़कों पर निकल पड़ीं और बैंक डायरेक्टर के खिलाफ नारा लगाते हुए पीएससी तिराहे पर पहुंची और चक्का जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने ऑनर के पिता को जूते की माला भी पहना दी। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए क्योंकि मंगलवार की सुबह ही पिपराईच क्षेत्र में भी एक युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा था। पुलिस द्वारा पदाधिकारी को संभव पूजा कर हटाने की कोशिश की गई। लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं थे, उनका कहना था कि ऑनर को गिरफ्तार कर यहां लाया जाए। और हमारी जमा पूंजी हमें वापस लौटाई जाए, इस मामले को गंभीरता हुए डेढ़ माह से ज्यादा समय बीत चुका है, हम लोगों ने चौकी से लेकर थाना और थाना से लेकर एसएसपी तक गुहार लगाई है। बावजूद अब तक हमें सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन मिल रहा है और एजेंट सहित उपभोक्ताओं को ही प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम तब तक यहां से नहीं हटेंगे जब तक हमें ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता। को गोरखनाथ और सो शाहपुर के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी मांगने और रास्ता चालू हो सका।
प्रदर्शन करियों में शामिल सुगना देवी का कहना था कि हम लोग दिहाड़ी मजदूरी करने वाले हैं, कुछ सब्जी विक्रेता है तो कोई ठेला खोमचा लगता है। हम सभी का पैसा इस बैंक में जमा था, लेकिन इसका ओनर सुनील सिंह चौहान फरार हो गया है, अब हमें हमारे पैसे की चिंता है। अब तक हम लोग चौकी से लेकर थाने और एसएसपी तक से मिल चुके हैं। प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है, हमें बैंक मलिक को जेल भेजने से कोई मतलब नहीं, हमारा मकसद है कि हमारा पैसा वापस हो जाए। वही हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व कार्यकर्ता और भाजपा नेता चमन लाल गुप्ता का कहना था कि हम जैसे लोगों का भी पैसा इस बैंक में इन्वेस्ट है। बावजूद इसके प्रशासन आम गरीबों सहित बेकसूर एजेंटो को परेशान कर रही है, रोज उनसे लिस्ट मांगी जा रही है। थाने बुलाया जा रहा है, और आज उल्टा ही प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने की बात पुलिस द्वारा की जा रही थी। जबकि उन्हें ओनर सुनील सिंह को गिरफ्तार करना चाहिए, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। उसका फोन भी चालू है, बावजूद अब तक कोई कार्रवाई न हो पाना कहीं ना कहीं पुलिस की कर प्रणाली पर सवाल उठाता है। वह बैंक के लिए काम करने वाले एजेंट कंचन यादव और नीतीश सहित अन्य का कहना था कि हम लोगों का कोई कुशल नहीं हम लोग तो उपभोक्ताओं के साथ खड़े हैं। करवाई पुलिस प्रशासन को करनी है, बावजूद हम पर ही दबाव बनाया जा रहा है।
वही पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को समझा बूझकर रास्ते से हटाया गया और रास्ते को खुलवाया गया।आरोपी बैंक ऑनर सुनील सिंह चौहान पर मुकदमा दर्ज है। जांच और विवेचना जारी है। जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-

दोहा में सभी इस्लामी देशों की मीटिंग खत्म हो गई
सभी इस्लामिक देश अपनी पीठ और कपड़े झाड़ते हुए कहे कि देखो इस बार तो हमने इजरायल की पिटाई बर्दाश्त कर लिया लेकिन अगली बार हम इजरायल की पिटाई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस बैठक में इजिप्ट ने प्रस्ताव रखा कि हम नाटो की तर्ज पर एक इस्लामी नाटो बनाएं और बारी-बारी से सभी मुस्लिम देश उसके अध्यक्षता करें।
फिर सऊदी अरब ने इजिप्ट के राष्ट्रपति से कहा कि ठीक है आप इसके पहले अध्यक्ष बन जाइए।
तब इजिप्ट के राष्ट्रपति ने कहा कि इस्लामी नाटो का पहला अध्यक्ष बनने का तो आपको मौका मिलना चाहिए क्योंकि हमारे पवित्र मक्का और मदीना आपके देश में है।
फिर सऊदी अरब ने कहा नहीं भाई पहला मौका इराक को मिलना चाहिए क्योंकि शिया संप्रदाय का सबसे पवित्र करबला इराक में है।
इराक ने कहा नहीं भाई पहला मौका तो पाकिस्तान को मिलना चाहिए क्योंकि सभी इस्लामी देशों में एकमात्र न्यूक्लियर हथियार पाकिस्तान के पास है।
फिर पाकिस्तान ने कहा नहीं भाई पहला मौका तो तुर्की को मिलना चाहिए क्योंकि कभी पूरे इस्लामी उम्मत का नेतृत्व तुर्की के खलीफा ने किया था।
तुर्की ने कहा नहीं भाई मैं इसका पहला अध्यक्ष नहीं बनूंगा क्योंकि मैं पहले से अमेरिका के नेतृत्व के नाटो का मेंबर हूं।
लेकिन नाटो का पहला अध्यक्ष जॉर्डन को बनना चाहिए,
फिर जॉर्डन ने कहा नहीं भाई मेरी सीमाएं इजराइल से लगते हैं और 1976 में मैं अपने देश की 10% जमीन पहले ही इजरायल के हाथों गंवा चुका हूं तब किसी भी इस्लामिक देश ने मेरी मदद नहीं की।
यानी कि इजरायल की खौफ और दहशत देखिए इनको मालूम है कि इस वक्त इजरायल के सर पर खून सवार है और जो कोई देश मुस्लिम नाटो का पहला अध्यक्ष बनेगा सबसे पहले इसराइल उसको फोड़ेगा तो इसीलिए कोई अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं हुआ।
आप लोगों को बचपन की कहानी याद होगी जब किसी लड़के की खूब पिटाई होती थी बाद में वह कहता था अच्छा इस बार तो मैं बर्दाश्त कर ले रहा हूं लेकिन अगली बार मारोगे तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।
अगली बार फिर कुटाई होती थी अपने कपड़े झाड़ कर कहता था अच्छा इस बार तो बर्दाश्त कर लेता हूं अगली बार कुटोगे तो बर्दाश्त नहीं करूंगा।
यही हाल 57 मुस्लिम देशों का है इजराइल 1948 से लगातार इनको कुटता है हर बार यह उठते हैं अपने कपड़ों पर लगी धूल मिट्टी साफ करते हैं और कहते हैं अच्छा इस बार कूट दिए कोई बात नहीं अगली बार अगर कुटोगे तो बर्दाश्त नहीं करेंगे।











