Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • 16 की उम्र में लव मैरिज.. 34 की आयु में अनजान कैब ड्राइवर क़े लिए पति का मर्डर

    16 की उम्र में लव मैरिज.. 34 की आयु में अनजान कैब ड्राइवर क़े लिए पति का मर्डर

     “प्रेम, धोखा और हत्या.. एक मोबाइल ने खोल दी खौफनाक साजिश की परतें !”

    दिल्ली क़े अलीपुर की 34 वर्षीय सोनिया ने 16 साल की उम्र में अपराधी प्रवृत्ति के प्रीतम से प्रेम विवाह किया था। वर्षों तक घरेलू हिंसा और अत्याचार झेलने के बाद, सोशल मीडिया पर मिले कैब ड्राइवर रोहित से प्रेम संबंध बनाए और उसके साथ नई ज़िंदगी की चाहत में पति की हत्या की साजिश रच डाली। अब खुलासा हुआ की, सोनिया ने बहन के देवर विजय को ₹50,000 ₹ की सुपारी देकर सोनीपत में प्रीतम की हत्या करवाई और शव को नाले में फिंकवा दिया।

    बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पति का मोबाइल अपने पास रख लिया।पुलिस ने जब प्रीतम के मोबाइल को ट्रैक किया, तो उसकी लोकेशन सोनीपत में मिली और उसका इस्तेमाल रोहित द्वारा किया जा रहा था। शक के आधार पर रोहित को हिरासत में लिया गया, जहां पूछताछ में हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। सोनिया और विजय को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

  • अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार समाप्त 7 अगस्त से न्यायालय का करेंगे कार्य

    गोरखपुर। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के महामंत्री चन्द्र प्रकाश मिश्र ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि साधारण सभा की आवश्यक बैठक आज एसोसिएशन सभागार में अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।

    बैठक मे सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कार्यदायी संस्था वेनसा इन्फास्ट्रैक्चर प्रा लि के कर्मचारीगण ठीकेदार आला वीरा बैकटा नारायन व सचिन यादव उपप्रबन्धक व कार्यदायी संस्था के अन्य लगभग 50 कर्मचारियो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है सम्पूर्ण प्रकरण की नवागत जिलाधिकारी दीपक मीणा से सर्किट हाउस मे वार्ता में सहयोग का आश्वासन दिया तथा कहा कि मुझसे सम्बन्धित समस्या का समाधान 2-3 दिन के अन्दर करा दिया जायेगा तथा शासन स्तर से सम्बन्धित जो कार्य होगा उसे सम्पन्न कराने का प्रयास किया जायेगा। नवागत जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि हम सभी लोग मिलकर कलक्ट्रेट परिसर के साथ साथ जनपद के उत्थान के लिये कार्य करे। उन्होने कहा कि मैं स्वयं परिसर का निरीक्षण करूंगा तथा पारदर्शी एवं सुलभ एवं त्वरित न्याय सभी को मिले ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी तथा राजस्व अभिलेखागार की समस्याओ का तत्काल निराकरण कराया जायेगा। बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नवागत जिलाधिकारी दीपक मीणा से हुई वार्ता एवं दिनांक 1-8-2025 के घटना की प्राथमिकी दर्ज हो गयी है न्यायिक कार्य बहिष्कार स्थगित किया जाता है।

  • रक्षाबंधन पर मीठे जहर का काला कारोबार: फूड विभाग की टीम ने पकड़ा 32 बोरी मिलावटी खोवा

    रक्षाबंधन पर मीठे जहर का काला कारोबार: फूड विभाग की टीम ने पकड़ा 32 बोरी मिलावटी खोवा

    गोरखपुर । कैंट थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन कार्मल रोड पर रोडवेज बस की जांच में पकड़ी गई मिलावटी खोवा बड़ी खेप
    आरएम लव कुमार के नेतृत्व में रक्षाबंधन और 15 अगस्त को त्योहार को देखते हुए सघन चेकिंग की जा रही थी।

    कंडक्टर ने कबूला कानपुर से रोडवेज की बस में आ रहा था खोवा। रोडवेज के आरएम लव कुमार ने फूड विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया।

    खोवा का कोई दावेदार मौके पर नहीं पहुंचा, कलेक्ट परिसर फूड विभाग के ऑफिस खोवा लाया गया।

    मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि फूड विभाग और रोडवेज के सहयोग से 32 बोरी खोवा को बरामद किया गया है और कार्यालय पर लाया गया खोवा के दो दावेदार सामने आए हैं। जिनका नमूना लेकर उन्हें सुपुर्द किया जा रहा है । रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत रखते हुए फूड विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है मिलावट का कारोबार करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • पीएम मोदी ने किया कर्तव्य भवन – 3 का उद्घाटन

    पीएम मोदी ने किया कर्तव्य भवन – 3 का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया है. यह कर्तव्य भवन-3 है और सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है.

    इस भवन में केंद्रीय गृह मंत्रालय, डीओपीटी मंत्रालय, एमएसएमई और ग्रामीण विकास मंत्रालय सहित कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के कार्यालय होंगे.

    भारत की प्रशासनिक ताकत का प्रतीक मंत्रालयों का कामकाज और प्रभावी होगा.देश को ऐसे आधुनिक भवनों की जरूरत है.

  • 9वीं-12वीं में शिक्षक बनने के लिए भी पास करनी होगी सीटीईटी परीक्षा

    9वीं-12वीं में शिक्षक बनने के लिए भी पास करनी होगी सीटीईटी परीक्षा

    केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त स्कूलों, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय में अब 9वीं-12वीं में शिक्षक बनना आसान नहीं होगा। शिक्षकों को इन कक्षाओं में भी पढ़ाने के लिए सीटीईटी परीक्षा देनी होगी।

  • सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी – इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज प्रशांत कुमार को लेकर बड़ी कार्रवाई की सिफारिश

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी – इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज प्रशांत कुमार को लेकर बड़ी कार्रवाई की सिफारिश

    ब्रेकिंग न्यूज़ : “जिस जज की ये सोच हो, उसे आपराधिक मामलों से हटा देना चाहिए” – सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने चीफ जस्टिस इलाहाबाद हाईकोर्ट को निर्देशित किया

    जस्टिस प्रशांत कुमार को अब कोई भी आपराधिक मामला आवंटित न किया जाए।

    उन्हें किसी वरिष्ठ अनुभवी जज के साथ डिवीजन बेंच में बैठाया जाए।

    सुप्रीम कोर्ट बेंच: जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन

    सुप्रीम कोर्ट की तीखी फटकार | हाईकोर्ट के फैसले को बताया ‘चौंकाने वाला’

    सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस प्रशांत कुमार के उस फैसले को रद्द कर दिया जिसमें उन्होंने एक आपराधिक मामले को इसलिए खत्म नहीं किया क्योंकि शिकायतकर्ता के पास दीवानी रास्ता प्रभावी नहीं था।

    कोर्ट ने कहा कि यह सोच “न्याय की मूल भावना के विपरीत” है और “आपराधिक कानून की गंभीरता को हल्के में लेने जैसा है”।

    क्या था मामला?

    ललिता टेक्सटाइल्स नाम की एक छोटी फर्म ने आरोप लगाया था कि उसने अपीलकर्ता को निर्माण सामग्री (धागा) सप्लाई की थी, जिसकी कीमत ₹7,23,711/- थी।

    जब भुगतान नहीं हुआ, तो कंपनी ने आपराधिक मामला दर्ज कराया।

    अपीलकर्ता ने इसे दीवानी मामला बताते हुए केस खारिज करने की मांग की, लेकिन जस्टिस प्रशांत कुमार ने आपराधिक मुकदमा जारी रखने का आदेश दिया।

    हाईकोर्ट का विवादित तर्क,  “छोटी कंपनी है, दीवानी मुकदमा लंबा चलेगा, महंगा भी है, इसलिए आपराधिक मुकदमा चलने देना न्यायोचित होगा।”

    सुप्रीम कोर्ट का जवाब यह ‘शॉकिंग’ है!

    कोर्ट ने कहा ,  “अगर आरोपी दोषी ठहराया गया, तो क्या ट्रायल कोर्ट उसे पैसा दिला देगा? इस तरह की सोच बेहद चिंताजनक है।”

    “ऐसे फैसले न्यायिक प्रक्रिया को मज़ाक बना सकते हैं।”

    सुप्रीम कोर्ट ने बिना प्रतिवादी को नोटिस दिए ही फैसला पलटा और मामले को दोबारा सुनवाई के लिए दूसरे जज को सौंपने का निर्देश दिया।

    यदि उन्हें एकल पीठ में बैठाया भी जाए तो सिर्फ दीवानी या अन्य गैर-आपराधिक मामलों की सुनवाई दी जाए।

    आदेश की प्रति तत्काल इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेजने का निर्देश।

    न्यायपालिका के लिए संदेश :

    यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सख्त चेतावनी है कि न्यायाधीशों को कानून की प्रकृति और सीमाओं की स्पष्ट समझ होनी चाहिए।
    सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक कहा, “दीवानी और आपराधिक कानून का घालमेल करना न्याय का अपमान है।”

  • ट्रम्प बोले- 24 घंटे में भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाऊंगा : भारत अच्छा बिजनेस पार्टनर नहीं; रूस से तेल खरीदना युद्ध मशीन को ईंधन देने जैसा

    ट्रम्प बोले- 24 घंटे में भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाऊंगा : भारत अच्छा बिजनेस पार्टनर नहीं; रूस से तेल खरीदना युद्ध मशीन को ईंधन देने जैसा

    ट्रम्प ने कहा कि भारत के टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा हैं और यह बात लोग खुलकर नहीं कहते। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे भारत पर 24 घंटे के भीतर और ज्यादा टैरिफ लगाएंगे। ट्रम्प ने मंगलवार को बिजनेस चैनल CNBC को दिए टेलीफोनिक इंटरव्यू में कहा कि भारत अच्छा बिजनेस पार्टनर नहीं है। ट्रम्प के मुताबिक, भारत के टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा हैं और यह बात लोग खुलकर नहीं कहते हैं।

    ट्रम्प का कहना है कि भारत अमेरिका से बहुत ज्यादा व्यापार करता है, लेकिन अमेरिका को भारत से उतना फायदा नहीं मिलता। इसीलिए उन्होंने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला किया है, यह 7 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगा, लेकिन वे इस टैरिफ को अगले 24 घंटों के भीतर और बढ़ाने जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार संतुलन नहीं है और भारत, रूस के साथ व्यापार करके यूक्रेन के खिलाफ रूसी वॉर मशीन को ईंधन देने का काम कर रहा है। इस वजह से अमेरिका को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

  • बाढ़ से निपटने के लिए सदर तहसील प्रशासन सतर्क बैठक कर दिया निर्देश

    बाढ़ से निपटने के लिए सदर तहसील प्रशासन सतर्क बैठक कर दिया निर्देश

    गोरखपुर। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने की बैठक संबंधित को दिया आवश्यक दिशा निर्देश।लगातार हो रहे और बरसात होने की चेतावनी तथा राप्ती नदी और रोहणी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सदर तहसील प्रशासन सतर्क तहसील सभागार में एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने नायब तहसीलदार कानूनगो लेखपाल के साथ बैठक कर दिये कई निर्देश, एसडीएम ने कहा कि लगातार बर्षा होने से नदियों के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि तटबंधों की सुरक्षा के मद्देनजर नदियों में जलस्तर पर नियमित रूप से नजर बनाये रखने की जरूरत है। उन्होंने तटबंधों की सुरक्षा के लिए बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र को लगातार निरीक्षण किया जाए, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ित परिवारों के राहत एवं बचाव के लिए उपयोगी आवश्यक सामग्री यथा पॉलिथीन सीट्स, सरकारी एवं निजी नावों, लाइफ जैकेट मोटर बोट, मोटर एम्बुलेंस आदि पर्याप्त मात्रा में भंडारण में उपलब्ध सामग्री का सत्यापन कराने,बाढ़ राहत शिविर एवं बाढ़ राहत आश्रय स्थल का मरम्मती एवं साफ-सफाई कराते हुए उक्त स्थल पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, लाइटिंग आदि सुनिश्चित कराने, पर्याप्त मात्रा में पशु चारा का भंडारण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया एनडीआरएफ एसडीआरएफ के टीम को एक्टीव मोड में रहे।

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सिविल सर्जन को सभी प्रकार के आवश्यक दवाईयां जैसे सर्पदंश की दवा, क्लोरीन टेबलेट, ओआरएस घोल के पैकेट, हैलोजन टेबलेट, एंटी रेबीज की सुईया, एंटीबायोटिक दवाइयां, ब्लीचिंग पाउडर आदि स्टोर में भंडारित कराने एवं बाढ़ की स्थिति में उत्पन्न होने पर किसानों के फसल क्षति का स-समय मुआवजे का भुगतान कराने का नावों का परिचालन आपदा विभाग के एसओपी के अनुसार तथा नाव पर ओवरलैंडिंग जैसी समस्या उत्पन्न न हो इनको विशेष ध्यान में रखने का आदेश दिया गया। बैठक में नायब तहसीलदार राकेश शुक्ला सहित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के कानूनगो लेखपाल मौजूद रहे।

  • योगी आदित्यनाथ के वाराणसी भाषण पर FIR की मांग पर कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा

    योगी आदित्यनाथ के वाराणसी भाषण पर FIR की मांग पर कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा

    एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट लखनऊ आलोक वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विगत दिनों वाराणसी में दिए गए भाषण के संबंध में एफआईआर दर्ज किए जाने के आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के प्रार्थना पत्र पर इंस्पेक्टर गोमती नगर से 19 अगस्त 2025 तक जवाब मांगा है.

    अपने प्रार्थनापत्र में अमिताभ ठाकुर कहा है कि योगी आदित्यनाथ द्वारा 18 जुलाई 2025 को वाराणसी में बसंत महिला महाविद्यालय में दिए गए भाषण और इस संबंध में उनके यूट्यूब तथा एक्स अकाउंट के माध्यम से पोस्ट किए गए चुनिंदा भागो में तमाम ऐसे तथ्य हैं, जो प्रथमदृष्टया धारा 196, 197, 299 तथा 302 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दिखते हैं.

    उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के भाषण के वे समस्त भाग, जो उनके द्वारा अपने एक्स और यूट्यूब अकाउंट पर प्रस्तुत किए गए हैं, स्पष्ट रूप से वर्ग वैमनस्य को बढ़ावा दिए जाने का प्रयास दिखते हैं.

    उन्होंने पांच बार के सांसद और दो बार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस प्रकार के भाषण को अत्यंत गंभीर बताते हुए इंस्पेक्टर गोमती नगर और पुलिस कमिश्नर लखनऊ को शिकायत दी थी, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट के सामने प्रार्थना पत्र दिया है.

    News Courtesy: डॉ नूतन ठाकुर,प्रवक्ता,आजाद अधिकार सेना।

  • आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन ने मनाया एस एस बी जवानों के साथ रक्षाबंधन

    आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन ने मनाया एस एस बी जवानों के साथ रक्षाबंधन

    “सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आसामी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी और साथ ही जवानों को बांधी राखी”

    संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव

    सरहदों पर देश की रक्षा के लिए तैनात हमारे सेना के जवानों को अपनों की कमी का एहसास ना होने पाए, इस हेतु आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन की महिला सदस्यों ने आज फर्टिलाइजर स्थित एस एस बी जवानों के कैंप में गोरखपुर की पूर्व मेयर डा सत्या पांडेय के साथ रक्षाबंधन का आयोजन किया।

    यह आयोजन आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती कंचन सोनी , सचिव रमा पांडे, और बोर्ड मेंबर रेनू एम्विष्ट और श्रीमती नीरज चौधरी की देखरेख में किया गया। इसमें संस्था की सभी महिलाओं ने जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर और उनका मुख मीठा करा कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर के उपमहानिरीक्षक श्री मुन्ना सिंह जी और उनकी पत्नी श्रीमती किरण सिंह जी, अध्यक्षा संदीक्षा, क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर भी उपस्थित रहीं।