Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • माइक्रो फाइनेंस बैंक में बड़ी लूट

    माइक्रो फाइनेंस बैंक में बड़ी लूट

    जबलपुर के सिहोरा में बड़ी वारदात, माइक्रो फाइनेंस बैंक से 12 किलो सोना और 5 लाख कैश लूट ले गए बदमाश

    जबलपुर के सिहोरा में माइक्रो फाइनेंस बैंक में लूट की बड़ी वारदात हुई है। नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में घुसकर 12 किलो सोना और 5 लाख रुपये कैश लूट लिए। बदमाश बाइक से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

  • सरकार के भाषणों में, स्वास्थ्य ‘मुफ़्त’ है, शिक्षा ‘सुलभ’ है और आम आदमी ‘खुशहाल’ है…

    सरकार के भाषणों में, स्वास्थ्य ‘मुफ़्त’ है, शिक्षा ‘सुलभ’ है और आम आदमी ‘खुशहाल’ है…

    “…लेकिन जमीनी हकीकत यह हैं हैं कि इलाज के लिए घर बिक रहा है।”
    पढ़ाई के लिए खेत गिरवी रखना पड़ रहा है…यह हम नही अब तो RSS प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान से माना जा सकता हैं कि स्वास्थ्य और शिक्षा कितनी ‘जरूरत’ हैं। लेकिन दोनों सेवाएं ‘बिज़नेस’बन चुकी है!”

  • चोरी के आरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और सामान बरामद

    चोरी के आरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और सामान बरामद

    गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराइच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया गया है।

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय अहमद उर्फ बाबू, इरफान उर्फ मुन्ना अभियुक्त शामिल हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर टीएमएस चौराहे के पास से दबोचा गया।

    घटना का विवरण

    02 अगस्त 2025 को दिन में चोरी की वारदात हुई थी। पीड़ित अनुपस्थित होने का फायदा उठाकर अभियुक्तों ने घर से बाइक, आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिया था। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पिपराइच थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

    गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

    अजय अहमद व इरफान पर चोरी, लूट, गैंगेस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इरफान के खिलाफ विभिन्न थानों में 8 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

  • सनातन परंपराओं के उत्थान से होगा भारत का उत्थान: क्षेत्र प्रचारक अनिल जी

    सनातन परंपराओं के उत्थान से होगा भारत का उत्थान: क्षेत्र प्रचारक अनिल जी

    सनातन परम्परा में सर्व हिन्दू समाज नीहित है,जिसमें सम्पूर्ण समाज को साथ में एकात्म भाव से लेकर चलता है। सनातन परंपराओं के उत्थान से ही भारत का उत्थान ,समाज का उत्थान होगा। भविष्य में सनातन परम्परा का नैतिक निर्वहन करना हम सभी का कर्तव्य है। इसी भावना से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रक्षाबंधन उत्सव मनाता है। संघ के छ: उत्सवों में से एक रक्षाबंधन उत्सव है। हमारा जन्म जिस सनातन परम्परा में हुआ है, वहाँ प्रत्येक दिन कोई न कोई उत्सव या पर्व मनाया जाता है। पूरा सावन ही उत्सव सा लगता है। बुन्देलखण्ड में पूरे सावन भर आल्हा-ऊदल का उत्सव मनाया जाता है, गीत गाए जाते हैं। “हर दिन पावन” की भावना से काशी में 365 दिन त्योहार मनाए जाते हैं। ये हमारे उत्सव-त्योहार नहीं हमारी परम्परा है। समाज-रचना को लम्बे समय तक चलाए जाते रहने के कारण हमारे पूर्वजों ने ऐसी रचना की। अभी आपने ‘नागपंचमी’ का त्योहार मनाया होगा जिसमें विषैले नाग को भी पूजा जाता है। हिन्दू धर्म कितना महान है! सम्पूर्ण उत्तर भारत में ‘दशहरा’ का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया जाता है। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण भाग द्वारा बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने कही।

    उन्होंने उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश हजारों वर्ष तक विधर्मियों के अत्याचार को झेला है पर इसके बावजूद कुछ बिगड़ नहीं पाया, हमारी सनातन परम्पराएँ विद्यमान रहीं। सेनाएँ युद्ध हार गईं लेकिन यहाँ का जनमानस कभी हार नहीं माना। रक्षाबंधन का इतिहास आज सिमटता हुआ केवल भाई-बहन के पर्व के रूप में रह गया है। सरकारी गजेटियर में दर्ज है ‘रामलीला मैदान’। हमारे पूर्वजों ने रामलीला का मंचन कराया, आज ये मैदान कब्जे कर पचा लिए गए हैं। कहीं-कहीं नाममात्र को खानापूर्ति कर दी जाती है। परम्पराएँ धीरे-धीरे जा रही हैं। आज त्योहार मनाते भी हैं तो ‘पिकनिक’ के रूप में। हमें अपने कर्तव्य याद करने की जरूरत है।

    अभी प्रयागराज में महाकुम्भ मनाया गया। वहां कोई मंदिर नहीं है, कोई मूर्ति नहीं है, लेकिन लोग गए  डुबकी लगाए और गंगाजल लेकर चले आए। ये हमारी परम्पराएँ ही हैं, जिन्होंने जनमानस को बांध कर रखा है। हमें अपने मूल्यों को सँभाल कर रखना है।

    अगर गरीबी ‘मतान्तरण’ का कारण होता तो भारत कभी का ईसाई राष्ट्र हो गया होता। आपके घर जो काम करने वाली आती है, उसे आपने कभी साथ बैठकर नाश्ता कराया क्या? हमारी-आपकी जिम्मेदारी है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नहीं, सरकार की नहीं। हमारे पूर्वजों ने रिश्तों को बनाकर रखा था। सनातन परम्पराओं को लेकर हमें चलना होगा, और ये काम हमें अपने परिवार से शुरू करना होगा। खाना-पीना, मौजमस्ती का अवसर नहीं है त्योहार, हमें परम्पराओं को बताना होगा, इतिहास को बताना होगा। रामनगर की रामलीला, प्रत्येक दिन 20-25 हजार की संख्या आती है। ये लोग रोज आते हैं एक महीना तक। यह सनातन की ताकत है।

    फोर्ड का उदाहरण, स्टालिन की बेटी स्वेतलाना का उदाहरण। भारत में लोग शान्ति की खोज के लिए आते हैं। सनातन परम्परा के प्रवाह को सुरक्षित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगा हुआ है। अब परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। गांव के छोटे-छोटे मंदिरों में देखिए, कितनी भीड़ हो रही है। इसमें अनेक संगठनों का योगदान है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है।

    कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वजारोहण करके हुआ।तत्पश्चात मंचासीन अतिथिगण क्षेत्र प्रचारक अनिल जी,प्रांत संघचालक डॉ महेंद्र अग्रवाल ,कार्यक्रम अध्यक्ष हरमीत सिंह छतवाल,भाग संघचालक ओम जालान द्वारा दीप प्रज्वलन व भारत माता, डॉ हेडगेवार जी और गुरु गोल्वरकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।।अतिथियों द्वारा परम पवित्र भगवा ध्वज में रक्षा सूत्र बांधकर धर्म, संस्कृति व देश की रक्षा का संकल्प लिया गया।।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि गोरखपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हरमीत सिंह छतवाल ने भारत माता के उद्घोष के साथ अपने संबोधन को शुरू करते कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही।।आज भारत का जो एकात्म स्वरूप दिख रहा इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बहुत बड़ी भूमिका है। जिसके कारण आज पुनः भारत विश्व गुरु की कल्पना को साकार करने जा रहा है।।

    कार्यक्रम का संचालन सह भाग कार्यवाह राजेश,एकलगीत भाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख निकेश और अमृतवचन भाग विद्यार्थी कार्य प्रमुख सौरभ ने किया।।कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ।।उक्त कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग के छात्र छात्राओं द्वारा समाजिक समरसता संबंधित गीत प्रस्तुत किया गया।।

    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सह प्रांत प्रचारक सुरजीत,सह विभाग संघचालक आत्मा सिंह,विभाग प्रचारक अजय नारायण,प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख सुरेन्द्र,भाग प्रचारक मनीष, महापौर डॉ मंगलेश,मदन मोहन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे पी सैनी,केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ के एन सिंह,पुनीत पांडेय, डॉ संजयन त्रिपाठी,पद्माकर ,संजय सागर,संजय शुक्ला,शशि भूषण आदि उपस्थित रहे।।

    कार्यक्रम में हजारों के संख्या स्वयंसेवक व उनके परिजन सम्मिलित हुए।।

  • जन्माष्टमी को लेकर डीजीपी ने दिया सभी थानों को निर्देश

    जन्माष्टमी को लेकर डीजीपी ने दिया सभी थानों को निर्देश

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर DGP राजीव कृष्णा ने सभी थानो को दिया निर्देश।

    किसी प्रकार का चंदा नही लिया जायेगा, पुलिस कर्मियों के वेतन से जबरजस्ती कटौती नही होंगी।

    मंच पर कोई अशोभनीय नृत्य नहीं होगा पुरे हर्षोल्लास के साथ सादगी से मनाया जाए जन्माष्टमी।

  • रेलवे ने दिया दिवाली गिफ्ट ‘राउंड ट्रिप पैकेज’

    रेलवे ने दिया दिवाली गिफ्ट ‘राउंड ट्रिप पैकेज’

    ” रिटर्न टिकट पर मिलेगी 20 परसेंट की छूट “

     रेलवे ने लोगों को रिटर्न टिकट करने के लिए 20 प्रतिशत छूट देकर प्रोत्साहित किया है।

     20 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए यात्रियों को एक साथ ही आने-जाने का टिकट बुक करना होगा।

    दोनों टिकटों में यात्री की डिटेल भी एक जैसी ही होनी चाहिए।

    दोनों तरफ की ट्रेन एक ही क्लास और एक ही स्टेशन जोड़ी (O-D Pair) की होनी चाहिए।

  • प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां, मासूमों को लेकर थाने पहुंचा पिता,खजनी पुलिस से लगाई मदद की गुहार

    प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां, मासूमों को लेकर थाने पहुंचा पिता,खजनी पुलिस से लगाई मदद की गुहार

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    उनवल।खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का दिलचस्प और भावनात्मक मामला सामने आया है, जहां एक मां अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर रात के अंधेरे में प्रेमी संग फरार हो गई। घटना से आहत पति ने शुक्रवार को अपने बच्चों के साथ खजनी थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, खजनी थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले पति विक्रम ने बताया पत्नी गुरुवार की रात अचानक घर से लापता हो गई। पहले तो परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो मामला संदिग्ध लगने लगा। शुक्रवार सुबह विक्रम अपने दोनों मासूम बच्चों—एक बेटा और एक बेटी—को लेकर खजनी थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई। उसका कहना था कि उसकी पत्नी किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग में थी और उसी के साथ घर छोड़कर चली गई है।
    विक्रम ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है और उसकी पत्नी अक्सर मोबाइल पर किसी से बात करती रहती थी। कई बार पूछने पर वह टालमटोल कर देती थी। गुरुवार की रात जब वह काम से लौटा, तो देखा कि पत्नी नहीं है। बच्चों से पूछने पर भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। पड़ोसियों ने बताया कि रात में उन्होंने महिला को गांव के बाहर एक व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा था।

    इस घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग महिला के इस कदम को गलत ठहरा रहे हैं।
    थाना खजनी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला की तलाश की जा रही है और मोबाइल लोकेशन के जरिए उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

  • दिल्ली के निजामुद्दीन में फ़िल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या

    दिल्ली के निजामुद्दीन में फ़िल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या

    निजामुद्दीन इलाके में बीती रात फ़िल्म हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ की हत्या कर दी गई है।

    घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी खड़ी होने को लेकर हुआ विवाद, इसी दौरान किसी ने नुकीली चीज से हमला किया।

    पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जांच जारी है।

  • सपा नेता पूजा शुक्ला ने आज 12 दिन भी चलाई PDA पाठशाला

    सपा नेता पूजा शुक्ला ने आज 12 दिन भी चलाई PDA पाठशाला

    बड़ी ख़बर: लखनऊ : पूजा शुक्ला पर कल FIR होने के बाद भी जारी रखी PDA पाठशाला।

    सपा नेता पूजा शुक्ला के मुताबिक PDA पाठशाला बच्चों को शिक्षित करने का अभियान है, कोई अपराध नहीं।

    उन्होंने कहा कि PDA का उद्देश्य दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना है।

    पूजा शुक्ला ने आरोप लगाया कि उन पर और अन्य कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे राजनीति से प्रेरित हैं।

    “बच्चों को पढ़ाना अगर अपराध है, तो वह यह ‘अपराध’ बार-बार करेंगी।”

    “लखनऊ के प्राथमिक विद्यालय में लगातार 12वें दिन PDA पाठशाला जारी रही।”

    पूजा शुक्ला के मुताबिक यह अभियान संविधान के दायरे में रहकर चलाया जा रहा है।

    “PDA पाठशाला को उन्होंने सामाजिक क्रांति की शुरुआत बताया।”

    “अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे प्रदेश में चल रही है PDA पाठशाला।”

  • ब्रह्माकुमारी बहनों ने प्रेम, शांति और आध्यात्मिकता की राखी बांध कर दिया भाईचारे का संदेश

    ब्रह्माकुमारी बहनों ने प्रेम, शांति और आध्यात्मिकता की राखी बांध कर दिया भाईचारे का संदेश

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों द्वारा एक विशेष आध्यात्मिक राखी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहनों ने न केवल रक्षा सूत्र बांधा, बल्कि आत्मिक संबंध, शांति और सद्भाव का संदेश भी दिया।
    कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, सहजनवा की संचालक जागृति दीदी, और ब्रह्माकुमारी बहन आशा दीदी और कन्हैया यादव के द्वारा क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला, सहजनवा थाना प्रभारी महेश चौबे, सहजनवा नगर पंचायत अध्यक्ष संजू देवी को राखी बाध कर प्रेम, शांति और आध्यात्मिकता की राखी बांध कर भाईचारे का संदेश दिया। बहनों ने अधिकारियों, समाजसेवियों एवं आमजन को राखी बाँधी और उन्हें सत्कर्म, सच्चाई व सेवा की राह पर चलने का संकल्प दिलाया।
    इस अवसर पर सेवा केंद्र की बहन जागृति दीदी ने कहा,
    “रक्षाबंधन आत्मा की शुद्धता का पर्व है। जब हम ईश्वर से जुड़ते हैं तो हमारी आत्मा शक्तिशाली बनती है, और यही सच्चा रक्षा सूत्र होता है।”
    वही आशा दीदी ने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि आत्मा की आत्मा से जुड़ाव का प्रतीक है, जो हमें नकारात्मकता से रक्षा करती है।