Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

गोरखनाथ मंदिर में तैनात PAC जवान की मौत,बुलेट डिवाइडर से टकराकर गिरी, पानी मांगते-मांगते दम तोड़ा
“4 महीने पहले हुई थी शादी”
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC जवान की सड़क हादसे में सोमवार को मौत हो गई। वह बुलेट से तेज रफ्तार में जा रहे थे तभी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर उसके ऊपर चढ़ गई। उनके साथ पीछे बैठा पीआरडी का जवान भी घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया।
डॉक्टरों ने बताया कि सीने में चोट लगने की वजह से पीएसी जवान का फेफड़ा डैमेज हो गया है। यह कहते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अभी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी चल ही रही थी तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद पीएसी जवान काफी देर तक दर्द से तड़पते रहे। वह बार-बार पानी मांग रहे थे। अभी 4 महीने पहले ही जवान की शादी हुई थी। हादसा बेलीपार थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह 9.30 बजे हुआ। पीआरडी जवान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।PAC जवान अभिषेक दूबे (27) गोला थाना क्षेत्र के खिरकिटा दूबे गांव के रहने वाले थे। उनके पिता अश्वनी दूबे यूपी पुलिस में श्रावस्ती जिले में इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं। बड़े भाई सोनू दूबे हैं। अभिषेक के साथ बाइक पर पीछे पीआरडी जवान मार्कंडेय बैठा था।
अभिषेक का बीते 1 मई, 2025 को तिलक और 8 मई को शादी हुई थी। अभिषेक 30 वीं वाहिनी पीएसी गोंडा में आरक्षी पद पर तैनात थे। जहां से गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में उन्हें भेजा गया था। सोमवार को वह अपने घर खिरकिटा से गोरखनाथ मंदिर जाने के लिए बुलेट से निकले। सुबह करीब 9 बजे वह घर से निकले।
रास्ते में उन्हें बेलीपार थाने का पीआरडी जवान मार्कंडेय मिला। अभिषेक ने उन्हें भी अपनी बुलेट पर पीछे बैठा लिया। बेलीपार थाने से थोड़ा पहले महावीर छपरा के पास अचानक सड़क पर तेज रफ्तार बुलेट डिवाइडर पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान बुलेट का स्लेटर फंसकर तेज हो गया था, जिससे डिवाइडर पर काफी दूर तक बुलेट तेज रफ्तार में दौड़ती रही। अभिषेक चाह कर भी बुलेट को नियंत्रित नहीं कर पाए। इसके बाद बुलेट से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने अभिषेक को घायल अवस्था में डिवाइडर पर ही लेटा दिया। इसके बाद बेलीपार पुलिस को कॉल किया। सचना मिलने के 10 मिनट के अंदर ही थानेदार विशाल सिंह वहां पहुंचे। एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। विशाल सिंह ने बताया कि मैं जब घटना स्थल पर पहुंचा तब पीएसी जवान होश में थे। वह बार-बार पानी मांग रहे थे।“घर वालों ने नहीं रिसीव की कॉल”
पीएसी जवान अभिषेक ने ही अपने घर का एक नंबर दिया उस नंबर पर कॉल रिसीव नहीं हुई इसके बाद अपने मोबाइल से गांव के ही दूसरे व्यक्ति का नंबर दिया उस पर कॉल रिसीव हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों से बात हुई। उन्हें घटनाक्रम बताते हुए जिला अस्पताल बुलाया गया। घटना के बाद उनके परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक अभिषेक ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई।
जिला अस्पताल में बार-बार परिवार के लोगों के पास अभिषेक की पत्नी का कॉल आ रहा था। वह अपने पति की हालत जानना चाह रही थी। लेकिन, परिवार के लोग कुछ बताना नहीं चाह रहे थे। काफी देर बाद अभिषेक के भाई ने सारी बात बताई। जिसके बाद वह फोन पर ही चीख-चीख कर रोने लगी।
-

यात्रियों का मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव
गोरखपुर । जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता।चलती ट्रेन में यात्रियों से लूट करने वाले दो शातिर लुटेरों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया । गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पीपल के पेड़ के पास से अभियुक्त गण संतराम साहनी पुत्र छोटकन यात्रियों का मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार निवासी बैकुंठपुर थाना परसा मलिक जिला महाराजगंज व प्रवेश डोम पुत्र जवाहर डोम निवासी नौका टोला बगहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। इन शातिर लुटेरों के पास से तीन अदद मोबाइल व एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 370 बोर का बरामद किया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी सवी रत्न गौतम से बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों ,ट्रेनों व आउटर पर खड़ी गाड़ियों के पास ये शातिर घूमते है और हांथ पर डंडा मारकर यात्रियों का मोबाइल लूट फरार हो जाते है। ऐसे ही दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि अपना खर्च चलाने के लिए ट्रेनों प्लेटफॉर्मों व स्टेशन के आउटर पर डंडा मारकर मोबाइल गिराकर चोरी करते हैं।
-

पीएम मोदी ने जापान के पीएम के साथ उठाया बुलेट ट्रेन का लुत्फ
जापान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम शिगेरु इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन उठाया लुत्फ।
बुलेट ट्रेन ड्राइविंग की ट्रेनिंग लेने वाले भारतीयों से PM मोदी ने की मुलाकात।
जापानी प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- “प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंदाई की यात्रा. PM मोदी ने ‘ALFA-X’ ट्रेन को भी देखा और जानकारी ली।”
-

वित्त मंत्री के एडिटेड वीडियो से रिटायर्ड एक्सईएन को ठगा
गोरखपुर। जालसाजों ने केंद्रीय वित्त मंत्री के फोटो और एडिटेड वीडियो की मदद से फर्जी वेबसाइट बनाकर बिजली विभाग के रिटायर्ड एक्सईएन से 25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।
चिलुआताल क्षेत्र के मिलेनियम सिटी कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय योगेंद्र कुमार चतुर्वेदी बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता थे। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को फेसबुक पर उन्होंने एक वीडियो देखा जिसमें भारत की वित्त मंत्री एवं रिजर्व बैंक गवर्नर ‘कैफ्प्लेसडॉटकॉम’ वेबसाइट को डालर में निवेश के लिए सुरक्षित मंच के रूप में प्रमोट करते दिखे। वास्तव में वीडियो एडिट कर फर्जी वेबसाईट बनाई गई थी, लेकिन इसका अहसास नहीं हुआ। उन्होंने वीडियो के लिंक पर एडिटेड वीडियो का इस्तेमाल कर 25 लाख ठगे, केस दर्ज फर्जी वेबसाइट बनाकर निवेश के लिए फंसाया, क्लिक किया और निवेश से जुड़ी बातों को पढ़कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा, रजिस्ट्रेशन करते ही इंटरनेशनल नंबरों से कॉल आने लगी, कॉल करने वाले ने खुद को वेबसाइट का कर्मचारी बताया। उसने वेबसाइट सुरक्षित ट्रेडिंग प्लेटफार्म बताते हुए निवेश के लिए प्रेरित किया। 20 जुलाई को गूगल पे के जरिए गगनदीप नाम की आईडी पर उन्होंने 18,700 रुपये ट्रांसफर किए। वेबसाइट से लॉगिन आईडी व पासवर्ड भेजा गया। उन्होंने ट्रेडिंग शुरू की। कई बार में उन्होंने करीब 25 लाख रुपये निवेश किए जो डूब गए। जीवनभर की कमाई डूबने से वे तनाव में हैं।
-

करोड़ों रुपए का हेरा फेरी करने वाले वांछित अभियुक्त सुधीर केसरवानी को महाराष्ट्र के ठाणे से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
आरोपी सुधीर केसरवानी पुत्र रमेश चंद्र केसरवानी, मुट्ठीगंज प्रयागराज का रहने वाला है। उसके खिलाफ जार्ज टाउन थाने मुकदमा अपराध संख्या 139/ 23 धारा 409, 420, 467, 468 व 471 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा है दर्ज किया गया था। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपए हेरा फेरी कर फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ प्रयागराज कमिश्नरेट के अंतर्गत कीडगंज, औद्योगिक क्षेत्र मुट्ठीगंज, कोरांव व जार्ज टाउन में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की तलाश में एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज की टीम जुटी हुई थी। रविवार को फरार वांछित आरोपी सुधीर केसरवानी को महाराष्ट्र के जिला ठाणे स्थित भिवंडी, शांति नगर के उत्सव होटल के द्वितीय मंजिल से गिरफ्तार कर लिया गया
-

“सपा हत्या की राजनीति नहीं करती” : शिवपाल
UP: शिवपाल यादव ने कहा, सपा हत्या की राजनीति नहीं करते…….!
पूजा पाल अब कभी एमएलए नहीं बनेंगी।
2027 में इंडिया गठबंधन से मिलकर लड़ेंगे चुनाव।
UP के मुजफ्फरनगर पहुंचे थे सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव।
-

ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए जरूरी सूचना: मोबाइल नंबर करें अपडेट
गोरखपुर। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने सभी ड्राइविंग लाइसेंस धारकों से अपने मोबाइल नंबर आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) के माध्यम से अद्यतन (Update) या पुष्टि (Confirm) करने की अपील की है।
लाइसेंसधारकों को इसके लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह प्रक्रिया बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में पूरी की जा सकती है।
इस संबंध में गोरखपुर के आरटीओ रामवृक्ष सोनकर ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने पहले ही अपना मोबाइल नंबर आधार से सत्यापित कर अपडेट कर लिया है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की आवश्यकता नहीं है। श्री सोनकर ने बताया कि गोरखपुर आरटीओ कार्यालय में मोबाइल अपडेट के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, इसके साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर इस प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सकता है अगर किसी को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई आ रही है तो वह आरटीओ कार्यालय में पहुंचकर या हेल्पलाइन नंबर संपर्क कर आरटीओ सहायक कर्मचारी की मदद से अपनी अद्यतन प्रक्रिया को पूरा कर सकता है।
अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल नंबर अद्यतन होने से लाइसेंस संबंधी जरूरी सूचनाएं, नवीनीकरण या अन्य सेवाओं की जानकारी सीधे उपभोक्ता तक आसानी से पहुंच सकेगी।
-

उमर अंसारी की बदली गई जेल
गाजीपुर । मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की जेल बदली गई।
गाजीपुर से कासगंज जेल शिफ्ट, सुबह 5 बजे रवाना अब्बास अंसारी के बाद उमर भी कासगंज में रहेगा फर्जी दस्तावेज मामले में गिरफ्तार उमर को कोर्ट ने जेल भेजा।
-

एसटीएफ ने एक लाख के ईनामी बदमाश को किया मुठभेड़ में ढेर
Varanasi STF की टीम द्वारा आज़मगढ़ में एक लाख के इनामी के मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना है।
1 लाख का इनामी शंकर कन्नौजिया मुठभेड़ में घायल हुआ था, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
“9 mm की कार्बाइन, 9 mm पिस्टल, और खुखरी मिली है बदमाश के पास से।”









