रिटायरमेंट समारोह में सेवानिवृत कर्मचारी श्री अवधेश सिंह का सम्मान कर ए सी मैकेनिक कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर की गई चर्चा
एसी मैकेनिक कर्मचारियों पर सभी गाड़ियों के वातानुकूलित संयंत्र के रखरखाव की गंभीर जिम्मेदारी है ए सी मैकेनिक की समस्याओं पर तुरंत ध्यान दे प्रशासन तथा ए सी कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए- विनोद राय
आज प्लेटफार्म नंबर 9 के बगल में स्थित एसी मैकेनिक
ऑफिस पर ए सी कर्मचारी श्री अवधेश सिंह का रिटायरमेंट समारोह आयोजित किया गया था। रिटायरमेंट सम्मान समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर श्री विनोद राय का जनसंपर्क हेतु अचानक आगमन हुआ।
एसी मैकेनिक कर्मचारियों ने नारे लगाकर महामंत्री विनोद राय का स्वागत किया। महामंत्री विनोद राय ने रिटायर्ड श्री अवधेश सिंह का माल्यार्पण कर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में ए सी मैकेनिक कर्मचारियो की समस्याओं पर भी चर्चा की गई इसके कुछ प्रमुख बिंदु निम्न है -एसी मैकेनिक कर्मचारी किसी ट्रेन के प्रस्थान से गंतव्य तक ट्रेन में ड्यूटी करता है एसी के रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी उनके ऊपर है लेकिन एसी मैकेनिक कर्मचारियों को बैठने के लिए ट्रेन में कोई बर्थ एलॉटेड नहीं है। रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन में ए सी संयंत्र के रखरखाव के लिए सरकारी एसी मैकेनिक कर्मचारियों के साथ प्राइवेट कर्मियों को भी लगाया जा रहा है यह रेलवे और यात्रियों के सेफ्टी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है प्राइवेट कर्मचारी अन ट्रेंड है एवं कोई समस्या आने पर प्राइवेट कर्मचारी अटेंड नहीं कर पाते हैं यात्रियों द्वारा रेल मदद पर कंप्लेंट दर्ज करने पर एसी मैकेनिक कर्मचारियों को दंडित किया जा रहा है। लखनऊ मंडल में कुछ अधिकारियों द्वारा एसी मैकेनिक कर्मचारी को बिना गलती पर बेइज्जत करना और गाली देना आम बात हो गई है। एक ही कोच में कुछ यात्रियों को ज्यादा ठंडी का एहसास और कुछ को गर्मी का एहसास हो रहा है इसके लिए ए सी मैकेनिक दोषी नहीं है। 12531 जैसी विशेष गाड़ी में सिर्फ एक एसी मैकेनिक को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है जो गलत है।कार्यक्रम में एसी मैकेनिक कर्मचारियों द्वारा महामंत्री के समक्ष मांग रखी गई की एसी एवं टी एल या ए सी के किसी विभाग के जो भी कर्मचारी ए सी में आना चाहते हैं उन्हें एक्सेप्ट करके बी ओ एस को पूरा किया जाए। कर्मचारियों के
बी ओ एस को पूरा करके प्राइवेटाइजेशन को खत्म किया जाय जिससे ए सी मैकेनिक कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो सके। तथा समय से उनका प्रमोशन हो सके।
महामंत्री विनोद राय ने प्रशासन से यह मांग किया है कि एसी कर्मचारियो की समस्याओं को तत्काल दूर किया जाए एवं लखनऊ मंडल में अधिकारियों द्वारा एसी कर्मचारियो से गलत व्यवहार पर तत्काल रोक लगाई जाए एवं प्राइवेटाइजेशन खत्म किया जाए अन्यथा पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगी। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने आगामी मान्यता चुनाव में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को पुरजोर समर्थन देने का वादा किया। कार्यक्रम में श्री सतीश चंद्र अवस्थी, के एम मिश्रा,ओ पी सिंह, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, जयप्रकाश सिंह, ए बी पांडे, हेमंत कुमार, अजय त्रिपाठी, मुकेश कुमार ,अंशुमाल पाठक, निशांत यादव, धीरज यादव
विनय यादव ,एसी के डिपो प्रभारी श्री पंकज कुमारने रिटायर्ड श्री अवधेश सिंह का माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम में श्री समीर श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, निखिल कुमार, राजीव रंजन, देवेश सिंह, संजय श्रीवास्तव, मनीष चौधरी, कामेश्वर शर्मा ,आर के राही, राधेश्याम यादव, सुशील कुमार, जमशेद हुसैन ,सुधीर श्रीवास्तव ,प्रदीप कुमार, सुनील यादव ,रामप्रसाद, संतोष शर्मा ,गणेश सिंह, राजीव ,लाल बहादुर ,विकास कुमार, सतीश पटेल इत्यादि कर्मचारियो ने सेवानिवृत्ति श्री अवधेश सिंह का माल्यार्पण कर सम्मान किया।
Category: उत्तर प्रदेश
-

ए सी कर्मचारी श्री अवधेश सिंह के रिटायरमेंट समारोह में अचानक जनसंपर्क हेतु पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय । कर्मचारियों का मिला व्यापक जन समर्थन
-

रेडक्रास शिविर में 296 मरीजो को हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
गोरखपुर।इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी गोरखपुर के तत्वाधान मे तहसील गोला के बाढ़ग्रस्त ग्राम पंचायत सुबेदार नगर माझा, व मोहन पौहरिया मे आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मे वायरल बुखार, डायरिया, एंव अन्य रोग से पीड़ित मरीजो का परीक्षण कर उन्हे उचित सलाह एंव निशुल्क दवा वितरित की गयी ग्राम प्रधान सत्यसेन सिंह का शानदार सहयोग रहा l रेडक्रास की तरफ डाॅ संतोष नायक, अजय नायक, अश्वनी तिवारी, समरेन्द्र सिंह आजीवन सदस्य विवेक सिंह पन्नेलाल मुलायम सोनकर एंव प्राथमिक स्वास्थ केंद्र डेरवा से डॉ अरविंद यादव आयुष
डॉ रजनीश चौरसिया नेत्र परीक्षण अधिकारी के अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहेl -

महिला अधिवक्ता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन
गोला ।उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अह्वान पर कासगंज बार एसोसिएशन जिला कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की गत दिनों अपहरण करके हत्या कर दी गई।जिसके विरोध में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गोला के अधिवक्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए शनिवार को राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि कासगंज बार एसोसिएशन जिला कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की गत दिनों अपहरण करके हत्या कर दी गई जिसका छत बिछत शव बरामद हुआ। इस घटना से उत्तर प्रदेश के समस्त अधिवक्ता दुखी और आक्रोशित हैं। घटना का राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश में बहुत ही गंभीरता से लिया है तथा उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश के समस्त बार एसोसिएशन को ज्ञापन द्वारा मांग प्रस्तुत करने का आदेश दिया।अतएव कलेक्ट बार एसोसिएशन गोला उत्तर प्रदेश के आवाहन पर मोहिनी तोमर की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए बार एसोसिएशन के सभी सदस्य आक्रोशित है। यदि इस घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करके कानूनी कार्यवाही नहीं किया गया तो भविष्य में यह संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगा। कलेक्ट बार एसोसिएशन गोला ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांग प्रस्तुत करता है। कासगंज के अधिवक्ता की हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई किया जाए। अधिवक्ता के आश्रित को एक करोड़ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाए। और मृतक परिवार को कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को अति शीघ्र लागू किया जाए। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो प्रदेश सरकार द्वारा समस्त अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान की जाए। बार एसोसिएशन गोला के इस ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करते हुए समस्त मांगों को तत्काल पूरा किया जाए जिससे हम सभी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। ज्ञापन सौंपने के दौरान अध्यक्ष गिरजेश शाही वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनाथ उपाध्यक्ष संतलाल मनोज दुबे मंत्री शंकारानंद शुक्ल आशीष राय गणेश शंकर भारती श्रीनेवास पांडेय रामनिवास शंभु मिश्रा रविंद्र नाथ दुबे संजय श्रीवास्तव सत्यजीत चंद जीत नारायण कुमार सहित आदि अधिवक्तागण शामिल रहे।
-

कटानरोधी बचाव कार्य में बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग कर रहा मनमानी
- कटानरोधी बचाव कार्य में बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग कर रहा मनमानी –विनय शंकर तिवारी
पूर्व विधायक ने किया बगहा देवार कटान क्षेत्र का निरीक्षण
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज (गोरखपुर) पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने शनिवार दोपहर सरयू नदी के कटान से प्रभावित गांव बगहा पहुँचकर कटान स्थल का निरीक्षण किया और कटान पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना ।
कटान स्थल का निरीक्षण के दौरान कटान पीड़ितों ने सिचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कटान रोधी बचाव में देरी व मनमानी तरीके से कार्य कराए जाने की बात कही जिस पर मौके से ही विनय शंकर तिवारी ने फोन कर् बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग के अधिकारियों पर विफ़रे और सीघ्र बचाव कार्य में तेजी लाने की बात कही । और किसी तरह कार्य में लापरवाही नही होने का हवाला देते हुए कहा कि कटान में जिनकी झोपडी व घर बहा हैं उनकी पीड़ा कौन समझेगा ।
उन्होंने कहा कि समय रहते आप लोग बचाव कार्य चालू किये होते तो आज सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि सरयु की धारा में नही गयी होती और न आज गांव कटने का खतरा रहता । निरीक्षण के दौरान
पूर्व विधायक के साथ पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह,भुवनेश्वर चतुर्वेदी, अजय दुबे, आशीष तिवारी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे
- कटानरोधी बचाव कार्य में बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग कर रहा मनमानी –विनय शंकर तिवारी
-

रक्तदान जागरूकता अभियान के नायक हैं ज्ञानेंद्र ओझा
रक्तदान जागरूकता अभियान के नायक हैं ज्ञानेंद्र ओझा
गोरखपुर
बीआरसी कौड़ीराम के सभा कक्ष में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर के प्रबंध कार्यकारिणी के निर्देशन में रक्तदान जागरूकता का कार्यक्रम रेडक्रॉस के रक्तदान प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा द्वारा आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में रक्तदान प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा ने रक्तदान के महत्व, उसके उपयोग एवं मानव जीवन के प्रति नागरिक कर्तव्य के बारे में उपस्थित जन समूह को जागरूक किया,रक्तदान जागरूकता से संबंधित हैण्डबिल भी वितरित किया गया,
इस कार्यक्रम में आजीवन सदस्य प्रतिमा शुक्ला, संगीता राय,लक्ष्मी, शिखा पाण्डेय,पंकज पाण्डेय, रामआशीष विश्वकर्मा, संयोगिता सिंह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। -

शिक्षकों के हक की लड़ाई सदैव लड़ता रहूंगा
शिक्षकों के हक की लड़ाई सदैव लड़ता रहूंगा – देवेन्द्र प्रताप सिंह बेलघाट, गोरखपुर
पू. मा. विद्यालय त्रिलोकपुर,बेलघाट के नवीन भवन का शिलान्यास करते हुए मुख्य अतिथि मा. देवेन्द्र प्रताप सिंह एम एल सी ने कहा कि मां सरस्वती के इस भवन की आधार शिला रखते हुए मुझे अपार खुशी हो रही है।ऐसे ही विद्यालय मे हमारी भी प्रारम्भिक शिक्षा हुई है।हम उपस्थित अभिभावको से यह निवेदन करते है कि अपने बच्चो का नामांकन इन सरकारी विद्यालयो मे ही कराये जहाॅ उच्च योग्यताधारी शिक्षको द्वारा शिक्षा दी जाती है।इससे इन शिक्षको को सामुदायिक सहयोग भी मिलेगा।हम देश मे “वन नेशन वन एजुकेशन के पक्षधर हैं।”शिक्षको की वाजिब मानो को उचित मंच पर सदैव उठाने का प्रयास करता रहा हूॅ।विशिष्ट अतिथि के रूप मे विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री / जिलाध्यक्ष तारकेश्वर शाही जी ने कहा कि शिक्षको को पुरानी पेंशन और कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित करना लोकप्रिय सरकार की जिम्मेदारी है।शिक्षक यदि संगठित नही रहेगा तो बेलगाम अधिकारी और शासन का कोपभाजन होता रहेगा । शिक्षको को अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अपने हको हुकूक के लिए भी लडते रहना होगा।
अतिथियो का स्वागत करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक व एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन निषाद जी ने कहा कि हम इस विद्यालय को एक बेहतर व्यवस्था वातावरण देने के लिए कृतसंकल्पित हैं।कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष श्री ईश्वर चंद्र शुक्ल ने किया।
मुख्य रूप से जिला कोआपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष व एम एल सी प्रतिनिधि धर्मेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन मंत्री संजय राज सिंह,मंडल मीडिया प्रभारी रणधीर शाही, मंडल कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री राम चंद्र शाही आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम मे उमापति दूबे,अरूण कुमार दूबे,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश जायसवाल,हरिकेश यादव,ब्रजभूषण मिश्रा,सर्वेश सिंह,अशोक दूबे,उपेन्द्र राय,संदीप,निकेश यादव,दयानंद आदि शिक्षक उपस्थित रहे। -

गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर भावविभोर हुए उपराष्ट्रपति
मुख्यमंत्री ने खुद अपनी देखरेख में संपन्न कराया पूजन का अनुष्ठान उपराष्ट्रपति को महायोगी गोरखनाथ की प्रतिमा और महंत अवेद्यनाथ पर प्रकाशित ग्रंथ और गीता प्रेस की पुस्तकें भेंट किया सीएम योगी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन से शिष्टाचार भेंट की उपराष्ट्रपति ने
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के साथ भोजन किया उपराष्ट्रपति ने गोरखपुर, 7 सितंबर। पहली बार गोरखपुर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को सैनिक स्कूल का लोकार्पण करने के बाद गोरखनाथ मंदिर जाकर शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का दर्शन-पूजन किया। साथ में उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी उपस्थित रहीं। दर्शन-पूजन का अनुष्ठान मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने खुद अपनी देखरेख में संपन्न कराया। गुरु गोरखनाथ के चरणों में शीश नवाकर और महायोगी के मंदिर के गर्भगृह में प्रज्वलित अखंड ज्योति की महत्ता जानकर उपराष्ट्रपति भावविभोर हो गए।
सैनिक स्कूल के लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी में उपराष्ट्रपति, सपत्नी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के मुख्य द्वार से वह गोल्फ कार्ट से मुख्य मंदिर की सीढ़ियों तक आए। यहां उपराष्ट्रपति के आते ही 251 वेदपाठी छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच उनका दिव्य स्वागत किया। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने के दौरान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत योगी मिथिलेशनाथ, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, चचाईराम मठ के महंत पंचानन पुरी, द्वारिका तिवारी और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पदाधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी की अगवानी की।मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायोगी गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रज्वलित अखंड ज्योति का भी दर्शन कर प्रणाम निवेदित किया। पूजन के अनुष्ठान के दौरान वहां मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। गोरक्षपीठाधीश्वर ने उपराष्ट्रपति को महायोगी गोरखनाथ और मंदिर के गर्भगृह में प्रज्वलित अखंड ज्योति की महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में उपराष्ट्रपति और उनकीन पत्नी को गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा भेंटकर तथा अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया।
दर्शन-पूजन के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ ने सीएम योगी के साथ मंदिर परिसर स्थित पीठाधीश्वर निवास आकर सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया। इस दौरान महायोगी गोरखनाथ के पौराणिक आख्यान, नाथपंथ के गुरुजन और गोरखनाथ मंदिर के इतिहास की जानकारी देते हुए उन्हें अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ पर तीन खंडों में प्रकाशित ग्रंथ ‘राष्ट्रीयता के अनन्य साधक महंत अवेद्यनाथ’ भेंट स्वरूप दिया। साथ ही उन्होंने गीता प्रेस से प्रकाशित कई आध्यात्मिक पुस्तकें भी उपहार स्वरूप दीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में कई जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, उद्यमियों, चिकित्सकों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन ने गोरखनाथ मंदिर पधारे उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की। सबका परिचय सीएम योगी ने कराया। यहां उपराष्ट्रपति से मिलने आए गीताप्रेस के न्यासियों ने उन्हें पांच आध्यात्मिक पुस्तकों का सेट उपहार स्वरूप प्रदान किया। शिष्टाचार भेंट के बाद भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने एक टेबल पर भोजन किया। गोरखनाथ मंदिर में करीब एक घंटा का वक्त बिताने के बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें विदा करने के लिए एयरपोर्ट तक गए।
-

एम०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर (प्रथम वर्ष) सत्र 2024-25
एम०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर (प्रथम वर्ष) सत्र 2024-25
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग के अन्तर्गत एम०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-25) में तृतीय काउंसिलिग में बची हुई सीटों पर प्रवेश निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार सीट की उपलब्धता एवं वरियता कम के अनुसार होगा।दिनांक 09.09.2024
दिन सोमवार
समय 11:00 से 1:00 बजे तक
अनारक्षित (समस्त संवर्ग) 98 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग 80 अंक
अनुसूचित जाति समस्त
अनुसूचित जनजाति समस्त
सभी प्रवेशार्थियों से अपेक्षित है कि वह यथा कार्यक्रम अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों, चरित्र प्रमाण-पत्र, अद्यतन जाति प्रमाण पत्र, स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र, विशेष संवर्ग के लिए विवरणिका में निर्देशित सक्षम अधिकारी का प्रमाणपत्र तथा उनकी छायाप्रति के साथ व्यवसाय प्रशासन विभाग, महाराणा प्रताप परिसर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं।
प्रो० मनीष कुमार श्रीवास्तव) -

विंध्यवासिनी नंदन एडवोकेट ऑल इंडिया एडवोकेट सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं जिला एवं सत्र न्यायालय सिविल कोर्ट
विंध्यवासिनी नंदन एडवोकेट ऑल इंडिया एडवोकेट सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं जिला एवं सत्र न्यायालय सिविल कोर्ट गोरखपुर के फौजदारी अधिवक्ता आज वह समय आ गया है अधिवक्ता भाई जब एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होना बहुत जरूरी है दिन प्रतिदिन अधिवक्ताओं के साथ हो रहे घटना एवं अधिवक्ताओं का उत्पीड़न एवं हत्याएं हो रही हैं जिसकी ज्वलंत उदाहरण कासगंज की घटना महिला हमारे अधिवक्ता साथी श्रीमती तोमर के साथ दुर्व्यवहार करके उनकी हत्या करके नाले में उनकी बॉडी को फेंक दिया गया अधिवक्ता समाज इससे पूरी तरह आहत है भारत के संविधान में हमें हड़ताल करने की आजादी दी है लेकिन वह खूनी और दंगा नहीं होना चाहिए उसे संवैधानिक अधिकार के तहत हम अपनी मांगों को रख रहे हैं उत्तर प्रदेश सरकार से और भारत सरकार से माननीय चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से मेरा यही अनुरोध है कि जिस प्रकार बंगाल की घटना को डॉक्टर की घटना को संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं इस प्रकार मेरी विनती है की चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया काफी कानून प्रिय न्यायमूर्ति हैं वह भीसंज्ञान लें और अधिवक्ताओं की समस्याओं को जल्द से जल्द निदान करें जिससे अधिवक्ताओं में भी खुशी की लहर दौड़ जाए और सब लोग संविधान के तहत कार्य करें यही विनती मेरी भारत सरकार माननीय प्रधानमंत्री जी से भी है यही विनती मेरी योगी आदित्यनाथ जो उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भी हैं संज्ञान लें कर कार्य करें और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करें जल्द से जल्द
-

JPNIC की बिल्डिंग को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया पोस्ट
लखनऊ : JPNIC की बिल्डिंग को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया पोस्ट
भाजपा बेचनेवाली सौदागरी सोच को जारी रखे
भाजपा ‘जेपीएनआईसी’ को भी उसी तरह बेच दे
इन्होंने सपाकाल में बने ‘शान-ए-अवध’ को बेच दिया था
सपाकाल में बने ‘किसान बाज़ार मंडी’ को बेच दिया है
जिससे इन जन-उपयोगी स्थलों का सदुपयोग तो हो सके









