Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

रामगढ़ताल में CM योगी की क्रूज सवारी लेक क्वीन क्रूज पर बैठकर लिया स्वच्छता और विकास कार्यों का जायजा
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
गोरखपुर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गुरुवार शाम Ramgarh Tal में लेक क्वीन क्रूज की सवारी कर ताल की स्वच्छता, सौंदर्य और विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
25 मिनट तक क्रूज पर रहे सवार
मुख्यमंत्री ने जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के बाद करीब 25 मिनट तक क्रूज से रामगढ़ताल का भ्रमण किया।
क्रूज यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने तालाब की स्वच्छता व्यवस्था और आसपास चल रहे विकास कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली।
लोगों ने किया जोरदार स्वागत
रामगढ़ताल किनारे मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इस दौरान CM योगी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग खिंचवाई तस्वीरें
रामगढ़ताल बना गोरखपुर की नई पहचान
कभी उपेक्षित रहा Ramgarh Tal आज पूर्वांचल का प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर यहां बड़े स्तर पर सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास कार्य किए गए हैं।रामगढ़ताल में बढ़ी आधुनिक सुविधाएं
🚢 लेक क्वीन क्रूज सेवा
🍽️ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
🚤 वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां
🌆 आकर्षक लाइटिंग और वॉकिंग ट्रैकइन सुविधाओं के कारण रामगढ़ताल अब स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है।
खेल और पर्यटन को मिल रही नई पहचानराष्ट्रीय स्तर की रोइंग और वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं के आयोजन से रामगढ़ताल की पहचान पूरे देश में बढ़ी है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और खेल के नए अवसर भी मिल रहे हैं।
-

जेसीआई इंडिया जोन-3 के “स्पीच क्राफ्ट 2026” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न, जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन ने की मेजबानी
गोरखपुर। जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जोन स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “स्पीच क्राफ्ट 2026” का सफल एवं भव्य समापन होटल रामाडा में अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम 15 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न शहरों से आए लगभग 32 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रभावशाली वक्तृत्व कला, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने से जुड़ी अनेक रोचक एवं प्रेरणादायक जानकारियाँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम की फैकल्टी में पायलट के रूप में जेसीआई पीपी रश्मि खाटूवाला तथा को-पायलट के रूप में जेएफएस सीए हिमांशु अग्रवाल एवं जेसी संजय रून्थाला ने अपने अनुभवों एवं प्रभावशाली प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
तीनों दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में मंच संचालन, प्रभावी संवाद शैली, बॉडी लैंग्वेज, पब्लिक स्पीकिंग एवं माइक्रोफोन स्टेज फियर को दूर करने के विशेष अभ्यास कराए गए। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें प्रभावी वक्ता बनने की प्रेरणा दी। प्रतिभागियों ने इसे अपने जीवन का अत्यंत उपयोगी एवं यादगार अनुभव बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को लक्ष्य, बागी, सुल्तान, पठान, दंगल एवं धुरंधर टीमों में विभाजित कर विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का विशेष माहौल बना रहा।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेसीआई सेन गौरव सेठ उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि प्रभावी संवाद कला व्यक्ति के व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। साथ ही उन्होंने जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की पूरी होस्ट टीम को शानदार आतिथ्य, सुंदर आयोजन एवं उत्कृष्ट मेजबानी के लिए विशेष धन्यवाद एवं बधाई दी। कार्यक्रम चेयरमैन जेएफएम चेतन मुरारका रहे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का अत्यंत सुंदर एवं व्यवस्थित संचालन करते हुए इसे सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के अध्यक्ष एचजीएफ सीए सौरभ अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों एवं फैकल्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में सकारात्मक नेतृत्व एवं आत्मविश्वास निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रोग्राम एडवाइजर जेसी सेन आलोक अग्रवाल, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जेएफपी संकेत अग्रवाल, प्रोग्राम डायरेक्टर एचजीएफ विकास स्वरूप एवं जेसी आदिश जैन सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर की जेसी अनूप अग्रवाल, पीपी मोहित मित्तल, पीपी गौरव जालान, सौरभ जालान, बिट्टू जालान, प्रिया जायसवाल, पीपी मयंक मित्तल, आईपीपी आयुष गर्ग, किशन अग्रवाल, विभोर पोद्दार, तान्या जायसवाल, अर्चना श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, चंदन, आकांक्षा, रिया जैन, राहुल जायसवाल, खुशाल खट्टर, संदीप अग्रवाल, रौनक केजरीवाल, प्रतीक जैन एवं जतिन अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अंत में भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
उक्त जानकारी संस्था के जनसंपर्क अधिकारी एचजीएफ विकास स्वरूप ने दी।
-

मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय ने किया सम्मानित रोजगार मेले में युवाओं का हुआ चयन
मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय ने किया सम्मानित रोजगार मेले में युवाओं का हुआ चयन (more…)
-

राजघाट पुलिस ने गुमशुदा 8 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया
राजघाट
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
पुलिस ने गुमशुदा 8 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। थाना राजघाट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रास्ता भटक कर थाने पहुंचे एक 8 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर मानवता की मिसाल पेश की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सराहनीय कार्य किया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक 8 वर्षीय बालक रास्ता भटककर थाना राजघाट पहुंच गया था। बालक अपने घर का पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। इस पर पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बच्चे से पूछताछ की और सोशल मीडिया के माध्यम से उसके परिजनों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने बालक के परिजनों का पता लगा लिया और नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
इस कार्यवाही में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा व हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
-

एम्स गोरखपुर में सृजन आर्ट्स एग्जीबिशन का आयोजन कला संवेदनाओं और रचनात्मकता का उत्सव
एम्स गोरखपुर में सृजन आर्ट्स एग्जीबिशन का आयोजन कला संवेदनाओं और रचनात्मकता का उत्सव
एम्स गोरखपुर के सृजन आर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित “सृजन आर्ट्स एग्जीबिशन 2026” ने संस्थान के शैक्षणिक और चिकित्सीय वातावरण के बीच कला, संवेदनशीलता और मानवीय अभिव्यक्ति का एक अनूठा संगम प्रस्तुत किया। एमएनसी भवन के फोयर क्षेत्र में आयोजित इस प्रदर्शनी में एमबीबीएस विद्यार्थियों, रेजिडेंट्स, नर्सिंग अधिकारियों, नर्सिंग विद्यार्थियों तथा फैकल्टी सदस्यों द्वारा बनाई गई विविध कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्थान की माननीय कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता, एसएम (सेवानिवृत्त) रहीं। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों की रचनात्मकता, संवेदनशीलता और कलात्मक अभिव्यक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन व्यक्तित्व विकास, मानसिक संतुलन और टीम भावना को मजबूत करते हैं तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
इस अवसर पर डॉ. महिमा मित्तल (डीन अकादमिक्स) एवं डॉ. संतोष कुमार शर्मा, अध्यक्ष, सृजन आर्ट्स क्लब उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में पेंटिंग, फोटोग्राफी, क्राफ्ट, मूर्तिकला, क्रोशिया एवं हस्तनिर्मित कलाओं सहित अनेक विधाओं की रचनाएँ आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम में क्रिटिक्स अवॉर्ड के साथ-साथ पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड भी रखा गया, जिसमें उपस्थित दर्शकों ने स्वयं मतदान कर अपनी पसंदीदा कलाकृति का चयन किया। इस पहल ने प्रदर्शनी को और अधिक सहभागी एवं जीवंत बना दिया।
डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा और अस्पताल की व्यस्त दिनचर्या के बीच कला आत्म-अभिव्यक्ति, मानसिक संतुलन और मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल कलाकृतियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि उन भावनाओं, संघर्षों और सपनों की अभिव्यक्ति है जिन्हें शब्दों में व्यक्त करना हमेशा संभव नहीं होता।
इस सफल आयोजन के पीछे एमबीबीएस एवं नर्सिंग कॉलेज के सभी बैचों के विद्यार्थियों का अथक परिश्रम और समर्पण रहा। विद्यार्थियों ने दिन-रात मेहनत कर प्रदर्शनी की तैयारी की और पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एमबीबीएस विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट्स, नर्सिंग अधिकारियों एवं नर्सिंग विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रुचिका अग्रवाल, डॉ. मिम्ना एवं डॉ. सीमा चव्हाण (नर्सिंग कॉलेज) का विशेष योगदान रहा।
सृजन आर्ट्स क्लब का यह आयोजन इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि चिकित्सा और विज्ञान के बीच भी संवेदनाओं, कल्पनाओं और रचनात्मकता के लिए हमेशा स्थान होना चाहिए।
-

गोरखपुर को मिली खेल क्रांति की ऐतिहासिक सौगात
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
सीएम योगी ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, 60 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
गोरखपुर | 16 मई। पूर्वांचल के खेल इतिहास में शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गोरखपुर के ताल नदोर क्षेत्र में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।30 हजार दर्शकों की क्षमता वाला बनेगा स्टेडियम
46 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर
मुख्यमंत्री ने बताया कि ताल नदोर में 46 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसमें लगभग 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।
स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।60 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
इनडोर और आउटडोर खेलों की मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा
शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि स्टेडियम के बगल में रिजर्व की गई 60 एकड़ भूमि पर विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक समेत सभी प्रकार के इनडोर गेम्स की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं हॉकी सहित कई आउटडोर खेलों के लिए भी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।
खेल के साथ रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा
होटल, रेस्त्रां और मार्केट की विकसित होगी नई श्रृंखला
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने से पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।
उन्होंने कहा कि यहां होटल, रेस्त्रां, मार्केट और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का तेजी से विकास होगा, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।“सरकारी भूमि का उपयोग लोककल्याण के लिए होना चाहिए”
ताल नदोर क्षेत्र की बदल रही तस्वीर
सीएम योगी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक ताल नदोर क्षेत्र उपेक्षित और अवैध कब्जों से प्रभावित था। जिसकी मर्जी होती, वह जमीन पर कब्जा कर लेता था।
उन्होंने कहा कि अब सरकार ने इस भूमि को कब्जामुक्त कर युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए विकास परियोजनाओं की शुरुआत की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी जमीन का उपयोग विकास और जनकल्याण के लिए होना चाहिए, न कि निजी स्वार्थ के लिए।“जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटने वाले जनता के हितैषी नहीं”
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को माफिया मुक्त, दंगामुक्त और कर्फ्यूमुक्त बनाया है।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटते हैं, वे जनता के हितैषी नहीं हो सकते।
खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात
500 खिलाड़ियों की नई सीधी भर्ती जल्द
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार अब तक 534 से अधिक पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से सरकारी नौकरी दे चुकी है।500 खिलाड़ियों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।
पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित हुई नई खेल संस्कृति खेलो इंडिया और फिट इंडिया से बढ़ा भारत का गौरव,मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश में खेलों का नया माहौल बना है।
उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेल स्पर्धा जैसे अभियानों से भारत का प्रदर्शन ओलंपिक, एशियाड और विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर हुआ है।
सड़क कनेक्टिविटी से विकास को मिली रफ्तार
गोरखपुर से वाराणसी और लखनऊ की दूरी हुई कम
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गोरखपुर से वाराणसी पहुंचने में चार से पांच घंटे लगते थे, लेकिन अब यह दूरी लगभग ढाई घंटे में तय हो रही है।
वहीं गोरखपुर से लखनऊ की यात्रा भी अब आठ घंटे से घटकर साढ़े तीन घंटे रह गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ दूरी नहीं घटा रही बल्कि विकास और रोजगार की रफ्तार भी बढ़ा रही है।पेट्रोलियम मंत्री और तेल कंपनियों का जताया आभार कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम निर्माण के लिए सीएसआर फंड से 100 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने पर Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum का आभार व्यक्त किया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने किया पौधरोपण, देखा स्टेडियम का मॉडल
शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्टेडियम के ड्राइंग मैप और मॉडल का अवलोकन कर अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी ली।
-

सीएम योगी करेंगे गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
393 करोड़ की लागत से बनेगा विश्वस्तरीय स्टेडियम, 30 हजार दर्शकों की होगी क्षमता
गोरखपुर: पूर्वांचल के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath 16 मई को गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन स्थित ताल नदोर में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे।

समारोह में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri और प्रदेश के खेल मंत्री Girish Chandra Yadav भी शामिल रहेंगे।
स्टेडियम की खास बातें:-
➡️ कुल लागत: 393 करोड़ रुपये
➡️ क्षेत्रफल: 46 एकड़
➡️ दर्शक क्षमता: 30 हजार
➡️ 7 इंटरनेशनल प्लेइंग पिच
➡️ 4 प्रैक्टिस पिच
➡️ रात्रिकालीन मैचों के लिए हाईमास्ट फ्लडलाइट
➡️ 23 दिसंबर 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल इस स्टेडियम का निर्माण कार्य 24 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुका है। सरकार द्वारा जारी पहली किश्त 63.39 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार अब तक करीब 7 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
गोरखपुर बनेगा स्पोर्ट्स हब :-
गोरखपुर ग्रामीण विधायक Vipin Singh ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने से गोरखपुर को वैश्विक पहचान मिलेगी और यहां भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों समेत बड़े खेल आयोजन संभव हो सकेंगे।
100 करोड़ का CSR सहयोग :-
देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियां भी स्टेडियम निर्माण में योगदान दे रही हैं।
🔹 इंडियन ऑयल – 60 करोड़
🔹 भारत पेट्रोलियम – 30 करोड़
🔹 हिंदुस्तान पेट्रोलियम – 10 करोड़
कुल मिलाकर पेट्रोलियम कंपनियां CSR फंड से 100 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएंगी।
बेहतरीन कनेक्टिविटी :-
ताल नदोर स्थित यह स्टेडियम गोरखपुर एयरपोर्ट से करीब 24 किमी और रेलवे स्टेशन से लगभग 20 किमी दूरी पर स्थित है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को आने-जाने में सुविधा होगी।
-

महानगर को स्पोर्ट्स हब बनाने में जुटी योगी सरकार
*बेहतरीन सुविधाओं से संवरेंगी पूर्वांचल की खेल प्रतिभाएं*
*स्पोर्ट्स कॉलेज में मुहैया हुईं शानदार खेल सुविधाएं*
*मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मिल चुकी है सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम भी बने*
*रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी हो रहा कायाकल्प*
*इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से समृद्ध होगी गोरखपुर की उपलब्धियों की फेहरिस्त*
गोरखपुर, 14 मई। खेल सुविधाओं के ढांचागत विकास को सतत बढ़ावा देकर योगी सरकार गोरखपुर को स्पोर्ट्स हब बनाने में जुटी है। पिछले कुछ सालों में गोरखपुर के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में उल्लेखनीय सुदृढ़ता आई है और नव विकास हुआ है। यहां के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में शानदार सुविधाएं मुहैया कराकर इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है तो साथ ही राजेंद्र नगर के भाटी विहार में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात मिल चुकी है। सहजनवा में मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिता की सुविधा दे रहा है तो रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम का तेजी से कायाकल्प जारी है। वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जरिये रामगढ़ताल जल क्रीड़ा की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए नया मंच बन गया है। इन सबके बीच सबसे बड़ी उपलब्धि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की जुड़ने जा रही है। इस स्टेडियम के बन जाने पर गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों के लिए भी तैयार हो जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोरखपुर में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का कायाकल्प इस स्तर पर किया जा रहा है कि आने वाले समय में यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की नई श्रृंखला तैयार हो सके। इस सिलसिले में पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर का पुनरोद्धार शुरू हुआ तो साथ ही कई नए खेल प्लेटफॉर्म का विकास हुआ। योगी सरकार ने वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज का करीब 10 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार कराने के बाद यहां के एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान पर अत्याधुनिक पैवेलियन के निर्माण के लिए 22.22 करोड़ रुपये की धनराशि दी। इस पैवेलियन का काम अंतिम दौर में है। योगी सरकार गोरखपुर में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी आधुनिकीकरण करा रही है। इस पर 47.42 करोड़ रुपये की लागत आ रही है और वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
सीएम योगी ने गोरखपुर को खेल क्षेत्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की कई नए उपहार भी दिए हैं। इसके तहत जंगल कौड़िया में 10.16 करोड़ रुपये की लागत से महंत अवेद्यनाथ स्टेडियम बनवाया गया है। जबकि सहजनवा में 10.43 करोड़ रुपये से मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का विकास किया गया है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के भाटी विहार (राजेंद्र नगर) में 5.96 करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। गुलरिहा क्षेत्र में भी करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से एक अन्य मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनना प्रस्तावित है जबकि राप्ती नगर विस्तार क्षेत्र में एक स्पोर्ट्स सिटी भी बननी है।
अब गोरखपुर की उपलब्धियों की फेहरिस्त में सबसे महत्वपूर्ण नाम इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का जुड़ने जा रहा है। करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का शिलान्यास 16 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस स्टेडियमके निर्माण से न केवल पूर्वांचल के क्रिकेट प्रेमियों का सपना साकार होगा, बल्कि यहां अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन भी संभव हो सकेगा। यह स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के पिच, पैवेलियन, फ्लड लाइट से लैस होकर इसे विश्व स्तरीय पहचान दिलाएगा।
*देश के लिए नए स्पोर्ट्स चैंपियंस तैयार करने की नर्सरी बनेगा
गोरखपुर : सांसद रविकिशन शुक्ल के मुताबिक गोरखपुर का स्पोर्ट्स हब बनना केवल खेल तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह प्रयास न केवल युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रखेगा, बल्कि देश के लिए नए ‘चैंपियंस’ तैयार करने की नर्सरी भी बनेगा। सांसद का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आयोजनों और बेहतर स्टेडियमों के कारण यहां खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर होटल, परिवहन और अन्य सेवाओं के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
-

लॉ एंड ऑर्डर छोड़ फंड जुटाने में व्यस्त पुलिस! मुख्यमंत्री के गृह जनपद में उठे बड़े सवाल
ऊपर तक पहुंचता है फंड”, विभाग में दबी जुबान से चर्चाएंमुख्यमंत्री के गृह जनपद में पुलिसिंग पर उठे सवाल
चंदा वसूली थानेदार बड़हलगंज के प्रभाव से जिले के जिम्मेदार अधिकारियों में खौफ
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बड़हलगंज क्षेत्र में तैनात थानेदार पर सत्ता के संरक्षण में बड़े पैमाने पर चंदा वसूली किए जाने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि थानेदार कथित रूप से प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में रहकर विभिन्न माध्यमों से धन संग्रह कर रहा है, जबकि आम जनता कानून व्यवस्था को लेकर परेशान दिखाई दे रही है।
सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पीड़ित न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान की बजाय कथित रूप से आर्थिक लेन-देन और दबाव की चर्चा अधिक सुनाई देती है। आरोप यह भी है कि इस पूरे प्रकरण में सत्ता से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त होने के कारण जिम्मेदार अधिकारी भी खुलकर कार्रवाई करने से बच रहे हैं।
स्थानीय चर्चाओं और सूत्रों की मानें तो कथित चंदा वसूली से जुटाई गई रकम का हिस्सा उच्च स्तर तक पहुंचने की बातें भी विभागीय गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार उठ रहे सवालों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि थाना परिसर में फरियादियों की समस्याओं के समाधान से अधिक “प्रबंधन” पर ध्यान दिया जा रहा है। कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा जैसे मूल दायित्व पीछे छूटते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि आम नागरिकों का भरोसा पुलिस व्यवस्था से धीरे-धीरे कमजोर होता दिखाई दे रहा है।
प्रदेश सरकार लगातार “जीरो टॉलरेंस” नीति की बात करती रही है, लेकिन मुख्यमंत्री के गृह जनपद में ही यदि पुलिसकर्मियों पर इस तरह के आरोप लग रहे हैं, तो यह शासन की छवि पर भी असर डाल सकता है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई है।
लोगों का कहना है कि यदि आरोप निराधार हैं तो प्रशासन को स्पष्ट रूप से स्थिति सामने रखनी चाहिए, और यदि आरोपों में सच्चाई है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अब तक क्यों नहीं…?
फिलहाल बड़हलगंज क्षेत्र में यह मामला चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है और लोग जिम्मेदार अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।








करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।







ऊपर तक पहुंचता है फंड”, विभाग में दबी जुबान से चर्चाएं