Category: उत्तर प्रदेश

  • हर परिस्थितियों में सदस्यों के साथ है पीपीए: चन्द्रभान तिवारी

    हर परिस्थितियों में सदस्यों के साथ है पीपीए: चन्द्रभान तिवारी

    बड़हलगंज (गोरखपुर) उपनगर गोला स्थित वीएसएवी पीजी कालेज में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई गोला की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर सदस्य आगे आवें। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन अपने.
    सदस्यों के हर समस्याओं में साथ खड़ा रहता है इसलिए सभी सदस्य एक साथ मिल कर संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करे। विशिष्ठ अतिथि मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद्र पाण्डेय व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि पीपीए संगठन एक ऐसा संगठन है जो पत्रकार हित में कार्य करता है और अपने सदस्यों के समस्याओं के प्रति जागरूक हो कर समस्याओं का निदान कराने का भरपूर सहयोग करता है।
    संचालन जिला महामंत्री जनार्दन कुशवाहा ने किया।
    इस अवसर पर तहसील संरक्षक राकेश कुमार यादव,मंडल महामंत्री रामसजीवन मिश्रा,ज्ञानवेन्द्र मिश्रा,निलेश तिवारी,विपिन त्रिपाठी,राजेश पाण्डेय,अरूण कुमार गुप्ता,राजकुमार हिन्दुस्तानी,चन्द्रप्रकाश विश्वकर्मा,दिवाकर राय,बसंत यादव,कृष्ण कुमार गौड,विनय गुप्ता,सरफराज अहमद,राजीव जायसवाल,सरवेन्द्र दूबे,बृजभूषण दूबे सहित तमाम लोग मौजूद थे।ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व विधायक का जन्मदिन

    कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व विधायक का जन्मदिन

    बड़हलगंज(गोरखपुर) चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व सामाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनयशंकर तिवारी का जन्मदिन बड़हलगंज स्थित सपा कार्यालय पर सोमवार को काफी धूमधाम से मनाया गया।
    सोमवार को सपा कार्यालय पर विनयशंकर तिवारी के जन्मदिन को पूर्व प्रमुख राज बहादुर सिंह तथा बड़हलगंज कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी धूमधाम से मनाया। केक काट एक दूसरे को मिठाई खिला लोगों ने पूर्व विधायक को जन्मदिन की बधाई के साथ अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर अजय दूबे, पूर्व प्रधानाचार्य गिरिजेश तिवारी, भुवनेश्वर चतुर्वेदी, लल्लन तिवारी, अमूल्य चंद्र चतुर्वेदी, अमीर यादव, प्रदीप दूबे, गामा यादव, बबलू यादव, सौरभ तिवारी, बबलू तिवारी, अरुण ओझा आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • स्वच्छता अभियान के पं. गोविंद वल्लभ पंत की मूर्ति व परिसर की हुई साफ-सफाई.

    स्वच्छता अभियान के पं. गोविंद वल्लभ पंत की मूर्ति व परिसर की हुई साफ-सफाई.

    इस अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना लालू सिंह
    गोरखपुर। राधिका देवी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तीसरे सप्ताह इस रविवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के निकट स्थित पंत पार्क में स्थापित पं. गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा को धोकर साफ करने के साथ ही पूरे परिसर की साफ सफाई की गई।
    इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर के जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने कहा कि हमारे इस अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
    राधिका देवी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा ट्रस्ट विगत 2017 से लगातार वृक्षारोपण, रक्तदान, गरीबों को भोजन तथा वस्त्र वितरण, स्वच्छता अभियान जैसे कार्य करता आ रहा है।
    अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह ने कहा कि हमारा संगठन स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान जैसे सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहता है।
    इस स्वच्छता अभियान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर के सभी पदाधिकारीगण तथा राधिका देवी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के दर्जनों वॉलंटियर्स शामिल हुए। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, संयुक्त मंत्री सतीश सिंह, मीडिया प्रभारी विनय कुमार, शिवेंद्र प्रताप सिंह,चन्दन पासवान,आनन्द चौहान,सुजीत कुमार अरविंद सिंह,नागेंद्र सिंह, दिग्विजय यादव प्रदीप गुप्ता दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या का मामला,विरोध में आज अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया

    कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या का मामला,विरोध में आज अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया

    अम्बेडकरनगर: .
    प्रदर्शन,48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग ,अधिवक्ता के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा देने की मांग,परिवार को नौकरी देने की अधिवक्ताओं ने की मांग ,प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

  • उत्पात मचाने वाले पशु तस्करों की कुंडली तैयार

    उत्पात मचाने वाले पशु तस्करों की कुंडली तैयार

    गोरखपुर
    बेखौफ 84 पशु तस्करों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
    बीते 3 साल में तस्करी में शामिल तस्करों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
    अब तक 30 पशु तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली गई- SSP गौरव ग्रोवर
    36 गैंगेस्टर केस दर्ज किये गए,जिनमें 160 पशु तस्कर अभियुक्त.

  • महाराज जी! आपके साथ फोटो खूब वायरल होगी

    महाराज जी! आपके साथ फोटो खूब वायरल होगी

    फतेहपुर से आई बेहद छोटे कद की महिला की मांग को सम्मानपूर्वक पूरा किया मुख्यमंत्री ने
    गोरखपुर, 8 सितंबर। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में एक ऐसी फरियाद भी आई कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसे सुनकर हंस पड़े। उन्होंने तत्काल इस फरियाद का निस्तारण भी कर दिया। यह फरियाद थी फतेहपुर से आई मेनश्री नाम की बेहद छोटे कद की महिला की। मांग और गुहार की महाराज जी (सीएम योगी) के साथ फोटो खिंचवानी है ताकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल होकर वह व्यापक पहचान बना सके। हैरत से हंसते हुए मुख्यमंत्री ने यह मांग फौरन पूरी कर दी।
    गोरखनाथ मंदिर में रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान पूरी गंभीर गंभीरता और संवेदनशीलता से एक-एक व्यक्ति की समस्या सुनते हुए, इसके निस्तारण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। जनता दर्शन में फतेहपुर से आई मेनश्री नाम की बहुत छोटे कद की महिला की समस्या सुनते ही सीएम योगी मुस्कराने लगे। कद के लिहाज से शारीरिक दिव्यांगता की श्रेणी में आने वाली इस महिला की इच्छा सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बनाने की है। इसके लिए उसने मुख्यमंत्री से कहा, महाराज जी! मुझे आपके साथ फोटो खिंचवानी है। आपके साथ फोटो खूब वायरल हो जाएगी।’ मुख्यमंत्री ने फोटो खिंचवाकर उसकी डिमांड तुरंत पूरी के दी। यही नहीं, उन्होंने मेनश्री के साथ सेल्फी के अनुरोध को भी स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के गोला क्षेत्र से आई एक अन्य अत्यंत छोटे कद की महिला की डिमांड को सम्मानजनक तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया। यह महिला मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंची थी। सीएम योगी ने उसके प्रार्थना पत्र को लेते हुए डीएम को निर्देशित किया महिला की भरपूर मदद की जाए। मुख्यमंत्री की इस पहल पर उक्त महिला ने बारम्बार आभार जताया।

  • शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बना गोरखपुर : मुख्यमंत्री

    शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बना गोरखपुर : मुख्यमंत्री

    सैनिक स्कूल गोरखपुर के लोकार्पण समारोह में उपराष्ट्रपति का स्वागत करते हुए बोले सीएम योगी
    सैनिक स्कूल की स्थापना से पूरा हो रहा पीढ़ियों के निर्माण का पवित्र उद्देश्य : मुख्यमंत्री
    गोरखपुर, 7 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश, सीमावर्ती बिहार और नेपाल की तीन करोड़ से आबादी का हर लिहाज से महत्वपूर्ण केंद्र है। आज गोरखपुर नए भारत की विकास यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से, उनके मार्गदर्शन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गोरखपुर, उत्तर-पूर्व क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बन गया है।
    सीएम योगी शनिवार को सैनिक स्कूल गोरखपुर के लोकार्पण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत कर रहे थे। उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ का प्रदेश और गोरखपुरवासियों की तरफ से अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि उपराष्ट्रपति जी का पहली बार गोरखपुर आगमन हुआ है। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल के जरिये आज पीढ़ियों का निर्माण करने वाला पवित्र उद्देश्य पूरा हो रहा है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण दिन है।
    पौराणिक व ऐतिहासिक कालखंड से गोरखपुर महत्वपूर्ण स्थान
    मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंड से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यह महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की साधना स्थली है तो गीता प्रेस के माध्यम से पूरी दुनिया में सनातन साहित्य के प्रकाशन का केंद्र भी। आजादी की लड़ाई में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता समर के दौरान शहीद बंधु सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर क्षेत्र में अंग्रेजी हुकूमत की चूलों को हिला दिया गया था। 1922 में चौरीचौरा की ऐतिहासिक घटना में आजादी के संघर्ष को नई गति दी। सीएम ने कहा कि गोरखपुर प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। गोरखपुर को केंद्र में रखकर देखें तो यहां से 50 किमी की दूरी पर महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर है। 90 किमी की दूरी पर बुद्ध की जन्मभूमि लुम्बिनी है तो 25 किमी की दूरी पर संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर है। 175 किमी की दूरी पर प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या है जबकि 225 किमी की दूरी पर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी है।
    विकास के नए आयामों से बनी गोरखपुर और यूपी की विशिष्ट पहचान
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस खाद कारखाना परिसर में सैनिक स्कूल बना है वह कारखाना कभी बंद पड़ा था। आज दोबारा शुरू होने से यह कृषि की उत्पादकता बढ़ाने, कृषि लागत कम करने और आजीविका के नए साधन उपलब्ध कराने के केंद्र के रूप में उभरा है। गोरखपुर में एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य अभियान को गति मिल रही है। चिकित्सा के क्षेत्र में बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स प्रतिदिन नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। चीनी मीलों से गन्ना किसानों को अप्रत्याशित लाभ मिल रहा है। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, ऐक्सप्रेसवे, सिक्सलेन, फोरलेन के निर्माण से, विकास के नए आयामों से गोरखपुर और यूपी की विशिष्ट पहचान बन रही है।
    तीन वर्ष में बनकर तैयार हुआ सैनिक स्कूल
    सीएम योगी ने कहा कि तीन वर्ष की अल्प अवधि में बनकर तैयार हुआ गोरखपुर का सैनिक स्कूल भविष्य की पीढ़ियों का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। 176 करोड रूपये़ की लागत से बन रहा यह पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला सैनिक स्कूल है, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक छात्र/छात्राओं को आवासीय शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। यह सैनिक स्कूल भविष्य की पीढ़ियों का निर्माण करेगा तथा जीवन के कर्तव्यों का बोध कराने में सहायक सिद्ध होगा। सैनिक संस्थान से निकले विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
    पुरातन छात्र के हाथों सैनिक स्कूल का लोकार्पण सौभाग्य की बात   मुख्यमंत्री ने कहा देश में पहला सैनिक स्कूल तत्कालिन मुख्यमंत्री सम्पूर्णानंद जी ने 1960 में लखनऊ में स्थापित किया था। तत्पश्चात 1961 में देश के तत्कालीन रक्षा मंत्री ने 5 नए सैनिक स्कूल भी प्रारंभ किये थे। उन्होंने उपराष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि 1962 से 1969 की अवधि में चितौड़गढ़ सैनिक स्कूल के पुरातन छात्र, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कर कमलों द्वारा इस सैनिक स्कूल का लोकार्पण किया जा रहा है।
    सैनिक स्कूल का ऑडिटोरियम जनरल विपिन रावत के नाम पर   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस सैनिक स्कूल में छात्र-छात्राओं हेतु अलग-अलग कैम्पस के साथ देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है। कारगिल में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर मल्टीपरपज हॉल के साथ साथ एकलव्य शूटिंग रेंज एवं तरणताल का निर्माण भी किया गया है। सैनिक परिसर में प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं परम्परा के आधार पर प्रशासनिक भवन बनाया गया है। इसके अन्तर्गत 20 कक्षाएं, 4 प्रयोगशालाएं, डायनिंग हॉल बहुउद्देशीय हॉल, कान्फ्रेस हॉल भी स्थित है। ऑडिटोरियम की क्षमता 1014 सीटो से लैश है। इसके अन्तर्गत ध्यान केन्द्र हेतु योग सेन्टर, इण्डोर शूटिंग रेंज, स्विमिंग पुल और सीएसडी कैन्टीन की सुविधाएं भी उपलब्ध है। शहीद भगत सिंह, शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल, शहीद बन्धु सिंह और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर विद्यार्थियों के लिए आवासीय सदन का निर्माण किया गया है। अन्नपूर्णा भवन में विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक विशेष भोजन की व्यवस्था भी की जायेगी। सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों की मानसिक एवं शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए निश्चित समय अंतराल पर विविध खेलकूद की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी। जिसके लिए विभिन्न खेलों के दृष्टिगत बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, फुटबाल ग्राउण्ड, टेनिस कोर्ट, बैटमिण्टन कोर्ट आदि का निर्माण किया गया है।
    नई पीढ़ी को उत्तम शिक्षा देने का सर्वोत्तम प्रयास
    सीएम योगी ने कहा कि सरकार नई पीढ़ी को उत्तम शिक्षा देने के लिए सर्वोत्तम प्रयास कर रही है। बताया कि प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 1 लाख 56 हजार से अधिक स्कूलों में जनसहभागिता और ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं से आच्छादित करते हुए परिपूर्ण किया जा रहा है। 1 लाख 34 हजार स्कूलों में यह कार्य हो चुका है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालय पर गत सत्र से अटल आवसीय विद्यालय चल रहे हैं। शेष 57 जिलों में डे केयर स्कूल खोले जाएंगे। कहा कि पीएमश्री योजना में में बेसिक और माध्यमिक के 1707 विद्यालयों को बेहतरीन सुविधाओं से सुसज्जित कर आगे बढ़ाने का कार्य भी किया जा रहा है।

  • कसौधन समाज आज धूमधाम से मनाएगा महर्षि कश्यप का जन्मोत्सव : रामदयाल

    कसौधन समाज आज धूमधाम से मनाएगा महर्षि कश्यप का जन्मोत्सव : रामदयाल

    महानगर में महर्षि कश्यप की झांकी के साथ निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
    गोरखपुर। गोरखपुर महानगर में आठ सिंतबर यानि रविवार को कसौधन समाज के लोग कसौधन सेवा समिति-रूस्तमपुर के तत्वाधान में महर्षि कश्यप का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधामसे मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महानगर में महर्षि कश्यप की भव्य झांकी शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
    उक्त जानकारी कसौधन सेवा समिति-रूस्तमपुर के अध्यक्ष रामदयाल गुप्ता ने दी। उन्होने बताया कि गत की वर्षो की भांति इस साल भी कसौधन सेवा समिति के तत्वाधान में कसौधन समाज के लोग गोत्र प्रवर्तक के रूप में महर्षि कश्यप का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाएंगे। कार्यक्रम के तहत बुधवार पूर्वान्ह बगहा बाबा मंदिर से भव्य झांकी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो महानगर में भ्रमण कर समाज के लोगों को जागरूक करेगी। तदुपरांत मंदिर के पास स्थित अरिहंत लाॅन पर सहभोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा। उन्होने कसौधन समाज के
    साथ समाज के सभी वर्गो के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया।

  • उत्तर प्रदेश के जिला संभल में 27 अगस्त को BJP (SC मोर्चा) नगर अध्यक्ष प्रेमपाल को कथित तौर पर गोली मार दी गई।

    उत्तर प्रदेश के जिला संभल में 27 अगस्त को BJP (SC मोर्चा) नगर अध्यक्ष प्रेमपाल को कथित तौर पर गोली मार दी गई।

    बीजेपी नेता के आरोपों पर पुलिस ने पड़ोसी दिलीप, हेमंत, श्यामलाल को जेल भेज दिया।
    अब खुलासा हुआ है कि BJP नेता ने कम्पाउंडर आमिर अली और शराफत से अपनी कमर में चीरा लगवाया और उस घाव के अंदर गोली ट्रांसप्लांट करवा ली।
    दरअसल, प्रेमपाल 11 बीघा जमीन पड़ोसी से सस्ते रेट पर लेना चाहता था। इसलिए उसने पड़ोसियों को गोली मारने के झूठे आरोप में जेल भिजवा दिया, ताकि वो रिहाई कराने के बदले जमीन ले सके। पुलिस ने BJP नेता, दोनों कम्पाउंडर सहित चार आरोपी गिरफ्तार किए।

  • PAC बल–सर्वोत्तम बल

    PAC बल–सर्वोत्तम बल

    PAC बल–सर्वोत्तम बल
    उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के PAC कैंप की स्थिति देखिए। पूरे कैंप में बारिश का पानी घुसा है। पैर रखने तक की जगह नहीं है। जवानों को अपने जूते टांगकर या बाल्टी में रखकर बचाने पड़ रहे हैं। इससे पहले अयोध्या कैंप से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई थीं।