Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • एडीजी ज़ोन का व्यापक निरीक्षण

    एडीजी ज़ोन का व्यापक निरीक्षण

    “पुलिस लाइन से लेकर पुलिस ऑफिस की सभी शाखाओं तक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा”

    गोरखपुर। एडीजी ज़ोन मुथा अशोक जैन ने सोमवार को पुलिस लाइन परिसर, पुलिस ऑफिस तथा सभी प्रमुख शाखाओं का विस्तृत औचक निरीक्षण किया। क्वार्टर गार्ड, आरटीसी, एमईएस, एमटी शाखा, कैंटीन, लाइन परिसर, कार्यालयीन सेक्शन सहित सभी विभागों में व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के उपरांत एडीजी जैन ने एसएसपी कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक कर विभिन्न फाइलों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    एडीजी ने क्वार्टर गार्ड में ड्यूटी पर तैनात जवानों से बातचीत कर सुरक्षा प्रणाली, उपस्थिति रजिस्टर, हथियारों के रख-रखाव, गार्ड परिसर की सुव्यवस्था की जांच की। इसके बाद उन्होंने आरटीसी की प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन करते हुए प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने और आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकताओं के अनुरूप अभ्यास कराने के निर्देश दिए।

    एमईएस शाखा में उन्होंने भवन संरचना, मरम्मत और बिजली-व्यवस्था की समीक्षा की, जबकि एमटी शाखा में वाहनों की स्थिति, मेंटेनेंस रजिस्टर, दुरुस्ती कार्य और वाहन उपयोग विवरणों की जांच की। एडीजी ने स्पष्ट किया कि गश्त, रेस्पॉन्स और आपातकालीन सेवाओं में उपयोग होने वाले वाहन हमेशा फिट कंडीशन में रखे जाएँ।

    कैंटीन का निरीक्षण करते हुए एडीजी जैन ने सामानों की गुणवत्ता, रेट लिस्ट और व्यवस्था की पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जवानों के लिए उपलब्ध भोजन और दैनिक उपयोग की सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप ही उपलब्ध कराई जाए। पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता व्यवस्था की जांच के दौरान उन्होंने खुले स्थान और आवासीय क्षेत्र की साफ-सफाई को और बेहतर रूप से बनाए रखने पर बल दिया।

    निरीक्षण के बाद एसएसपी कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फाइलों के त्वरित निस्तारण, लंबित विवेचनाओं, प्रशासनिक कार्यों, कार्यालय शाखाओं की दक्षता, अनुशासनिक कार्यवाहियों और डिजिटल रिकॉर्ड अद्यतन से संबंधित अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई। एडीजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शाखाएँ निर्धारित समयसीमा में कार्य करें और रिकॉर्ड प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन और पुलिस ऑफिस किसी भी जिले की पुलिस व्यवस्था का मुख्य केंद्र होते हैं, इसलिए इनके कामकाज में सुधार और जवाबदेही अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही या विलंब भविष्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    निरीक्षण और बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी, सीओ लाइन योगेंद्र सिंह, एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र, एसपी साउथ दिनेश कुमार पूरी, एसपी अपराध सुधीर जैसवाल, सीओ चौरी-चौरा मनीष शर्मा, कोतवाली प्रभारी ओमकार दत्त तिवारी, गोरखनाथ प्रभारी रवि सिंह सीओ आफिस दीपांशी सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    एडीजी जैन ने कहा कि पुलिस बल की छवि जनता के विश्वास पर आधारित है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को अनुशासन, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी शाखाएं नियमित समीक्षा करें तथा समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

  • सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    08 दिसम्बर, सोमवार।

    1) लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा आज, तीखी तकरार के आसार; PM मोदी बहस में लेंगे हिस्सा

    2) ‘अमूर्त विरासत को बचाना मानवता की सांस्कृतिक विविधता की रक्षा’, यूनेस्को के आइसीएच सत्र में पीएम मोदी का संदेश

    3) पीएम मोदी ने कहा कि भारत में विरासत सिर्फ अतीत की स्मृति भर नहीं, बल्कि एक जीवंत और निरंतर बहने वाली सांस्कृतिक धारा है। हमारी सभ्यता इस विचार पर आधारित है कि संस्कृति स्मारकों या ग्रंथों में ही नहीं बसती, बल्कि लोगों के त्योहारों, अनुष्ठानों, कला और शिल्प में सांस लेती है।

    4) राजनाथ ने BRO के 125 इंफ्रा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, कहा- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में मजबूत कनेक्टिविटी ने अहम भूमिका निभाई

    5) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब आयात-निर्भर नहीं, बल्कि उभरता हुआ रक्षा उत्पादक और निर्यातक बन गया है। 10 वर्षों में रक्षा उत्पादन 46,000 करोड़ से बढ़कर 1.51 लाख करोड़ और निर्यात लगभग 24,000 करोड़ पहुंचा।

    6) ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाएं और अधिक कर सकती थीं, लेकिन हमने संयम बरता: राजनाथ

    7) बंगाल-तमिलनाडु में एनडीए की प्रचंड जीत तय, अमित शाह का दावा; कहा- जनता ने कांग्रेस को खारिज किया

    8) शाह ने मतदाता सूची और ईवीएम के संबंध में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा और एनडीए सहयोगियों ने बिहार में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाई है, लेकिन राहुल गांधी ईवीएम और मतदाता सूची में गड़बड़ी बता रहे हैं। सच्चाई यह है कि देश की जनता कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगियों को स्वीकार नहीं कर रही है।

    9) एफटीए को रफ्तार देने के लिए भारत-ईयू के बीच वार्ता आज, पीयूष गोयल-सबाइन वेयेंड की मुलाकात पर नजर

    10) इंडिगो संकट पर संसदीय समिति सख्त, सभी निजी एयरलाइंस और DGCA के अधिकारियों को कर सकती है तलब

    11) 500 करोड़ में मिलता है कांग्रेस में CM पद? सिद्धू की पत्नी बोलीं; बीजेपी हमलावर

    12)  कोहली ने परिवार के साथ सिंहाचलम मंदिर में दर्शन किए, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी साथ थे; इसी साल अयोध्या-वृंदावन भी गए थे

    13)  विदेशी-निवेशकों ने 7 दिन में बाजार से ₹11,820 करोड़ निकाले, रुपए में गिरावट इसकी वजह; घरेलू निवेशकों की ₹19,783 करोड़ की खरीद से संभला बाजार

    14) उत्तर भारत में ठंड का कहर, कश्मीर में -4 डिग्री पहुंचा तापमान; कड़ाके की सर्दी के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • उत्तरप्रदेश में अव्वल बना जनपद एटा

    उत्तरप्रदेश में अव्वल बना जनपद एटा

    DM प्रेमरंजन की रणनीति से एसआईआर में प्रदेश भर में अव्वल बना जनपद एटा,शत प्रतिशत करवाया एसआईआर ।

    एटा प्रशासनिक क्षमता का बेहतरीन उदाहरण बना है। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह की रणनीति ने एटा को एसआईआर में प्रदेश भर में अव्वल बना दिया। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़े में एटा, औरया ओर आजमगढ़ की एसआईआर शत प्रतिशत पूरी कर ली गई।
    जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह की रणनीति ने एटा को एसआईआर में प्रदेश भर में अव्वल बना दिया। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़े में एटा, औरया ओर आजमगढ़ की एसआईआर शत प्रतिशत पूरी कर ली गई। आयुक्त ने बधाई देते हुए 16 दिसंबर को आलेख प्रकाशित करने की बात कही है।
    मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ गणना प्रपत्रों के संग्रह एवं डिजिटाइजेशन के कार्यों की समीक्षा की। जिन मतदाताओं के नाम 2003 की मतदाता सूची में हैं। उन सभी की मैपिंग कराई जाए। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे, इसके लिए प्रत्येक बीएलओ की अपने बूथ के बीएलए के साथ समन्वय बैठक जरूर करवाएं। सभी डीईओ एसआईआर की प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण डेटाबेस को पूर्णतया सुरक्षित एवं दुरुस्त रखेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बीएलओ की ओर से जितने मतदाताओं को अनुपस्थित, मृतक, डुप्लीकेट, शिफ्टेड, अनट्रेस्ड में चिन्हित किया गया है। बीएलओ पुनः उनकी स्वयं गहन जांच कर लें तथा इस कार्य में बीएलए का पूर्ण सहयोग लें। उन्होंने बताया कि एसआईआर के तहत अब तक प्रदेश में गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य 99.91 प्रतिशत तथा डिजिटाइजेशन का कार्य 91.98 प्रतिशत एटा ने शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। एसआईआर के तहत गणना चरण की अन्तिम तिथि 11 दिसम्बर है। 16 दिसम्बर को प्रकाशित होने वाली आलेख मतदाता सूची में शामिल किया जायेगा।
    एसआईआर का काम शुरू होते ही ज़िलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट जारी कर दिया। बीएलओ के साथ अन्य विभागों के कर्मचारियों को लगा दिया गया था। इन कर्मचारियों ने प्रपत्रों के इकट्ठा करने में बीएलओ की मदद की थी। जो बीएलओ कमजोर थे उनके फीडिंग के लिए भी सहायता करा दी गई थी। इससे हर दिन डिजिटिलाइजेंशन का काम ऊपर उठता चला गया। इससे 30 नवंबर तक 98 प्रतिशत काम पूरा लिया गया। हर बीएलओ की रोजाना शाम को समीक्षा के लिए भी टीम लगाई थी। किसी भी कर्मचारी को कोई परेशानी नहीं होने दी।जनपद के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के कारण यह एसआईआर का कार्य सफल हो सका है। चुनाव आयोग की ओर से मिली बधाई के लिए एटा के कर्मचारी, बीएलओ एवं इस प्रक्रिया से जुडे हुए सभी अधिकारी शामिल है। हमारी ओर से सभी को बधाई जो चुनाव आयोग की मंशा के अनुसार पूरा हो सका।

  • Update… जालौन.. अय्याशी…SHO अरुण कुमार राय की आत्महत्या

    Update… जालौन.. अय्याशी…SHO अरुण कुमार राय की आत्महत्या

    जालौन में तैनात SHO अरुण कुमार राय की आत्महत्या मामले में एय्याशी खुलासा !!

    जालौन में तैनात SHO अरुण कुमार राय के महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा से अवैध सम्बन्ध स्थापित थे .

    SHO ने महिला सिपाही को तीन लाख का हार और महंगा वाला आई Phone दिलाया था।

    दो महीने बाद फरवरी में महिला सिपाही की शादी थी, वो SHO पर शादी में कथित 25 लाख रूपये खर्च करने का दबाव बना रही थी।

    निरीक्षक जी, इतनी जल्दी इतना पैसा कैसे जुगाड़ पाते !

    उधर महिला सिपाही वीडियो पत्नी को भेजने की धमकी दे रही थी.

    आखिर में SHO ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली,
    पुलिस हत्या के एंगल से भी जाँच कर रही है।

  • उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का बड़ा फैसला, इंडिगो फ्लाइट क्राइसिस

    उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का बड़ा फैसला, इंडिगो फ्लाइट क्राइसिस

    लखनऊ-
    उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का बड़ा फैसला, इंडिगो फ्लाइट क्राइसिस के बीच लिया फैसला

    फ्लाइट संकट से बढ़ी दिल्ली जाने वालों की भीड़, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का तत्काल कदम

    वाराणसी-नई दिल्ली के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शुरू, अतिरिक्त कोच की विशेष व्यवस्था की गई

    बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए लखनऊ मंडल सक्रिय, दिल्ली रूट की ट्रेनों में अतिरिक्त 3AC कोच लगाए जाएंगे

  • SHO अरूण कुमार राय आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी

    SHO अरूण कुमार राय आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी

    जालौन में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार राय की मौत के मामले में सिपाही मीनाक्षी शर्मा को हिरासत में लिया गया है।

    राय की पत्नी ने मीनाक्षी पर हत्या के आरोप लगाये और गोली चलने के वक्त मीनाक्षी को राय के आवास के पास देखा गया. अरूण राय और मीनाक्षी के बीच कुछ समय से नजदीकियां बढ़ी थी. मीनाक्षी डायल-112 में तैनात है।

  • गोवा नाइटक्लब सिलेंडर ब्लास्ट में 23 लोगो की मौत

    गोवा नाइटक्लब सिलेंडर ब्लास्ट में 23 लोगो की मौत

    गोवा में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। उत्तर गोवा में अर्पोरा गांव के एक नाइटक्लब में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ,जिसकी वजह से भयानक आग लग गई। इस हादसे में 23 लोगों की मौत गई। पणजी से करीब 25 किमी दूर एक मशहूर पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में आधी रात के बाद आग लगी।

    यह क्लब पिछले साल ही खुला था।धमाके के बाद आग ने देखते ही देखते पूरे नाइट क्लब को अपनी चपेट में ले लिया. आनन-फानन में आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी।घटना की जानकारी मिलने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के इलाज की जानकारी ली। विधायक लोबो ने बताया कि आग से कोई पर्यटक प्रभावित नहीं हुआ।

  • एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा

    एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा

    “रामपुर जिलाधिकारी ने फर्जीवाड़ा सामने आने पर मां और विदेश में रहने वाले दो बेटों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा”

    “पुलिस ने सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के प्रार्थना पत्र पर तीन के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा”

    “एसआईआर फॉर्म की जांच में पकड़ा गया मामला, मां ने विदेश में रहने वाले अपने बेटों की जानबूझकर दी थी गलत जानकारी”

    लखनऊ, 6 दिसंबर। प्रदेश भर में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) का कार्य गंभीरता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। इस दौरान रामपुर जिले में एसआईआर फॉर्म में तथ्यों को छुपाकर गलत जानकारी भरने का मामला सामने आया है, जहां एक मां ने विदेश ( दुबई और कुवैत) में पिछले कई वर्षों से रहने वाले अपने दो बेटों के गलत जानकारी एसआईआर फॉर्म में भर दी। इतना ही नहीं फॉर्म में फर्जी साइन भी कर दिए। बीएलओ द्वारा फॉर्म का डिजिटाइजेशन करने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया। इस पर जिलाधिकारी रामपुर ने तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।

    “गंभीरता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाएगा एसआईआर का कार्य”

    जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) का कार्य गंभीरता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र–37, रामपुर के भाग संख्या–248 में बीएलओ द्वारा मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन के दौरान उक्त मामला सामने आया।

    मां नूरजहां, दो बेटे आमिर और दानिश के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

    जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार, पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि मतदाता क्रमांक 645 – आमिर (वर्तमान में दुबई में निवासरत) तथा मतदाता क्रमांक 648 – दानिश (वर्तमान में कुवैत में निवासरत) के नाम से गणना प्रपत्र भरे गए थे। जाँच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त दोनों व्यक्तियों की मां नूरजहां द्वारा तथ्यों को छिपाते हुए अनुचित रूप से उनके नाम पर गणना प्रपत्र प्रस्तुत किए गए, जो निर्वाचन संबंधी नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

    महत्वपूर्ण जानकारी :

    1. यदि किसी मतदाता का नाम दो स्थानों पर दर्ज है, तो वह केवल उसी स्थान पर गणना प्रपत्र भरे जहाँ वह वास्तविक रूप से निवास करता है।

    2. निवास स्थान से भिन्न किसी अन्य स्थान से प्रपत्र भरना, गलत जानकारी देना, तथ्य छिपाना अथवा दोहरी प्रविष्टि बनाए रखना, भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

    3. ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियम-संगत कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    4. जिन व्यक्तियों अथवा उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा दो स्थानों से गणना प्रपत्र भरे गए हैं, जबकि वे सामान्यतः वहाँ निवास नहीं करते, उनके लिए रोल बैक का विकल्प उपलब्ध है। ऐसे व्यक्ति अपने बी.एल.ओ. से संपर्क कर अपनी प्रविष्टि में तत्काल संशोधन करा सकते हैं।

    5. इसके उपरांत भी यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की त्रुटि करता है अथवा मामला प्रशासन के संज्ञान में आता है, तो उनके विरुद्ध संबंधित नियमों के तहत कठोर एवं अपरिहार्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    अपील :

    विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की पवित्रता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु जनपद के सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपनी सभी जानकारी सत्य, सटीक तथा अद्यतन प्रस्तुत करें। किसी भी प्रकार की गलत प्रविष्टि, तथ्य छिपाने या अनुचित विवरण देने से पूर्णतः बचें – अजय कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी, रामपुर।

  • कौशल विकास से रोजगार के लिए बड़ा होगा प्रशिक्षण का फलक

    कौशल विकास से रोजगार के लिए बड़ा होगा प्रशिक्षण का फलक

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुर को मिलेगी एक और राजकीय आईटीआई की सौगात

    पिपरौली में पावरग्रिड के सीएसआर के 16 करोड़ रुपये फंड से बना है राजकीय आईटीआई

    उद्योगों की नई श्रृंखला को सुलभ होगा प्रशिक्षित मानव संसाधन

    स्थानीय लोगों ने कहा- रोजगार में मददगार बनेगा योगी सरकार का यह उपहार

    गोरखपुर, 6 दिसंबर। योगी सरकार कौशल विकास से युवाओं के रोजगार के लिए प्रशिक्षण का फलक निरंतर बड़ा करने में जुटी है। रोजगारपरक शिक्षण-प्रशिक्षण का विस्तार करने के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 दिसंबर को गोरखपुर को एक और राजकीय आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) की सौगात देंगे। पिपरौली में पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से बना यह जिले का 11वां राजकीय आईटीआई होगा। इसका संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा।

    गोरखपुर में तेजी से हो रहे औद्योगिकीकरण के चलते रोजगार की संभावनाओं का सतत विस्तार हुआ है। गीडा क्षेत्र औद्योगिक विकास का केंद्र बनकर उभरा है। उद्योगों की बढ़ती श्रृंखला से स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं सतत विस्तारित हो रही हैं। गीडा का एक बड़ा हिस्सा पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र में आता है। इसे देखते हुए योगी सरकार ने राजकीय आईटीआई खोलने का फैसला लिया। सरकार के इस फैसले को पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का साथ मिला। पावरग्रिड ने इस आईटीआई का निर्माण 16 करोड़ रुपये के सीएसआर फंड से कराया है। इसके संचालित होने से बहुत कम शुल्क में युवाओं को प्रशिक्षण से कौशल विकास और तदुपरांत रोजगार प्राप्त करने की सुलभ सुविधा मिलेगी।

    पिपरौली के नरकटहा ग्राम में बने राजकीय आईटीआई में ड्राफ्ट्समैन (सिविल), सर्वेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्क मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड के पाठ्यक्रम संचालित होंगे। अब तक जिले में 10 राजकीय और 103 निजी आईटीआई संचालित हैं। इनमें से चरगावां, रेलवे कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी (महिला), बांसगांव, चौरीचौरा, खजनी, बड़हलगंज, कैम्पियरगंज, जंगल कौड़िया और भटहट में राजकीय आईटीआई हैं। जंगल कौड़िया व भटहट के राजकीय आईटीआई पीपीपी मोड पर संचालित हैं। पिपरौली का आईटीआई गोरखपुर का 11वां और पीपीपी मोड में संचालित होने वाला तीसरा राजकीय आईटीआई होगा।

    पिपरौली क्षेत्र में राजकीय आईटीआई को क्षेत्रीय जनता युवाओं के लिए बेहतर अवसर मान रही है। नगवा गांव के विनोद का कहना है कि योगी सरकार की तरफ से पिपरौली ब्लॉक में आईटीआई का उपहार युवाओं को रोजगार के लिए जरूर प्रशिक्षण में मददगार साबित होगा। राजकीय क्षेत्र में फीस भी कम लगेगी। बाँसपार गांव के राकेश कुमार कहते हैं कि आईटीआई से पासआउट नौजवानों को विदेश में भी आसानी से जॉब मिल जाता है। अब तो गीडा में ही बहुत फैक्ट्रियां लग रही हैं। ऐसे में रोजगार से पहले ट्रेनिंग के लिए राजकीय आईटीआई की जरूरत को सरकार ने पूरा कर दिया है।

  • “गुमशुदा बालक 1 घंटे में मिला, पुलिस ने परिजनों को सकुशल सौंपा”।

    “गुमशुदा बालक 1 घंटे में मिला, पुलिस ने परिजनों को सकुशल सौंपा”।

    गोरखपुर। शाहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से देर रात गुम हुए 12 वर्षीय बच्चे को मात्र एक घंटे के भीतर बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार की आधी रात करीब 12:30 बजे थाना शाहपुर को सूचना मिली कि 12 वर्षीय बालक शाम करीब 6 बजे एल्यूमीनियम फैक्ट्री के पास से अचानक गायब हो गया है। उसकी मां उसे साथ लेकर काम पर आई थी, लेकिन बच्चा बिना बताए कहीं चला गया।

    सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शाहपुर नीरज कुमार राय अपनी टीम के साथ सक्रिय हुए और आसपास के क्षेत्रों, रास्तों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम को लगातार प्रयासों के बाद बच्चा सब्जी मंडी, हड़हवा फाटक के पास मिलता मिला।

    बच्चे को सुरक्षित पाकर पुलिस ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी और उन्हें मौके पर बुलाकर बालक को सकुशल सुपुर्द किया। बच्चे के मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

    बरामदगी में शामिल प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय, थाना शाहपुर उपनिरीक्षक गौरव राय, चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक

    कांस्टेबल इंदल कुमार, थाना शाहपुर कांस्टेबल प्रदीप चौधरी, थाना शाहपुर

    पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि जरा-सी सूचना पर तत्काल सक्रिय होकर जीवन से जुड़े मामलों में त्वरित मदद पहुंचाई जाती है।