Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • बिहार से गोरखपुर आ रही नकली ‘ताजा’ चाय की पत्ती को पुलिस के सहयोग से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ा

    बिहार से गोरखपुर आ रही नकली ‘ताजा’ चाय की पत्ती को पुलिस के सहयोग से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ा

    “44 हजार पैकेट जब्त कर चाय के लिए गए नमूने”

    गोरखपुर । खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार शाम पुलिस की मदद से ताजा ब्रांड की डुप्लीकेट चाय की पत्ती पकड़ी। हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के ‘ब्रुक बॉन्ड ताज़ा’ ब्रांड की नकली चाय बेची जा रही थी। तिवारीपुर पुलिस ने रविवार शाम एक पिकअप की रूटीन चेकिंग के दौरान इस नकली चाय की बड़ी खेप पकड़ी थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच में चाय नकली पाई गई।

    सूचना मिलते ही कंपनी के प्रतिनिधि ने इसकी सप्लाई करने वाले गौरी बाजार के अश्विनी यादव के विरुद्ध कापीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।

    पूछताछ में सामने आया कि ये चाय बिहार से लाई जा रही थी, लेकिन इसके पैकेट दिल्ली से मंगवाए गए थे। वहां से पैकेट मंगाकर नकली चाय भर दी जाती थी। देखने में पैकेट इतना असली जैसा था। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर गौरी बाजार निवासी अश्विनी यादव के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत फिर दर्ज कराई गई है। पुलिस को शक है कि इस काम में बड़े रैकेट का हाथ हो सकता है। इससे पहले भी नकली मसाले और ड्राई फ्रूट के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इतना बड़ा जखीरा पहली बार पकड़ा गया है।

    कई जिलों में चल रही थी सप्लाई

    जांच में ये भी सामने आया है कि देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर और आसपास के जिलों में यह नकली चाय बेची जा रही थी। गोरखपुर की साहबगंज मंडी में इस तरह का माल आसानी से खप जाता है।

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए भेजा नमूना

    खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के लिए चाय की पत्ती का नमूना लैब भेज दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चाय की पत्ती का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • सूरजकुंड ओवर ब्रिज पर चीनी मांझे का कहर: 25 वर्षीय युवक की गर्दन कटने से हालत गंभीर

    सूरजकुंड ओवर ब्रिज पर चीनी मांझे का कहर: 25 वर्षीय युवक की गर्दन कटने से हालत गंभीर

    गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे सूरजकुंड ओवर ब्रिज पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब 25 वर्षीय अमित गुप्ता अपनी मां के साथ बाइक से जा रहे थे। अचानक उनकी गर्दन चीनी मांझे की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    स्थानीय लोगों की तत्परता से अमित को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज की समुचित व्यवस्था न मिलने पर परिजनों ने उन्हें खजांची चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, गले की पांच नसों में से चार से अधिक कट चुकी थीं, जिससे अमित की जान पर खतरा मंडरा रहा है। डॉक्टर ने कहा है कि अभी अमित की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अमित पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं।

    चीनी मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक्री

    अमित के परिजनों ने इस हादसे को लेकर जल्द ही पुलिस और प्रशासन से शिकायत करने की बात कही है। उनका कहना है कि चीनी मांझे से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन तब तक कार्रवाई नहीं करता जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाए।

    हालांकि सरकार ने चीनी मांझे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है और पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं, फिर भी बाजारों में यह जानलेवा मांझा खुलेआम बिक रहा है। हादसे के बाद प्रशासन कुछ दिनों के लिए अभियान चलाता है, लेकिन फिर स्थिति जस की तस हो जाती है।

    स्थानीय लोगों की मांग

    स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना के बाद प्रशासन से मांग की है कि चीनी मांझे की बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाए। पतंगबाजी के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। यह हादसा एक चेतावनी है कि लापरवाही की कीमत किसी की जान हो सकती है। प्रशासन को अब जागना होगा।

  • नवागत जिलाधिकारी दीपक मीणा पदभार किए ग्रहण

    नवागत जिलाधिकारी दीपक मीणा पदभार किए ग्रहण

    गोरखपुर। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक मीणा ट्रेजरी पहुंच कर पदभार ग्रहण किए। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं परियोजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण कराया जाएगा तथा नवसृजित परियोजनाओं के लिए जमीनों को उपलब्ध करा कर उसे भी पूर्ण कराया जाएगा। जनपद के कार्यालयों में पहुंचने वाले हर फरियादी को न्याय संगत न्याय दिलाने का काम किया जायेगा। न्यायालयों में लम्बित वादों का निस्तारण अधिवक्ताओं से सामंजस्य बैठा कर निस्तारित करने का काम किया जायेगा। मुख्यमंत्री पोर्टल पर आए हुए प्रार्थना पत्र को समयबद्ध तरीके से निस्तारित कर न्याय संगत न्याय फरियादियों को देने का काम किया जायेगा। बीटेक दीपक मीणा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले अधिकारी प्रतिदिन अपने कार्यालय समय से पहुंचने वाले अधिकारियों में जाने जाते है। 15 जुलाई 1986 को जन्मे दीपक मेरठ सिद्धार्थनगर श्रावस्ती गाजियाबाद के जिलाधिकारी रह चुके है। इसके पहले आगरा सहारनपुर, मैनपुरी और अलीगढ़ में अपने पदों का निर्वहन कर चुके दीपक मीणा आईआईटी खड़गपुर से पढ़े हैं। उन्होंने यहां से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह टाटा स्टील में नौकरी करने लगे थे। इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और साल 2010 की यूपीएससी परीक्षा में आईएएस के लिए चुन लिए गए फिर उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई। मसूरी में उनकी ट्रेनिंग मई 2012 तक चली और उसके बाद उन्हें यूपी कैडर अलॉट किया गया। उनकी पहली पोस्टिंग अलीगढ़ में हुई थी। आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे श्री मीणा को जनवरी 2025 मे गाजियाबाद के डीएम का पदभार संभाला था, जो आज जिलाधिकारी गोरखपुर का पदभार ग्रहण किए।

  • टॉप थ्री नोटिफिकेशन वाले डॉक्टर सूरज जायसवाल बने निक्षय मित्र

    टॉप थ्री नोटिफिकेशन वाले डॉक्टर सूरज जायसवाल बने निक्षय मित्र

    “पिछले वर्ष 327 नये टीबी मरीजों को नोटिफाई करने के लिए जिलाधिकारी से हो चुके हैं सम्मानित”

    गोरखपुर। नये टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन के मामले में टॉप थ्री में शामिल निजी चिकित्सक डॉ सूरज जायसवाल राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निक्षय मित्र भी बन गए हैं। अपने अस्पताल पर उन्होंने दस टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण पोटली देकर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। डॉ जायसवाल ने पिछले वर्ष 327 नये टीबी मरीजों को नोटिफाई कर पूरे जिले में तीसरी रैंक हासिल की थी । इसके लिए हाल ही में जिले के पूर्व जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश और वर्तमान सीएमओ डॉ राजेश झा ने उन्हें सम्मानित भी किया ।

    डॉ सूरज जायसवाल ने बताया कि जिला पीपीएम समन्वयक अभय नारायण मिश्रा ने उन्हें निक्षय मित्र योजना के बारे में बताया था। इसके तहत उपचाराधीन टीबी मरीजों को इलाज चलने तक हर माह पोषण पोटली देनी होगी। साथ ही उन्हें निरंतर दवा खाने के लिए प्रेरित करना होगा और यथासंभव अन्य सहयोग करने होंगे। सरकार की इस योजना से वह प्रेरित हुए और मरीजों को गोद लेने का निर्णय लिया। इसी क्रम में बुधवार को टीबी मरीजों के एडॉप्शन कार्यक्रम में डॉ जायसवाल ने पोषण पोटली देते हुए सभी उपचाराधीन टीबी मरीजों से संवाद किया और उन्हें दवा खाने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर कार्यवाहक जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विराट स्वरूप श्रीवास्तव ने सभी मरीजों से कहा कि जब तक चिकित्सक परामर्श न दें तब तक दवा नहीं बंद करनी है। उन्होंने सभी मरीजों को सरकार के निक्षय पोषण योजना के बारे में जानकारी दी और बताया कि बैंक पास बुक और आधार कार्ड जैसे आवश्यक विवरण अपनी चिकित्सा इकाई जमा कर दें। विवरण मिलने के बाद इलाज चलने तक मरीज को प्रति माह 1000 रुपये की दर से पोषण सहायता राशि उनके खाते में दी जाती है।

    कार्यक्रम के दौरान जिला पीपीएम समन्वयक अभय नारायण मिश्रा ने कहा कि जिले में करीब 6430 टीबी उपचाराधीन मरीजों को 1554 निक्षय मित्र गोद लेकर सहायता कर रहे हैं। डॉक्टर सूरज जायसवाल जैसे निजी चिकित्सकों के निक्षय मित्र बनने से इस अभियान को और भी गति मिलेगी। सीएमओ डॉ राजेश झा के नेतृत्व में अधिकाधिक लोगों को निक्षय मित्र बनाने का विभागीय प्रयास जारी है।

  • जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कुल्लन में आज सुबह भारी बारिश के दौरान ITBP जवानों को ले जा रही एक बस सिंधु नदी में गिर गई

    जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कुल्लन में आज सुबह भारी बारिश के दौरान ITBP जवानों को ले जा रही एक बस सिंधु नदी में गिर गई

    SDRF गांदरबल और SDRF सब कंपोनेंट गुंड की टीमें संयुक्त रूप से खोज व बचाव अभियान चला रही हैं।

    अब तक 3 हथियार बरामद हुए हैं, लेकिन कुछ जवान और हथियार अभी भी लापता हैं; राहत कार्य जारी है।

  • ‘एक देश, एक चुनाव’ पर JPC की बैठक आज 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह देंगे राय

    ‘एक देश, एक चुनाव’ पर JPC की बैठक आज 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह देंगे राय

    एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक 30 जुलाई को होने वाली है, जिसमें जाने-माने अर्थशास्त्री एनके सिंह पैनल के सामने अपनी राय रखेंगे।

    एन के सिंह पूर्व राज्यसभा सदस्य, भारत के 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष, योजना आयोग के पूर्व सदस्य, पूर्व राजस्व सचिव और पूर्व प्रधानमंत्री के सचिव रह चुके हैं।

  • मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 2027 तक पूरी होगी जाति आधारित जनगणना, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दी जानकारी

    मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 2027 तक पूरी होगी जाति आधारित जनगणना, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दी जानकारी

     केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि देश में अगली जनगणना 2027 तक पूरी कर ली जाएगी।

     मंगलवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि यह जनगणना दो चरणों में होगी।

    सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार हर व्यक्ति की जाति भी गिनी जाएगी।

    सरकार ने बताया कि जनगणना का काम दो फेज यानी चरणों में किया जाएगा।

  • सीएम योगी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए याद किए जाएंगे डीएम कृष्णा करुणेश

    सीएम योगी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए याद किए जाएंगे डीएम कृष्णा करुणेश

    “विकास परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने के साथ निर्माण कार्यों को गति भी प्रदान की”

    “भावी विकास परियोजनाओं के लिए 200 एकड़ का लैंड बैंक तैयार कराकर विदा हो रहे कृष्णा करुणेश”

    गोरखपुर। तीन साल से अधिक समय तक गोरखपुर के जिलाधिकारी रहे कृष्णा करुणेश सुनहरी स्मृतियों के साथ विदा हो रहे हैं। उन्हें तमाम जटिल मुद्दों का समाधान कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास के विजन को धरातल पर उतारने के लिए याद किया जाएगा।

    गोरखपुर के डीएम रहे कृष्णा करुणेश का तबादला नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में हो गया है। उन्होंने यहां लगभग 3 साल 2 महीने का कार्यकाल पूरा किया। कार्यकाल के दौरान वह विवादों से दूर रहे। विकास से जुड़ी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर इच्छा को उन्होंने सुव्यवस्थित कार्ययोजना के मुताबिक अमलीजामा पहनाया। उनके कार्यकाल में राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुए। जबकि मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम चौबीस घंटे से कम की सूचना में भी सफलतापूर्वक आयोजित हुए।

    विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कम समय में जमीन उपलब्ध कराना उनके कार्यकाल की बड़ी सफलता रही। मसलन,
    गोरखपुर में 2018 में ही वेटरनरी कालेज की स्थापना का निर्णय हो चुका था लेकिन उसके लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। गोरखपुर डीएम के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कृष्णा करुणेश ने जमीन उपलब्ध कराई। वाराणसी मार्ग पर 100 एकड़ जमीन निशुल्क दी गई है। यहीं पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए भी लगभग इतनी ही जमीन दी गई है।
    लो लैंड एरिया होने के कारण गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण बड़ी चुनौती थी। सबसे ज्यादा परेशानी मिट्टी भराई की थी। इस चुनौती से सफलतापूर्वक निपटने में भी उनकी भूमिका को याद किया जाएगा।

    डीएम रहते कृष्णा करुणेश ने पीएसी की महिला बटालियन के लिए जमीन उपलब्ध कराई। एनसीसी के सेंटर, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स की द्वितीय वाहिनी, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल को भी जमीन दी। नए कलेक्ट्रेट का काम शुरू हुआ। प्रदेश के पहले वानिकी विश्वविद्यालय के लिए भी जमीन चिह्नित की गई है। इसके साथ ही होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के लिए भी जमीन मिली। उन्होंने जिले में भावी विकास परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए 200 एकड़ का लैंड बैंक भी तैयार कराया।

    जिलाधिकारी के रूप में कृष्णा करुणेश सरकारी जमीन को मुक्त कराने में सफल रहे। भटहट क्षेत्र में लगभग 94 एकड़ जमीन को ढूंढकर उसे सरकारी दर्ज कराने में कामयाब रहे। इसके अतिरिक्त सीलिंग की कई जमीन पर प्रशासन का कब्जा हुआ।

    सड़क परियोजनाओं के लिए अधिग्रहण तेज कराने के लिए भी कृष्णा करुणेश याद किए जाएंगे। किसानों के विरोध को शांत कर उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया और उसके बाद तेजी से विकास कार्य भी हो रहे हैं। जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन रिंग रोड इसकी नजीर है। अपने कार्यकाल में उन्होंने रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की कई परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाने और उन्हें प्रगतिमान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह कर्मचारियों के बीच खासे लोकप्रिय रहे।

    कानून व्यवस्था की बेहतरी में भी कृष्णा करुणेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने 400 से अधिक अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट की पुलिसिया कार्यवाही को अनुमोदित कर पुलिस का इकबाल बुलंद किया।

  • खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

    खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

    “पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने में यूपी देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री”

    “गोरखनाथ मंदिर में नागपंचमी पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया सीएम योगी ने”

    “खेल और खिलाड़ियों के हित में प्रदेश ने उठाए अनेक कदम : मुख्यमंत्री”

    गोरखपुर, 29 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेलों से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। विगत आठ सालों में इसके परिणाम भी सामने आए हैं। एक तरफ ग्रामीण स्तर तक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है तो दूसरी तरफ पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानजनक पुरस्कार राशि देने के साथ उन्हें सरकारी नौकरी की सुविधा दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के माध्यम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के मामले में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है।

    सीएम योगी मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में नागपंचमी के अवसर पर खेल विभाग और जिला कुश्ती संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले 11 सालों से खेल और खेल की गतिविधियों भारी परिवर्तन आया है। 2014 में पीएम मोदी ने खेलो इंडिया की घोषणा कर युवाओं और नागरिकों को खेलों की उपादेयता से अवगत कराया। प्रोत्साहन मिलने से 11 वर्षों के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाड, वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है और इसमें उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत आठ वर्षों में प्रदेश सरकार ने राज्य में खेल अवस्थापना सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अनेक कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं और प्रतिभागियों का सम्मान करने के साथ गांव, ब्लॉक और जिला स्तर तक खेल सुविधाओं का विकास किया है। गांव स्तर पर खेल के मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर स्टेडियम बनाए गए। युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों के माध्यम से गांव-गांव के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट प्रदान किए गए।

    “500 से अधिक खिलाड़ियों को दी गई सरकारी नौकरी”
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार से मिले प्रोत्साहन से प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाड, वर्ल्ड चैंपियनशिप और नेशनल गेम्स में मान बढ़ाया है। प्रदेश की खेल नीति के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार सरकारी नौकरी की सुविधा दे रही है। खिलाड़ियों सरकारी नौकरी देने के मामले में प्रदेश पहले स्थान पर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता, अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश को तीसरा स्थान मिला है और इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ योगदान है।

    ’”शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम’”
    अपने संबोधन में स्वस्थ शरीर के लिए खेलों की महत्ता का बताते हुए सीएम योगी ने प्राचीन भारतीय संस्कृति का उद्धरण दिया और कहा, ‘शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम’। अर्थात धर्म के सभी साधनों की पूर्ति के लिए शरीर ही माध्यम है। धर्म के साधनों की पूर्ति के लिए शरीर का स्वस्थ रहना आवश्यक है। नियमित और संयमित दिनचर्या शरीर की प्रथम पाठशाला है। इसके लिए खेल सर्वोत्तम विकल्प है। खिलाड़ी की आरोग्यता हमेशा उपयोगी बनी रहती है। इसलिए सभी को किसी न किसी खेल से जुड़ना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल को अपनाकर जब कोई युवा प्रोफेशनल तरीके से आगे बढ़ता है तो वह परिवार, समाज, प्रदेश और देश का नाम बढ़ाने में अपना योगदान देता है।

    “गोरखनाथ मंदिर में नागपंचमी पर कुश्ती की परंपरा सैकडों वर्ष पुरानी”
    सीएम योगी ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर के प्रांगण में प्राचीन भारतीय खेल कुश्ती प्रतियोगिता की परंपरा सैकडों वर्षों पुरानी है। विगत कुछ सालों से इसका स्वरूप प्रदेश स्तरीय कर दिया गया है। अब यह आयोजन पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए उत्साह और उमंग का माध्यम बन रहा है।

    “सीएम योगी ने दी नागपंचमी की बधाई, बताया आध्यात्मिक महत्व”
    मुख्यमंत्री ने सभी को नागपंचमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि नागपंचमी आध्यात्मिक शक्ति पूजन का भी पर्व है। कहा कि हर शरीर में आध्यात्मिक शक्ति होती है जिसे सामान्य भाषा में सर्पेंट पॉवर कहा जाता है। आध्यात्मिक शक्ति से ही अष्ट सिद्धि और नवनिधि की प्राप्ति संभव होती है जिसके लिए साधु संत लालायित रहते हैं। नागपंचमी का पर्व कुश्ती दंगल के आयोजनों से शारिरिक और आध्यात्मिक शक्ति के प्रदर्शन का माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में लोग भले ही सांपों को देखकर डरते हों, लेकिन नागपंचमी पर्व पर दूध लावा चढ़ाकर उनकी पूजा करते हैं। यह पर्व भारतीय परंपरा के अनुसार जीव-जंतुओं के प्रति अनुराग व करुणा का भाव प्रदर्शित करने का भी माध्यम है। कारण, सबके संरक्षण से ही जीव सृष्टि बचेगी।

    “सीएम योगी ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह, किया पुरस्कृत”
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार व उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु खिताब के लिए फाइनल मुकाबले का अवलोकन किया और ताली बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब जीतने वाले गौतमबुद्धनगर के जोंटी भाटी को 1.01 लाख रुपये व गदा, उप विजेता बागपत के उत्तम राणा को 51 हजार रुपये, उत्तर प्रदेश कुमार का खिताब जीतने वाले गोरखपुर खेल छात्रावास के सौरभ को 1.01 लाख रुपये व गदा, उप विजेता गोरखपुर के रमन सिंह को 25 हजार, वीर अभिमन्यु का खिताब जीतने वाले गोंडा के मोनू को 51 हजार रुपये व गदा, उप विजेता गोरखपुर के जनार्दन को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। इसी क्रम में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश केसरी के मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे दो पहलवानों बागपत के मयंक तोमर व एनई रेलवे के वीरेश कुंडू को तथा उत्तर प्रदेश कुमार के मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे दो पहलवानों गोंडा के मोहित और जौनपुर के अमित यादव को 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। जबकि वीर अभिमन्यु के मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे दो पहलवानों स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के अभिषेक यादव व बागपत के सतीश को 11-11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

    “सीएम योगी के मार्गदर्शन में खेल और खिलाड़ियों के हित में लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय: खेल मंत्री”
    प्रदेश स्तरीय प्राइजमनी कुश्ती प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छूते हुए सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है। सीएम योगी के मार्गदर्शन में राज्य के खेल विभाग ने खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। इससे गांव-गांव में खेल का माहौल बना रहा। उन्होंने बताया कि यूपी में 20 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान विकसित हुए हैं।

    इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, युवा कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. विभ्राट चंद कौशिक, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, जिला कबड्डी संघ गोरखपुर के अध्यक्ष अरुणेश शाही, हॉकी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, कुश्ती संघ के पदाधिकारीगण आदित्य सिंह आगू, मया शंकर शुक्ल, सुरेश चंद्र उपाध्याय, कमल किशोर वार्ष्णेय, जय यदुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अधिकारी व गणमान्यजन मौजूद रहे।

  • 20 लाख की रिश्वत लेते महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    20 लाख की रिश्वत लेते महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    20 लाख की रिश्वत लेते दिल्ली पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर सहित 5 गिरफ्तार, डॉक्टर को टॉर्चर कर वसूले थे रुपए.. 40 लाख में हुआ था सौदा।

    दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सब-इंस्पेक्टर नीतू बिष्ट + 3 कांस्टेबल व एक अन्य को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

    “क्या है पूरा मामला..”

    पीड़ित डॉ. नीरज शिक्षा से जुड़ी एक कंसल्टिंग फर्म चलाते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि पुलिसकर्मी विशाल छिल्लर दो अन्य लोगों के साथ उनके ऑफिस पहुंचा, जहां पर नीरज 2 कर्मचारियों के साथ बैठे हुए थे। नीरज ने बताया कि पुलिसकर्मी ने सीसीटीवी का कनेक्शन काट दिया और गिरफ्तार करने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी।

    पुलिसकर्मी उन्हें जबरन एसयूवी में बिठाकर पीरागढ़ी के एक पुलिस बूथ में ले गए। वहां पर पीड़ित की पिटाई की गई। इस दौरान अजय कश्यप वहां पर पहुंचा, जो नीरज की जान पहचान वाला था। अजय ने मामला सुलझाने के बहाने से 40 लाख रुपये में सौदा तय किया। जानकारी के मुताबिक, नीरज ने अजय को 2 चेक दिए, जिसमें से एक चेक में नीरज ने 6.5 लाख रुपये का।