Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • बांग्लादेश में हिंदू युवक की नृशंस हत्या व महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में गोला में आक्रोश प्रदर्शन

    बांग्लादेश में हिंदू युवक की नृशंस हत्या व महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में गोला में आक्रोश प्रदर्शन

    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
    गोलाबाजार।बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा एक हिंदू युवक को अमानवीय यातनाएं देने के बाद उसकी हत्या कर शव जलाए जाने तथा हिंदू महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध में उपनगर गोला में आक्रोशित युवाओं ने रविवार देर रात जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित युवाओं ने इस्लामिक कट्टरवाद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
    प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में एक हिंदू युवक को पकड़कर उसके साथ क्रूरता की गई, बेरहमी से मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर शव को जला दिया गया, जो मानवता पर कलंक है। इसके साथ ही हिंदू महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों की घटनाएं भी अत्यंत चिंताजनक हैं। युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का संज्ञान लिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस्लामिक कट्टरवाद पर लगाम नहीं लगाई गई तो स्थिति और भयावह हो सकती है। वहीं केंद्र सरकार से तुरंत इस मामले को लेकर कड़ी कार्यवाई की मांग की गयी। देर रात हुए इस प्रदर्शन के दौरान माहौल आक्रोशपूर्ण रहा, हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

  • अजय कुमार के निर्देशन में निर्माता संतोष गुप्ता व राज गुप्ता, मनोज एच गुप्ता की ‘सुमन का ससुराल’ की एडिटिंग शुरू

    अजय कुमार के निर्देशन में निर्माता संतोष गुप्ता व राज गुप्ता, मनोज एच गुप्ता की ‘सुमन का ससुराल’ की एडिटिंग शुरू

    भोजपुरी सिनेमा के फिल्म स्टार अविनाश शाही और सुपरस्टार एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य ने फिल्म निर्देशक अजय कुमार के कुशल निर्देशन में फिल्म निर्माता संतोष गुप्ता व राज गुप्ता और मनोज एच गुप्ता की भोजपुरी फिल्म ‘सुमन का ससुराल’ की शूटिंग कंप्लीट होने के बाद एडिटिंग शुरू कर दी गई है। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से मुंबई के एक स्टूडियो में किया जा रहा है। बता दें कि एसआरएफ पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन एलएलपी एवं डीडी प्लेयर बैनर के तले बन रही फैमिली ड्रामा से भरपूर इस भोजपुरी की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही, गोपीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य पैमाने पर पूरी की गई है। गौरतलब है कि ये फिल्म पूरी तरह से सामाजिक एवं फैमिली ड्रामा से भरपूर है, जोकि दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करेगी। इस फिल्म से समाज को जागरूक करने वाला संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में मणि भट्टाचार्य और अविनाश शाही हैं। साथ ही एक्ट्रेस माधवी श्री और एक्टर वैभव राय सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता संतोष गुप्ता व राज गुप्ता हैं। उन्होंने इसके पहले सुपरस्टार एक्ट्रेस संचिता बनर्जी और अविनाश शाही स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ की शूटिंग कंप्लीट किया है। उन्होंने अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘सुमन का ससुराल’ की शूटिंग कंप्लीट कर लिया है। इस फिल्म के सह-निर्माता अशोक गुप्ता व मनोज गुप्ता हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन की कमान फिल्म निर्देशक अजय कुमार ने संभाला है। फिल्म के कार्यकारी निर्माता मनोज एच. गुप्ता (बाबा) हैं। लेखक मनोज गुप्ता, संगीतकार सुदीप साजन, गीतकार अशोक गुप्ता, अजीत मंडल, सतीश बाबा, पार्थ यादव हैं। छायांकन शत्रुघ्न तिवारी, कला पवन शर्मा, डिजाईन प्रशांत का है। सेकंड डीओपी राहुल सिन्हा, प्रोडक्शन मैनेजर अजय वर्मा, लोकल प्रोडक्शन मैनेजर अमित पाठक, कुँवर सिंह हैं। मुख्य सहायक निर्देशक सारंग प्रजापति, सहायक निर्देशक प्रवेश जोशी, आनन्द विश्वकर्मा, मेकअप मैन प्रकाश जायसवाल, हेयर स्टाइलिश अनामिका हैं। मुख्य कलाकार मणि भट्टाचार्य, अविनाश शाही, माधवी श्री, वैभव राय, विद्या सिंह, देवेन्द्र कुमार पाठक, बबलू खान, सोनाली मधेशिया, राजेश तोमर, रागिनी यादव, अभय राय, अमित पाठक एवं कृष्णा गुप्ता हैं।

  • ग्राम न्यायालय के लिए प्रस्तावित जमीन का जनपद न्यायाधीश ने किया निरीक्षण

    ग्राम न्यायालय के लिए प्रस्तावित जमीन का जनपद न्यायाधीश ने किया निरीक्षण

          ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार। कस्बा स्थित तहसील मुख्यालय के बगल में ग्राम न्यायालय के लिए प्रस्तावित जमीन का जनपद न्यायाधीश ने रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों व अधिवक्ताओं से जानकारी प्राप्त करने के बाद सहमति व्यक्त करते हुए जमीन पर खर्च होने वाले पूरे बजट का नया प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा।
    दोपहर में तहसील मुख्यालय पहुंचे जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह से अधिवक्ताओं ने सिविल न्यायालय की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। जिला मुख्यालय से दूरी के कारण वादकारियों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया। जिसके बाद उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि सुदूर दक्षिणांचल में सक्षम न्यायालय की आवश्यकता वर्षो से महसूस की जा रही है। अब ग्राम न्यायालय के क्षेत्राधिकार में वृद्धि हो गई है। ग्राम न्यायालय 25 हजार रूपया मालियत के सभी मामलों को देखेंगे। उन्हें भरण पोषण से संबंधित वादों एवं स्थगन आदेश से संबंधित वादों के निस्तारण का अधिकार मिल गया है। अब इन सबसे संबंधित वाद दाखिल किए जा सकते हैं। उसके बाद उन्होंने मौके पर उपस्थित एसडीएम अमित जायसवाल व तहसीलदार सतेंद्र मौर्य से ग्राम न्यायालय के निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन की जानकारी मांगी। जिसके बाद जमीन का मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन करते हुए रास्तों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने जमीन के मालिक किसानों नीशीथ राय व रवि राय आदि से जमीन देने के बारे में बात किया। किसानों ने उचित मुआवजा मिलने पर जमीन को ग्राम न्यायालय को देने के लिए सहमति व्यक्त किया। जिसके बाद जनपद न्यायाधीश ने प्रस्तावित जमीन पर ग्राम न्यायालय के निर्माण पर सहमति व्यक्त करते हुए लेखपाल उपेंद्र कुमार से तीन से पांच एकड़ जमीन पर लगने वाले खर्च का प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करने को कहा। इस दौरान अपर जिला जज चंद्रभान सिंह, पेशकार मणिंद्र मिश्र, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रंतिदेव मिश्र, मंत्री आमोद गौड़, गिरीजेश शाही, भारद्वाज पांडेय, श्रीनिवास पांडेय, रामलखन राय, गणेशशंकर भारती, बेचई गौड़, प्रेमदेव यादव, सतीश उमर, पूर्णेंदु कुमार तिवारी, रामगोपाल राय आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • सोनौली बॉर्डर पर श्रीलंकाई नागरिक हिरासत में, पुलिस को सौंपा गया

    सोनौली बॉर्डर पर श्रीलंकाई नागरिक हिरासत में, पुलिस को सौंपा गया

    अरविंद कुमार , महराजगंज।

    भारत–नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर इमीग्रेशन अधिकारियों ने एक श्रीलंकाई नागरिक को हिरासत में लिया। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद उसे सोनौली कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

    इमीग्रेशन अधिकारियों के अनुसार, 20 दिसंबर 2025 को सोनौली स्थित इमीग्रेशन कार्यालय पर नियमित चेकिंग के दौरान श्रीलंकाई नागरिक Kenady Rajendram पुत्र Negombo को रोका गया। जांच में सामने आया कि संबंधित व्यक्ति भारत में समुद्री मार्ग के जरिए अनधिकृत तरीके से प्रवेश कर चुका था। हालांकि उसके पासपोर्ट और वीजा वैध पाए गए, लेकिन भारत में प्रवेश की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप नहीं थी।
    इस संबंध में इमीग्रेशन अधिकारियों के साथ अन्य जांच एजेंसियों ने भी संयुक्त रूप से पूछताछ व तस्दीक की। आवश्यक जांच पूरी होने के बाद 21 दिसंबर 2025 को उक्त श्रीलंकाई नागरिक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सोनौली थाने को सौंप दिया गया।

    फिलहाल सोनौली पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सतर्कता बनाए हुए हैं।

  • गोला टैलेंट हंट सीज़न–2 में इस बार दिया जाएगा दक्षिणांचल युवा सम्मान

    गोला टैलेंट हंट सीज़न–2 में इस बार दिया जाएगा दक्षिणांचल युवा सम्मान

    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार ।छोटी अयोध्या के नाम से मशहूर गोला में माँ सरयू के पक्के घाट पर चंद्राश फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोला टैलेंट हंट सीज़न–2 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बार कार्यक्रम में एक नया और प्रेरणादायी अध्याय दक्षिणांचल युवा सम्मान जोड़ा गया है, जिसके तहत गोरखपुर के दक्षिणांचल क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

    दक्षिणांचल युवा सम्मान के अंतर्गत 30 वर्ष से कम आयु के ऐसे युवाओं का चयन किया जाएगा, जो धरातल पर रहकर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में सक्रिय हैं। यह सम्मान कुल 10 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, तकनीकी, कला एवं साहित्य, जरूरतमंद, अनाथ एवं निराश्रित लोगों की सेवा के साथ-साथ सिंगिंग और डांसिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। चंद्राश फाउंडेशन के संस्थापक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि दक्षिणांचल युवा सम्मान का उद्देश्य उन युवाओं को पहचान दिलाना है, जो बिना किसी प्रचार के समाज के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। युवाओं के चयन के लिए गठित निर्णायक मंडल में श्री दास जी महाराज, प्रवीण तिवारी, ब्रह्मानंद शास्त्री, दिलीप मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, राकेश यादव, अखिलेश तिवारी, मनोज उमर, सर्वेश दुबे, निर्भय निनाद, उमेश यादव, प्रणव द्विवेदी, हितेश यादव, महिप श्रीवास्तव एवं प्रवीण श्रीवास्तव शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवा के क्षेत्र में चर्चित नाम आजाद पाण्डेय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दास जी महाराज, सिद्धपीठ मदारिया द्वारा की जाएगी।

    चंद्राश फाउंडेशन का यह आयोजन न केवल युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करेगा, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश भी देगा।

  • गोला टैलेंट हंट सीज़न–2 में इस बार दिया जाएगा दक्षिणांचल युवा सम्मान

    गोला टैलेंट हंट सीज़न–2 में इस बार दिया जाएगा दक्षिणांचल युवा सम्मान

    [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार ।छोटी अयोध्या के नाम से मशहूर गोला में माँ सरयू के पक्के घाट पर चंद्राश फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोला टैलेंट हंट सीज़न–2 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बार कार्यक्रम में एक नया और प्रेरणादायी अध्याय दक्षिणांचल युवा सम्मान जोड़ा गया है, जिसके तहत गोरखपुर के दक्षिणांचल क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

    दक्षिणांचल युवा सम्मान के अंतर्गत 30 वर्ष से कम आयु के ऐसे युवाओं का चयन किया जाएगा, जो धरातल पर रहकर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में सक्रिय हैं। यह सम्मान कुल 10 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, तकनीकी, कला एवं साहित्य, जरूरतमंद, अनाथ एवं निराश्रित लोगों की सेवा के साथ-साथ सिंगिंग और डांसिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। चंद्राश फाउंडेशन के संस्थापक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि दक्षिणांचल युवा सम्मान का उद्देश्य उन युवाओं को पहचान दिलाना है, जो बिना किसी प्रचार के समाज के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। युवाओं के चयन के लिए गठित निर्णायक मंडल में श्री दास जी महाराज, प्रवीण तिवारी, ब्रह्मानंद शास्त्री, दिलीप मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, राकेश यादव, अखिलेश तिवारी, मनोज उमर, सर्वेश दुबे, निर्भय निनाद, उमेश यादव, प्रणव द्विवेदी, हितेश यादव, महिप श्रीवास्तव एवं प्रवीण श्रीवास्तव शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवा के क्षेत्र में चर्चित नाम आजाद पाण्डेय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दास जी महाराज, सिद्धपीठ मदारिया द्वारा की जाएगी।

    चंद्राश फाउंडेशन का यह आयोजन न केवल युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करेगा, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश भी देगा।

  • बांसगांव न्यायालय से नही हो सका 7हजार फाइलो का स्थानांतरण:सिविल कोर्ट की भूमी के लिए जिलाधिकारी से मिलेगा गोला बार एसोसिएशन

    बांसगांव न्यायालय से नही हो सका 7हजार फाइलो का स्थानांतरण:सिविल कोर्ट की भूमी के लिए जिलाधिकारी से मिलेगा गोला बार एसोसिएशन

    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार। गोला तहसील मे सिविल कोर्ट के आगमन के बाद प्रशासनिक गतिविधियो मे तेजी देखने को मिल रही है। इसी क्रम मे विभिन्न विभागो मे लंबे समय से लंबित पड़ी फाइलो को मंगाकर उनके शीघ्र निष्पादन की मांग अब जोर पकड़ने लगी है।

    गोला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का कहना है कि बांसगांव के अधिवक्ताओं के विरोध के चलते ग्राम न्यायालय से संबंधित लगभग 7000 फाइलों का स्थानांतरण अब तक नहीं हो सका है, जिसके कारण सभी मामले लंबित स्थिति में अटके हुए हैं। इसके अलावा कई फाइले अन्य कार्यालय में फंसी हुई है या प्रक्रियागत कारणो से आगे नहीं बढ़ पाई। ऐसे में गोला के अधिवक्ताओं ने मांग की है कि सभी लंबित फाइलों की समीक्षा कर उन्हें तत्काल गोला मंगाया जाए, ताकि समयबद्ध करवाई सुनिश्चित की जा सके। अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि रुकी फाइलों का शीघ्र निष्पादन से आम जनता को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। इसी क्रम में यह भी मांग उठाई गई की ग्राम न्यायालय में अब दीवानी मुकदमों का पंजीकरण प्रभावी रूप से शुरू किया जाए, जिससे लोगों को दूर -दराज के न्यायालय में भटकना ना पड़े। बताया गया कि सोमवार को सिविल कोर्ट के लिए भूमि की समस्या को लेकर जिलाधिकारी गोरखपुर से मुलाकात कर इस विषय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कई महत्वपूर्ण फाइले मीना से पेंडिंग है, जिससे विकास कार्यों और जन समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी हो रही है सिविल कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई है की प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और रुके हुए मामलों का जल्द निपटारा होगा।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोला रन्तिदेव मिश्रा, मंत्री आमोद गौड़ पूर्व अध्यक्ष गिरिजेश शाही, पूर्व मंत्री शंकारानंद शुक्ल, राम लखन राय, शंभू प्रसाद मिश्र, कृष्ण चंद मौर्य, श्रीनिवास पांडेय वंश बहादुर गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, सतीश उमर, सूर्य प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

  • छात्रो को शिक्षित करना पुनीत कार्य:राजेश त्रिपाठी

    छात्रो को शिक्षित करना पुनीत कार्य:राजेश त्रिपाठी

    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
    गोलाबाजार ।गोला क्षेत्र के ग्राम गडरी में स्थित श्री नृसिंह भगवान इंटर कालेज में संस्थापक स्व पौहारी शरण द्विवेदी एवं पूर्व प्रबंधक स्व अनिरुद्ध द्विवेदी की पुण्य तिथि को समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम।प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिल्लूपार के विधायक एवं राजेश त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि विद्या रूपी मंदिर खोल कर बालक बालिकाओं को शिक्षित करना एक पुनीत कार्य है। क्योंकि विद्या से विहीन व्यक्ति पशुओं के समान होता है। विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख शिवाजी चंद,समाज सेवी अशोक पांडेय एवं जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल ने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से महान होता है। संस्थापक स्व पौहारी शरण द्विवेदी आज हम लोगों के बीच नहीं हैं। लेकिन उनके द्वारा स्थापित यह विद्यालय उनकी याद दिलाता रहता है।समारोह की अध्यक्षता विशिष्ठ अतिथि मदरिया मंदिर के महंत श्रीश दास जी ने किया। आए हुए लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य हरेकृष्ण विद्वेदी ने किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अतिथियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री राम निवास यादव, नित्यानंद त्रिपाठी, अरुण दूबे, तारकेश्वर दूबे, अजय जायसवाल, हरीश त्रिपाठी, रविन्द्र दुबे,राजू तिवारी, शिवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

  • दुबई से तीन सप्ताह बाद गांव पहुंचा सोनू का शव, मचा कोहराम

    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार। गोला थाना क्षेत्र के ग्रामसभा धौरहरा निवासी रामबृक्ष के इकलौते पुत्र सोनू (41) का शव दुबई से 21 दिन बाद शुक्रवार को गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रामबृक्ष की तीन पुत्रियां और एक पुत्र सोनू था। घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सोनू कई वर्ष पूर्व दुबई के आबूधाबी शहर में एक निजी कंपनी में काम करने गया था। वह वहीं रहकर कार्य कर रहा था। बीते 29 नवंबर को दुबई से फोन कर परिजनों को सूचना दी गई कि सोनू ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें भेजी गई तस्वीरों को देखकर आत्महत्या की बजाय हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने की आशंका प्रतीत होती है। अपने इकलौते पुत्र का अंतिम संस्कार गांव में कराने के लिए पिता रामबृक्ष ने प्रशासन से गुहार लगाई और जिला मुख्यालय के चक्कर लगाते रहे। काफी प्रयासों के बाद 21 दिन बाद शुक्रवार को दिन में लगभग 11 बजे सोनू का शव दुबई से उनके घर पहुंच सका। शव पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। पत्नी बबीता गहरे शोक में फूट-फूटकर विलाप करने लगीं। मृतक के एक पुत्र अंशुमान और एक पुत्री सुनिधि हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    वहीं मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी हो गयी थी। दाह-संस्कार गोला मुक्तिधाम पर किया जाना है।

  • भूमि अधिग्रहण के विरोध में मल्हीपुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    भूमि अधिग्रहण के विरोध में मल्हीपुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर के ग्रामीणों ने गीडा द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गीडा द्वारा जबरन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने विस्थापन का संकट खड़ा हो गया है।

    ग्रामीणों ने बताया कि मल्हीपुर गांव में भूमि अधिग्रहण से संबंधित सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित की गई है, जिसमें करीब 200 मकान और एक विद्यालय भी प्रभावित बताए गए हैं। यदि यह अधिग्रहण हुआ तो बड़ी संख्या में ग्रामीण बेघर हो जाएंगे। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इससे पहले भी गीडा द्वारा तीन बार भूमि अधिग्रहण किया जा चुका है, जिसके संबंध में ग्रामीणों ने कुल 155 गाटा पर आपत्ति दर्ज कराई थी। आपत्तियों के बावजूद अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

    प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने केशरी नंदन तिवारी, उपजिलाधिकारी सहजनवा को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की मांग की और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की अपील की।

    इस दौरान प्रदर्शनकारियों में विजय चौधरी, संजय सिंह, सोनमती देवी, बृजेश सिंह, मृत्यंजय सिंह, अरविंद सिंह, सावित्री देवी, रामचंद, रामसिंह, मीरा देवी, रेनू देवी, जीवन, रमेश, विक्रम सिंह और कमली देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।