Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • मतदाता सूची पुनरीक्षण अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी”

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी”

    एसआईआर कार्य 100% पूरा, अब मैपिंग और फीडिंग पर जोर

    सदर तहसील सभागार में ईआरओ/एसडीएम की बैठक, बीएलओ को दिए सटीक मैपिंग के निर्देश।

    1. गोरखपुर।मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में लगे अफसरों और फील्ड कार्मिकों को बड़ी राहत मिली है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की अवधि अब 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। समय सीमा बढ़ने से फील्ड में घर–घर सत्यापन कर रहे बीएलओ और सुपरवाइजरों को लंबित कार्य पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा। जिले में एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि मैपिंग और डेटा फीडिंग का कार्य तेज़ी से चल रहा है।

    मृतक, शिफ्ट एवं गैरहाजिर मतदाताओं का दोबारा सत्यापन

    इस बार पुनरीक्षण में मृतकों, दूसरे क्षेत्रों में शिफ्ट हो चुके मतदाताओं और फील्ड में गैरहाजिर मिले नामों का दोबारा सत्यापन अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि बिना पुन: जांच के कोई भी एंट्री आगे न भेजी जाए।
    पुनरीक्षण कार्य का उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णत: शुद्ध व त्रुटिरहित बनाना है, ताकि अंतिम प्रकाशन से पहले सभी विसंगतियाँ दूर की जा सकें।

    1. शुक्रवार को सदर तहसील सभागार में ईआरओ/एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।
      उन्होंने कहा कि 2003 की मतदाता सूची से सभी परिवारों की मैपिंग कर सत्यापित किया जाए। यदि किसी परिवार या मतदाता का नाम 2003 की सूची में नहीं मिल रहा है तो “बगल की मतदाता सूची” से उसका मिलान सुनिश्चित किया जाए।
      एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि गलत मैपिंग भविष्य में मतदान केंद्र निर्धारण व बूथ प्रबंधन पर प्रभाव डालती है, इसलिए इसे गंभीरता से लिया जाए।

    मैपिंग–फीडिंग की विशेष मॉनिटरिंग

    बैठक में पाया गया कि अधिकांश क्षेत्रों में मैपिंग का कार्य लगभग पूर्ण है, लेकिन पोर्टल पर फीडिंग कार्य जारी है।
    एसडीएम ने एईआरओ और सुपरवाइजरों को आदेशित किया कि फीडिंग में किसी भी प्रकार की देरी पर जवाबदेही तय होगी।
    साथ ही, बीएलओ को निर्देश दिया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम छूटने न पाएँ। हर पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

    बैठक में एईआरओ/डिप्टी कलेक्टर /तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह,एईआरओ/सीओ रूस्तमपुर सुनील सिंह,रजिस्ट्रार कानूनगो एवं चुनाव कार्य प्रभारी राजू सिंह,सुपरवाइजर व सभी बीएलओ ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    फील्ड में आ रही समस्याओं, पुराने दस्तावेजों की गड़बड़ी और मकान नंबरों के अभाव जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि जहां आवश्यक हो, वहां फिर से फील्ड विजिट की जाए।

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना लक्ष्य

    एसडीएम ने कहा कि 31 दिसंबर तक बढ़ी समय सीमा का उपयोग करते हुए सभी प्रविष्टियों का दोबारा सत्यापन कराया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि लक्ष्य एक ऐसी मतदाता सूची तैयार करना है, जिसमें कोई भी त्रुटि, विवाद या गलत प्रविष्टि न रहे। हर पात्र नागरिक का नाम सही सेक्शन और सही पते के साथ दर्ज होना चाहिए।

    फील्ड में बढ़ाई जाएगी गति प्रशासन के अनुसार,पहले चरण में मैपिंग तुरंत निपटाने,दूसरे चरण में फीडिंग त्वरित गति से पूर्ण करने,और अंतिम चरण में त्रुटियों को सुधारने और मिलान के कार्य पर विशेष फोकस रहेगा।

    अधिकारियों ने बताया कि सभी कर्मचारियों को लक्ष्य निर्धारित किया गया है और प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

  • मैक्सिको ने भारत पर 50% टैरिफ़ बढ़ाया |

    मैक्सिको ने भारत पर 50% टैरिफ़ बढ़ाया |

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे

    मैक्सिको सरकार ने भारतीय उत्पादों पर 50 फ़ीसदी का नया टैरिफ़ लगाने का बड़ा फैसला किया है।

    राष्ट्रपति क्लॉडिया शिनबॉम का कहना है कि यह कदम उनके देश में स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने और रोज़गार के नए अवसर बनाने के लिए उठाया गया है।

    सरकार का मानना है कि ऊँचे आयात शुल्क से घरेलू बाज़ार को मजबूती मिलेगी और बाहरी निर्भरता घटेगी।

  • हर जरूरतमंद को शीतलहर से बचाने को सरकार प्रतिबद्ध -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    हर जरूरतमंद को शीतलहर से बचाने को सरकार प्रतिबद्ध -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    सीएम योगी ने किया महानगर में दो रैन बसेरों का निरीक्षण, ठहरे जरुरतमंदों में वितरित किया कंबल और भोजन।

    पूरी क्षमता से संचालित होंगे रैन बसेरे, तहसीलों व निकायों ऊनी वस्त्र-कंबल वितरण के लिए पर्याप्त धन जारी : मुख्यमंत्री

    गोरखपुर, 10 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर जरूरतमंद को शीतलहर से बचाने और सम्मानजनक आश्रय देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए जहां रैन बसेरों को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जा रहा है, वहीं तहसीलों और नगर निकायों को जरूरतमंदों में ऊनी वस्त्र एवं कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है।

    सीएम योगी बुधवार देर शाम/रात गोरखपुर महानगर में दो रैन बसेरों का निरीक्षण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जरूरतमंद को रैन बसेरों में अच्छी सुविधा दी जाए। प्रशासन को इसे प्राथमिकता पर लेते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम हो। साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए।

    मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन के पास, तथा झूलेलाल मंदिर के पास बने रैन बसेरों का निरीक्षण कर तथा वहां ठहरे लोगों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की। रैन बसेरों में मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से जरूरतमंदों में कंबल व भोजन का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरे के बाहर भी सैकड़ो जरूरतमंद लोगों में कंबल व भोजन का वितरण कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सेवा को प्रतिबद्ध है।

    “रैन बसेरों में ठहरे लोगों से मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय संवाद”

    सीएम योगी ने रैन बसेरों में ठहरे सभी लोगों से कुशलक्षेम जानने के साथ उनसे आत्मीय संवाद भी किया। रैन बसेरों में देवरिया, कुशीनगर, बलिया, गगहा, चौरीचौरा समेत पूर्वांचल के अलग अलग क्षेत्रों के नागरिकों के अलावा बिहार से आए लोग भी ठहरे थे। कोई परीक्षा के सिलसिले में आया था, कोई डॉक्टर को दिखाने के लिए तो कोई काम की तलाश या फिर किसी अन्य कार्य से गोरखपुर आया था। मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि यहां रैन बसेरों में कोई परेशानी तो नहीं। सबने व्यवस्था को लेकर संतोषजनक जवाब दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कुशलक्षेम और जरूरतों के बारे में पूछे जाने पर रैन बसेरों में ठहरे लोग भाव विह्वल हो गए। उन्हें सहसा यकीन नहीं हो रहा था कि उनके ठहरने और भोजन की जानकारी लेने खुद मुख्यमंत्री उनके पास आए हैं।

    “हर व्यक्ति का जीवन अमूल्य, कोई भी खुले में न लेटे : मुख्यमंत्री”

    रैन बसेरों का निरीक्षण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भीषण शीतलहर से आमजनमानस के बचाव के लिए शासन और प्रशासन संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का जीवन अमूल्य है। सरकार की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति फुटपाथ, प्लेटफार्म या सड़क पर खुले में न लेटे। यदि कोई ऐसा पाया जाता है उसे रैन बसेरों में पहुंचाया जाए और इसकी निरंतर निगरानी भी की जाए। सभी रैन बसेरों को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा तहसीलों और निकायों को अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाने के लिए ऊनी वस्त्र और कंबल वितरण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है। निकायों और पंचायत को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि वे भीषण शीतलहर में जहां भी आवश्यकता हो, पर्याप्त अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। यह सभी व्यवस्था प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महानगर गोरखपुर में नगर निगम द्वारा 14 रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है, जहां 700 से 1000 तक जरूरतमंद आश्रय ले सकते हैं।

    रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, कालीबाड़ी के महंत रवींद्रदास, नगर निगम बोर्ड के उपसभापति पवन त्रिपाठी, पार्षद ऋषिमोहन वर्मा, धर्मदेव चौहान समेत प्रशासन, पुलिस व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • RJD को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव हराने वाले विजय कृष्ण ने लालू को भेजा इस्तीफा

    RJD को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव हराने वाले विजय कृष्ण ने लालू को भेजा इस्तीफा

    संवाददाता : अनुनय कु० उपाध्याय, निष्पक्ष टुडे, मोतिहारी बिहार।

    बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद से राष्ट्रीय जनता दल में मंथन का दौर जारी है, इसी बीच अब पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है. कभी बाढ़ लोकसभा सीट से नीतीश कुमार को हराने वाले पूर्व सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कृष्ण ने आरजेडी से नाता तोड़ दिया है. उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है.

    पूर्व सांसद विजय कृष्ण ने लालू यादव के पत्र लिखकर कहा कि “मैंने दलगत राजनीति, सक्रिय राजनीति से अलग हो जाने का निर्णय लिया है. अतः राष्ट्रीय जनता दल के प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं. कृप्या स्वीकार करें.”

    विजय कृष्ण, लालू और नीतीश की तरह जेपी आंदोलन से उभरे हुए नेता हैं. वहीं नीतीश कुमार के काफी करीबी भी हुआ करते थे. नीतीश कुमार बख्तियारपुर में रहते थे तो उनसे करीब 8 किलोमीटर दूर अथमलगोला के कल्याणपुर गांव में विजय कृष्ण रहते थे.
    राजनीतिक जीवन की शुरुआत दोनों साथ-साथ किए थे. एक साथ दोनों का ट्रेन से आना-जाना हुआ करता था,लेकिन जब नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव से अलग हुए थे तो विजय कृष्ण लालू के साथ रहे. इसके बाद दोनों में राजनीति दूरियां बढ़ गई.

  • शहर छोड़िए अब बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा बुलडोजर, डिप्टी सीएम का ऐलान

    शहर छोड़िए अब बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा बुलडोजर, डिप्टी सीएम का ऐलान

    संवाददाता~ अनुनय कु० उपाध्याय, मोतिहारी, (बिहार)।

    बिहार में जमीन से जुड़े विवाद लंबे समय से बड़ी चुनौती बने हुए हैं। इस समस्या को देखते हुए उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने विभागीय सुधारों की लंबी श्रृंखला का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में ज्यादातर शिकायतें जमीन विवादों से जुड़ी होती हैं और सरकार अब इन मामलों पर तेजी से कार्रवाई करेगी।

    ”जमीन विवाद, दाखिल-खारिज और परिमार्जन के मामलों में देरी अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूमि सुधार विभाग की जवाबदेही तय होगी और हर स्तर पर पारदर्शिता लाई जाएगी। इसी को लेकर 12 दिसंबर से भूमि सुधार जनसंवाद कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं। नए सिस्टम में देरी करने वाले कर्मचारियों की पहचान कर तुरंत रिपोर्ट मांगी जाएगी.”- विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री, बिहार

    सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को हटाने के लिए बिहार सरकार मार्च 2026 से बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई बुलडोजर से भी आगे की होगी। अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि खाली कराई जाएगी और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। जो लोग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की सच्चाई सामने लाएंगे, उन्हें विभाग सम्मानित भी करेगा। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की सभी सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।

    बिहार में फर्जी जमीन कागजात का बड़ा खेल लंबे समय से चिंता का विषय रहा है। इसे रोकने के लिए विभाग ‘उड़न दस्तावेज’ नामक विशेष जांच टीम गठित कर रहा है। यह टीम फर्जी दस्तावेजों के आधार पर होने वाले सौदों की जांच करेगी और दोषियों को पकड़कर कार्रवाई करेगी। जमीन माफिया, फर्जीवाड़े में शामिल सफेदपोश और विभागीय कर्मियों की भी जांच होगी।

  • बिहार में JDU नेता को घर में घुसकर गोलियों से भून डाला

    बिहार में JDU नेता को घर में घुसकर गोलियों से भून डाला

    संवाददाता : अनुनय कु० उपाध्याय, निष्पक्ष टुडे, मोतिहारी, बिहार।

    बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घर में घुसकर जेडीयू नेता को गोलियों से भून डाला गया। सीना, आंख और गर्दन के पास गोली मारी गई. जिससे घटना स्थल ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान निलेश कुमार के रूप में हुई है। निलेश कुमार जेडीयू के पूर्व पंचयात अध्यक्ष थे। वारदात को छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीर नगर गांव में देर रात अंजाम दिया गया. जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सोए हुए जेडीयू नेता निलेश कुमार की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों के मुताबिक निलेश कुमार अपने डेरा पर सोए हुए थे, तभी तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधी पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने निलेश कुमार को तीन गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर जब लोग दौड़े, तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

  • पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने लिया हिरासत में

    पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने लिया हिरासत में

    पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में लिया। वो लखनऊ से ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। जिला शाहजहांपुर में सादा कपड़े में पुलिसकर्मी ट्रेन में आए और अमिताभ ठाकुर को उठा ले गए। उन पर पिछले दिनों देवरिया में FIR दर्ज हुई थी।

    पूर्व में देवरिया जिले के SP रहते हुए किसी प्लॉट के खरीद मामले में हुई है FIR।

  • उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को खुशखबरी- योगी सरकार ने दिया गृह जनपद में सेवा का मौका, ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू

    उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को खुशखबरी- योगी सरकार ने दिया गृह जनपद में सेवा का मौका, ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के ट्रांसफर और एडजस्टमेंट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह प्रक्रिया शिक्षामित्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिससे उन्हें अपने गृह जनपद या इच्छित स्थान पर सेवा करने का मौका मिल सकेगा।

  • पॉवर स्टार पवन सिंह को जान से मारने की धमकी लौरेन्स विष्नोई गैंग द्वारा।

    पॉवर स्टार पवन सिंह को जान से मारने की धमकी लौरेन्स विष्नोई गैंग द्वारा।

    भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली है.जिसका स्क्रीनशॉट अब सामने आया है. धमकी बबलू नाम के व्यक्ति ने दी. उसने पवन सिंह के करीबी लोगों को धमकी भरा वॉट्सऐप मैसेज भेजा है. जिसमें लिखा है- ‘पवन सिंह को बोल देना मेरा फोन नहीं उठाता है, आज से उसकी उल्टा गिनती शुरू., लखनऊ में गोली मारेंगे.। दुनिया के किसी भी कोने में मिलेगा गोली मार देंगे.’

    बबलू ने पवन सिंह को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ काम न करने की चेतावनी दी.। पवन सिंह ने मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है.

  • सीएम योगी ने 18 करोड़ की लागत से बने नए राजकीय आईटीआई भवन का किया लोकार्पण

    सीएम योगी ने 18 करोड़ की लागत से बने नए राजकीय आईटीआई भवन का किया लोकार्पण

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिपरौली ब्लॉक के नरकटहा गांव में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की सीएसआर निधि से 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन का लोकार्पण किया।

    युवाओं के लिए नई संभावनाएं गोरखपुर को 11वां राजकीय आईटीआई मिला,और यह पीपीपी मॉडल पर संचालित होने वाला तीसरा संस्थान होगा।

    नए आईटीआई के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा कौशल विकास रोजगार के बेहतर अवसर सीधे उनके घर के पास ही उपलब्ध होंगे।

    इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में डबल इंजन की सरकार पूरी शक्ति और गति के साथ कार्य कर रही है। विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने गोरखपुर एम्स की सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा गोरखपुर एम्स में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ा धर्मशाला निर्माणाधीन है, जिससे उन्हें रहने की बड़ी सुविधा मिल सके।”

    उन्होंने पावर ग्रिड के कार्यों की सराहना करते हुए कहा सहजनवां क्षेत्र में कार्यपालक निदेशक दीक्षित जी और पावर ग्रिड की टीम ने उत्कृष्ट और प्रेरणादायक कार्य किया है। इनके प्रयासों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है।

    नए आईटीआई भवन में,  अत्याधुनिक मशीनरी आधुनिक लैब स्मार्ट क्लासरूम उन्नत साधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे युवा उद्योगों की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षित होकर बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे।