Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ पर श्रद्धालुओं की दुखद मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री का ट्वीट
उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ट्वीट हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत का मामला बेहद हृदयविदारक है और चिंतनीय भी।
भाजपा सरकार में महाकुंभ से लेकर रथयात्रा हो या अन्य कोई आयोजन सब जगह ऐसी घटनाओं का दोहराव ये बताता है कि भाजपा प्रचार तो वैश्विक स्तर का करती है लेकिन प्रबंधन स्थानीय स्तर का भी नहीं करती, इसीलिए आम श्रद्धालुओं को अपना जीवन गंवाना पड़ता है।
इस मामले की भी गहन जाँच हो और श्रद्धालुओं की मृत्यु का कारण और सही आँकड़ा बताया जाए।
-

यूपी और बिहार पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मारा गया 50000 का इनामी
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में यूपी STF और बिहार पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 50 हजार का इनामी बदमाश डबलू यादव मारा गया।
डबलू यादव बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था और वहां हत्या के मामले में वांटेड था।
पुलिस के अनुसार, डबलू की लोकेशन हापुड़ में ट्रेस होने के बाद उसे घेरने की कोशिश की गई, जहां मुठभेड़ के दौरान वह ढेर हो गया।
-

गांवों में ड्रोन दिखने की टेंशन खत्म, घबराएं नहीं चल रहा है नदियों का सर्वेक्षण
मेरठ के कई गांवों में ड्रोन दिखने का मामला, ड्रोन से किया जा रहा है नदियों का सर्वेक्षण, उत्तर प्रदेश भू स्थानिक निदेशालय के निदेशक ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक को लिखी चिट्ठी, मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में चल रहा है।
ड्रोन सर्वेक्षण, हिंडन नदी के फ्लड प्लेन जोन के चिन्हीकरण निर्धारित करने का कराया जा रहा है ड्रोन सर्वेक्षण, यूपी की सभी नदियों का कराया जा रहा डिजिटल एलिवेशन मॉड्यूल का ड्रोन सर्वेक्षण, एनजीटी के आदेश पर कराया जा रहा है सर्वेक्षण, डीआईजी मेरठ रेंज, डीआईजी सहारनपुर रेंज और यूपी के सभी डीएम को भेजी गई चिट्ठी, कई गांवों में रात में ड्रोन दिखने से फैली हुई दहशत, अब जाकर तस्वीर हुई साफ
-

युवती पर चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ घायल
“मुठभेड़ में पुलिस ने बरामद किया एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस”
“शादीशुदा युवती से जबरन बनाना चाहता था संबंध”
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।गीडा थाना क्षेत्र के तेनुआ में घर में सो रही एक 21 वर्षीय युवती को अकेला देखकर गांव का ही एक बदमाश उसकी हत्या करने की नीयत से उसके गले पर कई बार हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने भाई के तहरीर अभियुक्त के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय, एसआई संतोष कुमार सिंह, एसआई ऋषभ पांडेय, महिला एसआई आंचल, कास्टेबिल सुमंत यादव, संदीप निषाद, मिथिलेश कुमार, राम प्रवेश यादव, भानु प्रताप मौर्य, शिवम वर्मा, पंकज कन्नौजिया, विजय यादव, प्रदीप कुशवाहा, अजय यादव, रोहित वर्मा संदिग्ध और वारंटियों की तलाश में गश्त पर निकले हुए थे। तभी जानकारी मिली कि युवती पर चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त मुक्तिधाम की तरफ जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम रवाना हो गई। अभियुक्त को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह असलहे से पुलिस बल पर फायर झोंक दिया। पुलिस के जवाबी कारवाई में अभियुक्त के दाएं पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे तत्काल मेडिकल कालेज इलाज के लिए ले गई। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जिसकी पहचान अरुण उर्फ भोलू पुत्र राम अवध यादव निवासी तेनुआ थाना गीडा के रूप में हुई है। -

मौलाना का विवादित बयान : आरएसएस, बीजेपी, वीएचपी व बजरंग दल को बताया आतंकवादी संगठन
मौलाना तौकीर रजा का विवादित बयान- इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख ने BJP, RSS, VHP और बजरंग दल को बताया आतंकवादी संगठन।
मौलाना का आरोप, “इन संगठनों को मुसलमानों को सताने और बहन-बेटियों को बेइज्जत करने की खुली छूट मिली हुई है।”
बयान से राजनीतिक और धार्मिक हलकों में बढ़ी हलचल।
-

रीलबाज ध्यान दें !! अब रेलवे स्टेशन पर वीडियो बनाने पर लगेगा 1000 जुर्माना
CCTV से की जा रही निगरानी रील्स बनाने का बढ़ता क्रेज रेलवे स्टेशनों और पटरियों पर खतरा बन गया है।
खतरनाक रील्स बनाने वालों पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
चलती ट्रेन में या पटरियों पर रील बनाना जानलेवा साबित हो सकता है।
रेलवे अधिकारी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रहे हैं।
-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चार दिवसीय दौरे के दूसरे चरण में मालदीव पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चार दिवसीय यात्रा के क्रम में मालदीव पहुंचे, जहां राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया।
माले एयरपोर्ट पर मुइज्जू ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
पीएम मोदी को मालदीव के स्वतंत्रता दिवस की 60वीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
-

जंग के मुहाने पर पहुंचे थाईलैंड और कम्बोडिया
थाईलैंड और कंबोडिया सीमा पर सैन्य झड़पों ने दोनों देशों को जंग के मुहाने पर खड़ा कर दिया है
थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार झड़पों में 15 लोग मारे गए और 46 घायल हो गए।
कंबोडिया ने अभी तक अपने नुकसान की जानकारी नहीं दी है।
थाईलैंड ने कंबोडिया पर नागरिकों और अस्पताल पर हमले का आरोप लगाया है और यूएन में आपातकालीन बैठक होगी।
-

आतंकी की आईबी और इंटेलिजेंस ने मांगी रिपोर्ट
इंदौर में छिपे बब्बर खालसा के आतंकी की आईबी और इंटेलिजेंस ने मांगी रिपोर्ट
इंदौर में बब्बर खालसा के आतंकी आकाशदीप उर्फ बाज की गिरफ्तारी ने इंटेलिजेंस और आईबी को चौंका दिया है। हीरानगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।









