Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

AIIMS गोरखपुर के छात्रों का INI-CET नवंबर सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन
AIIMS गोरखपुर यह घोषणा करते हुए अत्यंत गर्व महसूस कर रहा है कि संस्थान के छात्रों ने INI-CET (आई.एन.आई.-सी.ई.टी.) नवंबर परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि ये छात्र संस्थान के पहले और दूसरे बैच से हैं, जिससे यह उपलब्धि AIIMS गोरखपुर के शैक्षणिक सफर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बन गई है।
इस परीक्षा में निम्नलिखित छात्रों ने उत्कृष्ट ऑल इंडिया रैंक (AIR) प्राप्त की :-
डॉ. श्वेता – AIR 234
डॉ. हर्ष अरोड़ा – AIR 400
डॉ. अभिषेक तिवारी – AIR 501
डॉ. मानसी राठी – AIR 769
डॉ. प्रभात – AIR 884
डॉ. दिनेश – AIR 983
डॉ. अमीना अयाज़ अजमी – AIR 1065
डॉ. अनमोल चौहान – AIR 1369
डॉ. निकिता गुप्ता – AIR 1444
डॉ. अभिनव खरे – AIR 1495
डॉ. सुधीर यादव – AIR 1542
इन छात्रों की सफलता AIIMS गोरखपुर की अकादमिक क्षमता, मेहनती छात्र समुदाय और संस्थान द्वारा निर्मित उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण का सशक्त उदाहरण है।
AIIMS गोरखपुर सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। संस्थान को विश्वास है कि ये युवा चिकित्सक आने वाले समय में स्वास्थ्य-सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
News Courtesy : AIIMS गोरखपुर, जनसंपर्क प्रकोष्ठ।
-

ट्रंप ने फिर चौंकाया, भारत के चाय- कॉफी-मसालों से 50% टैरिफ हटाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक यू-टर्न लिया है। उन्होंने बीफ, कॉफी, ट्रॉपिकल फल और दर्जनों अन्य रोजमर्रा के फूड इम्पोर्ट पर लगे टैरिफ को हटा दिया है। यह उनके दूसरे कार्यकाल की पॉलिसी में अचानक आया बदलाव है। टैरिफ पॉलिसी उनके दूसरे कार्यकाल का अहम हिस्सा रही है। यह बड़ा कदम ऐसे समय में आया है जब मतदाताओं में किराने के सामान की बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी बढ़ी है। हाल के ऑफ-ईयर चुनावों में हार के बाद यह फैसला लिया गया है, जहां अमेरिकियों ने आर्थिक चिंताओं को सबसे प्रमुख मुद्दा बताया था। ट्रंप के इस फैसले का भारत पर मुख्य रूप से सकारात्मक व्यापारिक असर पड़ने की संभावना है। खासकर कृषि और खाद्य निर्यात के क्षेत्र में इसका फायदा हो सकता है।
ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर टैरिफ लगाए थे। उन्होंने एयर फोर्स वन में उड़ान भरते समय अचानक ताजा फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘हमने कॉफी जैसे कुछ खाद्य पदार्थों पर लगे टैरिफ में थोड़ी कटौती की है।’ यह घोषणा व्हाइट हाउस की ओर से टैरिफ कटौती के विवरण जारी करने के कुछ घंटों बाद आई।
-

दिल्ली ब्लास्ट केस में 25 जगहों पर ईडी की रेड
दिल्ली ब्लास्ट मामले में 25 जगहों पर ED की रेड
अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी
अल फलाह के ट्रस्टियों, संबंधित व्यक्तियों के ठिकानों पर रेड
फरीदाबाद, दिल्ली, मध्य प्रदेश में सर्च ऑपरेशन
ओखला में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दफ्तर में रेड
व्हाइट कॉलर टेररिज्म, मनी लॉन्ड्रिंग केस में रेड। -

जल संरक्षण में रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर ने जल संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। “जल संचय जन भागीदारी अभियान (JSJB 1.0)” के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों के मूल्यांकन में गोरखपुर नगर निगम को देश के शीर्ष 21 नगर निकायों में स्थान मिला, वहीं शीर्ष 10 में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि गोरखपुर को जल प्रबंधन, संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के सफल मॉडल के रूप में पेश करती है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए 18 नवंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश की राष्ट्रपति द्वारा गोरखपुर नगर निगम को प्रशस्ति पत्र एवं 2 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, जल संसाधन सचिव वी.एल. कंठा राव, पेयजल एवं स्वच्छता सचिव अशोक के.के. मीणा तथा अन्य वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारी और जूरी सदस्य उपस्थित रहेंगे।
सफलता का आधार : नेतृत्व, योजना और भागीदारी
नगर निगम की इस सफलता के केंद्र में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शहरवासियों की सामूहिक सहभागिता रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोरखपुर में जल संरक्षण को जनभागीदारी आधारित आंदोलन के रूप में विकसित किया गया।
“जल संचय जन भागीदारी अभियान” के माध्यम से शहर में योजनाबद्ध और वैज्ञानिक तरीके से कार्य किए गए, जिनमें मुख्यत वर्षा जल संचयन को बढ़ावा ,शहर के पुराने तालाब एवं कुओं की सफाई और पुनर्जीवन ,नदियों एवं नालों के प्राकृतिक प्रवाह को दुरुस्त करने की कार्रवाई, तकिया घाट पर प्राकृतिक जल शोधन तकनीक का क्रियान्वयन ,स्थानीय नागरिकों, संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान
इन प्रयासों ने गोरखपुर को न सिर्फ एक मॉडल शहर के रूप में स्थापित किया बल्कि जल संरक्षण के क्षेत्र में स्थायी विकास की दिशा भी सुनिश्चित की।
गोरखपुर की यह उपलब्धि न सिर्फ शहरवासियों के लिए गर्व का विषय है बल्कि देशभर के नगर निकायों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण भी है। अब फोकस इस उपलब्धि को स्थायी एवं और अधिक उन्नत स्वरूप देने पर है, ताकि भविष्य में गोरखपुर जल प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मॉडल के रूप में उभर सके। गोरखपुर की पहचान : विकास, संकल्प और सफलता”।
-

रिटायर्ड दरोगा के मकान में भीषण चोरी
-एक महीना पहले मकान में ताला बंद कर चली गई थी गांव,
-सोमवार बेटा पहुंचा तो चोरी की हुई जानकारी,
संवाददाता पादरी बाजार (गोरखपुर)।

गोरखपुर। शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन में रिटायर्ड दरोगा के एक महीने से बंद मकान में भीषण चोरी हो गई। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी से लगभग 4 लाख रुपये के गहने और 1 लाख रुपये नकद उठा ले गए थे। सोमवार की शाम सात बजे दरोगा का बेटा मकान पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पहुंच कर जांच पड़ताल करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के बढ़डिहा निवासी प्रभावती राय उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक थी। वह महराजगंज जनपद से रिटायर्ड है। उनका मकान शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन के लेन सात में हैं। एक महीने पहले उनकी बेटी की तबीयत खराब होने पर वह मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ आजमगढ़ चली गई। इसी बीच चोरों ने मौका देख उनके मकान की चारदीवारी फांदकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर तीन कमरों को खंगाल डाला। सोमवार की शाम सात बजे के करीब आजमगढ़ से उनका बेटा गोलू राय मकान पर पहुंचा और गेट खोलकर अंदर गया तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर कमरे में जाने पर देखा कि सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा हैं। चोर आलमारी और बक्सा तोड़कर लगभग 4 लाख रुपये के गहने और 1 लाख रुपये नकदी उठा ले गए थे। दरोगा के बेटे सौरभ उर्फ गोलू राय ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दे दी है। पुलिस मौके की जांच करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
-

शेख हसीना को फांसी की सजा
बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए मौत की सज़ा सुनाई है.
-

यूपी में हार्ट अटैक के मरीजों को मिलेगी फ्री में संजीवनी
यूपी। सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में हार्ट अटैक मरीजों को मिली ‘संजीवनी’ फ्री में लगेगा 50 हजार वाला इंजेक्शन।
-

मैथिली ठाकुर ने बनाया एक नया रिकॉर्ड
मैथिली ठाकुर ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है कि भारत के इतिहास में पहली विधायक जो 21 वीं सदी में पैदा हुई हो यानी कि 2000 के बाद..
सबसे कम उम्र की विधायक होने के साथ साथ ये भी रिकॉर्ड साथ में जुड़ गया।
-

कब तक बकवास करते रहोगे: अखिलेश पर भड़के ओवैसी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बंपर जीत के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक तरफ महागबंधन से जुड़े सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसे नेता अपनी हार का ठीकरा ईवीएम और एसआईआर पर फोड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता उनको नसीहत देते दिख रहे हैं।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- “अफसोस की बात है कि अखिलेश यादव अभी भी कर रहे हैं कि इस कामयाबी के लिए बिहार का एसआईआर जिम्मेदार है, यह अफसोस की बात है। हम भी नहीं चाहते थे कि एनडीए जीते हमने पूरी कोशिश की, आप सीटें देने को तैयार नहीं थे, इसके बाद भी हमने पूरी कोशिश की। अब उनको सोचना है कि वो लोग बीजेपी को क्यों नहीं नहीं रोक पा रहे।”
एआईएमआईएम चीफ ने कहा, “अगर आप वाकई में कुछ सुधार करना चाहते हैं तो कब तक आप ईवीएम और एसआईआर के बारे में बकवास बातें करेंगे। इसको छोड़िए और देखिए कि आपकी कमजोरी कहां है? अगर आप इस तरह से सोचते रहेंगे कि हम राजा हैं और जनता प्रजा है और वो वोट डालेगी तो ऐसा नहीं होने वाला है। वो जमाना खत्म हो चुका है।”










