Category: उत्तर प्रदेश

  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुशीनगर में एक पिता द्वारा अपने

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुशीनगर में एक पिता द्वारा अपने

    बेटे को बेचने वाले मामले को लेकर एक्स पर किया पोस्ट.
    पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल ने मांगे थे रुपए।
    मजबूरी में पिता ने 20 हजार में बेचा था बेटा।
    पुलिस ने भी उनसे 5,000 रुपये की रिश्वत ली।
    मानवता को शर्मसार करने वाले कृत्य में सरकारी तंत्र हिस्सेदार। कहां हैं सरकार की योजनाएं? कहां है स्वास्थ्य विभाग?

  • जब ब्रांड एम्बेसडर मुख्यमंत्री तो क्यों न इतराए टेराकोटा

    जब ब्रांड एम्बेसडर मुख्यमंत्री तो क्यों न इतराए टेराकोटा

    नोएडा में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो में भी लगेंगे गोरखपुरी टेराकोटा के चार स्टाल
    योगी सरकार की ओडीओपी योजना में शामिल टेराकोटा की बढ़ेगी ग्लोबल रीच
    पहली बार गोरखपुर आए उपराष्ट्रपति को टेराकोटा की गणेश प्रतिमा गिफ्ट की थी सीएम ने
    गोरखपुर, 9 सितंबर। जिस उत्पाद के ब्रांड एम्बेसडर खुद मुख्यमंत्री हों, उसका इतराना तो स्वाभाविक होगा। गोरखपुर की माटी के अद्भुत शिल्प टेराकोटा के साथ यही स्थिति है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पहले इसे ओडीओपी में शामिल किया गया और फिर स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हर मंच पर ऐसी ब्रांडिंग की कि टेराकोटा शिल्पकारों के लिए काम की कोई कमी नहीं है। टेराकोटा के डिमांड की रीच अब ग्लोबल होने जा रही है। इसका जरिया बनेगा नोएडा में होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो। इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में गोरखपुर के टेराकोटा के चार स्टाल लगाए जाएंगे। ब्रांडिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीएम योगी ने अभी गत दिनों पहली बार गोरखपुर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को टेराकोटा शिल्प से बनी गणेश जी की प्रतिमा भेंट की।
    योगी सरकार टेराकोटाकी लोकल के साथ ही ग्लोबल मार्केट में ब्रांडिंग के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण में गोरखपुर की ओडीओपी में शामिल टेराकोटा उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इस ट्रेड शो में विश्व भर से खरीदार जुटेंगे। इस आयोजन में स्टाल लगने से टेराकोटा शिल्पकारों के हुनर को ग्लोबल मार्केट मिलेगा।
    राष्ट्रीय पुरस्कार के सम्मानित टेराकोटा शिल्पकार राजन प्रजापति का कहना है कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के पहले भो टेराकोटा शिल्पकारों के पास क्षमता तो थी लेकिन शासन के प्रोत्साहन और उचित प्लेटफार्म की कमी से इसका दायरा संकुचित होता जा रहा था। 2017 तक दम तोड़ रहे इस माटी शिल्प के लिए तारणहार बनकर आए। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने 2018 में टेराकोटा को एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल किया और फिर तबसे यह शिल्प नई ऊंचाई को छू रहा है।
    ओडीओपी में शामिल होने के बाद सरकार से मिल रहे प्रोत्साहन के चलते टेराकोटा का कारोबार साल दर साल विस्तृत होता जा रहा है। इस साल की बात करें तो दिवाली के मद्देनजर सात करोड़ रुपये से अधिक के बाहरी राज्यों के ऑर्डर की सप्लाई की जा चुकी है और शिल्पकार अब त्योहार की स्थानीय आपूर्ति के लिए माल तैयार करने में जुटे हैं। सरकार (खुद सीएम योगी द्वारा) की तरफ से लगातार की जा रही ब्रांडिंग का असर यह है कि आज पुराने शिल्पकारों के पास काम की कोई कमी नहीं है। यही नहीं, टेराकोटा की भविष्य से जुड़ी संभावना को देखकर बड़ी संख्या में नए शिल्पकार और कारोबारी भी इससे जुड़े हैं।
    टेराकोटा की ब्रांडिंग का कोई मौका नहीं चूकते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टेराकोटा की मिट्टी शिल्प से बेहद लगाव है। वह इसकी ब्रांडिंग का कोई भी मौका नहीं चूकते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सैनिक स्कूल का उद्घाटन करने गोरखपुर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को टेराकोटा से बनी गणेश जी की प्रतिमा भेंट की। इसके पहले 5 जून 2022 को गोरखपुर दौरे पर आए तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी उन्होंने टेराकोटा की मूर्तियां भेंट की थीं। यही नहीं राष्ट्रपति के परिवार के लिए उन्होंने सर्किट हाउस में टेराकोटा के स्टाल भी लगवाए थे जहां राष्ट्रपति के परिवार और स्टाफ ने टेराकोटा उत्पादों की खूब खरीदारी की थी।

  • बगहा देवार पहुंचे डीएम, बचाव कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

    बगहा देवार पहुंचे डीएम, बचाव कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

    बड़हलगंज (गोरखपुर) विकास खंड के बगहा देवार कटान स्थल का निरीक्षण जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्णा करुणेश ने सोमवार को किया। सरयू नदी की कटान से नदी में बहे छप्परों की सूचना पर डीएम बगहा देवार गांव का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सोमवार दोपहर गांव में सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे डीएम ने कटान रोधी कार्य में तेजी लाने का निर्देश बाढ़ खंड दो के अधिकारीयो को दिया। प्राथमिक विद्यालय के तरफ कटान निरीक्षण करने के बाद डीएम आबादी की तरफ पहुंचे तो बचाव कार्य अभी प्रारंभ नही हुआ था, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए बाढ़ खंड के अधिकारीयो पर बिफर पड़े। उन्होनें मौजूद बाढ़ खंड के अधिकारियो को सख्त हिदायत दी कि गांव को हर हाल में बचाना हैं। कटान रोधी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। डीएम ने ग्रामीणो को आश्वस्त किया की परीयोजना के तहत गांव को कटान से बचाने की प्रक्रिया चल रही हैं। इस दौरान एडीएम वित्त व फाइनेंस विनीत सिंह, एसडीएम गोला राजू कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड वैभव सिंह, खंड विकास अधिकारी बडहलगंज घीसम प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डेरवा श्रवण तिवारी, जेई बाढ़ खंड सुनील सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल गुप्ता, योगेन्द्र सरोज, प्रधान सुभाष यादव, संजय गुप्ता, पुर्व प्रधान कमलेश सिंह, अरविंद सिंह, आशीष सिंह, भाजपा नेता आनंद त्रिपाठी आदि लोग मौजुद थे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • एनसीसी कैडेट्स ने भर्ती के लिए बहाया पसीना

    एनसीसी कैडेट्स ने भर्ती के लिए बहाया पसीना

    बड़हलगंज (गोरखपुर) बाबू अनिरुद्ध शाही गुरूकुल इंटर कॉलेज ददरी में सोमवार को 45 वीं वाहिनी गोरखपुर के तत्वावधान में एनसीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ। भर्ती के लिए सैकड़ो छात्र/छात्राओं ने पसीना बहाया। छात्रों द्वारा दिए गए लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नही किया गया। रिजल्ट आने के बाद 54 कैडेट्स का चयन होगा।
    सोमवार को अनिरुद्ध शाही गुरूकुल इंटर कॉलेज ददरी के खेल मैदान पर आयोजित एनसीसी भर्ती प्रक्रिया का शुभारम्भ 45 वी बटालियन गोरखपुर से भर्ती अधिकारी हवलदार दलमान राई, सुबेदार हरभाल सिंह , रितेश तिवारी ने किया। बताया कि एनसीसी भी भारतीय सेना का एक हिस्सा है। उन्होंने सेना भर्ती में एनसीसी प्रमाण पत्र से मिलने वाले लाभ की जानकारी भी छात्र-छात्राओं को दी। भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षण के दौरान छात्रों ने दौड़, पुश अप, सिट अप में दमखम दिखाने के साथ ही लिखित परीक्षा में अपनी प्रतिभा दिखाई। निदेशक डॉ बिपिन शाही ने कहा कि छात्रों में देश प्रेम की भावना जागृत करता है। साथ ही साथ करियर संवारने में सहायक है।    

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • हर परिस्थितियों में सदस्यों के साथ है पीपीए: चन्द्रभान तिवारी

    हर परिस्थितियों में सदस्यों के साथ है पीपीए: चन्द्रभान तिवारी

    क्रासर:उपनगर गोला में आयोजित पीपीए की मासिक बैठक
    गोला।उपनगर गोला स्थित वीएसएवी पीजी कालेज में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई गोला की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया।   बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर सदस्य आगे आवें। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन अपने.
    सदस्यों के हर समस्याओं में साथ खड़ा रहता है इसलिए सभी सदस्य एक साथ मिल कर संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करे। विशिष्ठ अतिथि मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद्र पाण्डेय व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि पीपीए संगठन एक ऐसा संगठन है जो पत्रकार हित में कार्य करता है और अपने सदस्यों के समस्याओं के प्रति जागरूक हो कर समस्याओं का निदान कराने का भरपूर सहयोग करता है।
    संचालन जिला महामंत्री जनार्दन कुशवाहा ने किया।
    इस अवसर पर तहसील संरक्षक राकेश कुमार यादव,मंडल महामंत्री रामसजीवन मिश्रा,ज्ञानवेन्द्र मिश्रा,निलेश तिवारी,विपिन त्रिपाठी,राजेश पाण्डेय,अरूण कुमार गुप्ता,राजकुमार हिन्दुस्तानी,चन्द्रप्रकाश विश्वकर्मा,दिवाकर राय,बसंत यादव,कृष्ण कुमार गौड,विनय गुप्ता,सरफराज अहमद,राजीव जायसवाल,सरवेन्द्र दूबे,बृजभूषण दूबे सहित तमाम लोग मौजूद थे।

  • भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए बनाये सदस्य

    भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए बनाये सदस्य

    मोबाइल से भाजपा सदस्य बनाये जाने के अभियान में भाजपा नेता अजय राजभर ने संगठन के कार्यकर्ताओं जोखन,सुदर्शन,आदित्य,मोनू, योगेन्द्र की टीम के साथ उपनगर गोला के भीटी वार्ड संख्या 12में घर घर व दुकानो पर जाकर मोबाईल से सदस्य बनाये और पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।
    श्री राजभर ने कहा कि देश- प्रदेश में भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास के साथ चहुंमुखी विकास किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान,मजदूर, व्यापारी सहित सभी जाति धर्मो के हित में प्रदेश को विकास की राह दिखाई है। प्रदेश में निवेश कर युवाओं को रोजगार देकर तरक्की की ओर ले जाया जा रहा है। देशहित में भाजपा संगठन को मजबूत कर मोदी योगी के मिशन को सफल बनाने का काम करें।
    इसके अतिरिक्त वरिष्ठ भाजपा नेता नित्यानंद मिश्र ने गाजेगडहा में बूथ अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी व पूर्व प्रधान नित्यानंद तिवारी के साथ,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने उपनगर गोला व किसान मोर्चा के चिल्लूपार विधान सभा सदस्यता प्रमुख नवनीत राय व उमेश कुमार यादव ने टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड काॅल करा कर लोगो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी।

  • ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’

    ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’

    ये भजन गाने वाले कन्हैया मित्तल हरियाणा में BJP से टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं।
    एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा- ‘मेरी हरियाणा में काम करने की इच्छा है। अगर बात बनती है तो मैं कांग्रेस के साथ जुड़कर काम करना चाहूंगा’
    कन्हैया मित्तल कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं !!

  • विधायक ने अधिकारियों के साथ बगहा देवार में हो रहे कटान स्थल का किया निरीक्षण

    विधायक ने अधिकारियों के साथ बगहा देवार में हो रहे कटान स्थल का किया निरीक्षण

    बड़हलगंज (ग़ोरख़पुर )जनपद के विधानसभा चिल्लूपार के पटना न्याय पंचायत में सरयू नदी के बढ़े जल स्तर से बगहा देवार और मुसाडोही गाँव में हो रहे कटाव स्थल का मौक़ा निरीक्षण विधायक राजेश त्रिपाठी ने एसडीएम गोला राजू कुमार और सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ किया! अधिकारीयो के साथ मौक़े पर पंहुच कर गाँव वासियो का हाल जाना और कटाव स्थल का निरीक्षण किया और कटाव को रोकने के लिए हो रहें बचाव कार्य का भी निरीक्षण किया और वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हों रहे राहत कार्य में और तेज़ी हो और मानक के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया और साथ ही गाँव वालों को आश्वस्त किया कि गाँव को कटने नहीं देंगे हम आप सब के साथ है हर सम्भव मदद होगी!     इस अवसर पर विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ प्रधान बगहा सुभाष यादव , पूर्व प्रधान कमलेश सिंह, पटना प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता सुधीर शर्मा, आनंद त्रिपाठी , मुन्ना तिवारी, संतोष पाठक , ओम प्रकाश तिवारी , गुड्डू पांडेय , राजू पांडेय , रमेश शाही , प्रशांत शाही , विशाल सिंह गोलू , अतुल शाही , गुड्डू मिश्रा बाबू लाल , सोनू निसाद , गोरख सहनी , कन्हैया सहनी , मृत्युंजय राय व समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे !
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • छत पर सो रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या

    छत पर सो रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या

    गोरखपुर । चौरी चौरा थाना क्षेत्र के टोला पिपरिया में शनिवार की रात लगभग 1:00 बजे एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अपने घर पर सो रहा था। बहू का आरोप है कि एक बदमाश घर में घुसा और चाकू से ससुर का गला रेत दिया। खून से लथपथ हालत में वे नीचे आए। यह देखकर लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।जबकि, गांव में चर्चा है कि हमलावर प्रेम प्रसंग के चलते घर में घुसा था। उसे बुजुर्ग ने देख लिया तो उसने हत्या कर दी। पुलिस भी इस मामले में प्रेस प्रसंग के एंगल पर ही जांच कर रही है।
    रविवार की सुबह घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक जल्द हो जाएगा खुलासा मृतक की बहू की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे पारिवारिक वजह का शक है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलास
    कर दिया जाएगा।
    घर में थे सिर्फ बहू और ससुर
    दरअसल, चौरी-चौरा इलाके के टोला पिपरिया के संगम पटले शहर से बाहर रहकर काम करता है। जबकि पूरा परिवार यहां गांव पर रहता है। रंजना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि रोज की तरह शनिवार की रात ससुर गोरख पटले खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए।
    बहू रंजना ने बताया- हमारे पति बाहर रहते हैं। नीचे एक कमरे रंजना, दूसरे कमरे मे देवर प्रदुम्न और तीसरे कमरे में ननद मोना सोई हुई थी। मृतक की पत्नी मीना को ग्राम गहिरा में नेवासा मिला हुआ है, इसलिए वह मायके गई हुई थी।
    घर में घुसकर किया हमला
    रात करीब एक बजे छोटा बाले गांव का रहने वाला धर्मेंद्र शर्मा उर्फ गोलू उनके घर में घुस गया। जब ससुर गोरख पटेल ने इसका विरोध किया तो उसने चाकू से उनका गर्दन रेत दिया। गर्दन पर वार कर हमलावर मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ हालत में गोरख छत से नीचे आए और बहु को घटना की जानकारी देते हुए वहीं गिर पड़े।रंजना ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी इक्ट्ठा हो गए। लोगों की मदद से परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन, रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
    धमकी देता था आरोपी.
    वहीं, गांव में इस हत्या को लेकर तरह कि चर्चाएं हो रही है। बहू ने बताया कि ग्राम बाल खुर्द का रहने वाला धर्मेन्द्र शर्मा उर्फ गोलू हमेशा धमकी देता था। जब यह पूछा गया क्यों धमकी देता था। इस सवाल का जवाब देने की बजाए चुप्पी साध ली। वहीं, थाना प्रभारी चौरीचौरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
    सूर्य प्रकाश ओझा

  • बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं हुए सम्मानित

    बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं हुए सम्मानित

    बड़हलगंज (गोरखपुर)राजकीय हाईस्कूल बैरियाखास, बड़हलगंज में सोमवार को एक समारोह आयोजित कर बोर्ड परीक्षा 2024 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र_छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
    राजकीय हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रधानाचार्य राम प्रताप ने दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत गाया गया। इसके पश्चात बतौर मुख्यअतिथि उपस्थिति सुरेन्द्र यादव उर्फ बैरिस्टर यादव तथा विशिष्ट अतिथि रमाशंकर सोनकर व बन्धु प्रसाद गोंड़ का प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा रानी पुत्री राघव साहनी को प्रथम पुरस्कार के रूप में साईकल तथा द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रुप में प्रिया पुत्री योगेश पासवान तथा गुड़िया कुमारी पुत्री बन्धु प्रसाद गोंड़ को सिलाई मशीन प्रदान किया गया।
    इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राहुल,अखिलेश,महेंद्र, सुदामा व रामाश्रय के साथ अभिभावक राघव साहनी, योगेश पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी