Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • सदर तहसील के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर फीडिंग कार्य तेज

    सदर तहसील के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर फीडिंग कार्य तेज

    अधिकारियों की कड़ी निगरानी में बीएलओ कर रहे गणना प्रपत्रों की फीडिंग गोरखपुर। सदर तहसील अंतर्गत 322 शहर विधानसभा, 323 ग्रामीण विधानसभा और 321 पिपराइच विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) के तहत गणना प्रपत्रों की फीडिंग का कार्य तेजी से जारी है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चल रहे इस अभियान की निगरानी के लिए अधिकारियों की पूरी टीम लगातार मैदान में सक्रिय है।

    फीडिंग कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे ईआरओ/एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, एईआरओ/डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, एईआरओ/नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, एईआरओ/नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय और एईआरओ/नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान लगातार बूथ स्तर तक निगरानी कर रहे हैं। अधिकारी प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं और बीएलओ की सहायता हेतु स्वयं मौके पर मौजूद रहते हैं।

    अधिकारियों की निगरानी में सटीक व सुचारु फीडिंग तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा किए जा रहे फीडिंग कार्यों को व्यवस्थित और त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए अधिकारी समय-समय पर बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। फीडिंग के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या प्रपत्र से संबंधित कठिनाई आने पर स्थल पर मौजूद अधिकारी तुरंत समाधान प्रदान कर रहे हैं। इससे फीडिंग कार्य में किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं आ रहा है और प्रक्रिया सुचारु गति से आगे बढ़ रही है।

    अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि हर बीएलओ अपने क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क बनाए रखते हुए गणना प्रपत्र सही तरीके से भरवाएं और निर्धारित समयसीमा के भीतर फीडिंग कार्य पूरा करें। मतदाता सूची को अद्यतन और सही बनाने के लिए फीडिंग प्रक्रिया को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी को सतर्क और जिम्मेदारीपूर्वक काम करने के निर्देश दिए गए हैं। 322 शहर, 323 ग्रामीण और 321 पिपराइच में तेजी से बढ़ रहा फीडिंग कार्य 322 शहर विधानसभा में शहरी क्षेत्र की घनी आबादी को देखते हुए अधिकारियों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूट न जाए।

    323 ग्रामीण विधानसभा में गांव-गांव जाकर बीएलओ प्रपत्रों की जांच और सत्यापन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में निवास परिवर्तन, नए मतदाताओं और सुधार प्रपत्रों की संख्या अधिक होने के कारण अधिकारी विशेष रूप से निगरानी कर रहे हैं।

    321 पिपराइच विधानसभा में भी अधिकारी नियमित रूप से बीएलओ बैठकें कर रहे हैं और फीडिंग कार्य की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।

    समस्याओं का तत्काल समाधान फीडिंग के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत — चाहे नेटवर्क समस्या, प्रपत्र में त्रुटि, ओटीपी संबंधित मुद्दा या अन्य तकनीकी बाधा — आने पर मौजूद अधिकारी मौके पर ही समाधान कर रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि पूरे जिले में एसआईआर फीडिंग प्रक्रिया बिना किसी देरी या रुकावट के पूर्ण हो।

    अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मज़बूत बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची की शुद्धता आगामी चुनावों के लिए आधार का काम करती है, इसलिए हर प्रपत्र और हर प्रविष्टि को गंभीरता से लिया जा रहा है।

    तीनों विधानसभा क्षेत्रों में लगातार हो रही निगरानी और त्वरित समाधान व्यवस्था के चलते फीडिंग कार्य अपेक्षित गति से आगे बढ़ रहा है। प्रशासन ने जल्द ही लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

  • 323 ग्रामीण विधानसभा में डोर-टू-डोर अभियान से बढ़ी मतदाता जागरूकता, एईआरओ अरविंद नाथ पांडेय कर रहे एलान

    गोरखपुर। 323 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता को लेकर एसआईआर गणना प्रपत्र भरवाने का अभियान तेजी पकड़ चुका है। एईआरओ/नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय अपने सहयोगियों विद्या पांडेय सहित पूरी टीम के साथ लगातार क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर घर-घर एलान कर रहे हैं। टीम लोगों से अपील कर रही है कि वे एसआईआर गणना प्रपत्र भरकर समय से जमा करें, जिससे मतदाता सूची को और अधिक सटीक व अद्यतन बनाया जा सके।

    अधिकारियों ने आज सूरजकुंड, जाफराबाजार, रसूलपुर, माधोपुर, तकिया, कवलदह, दरिया चक, सूर्य बिहार कॉलोनी, हुमायूपुर, तिवारीपुर, घोषीपुर और अलीनगर सहित कई इलाकों में व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने मोहल्लों में माइक के माध्यम से एलाउस कर बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र मतदाता को अपना एसआईआर गणना प्रपत्र बीएलओ से प्राप्त कर अवश्य भरना चाहिए। ऐसा करने से मतदाता सूची में सही जानकारी अपडेट होती है और प्रत्येक योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित नहीं होता।

    अभियान के दौरान एईआरओ अरविंद नाथ पांडेय ने लोगों को समझाते हुए कहा कि एसआईआर प्रपत्र भरना एक अत्यंत सरल प्रक्रिया है, जिसे पूरा करने में केवल कुछ मिनट लगते हैं, लेकिन इसका प्रभाव पूरे निर्वाचन तंत्र पर पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों को प्रपत्र भरने में दिक्कत होती है, उनके लिए बीएलओ और टीम के सदस्य हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। टीम घर-घर जाकर यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र मतदाता पीछे न रह जाए।

    मोहल्लों में एलान करते हुए अधिकारियों ने कहा कि “जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की नींव होते हैं। इसलिए सभी लोग अपने घरों से निकलें, एसआईआर गणना प्रपत्र प्राप्त करें, उसे सही-सही भरें और समय से जमा जरूर करें।” टीम लोगों को यह भी बता रही है कि गलत या अधूरी जानकारी से मतदाता सूची प्रभावित होती है, इसलिए हर विवरण ध्यानपूर्वक लिखा जाए।

    अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों ने स्वयं आगे बढ़कर एसआईआर फॉर्म प्राप्त किए और भरकर तुरंत बीएलओ को जमा भी किया। घर-घर चल रहे इस जन-जागरूकता अभियान के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार क्षेत्र में अधिकतम मतदाता एसआईआर गणना प्रपत्र भरेंगे, जिससे मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और व्यापक तैयार हो सकेगी।

  • ‘ब्राह्मण बहू’ की टिप्पणी पर आइएएस पर बड़ी कार्यवाही

    ‘ब्राह्मण बहू’ की टिप्पणी पर आइएएस पर बड़ी कार्यवाही

    ब्राह्मण बहू वाली टिप्पणी पर IAS संतोष वर्मा पर बड़ी कार्रवाई की गई है, सरकार ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है और विवादित बयान पर कठोर रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जातिगत टिप्पणी के रूप में देखे जा रहे इस बयान को शासन ने अत्यंत अनुचित, आपत्तिजनक और सेवा आचरण के विपरीत माना है, इसी आधार पर यह सख्त कार्रवाई की गई है।

  • 322 शहर विधानसभा में एनसीसी कैडेट्स मैदान में उतरे, घर-घर जाकर कराएंगे SIR गणना प्रपत्र भराव

    322 शहर विधानसभा में एनसीसी कैडेट्स मैदान में उतरे, घर-घर जाकर कराएंगे SIR गणना प्रपत्र भराव

    गोरखपुर। 322 शहर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान को नई गति देने के लिए आज से एनसीसी कैडेट्स को विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदर तहसील सभागार में आयोजित बैठक में ईआरओ/एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने एनसीसी कैडेट्स को विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि शहर के प्रत्येक मोहल्ले में जाकर मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित करना है और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक एसआईआर गणना प्रपत्र भरने से वंचित न रहे।

    बैठक में एसडीएम ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स का मुख्य कार्य शहर के घर-घर जाकर यह पूछना होगा कि मतदाता को बीएलओ से एसआईआर गणना प्रपत्र प्राप्त हुआ है या नहीं। यदि किसी मतदाता को फॉर्म प्राप्त नहीं हुआ है, तो कैडेट्स बीएलओ से गणना प्रपत्र लेकर स्वयं उनके घर पहुंचाएंगे। इसके अलावा जिन मतदाताओं को फॉर्म मिल चुका है, लेकिन उन्होंने अभी तक उसे भरकर जमा नहीं किया है, उन लोगों से वार्ता कर कैडेट्स उन्हें फॉर्म भरवाकर जमा कराने में भी सहायता करेंगे।

    एसडीएम दीपक गुप्ता ने कैडेट्स को बताया कि यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि 4 दिसंबर तक शहर विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत एसआईआर गणना प्रपत्र भरवाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए, और यह तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक समय से फॉर्म भरकर जमा कर दे।

    उन्होंने एनसीसी कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि युवा ऊर्जा और अनुशासन से भरे ये कैडेट्स समाज में सकारात्मक संदेश देने में सक्षम हैं। इनके घर-घर पहुंचने से न केवल लोगों में जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि फॉर्म भरने की संख्या भी तेजी से बढ़ेगी। एसडीएम ने सभी कैडेट्स को यह भी निर्देश दिया कि वे लोगों को यह समझाएं कि एसआईआर प्रपत्र भरना एक सरल और अनिवार्य प्रक्रिया है, जो मतदाता सूची को सटीक बनाने में मदद करता है।

    बैठक में कैडेट्स को यह भी बताया गया कि कई बार लोग अनभिज्ञ होते हैं या फॉर्म भरने में कठिनाई महसूस करते हैं। ऐसे में कैडेट्स का मुख्य दायित्व होगा कि वे धैर्यपूर्वक मतदाताओं को जानकारी दें, उन्हें फॉर्म के प्रत्येक कॉलम को समझाएं और आवश्यकतानुसार सही-सही भरने में सहयोग करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि फॉर्म में कोई त्रुटि न रहे और उसे तुरंत बीएलओ को जमा किया जा सके।

    एनसीसी कैडेट्स ने इस अभियान में पूरे उत्साह से शामिल होने की प्रतिबद्धता जताई। उनका कहना था कि यह अभियान न केवल सामाजिक सेवा का अवसर है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने का भी माध्यम है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में कैडेट्स आज से ही सक्रिय हो गए हैं और लोगों को जागरूक करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

    अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी से 4 दिसंबर तक 322 शहर विधानसभा के सभी पात्र मतदाताओं द्वारा एसआईआर गणना प्रपत्र भरकर जमा करने का लक्ष्य आसानी से पूरा हो जाएगा। इससे न केवल मतदाता सूची मजबूत होगी बल्कि आगामी चुनावों में किसी भी नागरिक का नाम छूटने का जोखिम भी समाप्त हो जाएगा।

  • देश की नामी पान मसाला कंपनी कमला पसंद के मालिक की बहू ने आत्महत्या कर ली

    देश की नामी पान मसाला कंपनी कमला पसंद के मालिक की बहू ने आत्महत्या कर ली

    दिल्ली। किशोर चौरसिया की बहू दीप्ती ने सुसाइड कर लिया है…।

    इस खबर से पान मसाला उद्योग से जुड़े गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है….. पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है. दीप्ति चौरसिया के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी….जिसमें परिवार वालों ने सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है….इस मामले में वसंत विहार पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है.

    बता दें कि दीप्ति की साल 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी.दोनों का 14 साल का एक लड़का है. बताया जा रहा है कि हरप्रीत ने दो शादी कर रखी हैं. दूसरी पत्नी दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री है

  • गला रेत कर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

    गला रेत कर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

    गोरखपुर : चचेरी बहन के शादी में आई 20 वर्षीय नवविवाहिता शिवानी निषाद की हंसिया से गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड टीम, साक्ष्यों को इक्कठा किया। और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और लोगों से पूछताछ के बाद हत्यारोपी तक पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर एसपी साउथ ने खुलासा किया। एसपी साउथ ने कहा हत्यारा नवविवाहिता का पूर्व प्रेमी था। नवविवाहिता मृतिका शादी के बाद भी अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए दबाव बनाती था इसी वजह से उससे छुटकारा पाने के लिए उसके प्रेमी ने हत्या कर दी।

    गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के जंगल रसूलपुर गांव का है।23 नवंबर की देर रात नवविवाहिता शिवानी निषाद (20) की घर के बाथरूम में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतिका शिवानी के चाचा बसंत निषाद की बेटी अमिता की 23 नवंबर को शादी थी। मृतिका अपने ससुराल में थी। मृतिका शिवानी की 9 मई 2025 को देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी गांव के भीम से शादी हुई थी।मृतिका का पति पेंटर काम करता है।शिवानी के पिता राधेश्याम की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। 3 बेटियां और एक बेटे में शिवानी मंझली थी। शादी के बाद से ही शिवानी ससुराल में रह रही थी।

    21 नवंबर को वह चचेरी बहन की शादी में मायके आई थी।
    23 नवंबर की रात शादी में शामिल होने पहुंची वहां उसका पूर्व प्रेमी विनय भी मौजूद था। दोनों बात चित किए फिर विनय को लेकर मृतिका शादी समारोह से विनय को लेकर अपने घर चली गई। करीब 200 मीटर की दूरी मृतिका का घर था, और हत्यारा का भी घर 500 दूरी पर था। उसे जाते परिवार के लोग भी देखे की रात के समय शिवानी वहां से कहीं जा रही है, लोगों को लगा किसी काम से गई होगी।काफी देर नहीं आई तो मां उसे तलाशते हुए घर पहुंची, वहां शिवानी को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह बाथरूम में गईं तो वहां पहले शिवानी का हाथ दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन से खून निकल रहा था। मृतिका ने शिवानी के पति को कॉल किया और पुलिस को भी सूचना दी।

    एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने पुलिस लाइन में खुलासा करते बताया कि 23 नवंबर की रात सूचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम पहुंची।बाथरूम में खून से सनी लाश मिली थी। उसके गर्दन पर धारदार हथियार का गहरा घाव था, उंगली भी कट गई थी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। और तीन टीम का गठन किया गया।मौके पर फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

    एसपी साउथ ने बताया कि शादी समारोह में पूछताछ किया गया सीसीटीवी कैमरे देखे गए। रात के समय भी शिवानी और विनय की बातचीत का रिकार्ड मिला। इसके बाद घेराबंदी कर झंगहा क्षेत्र से ही विनय निषाद को पुलिस टीम ने पकड़ा और पूछताछ शुरू की।पहले तो वह इधर-उधर की बातें करके पुलिस को घुमाता रहा। बोला कि मैं शिवानी से इतना प्यार करता था। भला मैं क्यूं मारूंगा। कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने जुर्म कबूल किया। और बताया कि वह नवविवाहिता थी साथ रहने लिए दबाव बना रही थी ।

    शादी के पहले करीब 3 साल से मेरा शिवानी से प्रेम संबंध था। वह बार-बार मुझसे शादी करने के लिए कहती थी। उसकी शादी हो गई थी। मुझे पता था कि मैं कुछ भी करूंगा तो वह गलत होगा, मैं पकड़ा जाउंगा। अब किसी भी तरह से छुटकारा चाहता था।

    शिवानी के घर से 200 मीटर दूर सड़क पर उसके बड़े पापा का घर था। जहां पर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। गांव में तीन-तीन शादियां थीं। इसलिए शिवानी के घर पर भी कोई नहीं था। जयमाल के बाद शिवानी को लेकर उसके घर पर गया।वहां करीब 4 घंटे तक उसके साथ बाथरूम के बगल में स्थित बगीचे में बैठा रहा ,काफी बातें हुईं। इस दौरान मैंने अपने पास एक हंसिया भी रखा था। टहलते-टहलते हमलोग बातें कर रहे थे, तभी उसने कहा कि अब ससुराल नहीं जाउंगी। मुझसे शादी करो, तुम्हारे साथ ही रहना है।मैंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसके बाद रात करीब 2 बजे मैंने उसके माथे को चूमकर गले लगाया और धीरे से उसकी गर्दन रेत दी। वह तड़पते हुए अपने हाथ से हंसिया पकड़ ली थी। जिसे छुड़ाने में दोनों लोगों की अंगूली भी कट गई। जब तक वह मर नहीं गई, मैं वहीं पर बैठा रहा। उसके मरने के बाद वहां से हट गया।

  • खबरें अब तक की : निष्पक्ष टुडे

    (1) राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह: पीएम मोदी ने दिया सामाजिक समरसता, रामराज और विकास का मंत्र, एक मंच से कई संदेश

    (2) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 350 वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर गुरु महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शीश नवाया। इस दौरान मंच पर गुरबाणी का भावपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें रागियों ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, त्याग और बलिदान को समर्पित शबदों का सुंदर कीर्तन प्रस्तुत किया

    (3) प्रधानमंत्री ने युवाओं के बीच बढ़ती नशे की लत को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा नशा केवल व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार और समाज को खोखला कर रहा है। इस समस्या का समाधान समाज के सामूहिक संकल्प से ही संभव है। पूरे समाज को मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी पड़ेगी। तभी हम इस अभिशाप से मुक्ति पा सकेंगे।

    (4) नया भारत ना डरता है, ना रुकता है और ना आतंकवाद के खिलाफ झुकता है; कुरूक्षेत्र में PM

    (5) विदेश मंत्रालय की दो टूक- अरुणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा है; चीन की कार्रवाई को बताया नियमों का उल्लंघन

    (6) दिल्ली में स्वावलंबन 2025 सेमिनार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब रक्षा क्षेत्र में केवल खरीदार नहीं, बल्कि तकनीक का निर्माता और निर्यातक बन रहा है। उन्होंने विदेशी उपकरणों पर निर्भरता कम करने, मजबूत स्वदेशी आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने और इनोवेटर्स की भूमिका पर जोर दिया।

    (7) स्वावलंबन 2025 में बोलते हुए सिंह ने कहा कि भारत आज समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा है और इसमें नौसेना के साथ देश के इनोवेटर्स का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में बहु-उपयोगी तकनीक का महत्व तेजी से बढ़ रहा है और भारत के युवा इनोवेटर्स इसी दिशा में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं

    (8) राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह आज,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह की अध्यक्षता करेंगी। जबकि उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और तमाम केंद्रीय मंत्री इस समारोह में शामिल होंगे

    (9) PM मोदी आज सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा का करेंगे उद्घाटन, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

    (10)’हिरासत में हिंसा और मौत सिस्टम पर धब्बा, देश बर्दाश्त नहीं करेगा’, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टि

    (11) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 28 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण; 22 नक्सलियों पर था 89 लाख रुपये का इनाम

    (12) पूर्व CJI गवई बोले- हिंदू विरोधी होने के आरोप गलत, जूता फेंकने वाले को उसी पल माफ किया, कोर्ट किसी के दबाव में काम नहीं करतीं

    (13) कर्नाटक CM बदलने की अटकलें, शिवकुमार बोले- यह सीक्रेट डील, सीएम सिद्धारमैया ने कहा- हाईकमान अंतिम फैसला लें; खड़गे बोले- सार्वजनिक चर्चा नहीं करेंगे

    (14)बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एसआईआर को लेकर मंगलवार को केंद्र पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अगर उन्होंने मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश की, तो पूरे देश में भाजपा की नींव हिला दूंगी। ममता ने चेतावनी दी कि वे (भाजपा व केंद्र) बंगाल को चोट पहुंचाने व मेरे साथ खेल खेलने का साहस न करें।

    (15) राजस्थान के चितौड़गढ़ श्रीसांवलिया सेठ के भंडार ने तोड़े रिकॉर्ड, चार राउंड में ही निकले 36 करोड़ रुपए, गिनती अब भी जारी

    (16) आईसीसी ने अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत सात फरवरी से होगी। भारतीय टीम भी अपना पहला मैच इसी दिन खेलेगी जो अमेरिका के खिलाफ होगा। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे

    (17) गुवाहाटी टेस्ट- भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा, हार टालने के लिए आज पूरा दिन निकालना होगा, साउथ अफ्रीका को 8 विकेट

  • बांसगांव में रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी परिवारों के सत्यापन की मांग तेज, एसडीएम के अनुपस्थित रहने पर स्टेनो ने लिया ज्ञापन

    बांसगांव में रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी परिवारों के सत्यापन की मांग तेज, एसडीएम के अनुपस्थित रहने पर स्टेनो ने लिया ज्ञापन

    बांसगांव। बांसगांव तहसील क्षेत्र में लंबे समय से रह रहे बांग्लादेशी मूल के संदिग्ध परिवारों के सत्यापन को लेकर स्थानीय संगठन ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र मंगलवार को उपजिलाधिकारी बांसगांव को संबोधित किया गया। हालांकि एसडीएम उस समय मीटिंग में व्यस्त थे, जिसके चलते उनका स्टेनो ज्ञापन को रिसीव किया।

    प्रार्थना पत्र सौंपने पहुंचे महेंद्र तिवारी और सुशील सिंह ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र के आसपास कई गांवों में वर्षों से बंगाली मूल के परिवार ,जैसे डॉक्टर बंगाली, बंगाली मिष्ठान, आदित्य भौतिक आदि रह रहे हैं, लेकिन उनकी वास्तविक पहचान, दस्तावेज़ और नागरिकता स्थिति को लेकर संदेह बना हुआ है।

    नगर पंचायत क्षेत्र में भी कई बंगाली महिलाएँ घर-घर जाकर साफ-सफाई और बर्तन धोने का काम करती हैं, जबकि सड़कों के किनारे चाऊमीन, बर्गर और अन्य फास्ट फूड की दुकानें लगाने वाले युवकों के बारे में भी स्थानीय लोगों को कोई स्पष्ट पहचान संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    इसके अलावा कुछ लोग भिखारी, दवा बेचने वाले, अस्थायी मजदूर या टेंट लगाकर दवा वितरण करने वालों के रूप में क्षेत्र में सक्रिय दिखाई देते हैं, जिनके बारे में किसी को कोई उचित जानकारी नहीं है। कई ऐसे परिवार 10–20 वर्षों से निवासरत बताये जाते हैं, लेकिन उनके दस्तावेज़ और राष्ट्रीयता की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

    महेंद्र तिवारी और सुशील सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क रहने के विज्ञापन जारी किए जाते हैं, लेकिन क्षेत्र में रह रहे इन परिवारों का सत्यापन अब तक नहीं हुआ है, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर विषय है।

    उन्होंने मांग की कि बांसगांव तहसील क्षेत्र में निवासरत सभी संदिग्ध बंगाली/बांग्लादेशी मूल के परिवारों, सड़क किनारे दुकान लगाने वालों, फेरी करने वालों और बाहरी व्यक्तियों का विधिवत सर्वेक्षण कर उनकी पहचान व दस्तावेज़ों का सत्यापन जल्द कराया जाए।

    ज्ञापन स्वीकार किए जाने के बाद अब प्रशासन की ओर से इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी, इसे लेकर क्षेत्रवासियों में उत्सुकता बनी हुई है।

  • इलाज के दौरान किशोरी की मौत,महिला ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

    इलाज के दौरान किशोरी की मौत,महिला ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

    थाने पर दी तहरीर, पुलिस ने शव को पी एम के लिए भेजा
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे:  बड़हलगंज कस्बे के पटना तिराहे पर स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान एक किशोरी की मंगलवार को मौत हो गई। किशोरी की मां ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

    बड़हलगंज थाने पर दिए तहरीर में ग्राम बेलसड़ी निवासी किरन पत्नी रमेश कुमार ने कहा है कि मेरी चौदह वर्षीया पुत्री अंबिका की तबीयत खराब थी। इलाज के लिए हम लोग पटना तिराहे पर स्थित एक अस्पताल पर लाए। चिकित्सक ने उसे अपने वहां भर्ती कर लिया। दो दिनों तक कोई सुधार न होने के कारण मैने चिकित्सक से कहा कि हमारे पुत्री को रेफर कर दिजिए लेकिन चिकित्सक ने नहीं किया। कल शाम को स्थिति चिंताजनक होने पर भी मैने रेफर करने की गुहार लगाई पर जूनियर चिकित्सक ने कहा कि सीनीयर डाक्टर नहीं हैं। अंततः आज इनकी लापरवाही से हमारी पुत्री की मौत हो गई। हम दो दिनों से अस्पताल के चिकित्सकों से कहती रही लेकिन आयुष्मान कार्ड से पैसे हड़पने के चक्कर में इनकी लापरवाही से मेरी पुत्री की मौत हो गई। सूचना पा मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गोरखपुर भेज दिया है।एसएसआई कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि तहरीर मिली है।जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं

    लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं

    लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं ko। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर किए गए उनके भड़काऊ पोस्ट मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। दो नोटिस जारी होने और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नेहा सिंह राठौर के बयान दर्ज न कराने पर अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।नेहा सिंह राठौर ने गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। इसके बावजूद उन्होंने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज नहीं कराया। हजरतगंज पुलिस के मुताबिक, नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं।