Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

आर्मी के जनरल ने शहीद की पत्नी को श्रद्धांजलि पत्र देकर किया सम्मानित
खजनी तहसील के नगर पंचायत उनवल के वार्ड 2 निवासी 74 आर्म्ड आर्मी के जवान दिवंगत LD दिवाकर यादव को थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के द्वारा मरणोपरांत जारी किया गया श्रद्धांजलि पत्र उनके निवास स्थान नगरपंचायत उनवल में शहीद दिवाकर यादव के अदम्य शौर्य पराक्रम को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर धूप अगरबत्ती जला उन्हें नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया।
-

रूस में 600 साल बाद क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी फटा !
6 KM ऊंचाई तक राख का गुबार फैला; यहां दुनिया का छठा बड़ा भूकंप आया था..!
रूस के कामचटका में 600 साल बाद क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी में पहली बार विस्फोट हुआ।
कामचटका के इमरजेंसी मंत्रालय में ने रविवार को बताया कि 2 अगस्त को इस ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ।
मंत्रालय ने कहा, 1856 मीटर ऊंचे क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद 6 हजार मीटर की ऊंचाई तक राख का गुबार फैल गया।
इसके चलते इस इलाके का एयर स्पेस बंद कर दिया गया।
-

शिकारी तेंदुए को जमीन खा गई या आसमान निगल गया ? 8 दिनों से खौफ
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर । पिछले एक सप्ताह से एक तेंदुए के आतंक से लोग बेहद डरे हुए हैं। डर लगातार बढ़ता जा रहा है। क्योंकि अब तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है।स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे हो या बूढ़े,महिलाएं या फिर नौजवान सभी के मन में खौफ इस कदर बैठ गया है कि लोग घर से निकलना ही बंद कर दिए हैं। वही संबंधित विभाग का कहना है कि जल्द ही तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया जाएगा। हालांकि लोग अब शंका भी व्यक्त करने लगे हैं कि वास्तव में तेंदुआ है भी या सिर्फ अफवाह मात्र है। हालांकि पिछले चार दिनों से वन विभाग द्वारा दो पिंजड़े लाकर रखे गए हैं। ड्रोन से मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर और आसपास के मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से भय और आतंक का माहौल बना हुआ है। इसका कारण एक तेंदुए की मौजूदगी बताई जा रही है। बीते सोमवार को सीसी फुटेज कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद से अब तक तेंदुए का कुछ पता नहीं है। हालांकि उसी दिन अल सुबह दो महिलाओं को घायल करने का दावा किया जा रहा है। कुछ लोगों ने उसे देखने की भी बात कही है।बावजूद इसके वन विभाग की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाए जाने के बाद भी अब तक तेंदुए का कुछ अता-पता नहीं चल पाया है। इस वजह से आसपास के लोग डरे और सहमे हुए हैं। क्योंकि तेंदुए का खौफ उनके मन मस्तिक पर लगातार हावी होता जा रहा है। वहीं छोटे बच्चों को स्कूल जाना होता है। पुरुषों को अपने काम पर और महिलाएं अकेली घर पर रहती हैं। ऐसे में जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता लोगों का डर बारकरार रहेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि आसपास कई स्कूल है। जिन्हें ना तो कोई निर्देश जारी है और ना ही प्रबंधन ने अपनी तरफ से सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूलों को बंद किया है।
मोहनापुर में स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रधानाचार्य से जब बात की गई तो उनका कहना था कि हमें ऊपर से कोई निर्देश नहीं है। हमने वन विभाग के अधिकारी और रेंजर से बात की थी उन्होंने आश्वस्त किया था कि डरने वाली बात नहीं है, सुरक्षा के पूरे इंतजाम है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर बच्चों की जान जोखिम में डालने का अधिकार किसने दिया? जबकि किसी भी सक्षम अधिकारी की तरफ से कोई निर्देश जारी नहीं है। क्या स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ दिनों के लिए अवकाश घोषित नहीं कर सकता। क्षेत्रवासियों का कहना है कि हम लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर कब तक पहरेदारी करते रहेंगे।वही डीएफओ से लेकर बीएससी तक का फोन घनघनाया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव करने की जहमत नहीं उठाई। अभिभावकों का कहना है कि हमारे बच्चों की सुरक्षा किसके हवाले है? यदि तेंदुए की मौजूदगी है तो यह बेहद चिंता जनक है। क्योंकि अब तक वह पकड़ा नहीं गया और यदि अफवाह है तो प्रशासन को इस पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह और भी खतरनाक है।
सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि यह वही तेंदुआ है कई बार तो उसे पकड़ने के दावे भी किए जा रहे हुई, जो बाद में भ्रामक साबित हो रहे हैं।
-

शौहर की हत्या कर लाश को तेजाब से जलाया
ब्रेकिंग न्यूज़: अलीगढ़। शौहर का हाथ पैर बंधवाया। पेट फड़वा दिया। हत्या के बाद तेजाब से जलवा दिया।
अलीगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, युवक की बेरहमी से हत्या !
शौहर के दोनों हाथ बांधकर धारदार हथियार से पेट फाड़ा,
पहचान न हो पाए, इसलिए तेज़ाब डालकर शव को जलाया,
फिर शव को ईंट-भट्टों के बीच फेंका, कीड़े पड़ चुके थे शरीर में
मृतक के पिता ने बहू और उसके प्रेमी पर दर्ज कराई FIR,
पत्नी तबस्सुम, प्रेमी दानिश और उसके परिजन घटना के बाद से फरार। -

दिल्ली के हाईसिक्योरिटी ज़ोन में तमिलनाडु की सांसद से चेन स्नेचिंग
राजधानी दिल्ली के अत्यधिक सुरक्षा वाले क्षेत्र में तमिलनाडु की सांसद सुधा से सुबह टहलते समय चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है।
सांसद तमिलनाडु भवन में ठहरी हुई थीं. वारदात उस इलाके में हुई जहाँ कई विदेशी दूतावास भी स्थित हैं।
पुलिस जांच में जुटी है, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
-

वेज बिरयानी में निकाल दी हड्डी
गोरखपुर में 9 दोस्त बिरयानी बे रेस्टोरेंट में खाना खाने गए और आधे दोस्तों ने वेज और आधे ने नॉनवेज खाना, रेस्टोरेंट में पेल के खाया, बिल आया 5500 रूपए का।
खाने के बाद नॉनवेज वाले दोस्त ने वेज खाने वाले दोस्त को चिकन की छोटी हड्डी पकड़ा दी और वो बवाल मचाने लगा,कि सावन में मेरा धर्म भ्रष्ट कर दिया।
बाद में cctv में खुलासा हुआ कि 5500 का बिल ना देने के लिए लड़कों ने ये साजिश की थी।
-

मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, यात्रा का समय होगा आधा
भारत का रेल नेटवर्क जल्द ही एक बड़ी क्रांति का गवाह बनने वाला है। देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई और अहमदाबाद के बीच जल्द ही शुरू होने वाली है, जिससे इन दो शहरों के बीच का सफर केवल 2 घंटे 7 मिनट में पूरा हो जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह घोषणा गुजरात के भावनगर में तीन नई ट्रेनों का शुभारंभ करते हुए की। यह हाई-स्पीड रेल लाइन मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर गुजरात के प्रमुख शहरों जैसे वापी, सूरत, वड़ोदरा और अहमदाबाद तक जाएगी। यह कुल 508 किलोमीटर लंबा मार्ग होगा, जिस पर ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। रेल मंत्री ने बताया कि इस परियोजना का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जो देश की रेलवे प्रणाली में एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा।
-

यूपी के गोंडा में हुआ दर्दनाक हादसा , 11लोगों की मृत्यु
गोंडा। यूपी के गोंडा में एक तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर सरयू नहर में गिर गई ,जिससे कि 11 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई । इनमें 9 लोग एक ही परिवार के हैं, बोलेरो में 15 लोग सवार थे 4 लोगों को मौके पर शीशा तोड़ कर बचा लिया गया, बाकी के 11 लोगों की मृत्यु हो गई । मृतकों में 6 महिलाएं 2 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं। गाड़ी में छटपटा रहे थे लोग, सभी लोग पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे,और भजन गाते हुए जा रहे थे ,अचानक से बारिश की वजह से बोलेरों फिसल कर नहर में गिर गई।
-

द्वापर युग की तस्वीर, कलयुग में फिर से जीवित हुई
यह कोई कंस की जेल में जन्मा देवकी-नंदन नहीं है…
यह प्रयागराज की गलियों में जन्मा एक आम शिशु है, जिसे उसके माता-पिता जलमग्न सड़कों से हाथों में उठाकर बचा रहे हैं।बाढ़ की तबाही के बीच यह दृश्य किसी काल्पनिक कथा-सा नहीं, बल्कि हकीकत है। प्रयागराज की सड़कों पर पानी इस कदर भर चुका है कि घर, मंदिर, बाजार सब पानी में डूबे हैं।
और इस सबके बीच, एक मजबूर माँ-बाप अपनी संतान को यूँ उठाए ले जा रहे हैं जैसे यमुना पार कराते वासुदेव — लेकिन ये नंदन किसी शाही वंश का नहीं, बल्कि आम इंसान की गोद में पल रहा है।गंगा मैया का उफान मानो चेतावनी दे रहा हो “स्मार्ट सिटी के दावों से ऊपर, प्रकृति की शक्ति अब भी सर्वोच्च है।”
यह प्रयागराज है , वो धरती जो कभी संगम, साधना और संस्कृति की प्रतीक थी, आज जल-प्रलय का मैदान बन गई है। और द्वारका की तरह… यहाँ की ‘स्मार्ट सिटी’ योजनाएं, जल के नीचे कहीं खोती-सी महसूस हो रही हैं।
-

खजनी में तहसीलदार की दबंगई पर हड़कंप, पेशकार से गाली-गलौज, इस्तीफ़ा देकर खड़े कर दिए सवाल
“कलेक्ट्रेट से लेकर मुख्यमंत्री तक गूँजी आवाज़, माफी के बाद भी बच नहीं पाएंगे स्थानांतरण से, डीएम ने कड़ा रुख अपनाया”
गोरखपुर। खजनी तहसील में तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह की दबंगई पर आखिरकार प्रशासनिक चाबुक चलने जा रहा है। वरिष्ठ सहायक (पेशकार) सुशील कुमार श्रीवास्तव से अभद्रता और गाली-गलौज करने के आरोप में उठे बवाल ने तहसील से लेकर राजधानी तक हलचल मचा दी।
क्या हुआ था ?
28 जुलाई को तहसीलदार ने पेशकार को अपने कक्ष में बुलाकर न केवल अपमानित किया, बल्कि भरी मीटिंग में अपशब्द कह डाले। इससे आहत पेशकार ने इस्तीफ़ा जिलाधिकारी को थमा दिया। अगले ही दिन कलेक्ट्रेट के कर्मचारी संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर तहसीलदार को हटाने की मांग तेज़ कर दी।
बवाल से माफी तक का सफर
लगातार बढ़ते दबाव और डीएम के कड़े निर्देशों के बाद, जिलाधिकारी सभागार में तहसीलदार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। उन्होंने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वचन भी दिया।
बैठक में अंजनी कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी नगर राजेश कुमार सिंह उप जिलाधिकारी खजनी राजू कुमार अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रशांत वर्मा अपर नगर मजिस्ट्रेट अनिरुद्ध कुमार राजस्व सहायक विनय सिंह सामान्य लिपिक रितेश शर्मा पेशकार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नितिन श्रीवास्तव सहायक राजस्व लेखाकार विश्वेष शुक्ला मंत्री कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ गोरखपुर सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न कर्मचारी गण उपस्थित रहे जिनकी उपस्थिति में ध्रुवेश सिंह द्वारा क्षमा याचना की गई एवं भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं करने का वचन भी दिया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय द्वारा ध्रुवेश सिंह का स्थानांतरण एक से दो दिन में तहसील खजनी से करने का भी आश्वासन दिया गया है,। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने दो दिन के भीतर उनके स्थानांतरण की सिफारिश कर दी है। डीएम दीपक मीणा ने साफ कहा “मेरे लौटने से पहले मामला निपट जाए, वरना नतीजे गंभीर होंगे।”
पुराना रिकॉर्ड भी दाग़दार
ध्रुवेश सिंह का विवादों से पुराना नाता है। सदर तहसील में भी गाली-गलौज और दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें खजनी भेजा गया था। अब एक बार फिर वही कहानी दोहराने पर उनका ट्रांसफर लगभग तय है।
कर्मचारियों का अल्टीमेटम
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने चेताया “अगर प्रशासन ने सख़्त कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और तेज़ होगा।”









