Category: उत्तर प्रदेश

  • जेसीआई गोरखपुर स्वराज के द्वारा जेसीआई सप्ताह का दूसरा दिन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मनाया गया।

    जेसीआई गोरखपुर स्वराज के द्वारा जेसीआई सप्ताह का दूसरा दिन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मनाया गया।

    गोरखपुर स्वराज के द्वारा सीपीआर अवेयरनेस प्रोगाम एंड डेंटल चेकअप का आयोजन किया गया। जैसा कि हम सभी जानते हैं आज के समय में हार्ट अटैक की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।लोगों को इसकी प्राथमिक उपचार की जानकारी होना बहुत जरूरी है। सीपीआर ट्रेंनिंग Dr एस एन शर्मा के द्वारा एवं ओरिएंटल चेकअप डॉक्टर प्रणव मेहरोत्रा के द्वारा किया गया। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रोग्राम भी फारिया अबरार जी के द्वारा किया गया जो कि आज के बच्चों के लिए के लिए बहुत जरूरी है। अध्यक्ष पायल अग्रवाल ने कहा कि मानव शरीर के लिए स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है।स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मन का कारक होता है तो हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। यह कार्यक्रम स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल बरगदवा में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम में स्वराज की अध्यक्ष पायल अग्रवाल, सचिव निधि तुलस्यान,कन्वीनर नेहा जैन, अन्य सदस्यों में शिखा,परीमा,नेहा,सुप्रिया आदि उपस्थित रहे l

  • गौ-हत्या के गवाह को जान से मारने की धमकी, हिस्ट्रीशीटर शमसुद्दीन पर गंभीर आरोप

    गौ-हत्या के गवाह को जान से मारने की धमकी, हिस्ट्रीशीटर शमसुद्दीन पर गंभीर आरोप

    संवाददाता बाबुन्दर शरण यादव
    बस्ती: मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम रेवली के निवासी अनीस अहमद ने स्थानीय पुलिस को दी गई तहरीर में अपनी जान को खतरा बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। अनीस अहमद ने बताया कि वह गौ-हत्या के एक मामले (मु०अ०सं०-59/2017) में गवाह हैं, जिसमें शमसुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन, जो थाना मुण्डेरवा का हिस्ट्रीशीटर है, मुख्य आरोपी है। मामले में अनीस अहमद की गवाही जिला न्यायालय में होनी है।
    वही इस मामले को लेकर आज बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक श्रद्धेय पाल सहित संगठन के दर्जनों लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी और गवाह अनीस के सुरक्षा को लेकर शिकायत किया जो लगातार गौ हत्या मामले में गवाही देने को लेकर अनीश को धमकी दे रहा है जो पूरी तरह से डरा हुआ है यहां तक कि असलहा सटा कर धमकी दिया है।
    घटना 8 सितंबर 2024 की है, जब अनीस अहमद बस्ती से अपनी दुकान का सामान लेने गए थे। लगभग शाम 5 बजे जब वह लौट रहे थे, तब शमसुद्दीन और उसका सहयोगी सेराज पुत्र सलाउद्दीन ने बस्ती से ही उनका पीछा करना शुरू कर दिया। अनीस अहमद जब रामपुर चौराहे से अपने घर की ओर जा रहे थे, तब रामपुर पंचायत भवन के पास दोनों ने उनकी बाइक के पास आकर उन्हें रोका।
    शमसुद्दीन ने जेब से कट्टा निकालकर अनीस को धमकी दी कि अगर वह गौ-हत्या के मामले में गवाही देते हैं, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। शमसुद्दीन और सेराज ने उन्हें कट्टा दिखाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी देकर आगे निकल गए। जिसको लेकर बजरंग दल,विश्व हिन्दू परिषद संगठन के पदाधिकारियों ने आज अपर पुलिस अधीक्षक से मिले और इसकी शिकायत की
    अनुरोध किया है कि हिस्ट्रीशीटर शमसुद्दीन और सेराज के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। जिससे अनीस के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और वह कोर्ट में सुरक्षित गवाही दे सकें।

  • मनोविज्ञान विभाग में अंतराष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन

    मनोविज्ञान विभाग में अंतराष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    जीवन ईश्वर का दिया सबसे अनमोल तोहफा, छात्रों में आत्महत्या जैसा भाव उत्पन्न होना पीड़ादायक: कुलपति
    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग अंतराष्ट्रीय आत्हत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में “आत्महत्या के विमर्श में परिवर्तन” ( Changing the narrative of suicide) विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन किया गया
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रो पूनम टंडन ने अपने उद्भोधन में कहा कि जीवन ईश्वर का दिया सबसे अनमोल तोहफा है। इससे स्वयं आज के इस दिवस का महत्व विदित है. समाज में छात्र वर्ग के मन में आत्महत्या जैसा भाव उत्पन्न होना पीड़ादायक है। साथ ही यह हमारे लिए एक चुनौती भी है हम इसकी रोकथाम किस प्रकार से करें. विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ के साथ मानसिक स्वास्थ को बेहतर करना हमारा उतरदायित्व है, जिसमे मनोविज्ञान विभाग की भूमिका अहम है. इसी दिशा में विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में स्नेह केंद्र का प्रस्ताव न सिर्फ छात्रों अपितु समाज के हित में एक महत्वपूर्ण पहल होगा।
    कार्यक्रम की शुरुआत कुलगीत एवं माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वल्लन एवं मलायार्पण के साथ हुआ. मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. धनञ्जय कुमार ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया .
    अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो अनुभूति दूबे ने अपने उद्बोधन में पैनल डिस्कशन के विषय पर प्रकाश डाला. प्रो दूबे ने कहा कि आत्महत्या के प्रयास करने वाले व्यक्ति को एक अपराधी माना जाता है , इस प्रकार के ही अनेक कथनों को बदलने की बात कही जा रही , जैसा कि अब भारत में भारतीय न्याय संहिता में अब आत्महत्या को अपराध की श्रेणी से हटा दिया गया है.
    विभाग कि पूर्व विभागाध्यक्ष एवं ICSSR फेलो, प्रो. सुषमा पाण्डेय ने आत्महत्या के कारणों पर प्रकाश डालते हुए यह कहा कि अकेलापन एवं अवसाद आत्महत्या का मूल कारण है. भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एस. के. सिंह ने आत्महत्या जैसे व्यवहार के व्यक्ति के मन में तभी उत्पन्न होते हैं जबकि वह स्वयं को समाज से अलग कर , आभार जैसे गुणों की अवहेलना करता है .
    पैनल चर्चा के अध्यक्ष के रूप में प्रो. धनञ्जय कुमार ने अंतःविषयक दृष्टिकोण से आत्महत्या की रोकथाम हेतु उपयुक्त रणनीतियों की व्याख्या किया . साथ पैनल के रूप में मनोविज्ञान विभाग के डॉ गिरिजेश कुमार यादव, डॉ रश्मि रानी, डॉ राम कीर्ति सिंह, डॉ प्रियंका गौतम ने ‘आसरा’ एक लघु फिल्म के माध्यम से पैनल चर्चा की शुरुआत करते हुए आत्महत्या के विविध आयामों पर चर्चा किया. पैनल में मुख्य रूप से यह प्रस्तुत किया गया कि हर व्यक्ति के जीवन में अवरोध आते है फिर भी हर वक्ती के जीवन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य होता है एवं सकरात्मक मनोविज्ञान के पहलू जैसे कृत्यज्ञता, आशा, प्रतिस्कंदन , का उपयोग यदि हम दैनिक जीवन में करें तो अवश्य नकारात्मक विचारों से हमारी दूरी बढ़ेगी .
    मनोविज्ञान विभाग के तत्वाधान में डॉ विस्मिता पालीवाल एवं डॉ गरिमा सिंह ने इस कार्यकम का सफल आयोजन सम्पन्न कराया . विभाग के सभी छात्रों के साथ ही सेंट जोसफ महिला महाविद्यालय की छात्रों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया .

  • मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों से मरीजों के परिजनों की कापती है रूह

    मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों से मरीजों के परिजनों की कापती है रूह

    जूनियर डॉक्टर आए दिन तीमारदारों से करते हैं मारपीट.
    इलाज मे लापरवाही की शिकायत के बाद गुंडई पर उतारू हो जाते हैं जूनियर डॉक्टर
    तीमारदार उतना गुंडो से नहीं डरते होगें, जितना मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों से
    गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में आए दिन जूनियर डॉक्टर द्वारा मारपीट की खबरें अखबार में प्रकाशित होती है मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा जांच की आश्वासन देने के बाद सारे मामलों में लिप पहुंची कर दी जाती है कुछ मामलों में दोनों बच्चों से मुकदमा विदेश करवाया जाता है लेकिन आज तक जूनियर डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई न होने से इनका हौसला पुराने जमाने के चंबल के डाकुओं से भी बढ़ जाता है बता दे की मेडिकल कॉलेज में सिर्फ पूर्वांचल की नहीं बिहार एवं नेपाल से भी मेरी जाते हैं इनके साथ ईमानदार जो रहते हैं अगर शिकायत में लापरवाही करते हैं इलाज में लापरवाही की शिकायत करते हैं तो जूनियर डॉक्टर द्वारा तीमारदारों की पिटाई कर दी जाती है उन्हें वार्ड से के दिया जाता है कभी-कभी तो मरीजों की लाज तक बंद कर दी जाती है अंत में थक हार कर मरीजों के परिजन या तो मरीज को प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट कर देते हैं या तो उन्हें भगवान भरोसे छोड़ देते हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 सितंबर दिन शनिवार को जनपद सिद्धार्थनगर से अशफाक पुत्र अमिरूल्लाह शिवपतिनगर मोहाना चौराहा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर को सर्प काटने के कारण बीआरडी मेडिकल कालेज में एडमिट कराया गया जहां डॉक्टरों की लापरवाही के कारण 9 तारीख की रात 12:30 बजे वेंटिलेटर पर अशफाक ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर घर से आए परिजनों के साथ कुछ अन्य सहयोगी अस्पताल पहुंचे और आईसीयू वार्ड में अशफाक को देखने पहुंचे तो वहां मौजूद जूनियर डॉक्टर आलोक कुमार ने सीधे गाली गलौज देकर परिजनों एवं साथ आये लोगों को गाली देकर बाहर धकेलना शुरू कर दिया। परिजनों द्वारा गाली ना देने की बात पर आलोक ने कहा कि हमारा केबिन है मैं यहां कुछ भी कर सकता हूं और परिजनों को मारा पीटा और यहां तक कि मोबाइल भी छीन लिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की यह पहली घटना नही है यहां आए दिन जूनियर डॉक्टरों द्वारा मरीज व उनके तीमारदारों के प्रति ऐसी घटनाएं घटित हो रही हैं जिस पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन कुछ भी ध्यान नहीं दे रहा है।

  • इधर बाबा जी की पुलिस भी महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले लोगों को बराबर लंगड़ा बना रही है

    इधर बाबा जी की पुलिस भी महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले लोगों को बराबर लंगड़ा बना रही है

    कुशीनगर में आर्केस्ट्रा की डांसरों के अपहरण का मामला। पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार किया
    दोनों व्हीलचेयर पर बैठकर माफी मांग रहे हैं – “माफ कर दीजिए अब दोबारा गलती नहीं होगी”
    बीती रात गन प्वाइंट पर दो डांसर युवतियों को किया था अगवा   अपहरण में शामिल 6 अभियुक्त पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार।

  • गणेश चतुर्थी और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट

    गणेश चतुर्थी और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट

    पुलिस की पैनी निगाह हर व्यक्ति पर है माहौल खराब करने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही- योगेंद्र सिंह (सीओ गोरखनाथ)
    सोशल मीडिया पर कोई ऐसा पोस्ट न करे जिससे किसी की भावना आहत हो- शशिभूषण राय( इंस्पेक्टर गोरखनाथ)
    ज़फर खान/ देश न्यूज़
    गोरखपुर/ गणेश चतुर्थी और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहारों को लेकर गोरखपुर पुलिस अलर्ट है एसएसपी गोरखपुर डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर गोरखपुर की पुलिस दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए थानों पर पीस मीटिंग करके हर एक गतिविधियों पर नज़र बनाये हुए है। क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में थाना गोरखनाथ परिसर में थाना प्रभारी शशिभूषण राय के नेतृत्व में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सभी पार्षदगण, संभ्रांत व्यक्तियों गणेश चतुर्थी पूजा पंडाल के आयोजको ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस के मुतवल्लियों के साथ एक अहम बैठक की गई जिसमे जुलूस और गणेश चतुर्थी मूर्ति विसर्जन पर सभी से समस्याओं के बारे में अधिकारियों ने जानकारी हासिल किया सभी की समस्याओं का समय से निस्तारण करने का पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया। क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि जो पूर्व में परंपरा चली आ रही है उसी परंपरा के साथ इस बार भी गणेश चतुर्थी और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व सभी लोग मनाएंगे जुलूस या विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार का पोस्टर बैनर नही होना चाहिए जिससे किसी की भावना आहत हो अगर किसी ने देश विरोधी नारेबाजी करने की कोशिश किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। विसर्जन और जुलूसों में दो से अधिक साउंड नही होने चाहिए।
    शांति समिति के सदस्यों को त्योहारों के दौरान सुरक्षा के समुचित इंतजामों का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अशांति पैदा करने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। शांति समिति के सदस्यों से भी आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति-सद्भाव बनाए रखने की जिम्मेदारी संभाले और प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों से निरंतर सम्पर्क में रहें थाना प्रभारी गोरखनाथ शशिभूषण राय ने लोगो को संबोधित करते हुए कहाँ की पुलिस की नज़र हर एक व्यक्ति पर है माहौल खराब करने वालो पर कड़ी कार्यवाही होगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की पैनी निगाह रहेगी कोई ऐसा पोस्ट न करे जिससे माहौल खराब हो। इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल कादिर , शाहरुख अली, छट्ठी लाल गुप्ता पार्षद धर्मशाला बाजार पवन त्रिपाठी पुराना गोरखनाथ, अमीरुद्दीन अंसारी महाराणा प्रताप नगर नूर मोहम्मद उर्फ बाबू भाई संत झूलेलाल

  • गोरखपुर के नवागत एसपी सिटी बने अभिनव त्यागी।

    गोरखपुर के नवागत एसपी सिटी बने अभिनव त्यागी।

    गोरखपुर के नवागत एसपी सिटी बने अभिनव त्यागी।

  • अयोध्या GST टीम का सिगरेट व्यवसायी के घर छापा

    अयोध्या GST टीम का सिगरेट व्यवसायी के घर छापा

    अम्बेडकरनगर 
    GST टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप।
    व्यवसायी के घर GST टीम कर रही अभिलेखों की जांच
    व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर पहुंची टीम देर रात तक मौजूद। जियालाल मनोहर लाल के यहां GST टीम की छापेमारी।

  • 01 अदद अवैध पिस्टल, 03 अदद जिन्दा कारतूस व 2 अदद खोखा कारतूस के साथ 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    01 अदद अवैध पिस्टल, 03 अदद जिन्दा कारतूस व 2 अदद खोखा कारतूस के साथ 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर     
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के नेतृत्व में उ0नि0 सुभाष चन्द्र पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिग के दौरान अभियुक्त 1.विभू वेद व्यास मिश्रा, 2. हर्ष सिंह व 3. विपिन यादव को 1 अदद अवैध पिस्टल, 03 अदद जिन्दा कारतूस व 2 अदद खोखा कारतूस के साथ 03 गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 497/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    घटना का संक्षिप्त विवरण-
    आज दिनांक 10.09.2024 को उ0नि0 सुभाष चन्द्र पाण्डेय चौकी प्रभारी पादरी बाजार मय पुलिस टीम द्वारा पादरी बाजार चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेंकिग के दौरान अभियुक्तगण उपरोक्त को 01 अदद पिस्टल, 03 अदद जिन्दा कारतूस व 2 अदद खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम, पता व आपराधिक इतिहास-
    1. विभू वेद व्यास मिश्रा पुत्र कृष्ण मुरारी मिश्रा निवासी कैडिया मिश्र थाना सलेमपुर जनपद देवरिया हालपता शुक्ला हास्पिटल गली ललिता निवास थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर.
    आपराधिक इतिहास-

    1. मु0अ0सं0 1044/2022 धारा 323/504/506 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
    2. मु0अ0सं0 350/2024 धारा 147, 308, 323, 325, 504, 506 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
    3. मु0अ0सं0 497/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

    *2. हर्ष सिंह पुत्र स्व0 अरूण कुमार सिंह निवासी जगरनाथपुर बेतियाहाता थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर स्थायी पता ग्राम देवखरी भवरनाथ जिला आजमगढ़*
    *आपराधिक इतिहास-*
    1. मु0अ0सं0 350/2024 धारा 147, 308, 323, 325, 504, 506 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
    2. मु0अ0सं0 497/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर.
    3. विपिन यादव पुत्र अमरेन्द्र यादव निवासी पगार मिश्रौली थाना रामकोला जनपद कुशीनगर

    आपराधिक इतिहास-
    1. मु0अ0सं0 497/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

    बरामदगी-
    01 अदद पिस्टल, 03 अदद जिन्दा कारतूस व 2 अदद खोखा कारतूस

    गिरफ्तारी की टीम-
    1. उ0नि0 सुभाष चन्द्र पाण्डेय थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
    2. उ0नि0 आशुतोष सैनी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
    3. हे0का0 धीरेन्द्र यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
    4. का0 राकेश यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
    5. का0 अरविन्द कुमार यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

  • समरसता हमारा मूलमंत्र : प्रो. पूनम टंडन.

    समरसता हमारा मूलमंत्र : प्रो. पूनम टंडन.

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय दिनांक:10/09/2024.  
    समरसता ही नाथपंथ पर आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियों का मूलमंत्र है. इससे बड़े लक्ष्यों को हासिल करना आसान हो जाता है. भारत की बुनियाद में समरसता का तत्व विद्यमान है. उक्त विचार दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने सभी अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष एवं संयोजकों की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया.
    उन्होंने कहा कि ‘समरस समाज में नाथ पंथ का योगदान’ विषयक संगोष्ठी की सफलता सच्चे मायने में समरसता के भाव का आद्योपांत प्रेरणा शक्ति के रूप में बने रहना होगा. इस बाबत सभी संकाय एवं विभागों की सक्रियता संगोष्ठी को सार्थकता में तब्दील कर देगी.   उन्होंने कहा कि इस ज्ञानयज्ञ में सबकी आभा हो. इसमें हर किसी को दबाव से नहीं, स्नेहिल प्रभाव से शामिल करना चाहिए.
    उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक टेक्निकल सेशन में बेस्ट पेपर प्रेजेंटर को पुरस्कृत किया जाएगा. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा. संगोष्ठी में पंजीकरण की प्रक्रिया को विभाग के स्तर पर क्रियान्वित करने से सुगमता होगी.
    बैठक में संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. कुशलनाथ मिश्र, संयोजक डॉ. अमित उपाध्याय, आयोजन सचिव डॉ. सूर्यकान्त त्रिपाठी समेत सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदार उपस्थित रहे.