दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 14-15 सितम्बर को आयोजित होने वाली दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की समीक्षा बैठक कुलपति की अध्यक्षता में संपन्न हुई. गोरखपुर विश्वविद्यालय में नाथ पंथ पर होने वाली यह दूसरी अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी है. संगोष्ठी को सफल व सार्थक बनाने के लिए प्रत्येक बिंदु पर ध्यान दिया जा रहा है. माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज संगोष्ठी का उद्घाटन 14 सितंबर की करेंगे. समापन सत्र के मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी होंगे.
सम्बद्ध महाविद्यालयों को भी जुड़ेंगे संगोष्ठी से
बैठक में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रत्येक संयोजक से तैयारियों की समग्र जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने विशेष रूप से सम्बद्ध महाविद्यालयों को भी इस संगोष्ठी से जोड़ने का निर्देश दिया.
बैठक में कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठाता प्रो. राजवंत राव, प्रो. विनय सिंह, प्रो. शरद मिश्रा,आयोजन सचिव डॉ. सूर्यकान्त त्रिपाठी, संयोजक डॉ. अमित उपाध्याय सहित सभी समितियों के संयोजक, सह संयोजक आदि उपस्थित रहे.
Category: उत्तर प्रदेश
-

नाथपंथ पर आगामी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की कुलपति ने की समीक्षा
-

कार्य परिषद ने शिक्षकों के स्थाईकरण और प्रमोशन को दी मंजूरी
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए 22 सहायक आचार्य (संविदा) की नियुक्ति पर भी मोहर
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में आज कार्य परिषद ने की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में 11 विभाग के 26 शिक्षकों का स्थाईकरण तथा 5 विभाग के 22 शिक्षकों का प्रमोशन (लेवल 10 से 11) और एक शिक्षक का प्रमोशन (लेवल 11 से 12) को स्वीकृति प्रदान की गई।
इससे पहले 13 जुलाई 2024 की बैठक में कार्य परिषद ने 5 विभाग के 16 शिक्षकों के स्थायीकरण तथा 5 विभाग के 45 शिक्षकों के प्रमोशन (लेवल 10 से 11) को अपनी मंजूरी दी थी।
कुलपति प्रो पूनम टंडन के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही है। इसी क्रम में एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी के संचालन के लिए एक निदेशक की नियुक्ति पर भी कार्य परिषद ने अपनी मोहर लगाई।
इसके साथ ही एक कार्य परिषद ने इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी, इंस्टिट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड नेचुरल साइंसेज में 22 सहायक आचार्य (संविदा) की नियुक्ति पर भी मोहर लगाई गई।
*प्रो द्वारकानाथ यूजीसी योगिराज बाबा गंभीरनाथ चेयर प्रोफेसर*
इसके साथ ही एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में यूजीसी द्वारा सृजित योगिराज बाबा गम्भीरनाथ चेयर प्रोफेसर हेतु प्रो द्वारिका नाथ, दर्शनशास्त्र विभाग को नामित किया गया जिसे कार्यपरिषद ने अनुमोदित किया। -

5वां खूनी भेड़िया पकड़ा गया
यूपी के बहराइच से बड़ी खबर
रात से चल रहे कॉम्बिंग के बाद पकड़ा गया
एक और बाकी है उसे भी जल्द पकड़ा जाएगा- डीएफओ
ग्रुप में आकर हमला करते थे भेड़िये- डीएफओ
अब तक कई लोगों का शिकार कर चुके हैं भेड़िए
कई दिनों से लगातार इलाके में फैली थी दहशत
हमले कर कई लोगों को किया था घायल, दस की मौत हुई। -

लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को मिली बड़ी सफलता बैंकॉक
से लखनऊ पहुंचे यात्री के बैग में विदेशी सोना बरामद।
फ्लाइट संख्या एफडी 146 से बैंकॉक से लखनऊ पहुंचा था यात्री।
पकड़े गए संदिग्ध बैग में 1 किलो सोने की एक ईट समेत 1 रिंग बरामद।
पकड़े गए सोने की कीमत लगभग 73 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट एफडी 146 के यात्रियों के सामान की नियमित जांच के दौरान बेसमेंट क्षेत्र में चेक-इन बैगेज की स्कैनिंग के दौरान कुछ संदिग्ध वस्तुएं होने पर एक बैग को क्रॉस मार्क किया गया।
कस्टम अधिकारियों ने बैगेज बेल्ट नंबर 02 के पीछे, अराइवल हॉल में हेल्प डेस्क के बगल वाली सीट बेंच पर पड़ा एक भूरे रंग का छोटा बैग बरामद किया।
उस बैग को अंदर ले जाया गया और जांच की गई जिसमें एक सोने की ईंट जिसका वजन 1 किलो था और एक सोने की अंगूठी जिसका वजन 3.750 ग्राम था, उसे बरामद कर लिया गया। -

क्या अमित शाह और CM योगी की आपस की तकरार से BJP को यूपी में नुकसान हुआ? प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान
UP Politics: लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की उत्तर प्रदेश में हुई हार की जिक्र अभी तक जारी है. पार्टी की इतनी बड़ी हार की वजह पर तमाम तरह की चर्चा हो रही है.
-

एक महत्वपूर्ण चिकित्सा उपलब्धि में, AIIMS गोरखपुर ने अपने सबसे कम उम्र 7 साल के मरीज पर सफल लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी की
गोरखपुर,8 सितंबर 2024 – जो क्षेत्र में बाल चिकित्सा देखभाल के लिए एक नया मानक स्थापित करता है। यह महत्वपूर्ण ऑपरेशन उन अस्पतालों के कई रेफरल्स के बाद हुआ जो बाल चिकित्सा मामलों के लिए लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की विशेष सुविधाओं से लैस नहीं थे।
मरीज, एक छोटे बच्चे को पित्ताशय की पथरी की समस्या थी और पिछले छह महीनों से उसे गंभीर पेट दर्द और उल्टी का सामना करना पड़ रहा था। स्वास्थ्य में गिरावट के बावजूद, परिवार आर्थिक रूप से लखनऊ या नई दिल्ली में समान प्रक्रियाओं के उच्च लागत को वहन करने में असमर्थ था, जहां कुछ ही संस्थान ऐसे जटिल मामलों को संभालने के लिए सक्षम हैं।
AIIMS गोरखपुर ने, माननीय कार्यकारी निदेशक डॉ. जी.के. पाल के मार्गदर्शन में, इस सर्जरी को पूरा किया। लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी को एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकुल सिंह, सीनियर रेजीडेंट डॉ. रवि प्रकाश, अकादमिक जूनियर रेजीडेंट डॉ. आदित्य और अकादमिक जूनियर रेजीडेंट डॉ. तानुष्री की कुशल सर्जिकल टीम द्वारा किया गया।
इस जटिल ऑपरेशन के लिए आवश्यक एनेस्थीसिया टीम में प्रोफेसर और एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ. विक्रम वर्धन, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सोनम पटेल और अकादमिक जूनियर रेजीडेंट डॉ. रिया शामिल थे।
बाल चिकित्सा मरीजों में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी अनूठी चुनौतियों को प्रस्तुत करती है, जिसमें पेट में दबाव का सटीक नियंत्रण और एनेस्थीसिया की दवाओं का सावधानीपूर्वक प्रशासन शामिल है।
मरीज ने अगले दिन से आहार लेना शुरू कर दिया और उसे अच्छे स्वास्थ्य की स्थिति में तीसरे दिन छुट्टी दे दी गई।
इस सफल ऑपरेशन ने न केवल बच्चे को राहत प्रदान की है, बल्कि उन परिवारों के लिए भी आशा की किरण दिखाई है जो समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
AIIMS गोरखपुर की इस जटिल बाल चिकित्सा प्रक्रिया में सफलता न केवल अस्पताल की उन्नत क्षमताओं को दर्शाती है, बल्कि इस क्षेत्र में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ती आवश्यकता को भी संबोधित करती है। अस्पताल ने उत्कृष्टता की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखते हुए, बाल चिकित्सा और सामान्य सर्जरी दोनों में महत्वपूर्ण प्रगति की है I -

UP में हर 13वें दिन एनकाउंटर: 7 साल में 207 अपराधी ढेर, 17 पुलिसवालों की गई जान
यूपी में सात सालों में पुलिस ने एनकांउटर का रिकॉर्ड बनाया है। हर 13वें दिन पुलिस ने एक एनकाउंटर राज्य में किया है। यूपी पुलिस ने 207 नामी अपराधियों को मार गिराया है।
अपराधियों से हुए एनकाउंटर में कम से कम 17 पुलिसवालों ने अपनी जान भी गंवाई हैं।
सात साल में 13 हजार के करीब एनकाउंटर -

सरकार चलाने के लिए दिल, दिमाग और जज्बा चाहिए: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंबेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में 1,231 करोड़ रुपये की 6,778 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को वितरित किया स्पोर्ट्स किट
बोले सीएम- जब कोई डकैत मारा जाता है तो सपा के लोग तिलमिला जाते हैं
सीएम का आरोप- जितना बड़ा गुंडा होता है, सपा में उतना बड़ा ओहदा मिलता है.
अयोध्या में राम मंदिर का बनना देश की बहुसंख्यक आस्था की आवश्यकता की पूर्ति थी: मुख्यमंत्री
अंबेडकर नगर/लखनऊ, 8 सितम्बरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार चलाने के लिए दिल, दिमाग और जज्बा चाहिए होता है। सत्ता विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि विरासत में नहीं मिलती है। जो लोग सत्ता को अपनी बपौती मानते थे, उन्हें भी पता चल गया है कि अब वो उत्तर प्रदेश में वापस नहीं आ पाएंगे, इसलिए षड्यंत्र रच रहे हैं। सीएम योगी ने प्रदेश के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू कर दीजिए, डबल इंजन सरकार दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में 1,231 करोड़ रुपये की 6,778 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को स्पोर्ट्स किट वितरित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि साढ़े सात वर्ष में साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। अभी 60200 से ज्यादा युवाओं को पुलिस में भर्ती कर रहे हैं। इसमें 15 हजार बेटियां हैं। ये भर्ती जैसे ही संपन्न होगी, वैसे ही पुलिस की 40 हजार और भर्ती निकालने जा रहे हैं। साथ ही बहुत जल्द अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 40 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का शिक्षा आयोग गठित हो चुका है। बेसिक, माध्यमिक, उच्च, तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षा में तेजी के साथ भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने जा रहे हैं।
सपा शासन में पुलिस भागती थी और गुंडे दौड़ाते थे
सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में गुंडों की पूरी फौज थी, सपा के लोग उन्हें अपना शागिर्द मानते थे। जितना बड़ा गुंडा होता है, सपा में उतना बड़ा ओहदा मिलता है। सपा के लोगों को इसी में गौरव की अनुभूति होती है। सपा की सरकार में पुलिस भागती थी और गुंडे माफिया दौड़ाते थे। आज उल्टा हो गया है। माफिया भाग रहा है, पुलिस दौड़ा रही है। सुल्तानपुर एनकाउंटर पर इशारों-इशारों में उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जब कोई डकैत मारा जाता है तो सपा के लोग तिलमिला जाते हैं। लगता है जैसे उनकी दुखती नस पर हाथ रख दिया गया है। पुलिस मुठभेड़ में डकैत के मारे जाने का सपा को बुरा लग रहा है।
बेटियों से अन्याय करने वाले सपा के नेता
सीएम योगी ने कहा कि एक बेटी, सबकी बेटी है। उसके सम्मान और रक्षा का दायित्व पूरे समाज का होता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में निषाद बेटी के साथ सपा के नेता ने क्या किया, किसी से छुपा हुआ नहीं है। निषाद बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी का सपा के लोग बचाव कर रहे हैं। कन्नौज में नाबालिग बेटी के साथ अन्याय करने वाला भी सपा का नेता है। उसको भी ये लोग बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में दबंगई के बल पर गुंडे एवं माफिया गरीब और व्यापारी की जमीन पर कब्जा करते थे, लेकिन हमारी सरकार माफिया और गुंडों से जमीन जब्त कर गरीबों में बांटने का कार्य कर रही है।
जाति के नाम पर लड़वाएंगे सपा व कांग्रेस के लोग
सीएम योगी ने कहा कि बेटी और व्यापारी सुरक्षा पर खतरा पैदा करने वाले लोग गायब हो गए हैं, जो माफिया बचे हैं वो अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अगर कोई दुस्साहस करेगा तो उसका काम तमाम करने कार्य डबल इंजन की सरकार करेगी। सीएम योगी ने कहा कि जाति की राजनीति करने वाले लोग आम नागरिक की सुरक्षा में सेंध लगाना चाह रहे हैं। इन्हें जब भी सत्ता मिली, तुष्टिकरण किया और अराजकता फैलाई। पर्व और त्योहार के दौरान दंगा कराया। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग जाति के नाम पर लड़वाने का कार्य करेंगे। यह हम सबके एकजुट होने और विकास की प्रक्रिया से जुड़ने का समय है।
टांडा में हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष की हुई थी हत्या, लेकिन सुनवाई नहीं हुई
सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के हर जिले में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा पोषित माफिया की समानांतर सरकारें चलती थीं। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष की टांडा में हत्या होती है और कोई सुनवाई नहीं होती है। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त बन गया है। उन्होंने कहा कि विकास और लोककल्याण से सपा-कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का मानचित्र हम सबके सामने रखा है। इसके लिए उन्होंने 25 वर्ष की व्यापक कार्ययोजना भी रखी है। इसके अन्तर्गत डबल इंजन की सरकार हर हाथ को काम और हर खेत को पानी के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
अगर आम जनता को छुआ तो पुलिस की लाठी ठीक कर देगी सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का बनना देश की बहुसंख्यक आस्था की आवश्यकता की पूर्ति थी। उन्होंने कहा कि आज 15 करोड़ लोगों को उत्तर प्रदेश में राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। 56 लाख गरीबों को मकान मिला है। 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दे रहे हैं। हम जाति, मत, मजहब और चेहरा देखकर योजना नहीं चलाते हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के युवा अपना उद्योग लगाएं हमारी सरकार पहले चरण में पांच लाख तो दूसरे चरण में 10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन दे रही है। उन्होंने कहा कि सपा के लोगों को जब कभी अवसर मिलता है तो आपस में उलझ पड़ते हैं, क्योंकि इन्हें पता है कि आम जनता को अगर छुआ तो पुलिस की लाठी उन्हें ठीक कर देगी।
महाराजा सुहेलदेव के किले का करेंगे पुनरोद्धार
सीएम योगी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार अंबेडकर नगर में महाराजा सुहेलदेव के किले का पुनरोद्धार करने जा रही है। इसके लिए हमारी सरकार एएसआई से बात करने जा रही है। महाराजा सुहेलदेव के किले में उनका भव्य स्मारक भी बनाएंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, डॉ. संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर, गिरीश चन्द्र यादव, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ‘साधू’, विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय आदि मौजूद रहे।
बॉक्स
लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं
कार्यक्रम में 115 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल परियोजना। थाना अकबरपुर, बेवाना, अलीगंज, जलालपुर एवं अलीपुर तथा महिला थाना अंबेडकरनगर में हॉस्टल/ बैरक एवं विवेचना कक्ष। छत्रपति शाहू जी महाराज राजकीय पॉलिटेक्निक में ए.आई.सी.टी.ई. के मानकानुसार स्वीकृत कार्य। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 14 फैकल्टी आवास। नगर पालिका परिषद अकबरपुर में कचरा निस्तारण संयंत्र। जिला चिकित्सालय में कम्प्रेहेन्सिव मेडिकल सर्जिकल एवं एक्सीडेंटल इमरजेंसी यूनिट। भीटी दोस्तपुर संपर्क मार्ग से कटरिया-मंशापुर तक एवं महरूआ से आनंदनगर-गोड्था मार्ग का सुदृढ़ीकरण। किछौछा दरगाह शरीफ, बाबा जगरदेव धाम, झारखंड बाबा मंदिर एवं राम-जानकी मंदिर टिकरिया का पर्यटन विकास। आईटीआई ममरेजपुर एवं आलापुर में आधुनिक कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कक्ष। बसखारी किसान कल्याण केंद्र-अलीगंज चुंगी चिंतौरा मार्ग का नवीनीकरण। घाघरा नदी के दाएं तट स्थित ग्राम केवटला, पिपरियां एवं अन्य ग्राम समूहों की बाढ़ एवं कटान से सुरक्षा हेतु ड्रेजिंग कार्य। भियांव कस्तूस्बा गांधी विद्यालय में छात्रावास। रामनगर एवं जहांगीरगंज में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय। नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज में कल्याण मंडप। अकबरपुर एवं कटेहरी में राजकीय नलकूप का लोकार्पण किया गया। शिलान्यास होने वाली परियोजनाएं
कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना, राजकीय हाईस्कूल पहितीपुर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर में मल्टीपर्पज हॉल, पुस्तकालय एवं अतिरिक्त कक्षा कक्ष राजकीय नर्सरी सीहमई कारीरात एवं डॉ. अंबेडकर राजकीय उद्यान अकबरपुर का जीर्णोद्धार संस्पना में वृहद गो संरक्षण केंद्र सीएचसी अकबरपुर, कटेहरी एवं जलालपुर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट महरुआ-मिझौड़ा-यादवनगर मार्ग (अन्य जिला मार्ग) एवं अकबरपुर-गौहनिया मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण दरबन झील, श्रवण धाम एवं टांडा के महादेव घाट का पर्यटन विकास • अशरफपुर किछौछा जलापूर्ति परियोजना घाघरा के दाएं तट स्थित इल्फातगंज, पटेलनगर, सलारगढ़ हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य टांडा-मुबारकपुर की सुरक्षा हेतु निर्मित डैम्पनर संख्या-22, 23 एवं 24 की पुनरुद्धार परियोजना अकबरपुर, कटेहरी, टांडा एवं आलापुर में राजकीय नलकूप का शिलान्यास। -

कसौधन समाज ने धूमधाम से मनाया महर्षि कश्यप का जन्म उत्सव
महर्षि कश्यप की झांकी के साथ शहर में निकली भव्य झांकी शोभा यात्रा
शोभा यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया अभिनंदन गोरखपुर। गोरखपुर में कसौधन समाज के लोगों ने गत वर्षो की भांति इस साल भी कसौधन सेवा समिति रूस्तमपुर के तत्वाधान में रविवार को महर्षि कश्यप ऋषि का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर महर्षि कश्यप की झांकी के साथ शहर में भव्य झांकी शोभा यात्रा भी निकाली। शोभा यात्रा पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया। तो वही समाज के लोगों ने जगह-जगह जलपान का भी इंतजाम किया था। शोभा यात्रा में भारी संख्या में कसौधन समाज के महिला-पुरूष, नौजवान व बच्चे शामिल रहे॔।
कसौधन सेवा समिति-रूस्तमपुर के अध्यक्ष रामदयाल गुप्ता कसौधन, उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ कसौधन व सतीश्वर कसौधन तथा महासचिव सुशील कुमार व कोषाध्यक्ष भोलानाथ कसौधन के नेतृत्व में रविवार पूर्वान्ह 11 बजे बगहा बाबा मंदिर से ढोल-नगाड़े व ध्वज-पताका के साथ भव्य झांकी शोभा यात्रा निकली। जहां बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वर्षीय कसौधन महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग बलि कसौधन व पूर्व महापौर प्रत्याशी रहे वरिष्ठ समाजसेवी हरगोविंद ‘प्रवाह’ ने महर्षि कश्यप के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करने के बाद झांकी की आरती उतारने के बाद झंडी दिखाकर
शोभा यात्रा को रवाना किया। शोभा यात्रा बगहा बाबा मंदिर से निकलकर महर्षि कश्यप ऋषि मार्ग होते हुए आजाद चौक, नहर रोड, बाईपास, रूस्तमपुर ढाला से दुर्गा चौक होते हुए पुनः अरिहंत लान पहुंचकर सम्पन्न हुई।
मनमोहक झांकियों के साथ सजे महर्षि कश्यप, शिव-पार्वती व राधा-कृष्ण की झांकी शोभा यात्रा जिधर से गुजरी लोगों ने घर की छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया। शोभा यात्रा में महानगर समेत जनपद के गोला बाजार, खजनी बाजार, सिकरीगंज, कौड़ीराम, पिपराइच समेत बस्ती, महराजगंज व देवरिया से कसौधन समाज से आए लोग भारी संख्या में शामिल रहें। इस दौरान समाजसेवियों ने जगह-जगह लंगर-जलपान की व्यवस्था कर सेवा की।
इस अवसर पर ब्यापारी नेता जवाहर कसौधन, अशोक कसौधन, रामजी कसौधन, श्रीराम कसौधन, हरिनारायण कसौधन, रामशिला कसौधन, विनोद कसौधन, विश्वनाथ कसौधन, चंद्रभान कसौधन, चंद्रशेखर कसौधन, प्रमोद कसौधन, सोनू कसौधन, अनिल कसौधन, रामजी कसौधन, श्रीराम कसौधन, घनश्याम कसौधन, सुरेश कसौधन, मनोज कसौधन, सोनू कसौधन, पन्नालाल कसौधन, सुनिल कसौधन, अवधेश कसौध, पवन कसौधन, राधिका देवी, मंजू कसौधन, ज्योति गुप्ता, सुभावती देवी समेत भारी संख्या में कसौधन समाज के लोग उपस्थित रहे। -

ईद-ए-मिलाद उन नबी पर्व को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
सड़को पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा- शशिभूषण राय- थाना प्रभारी गोरखनाथ
ज़फर खान/ देश न्यूज़
गोरखपुर/ ईद-ए-मिलाद उन नबी पर्व को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट मोड़ पर है लगातार गोरखनाथ पुलिस क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर जिले भर की पुलिस ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए कमर कस ली है क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोरखनाथ शशिभूषण राय भी त्योहारों को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद नज़र आ रहे है। गोरखनाथ थाना प्रभारी ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के गोरखनाथ रोड, कौडियाहवा मोड़, दस नंबर बोरिंग, नाथमलपुर ज़ाहिदाबाद, रसूलपुर आदि इलाको में जाकर पैदल गश्त किया आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास करवाया। गोरखनाथ थाना प्रभारी ने पैदल गश्त के दौरान गोरखनाथ थाना क्षेत्र की जनता और स्थानीय दुकानदारों से बातचीत भी करते दिखे उन्होंने जनता से बातचीत में सभी लोगो को भरोसा दिलाया कि पुलिस आपकी सेवा में 24 घंटे उपलब्ध है अगर किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत होती है तो फौरन पुलिस को सूचना दे तत्काल आपकी मदद की जाएगी वही गश्त के दौरान गोरखनाथ थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने सड़को पर अवैध अतिक्रमण को भी हटवाया साथ ही उन्होंने ठेला खोमचा और ऑटो टेम्पू वालो को भी सख्त चेतावनी दी कि सड़कों पर किसी भी तरह का कोई भी अवैध अतिक्रमण नही करेगे अगर कोई ऐसा करता हुआ दुबारा मिला तो कार्यवाही की जाएगी थाना प्रभारी ने पुलिस के जवानों के साथ दो पहिया चार पहिया वाहनों की संघन जांच भी की जांच में चार पहिया वाहनों की डिग्गी खोल कर चेक किया गया तो वही दो पहिया वाहन चालकों की जामातलाशी भी की गई लगातार जिस तरह से पुलिस एक्टिव नज़र आ रही है उससे आमजनमानस में भी इस बात का सुकून है कि पुलिस लगातार जनता के बीच मे और जनता के संपर्क में है। थाना प्रभारी गोरखनाथ शशिभूषण राय ने बताया है कि आगमी ईद मिलादुन्नबी का पर्व को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट है क्षेत्र की जनता से अपील है कि आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को मनाए इस बात का विशेष ख्याल रखे कि किसी की भावना आहत न हो पुलिस की नज़र सभी पर है माहौल खराब करने वालो से पुलिस कड़ाई से निपटेंगी।









