Category: उत्तर प्रदेश

  • सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान

    सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान

    ‘जहां लूट होगी वहां विकास नहीं होगा’।
    ‘अयोध्या के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद’।
    ‘अयोध्या में जमीनों की लूट हो रही’।
    ‘जब अयोध्या में लूट तो फिर कहां छोड़ेंगे’।
    ‘अयोध्या के किसानों की बीजेपी जमीन नेताओं को मिली’।
    ‘सरकार ने किसानों की जमीन का मुआवजा नहीं दिया’।
    ‘रात में पुलिस आई, मंगेश को उठा ले गई’।
    ‘एनकाउंटर को लेकर झूठी कहानी बनाई जा रही’।
    ‘एनकाउंटर से डराने की कोशिश की जा रही’।
    ‘भाजपा किसी की सगी नहीं है’।
    ‘अगर दिमाग होता तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं करते’।

  • उपचाराधीन टीबी और कुष्ठ रोगी से बीमारी के संक्रमण का खतरा नहीं

    उपचाराधीन टीबी और कुष्ठ रोगी से बीमारी के संक्रमण का खतरा नहीं

    शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का हुआ अभिमुखीकरण
    टीबी और कुष्ठ उन्मूलन में बनेंगी मददगार
    एक बार टीबी और कुष्ठ मरीज का इलाज जब शुरू हो जाता है तो दो से तीन हफ्ते बाद उसके जरिये दूसरे लोगों तक बीमारी पहुंचने की आशंका कम हो जाती है। दोनों बीमारियों की शीघ्र पहचान हो जाए और इलाज करवा दिया जाए तो महज छह माह में ठीक हो जाती हैं। बीमारी की पहचान और इलाज में देरी होने पर ही जटिलताएं बढ़ती हैं। साथ ही इलाज की अवधि भी बढ़ जाती है।
    यह संदेश शहरी क्षेत्र की सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विकास भवन सभागार में गुरूवार को दिया गया। इस संदेश को उन्हें जन जन तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। जिला विकास अधिकारी राज मणि वर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जिला क्षय और जिला कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ गणेश यादव ने दोनों बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव कुमार मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग को आश्वस्त किया कि अभिमुखीकरण कार्यक्रम के बाद दोनों बीमारियों के उन्मूलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मददगार बनेंगी।
    डॉ यादव ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, तेजी से वजन गिरना, कुपोषण, भूख न लगना, शाम को पसीने के साथ बुखार आना, बलगम में खून आना, सांस फूलना और सीने में दर्द टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। यह लक्षण दिखने पर त्वरित जांच और इलाज करवाना चाहिए। एक बार इलाज शुरू हो जाने के बाद मरीज का खुद का तो जीवन सुरक्षित होता ही है, साथ में दूसरे लोग भी इस बीमारी के संक्रमण से बच जाते हैं।
    उप जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ विराट स्वरूप श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे कई बार टीबी के लक्षण बता नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर उनका तेजी से वजन गिर रहा हो, वह अति कुपोषित दिख रहे हों, भूख न लग रही हो और सुस्ती दिखती हो तो टीबी की जांच जरूर करानी चाहिए। अगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किसी नये टीबी मरीज को नोटिफाई करवाती हैं तो उन्हें भी इफार्मेंट योजना के तहत पांच सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एक बार टीबी का इलाज शुरू होने के बाद बीच में मरीज की दवा न बंद हो, इस बात का खासतौर से ध्यान रखना है। दवा बंद हो जाने के बाद वह ड्रग रेसिस्टेंट टीबी में बदल जाती है और ऐसी जटिल टीबी का इलाज करने में डेढ़ से दो साल तक का समय लग जाता है।
    इस मौके पर डॉ यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से अपील की कि वह पंद्रह सितम्बर तक चलने वाले कुष्ठ रोगी खोजी अभियान और बीस सितम्बर तक प्रस्तावित सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान में मदद करें। दोनों बीमारियों के नये मरीजों को खोजने में सहयोग करें। इस अवसर पर पीपीएम समन्वयक अभय नारायण मिश्रा, मिर्जा आफताब बेग, एसटीएलएस राघवेंद्र तिवारी,एनएमएस पवन कुमार श्रीवास्तव, मुख्य सेविका मोहित सक्सेना, शक्ति पांडेय, इंद्रनील कुमार और आशा मुनि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
    सुन्न दाग धब्बे की करनी है पहचान.
    शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शमा ने बताया कि पहली बार टीबी और कुष्ठ के बारे में विस्तृत जानकारी मिली है। अगर किसी के शरीर पर उसके चमड़ी के रंग से हल्का व सुन्न दाग धब्बा है तो उसे कुष्ठ भी हो सकता है। ऐसे मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए भेजेंगे। कुष्ठ के इलाज में देरी होने पर वह दिव्यांगता का रूप ले सकता है। शीघ्र इलाज से मरीज के साथ परिवार और समाज को भी इस बीमारी से बचाया जा सकता है।

  • सावधानी हटी दुर्घटना घटी

    सावधानी हटी दुर्घटना घटी

    मेरठ में हेलिकॉप्टर लूट, ट्रक में लाद ले गए हेलिकॉप्टर
    पायलट रवींद्र सिंह ने मेरठ SSP को तहरीर दी
    हवाई पट्टी पर जबरन 15-20 लोग घुस आए, खोलकर ले गए हेलिकॉप्टर।

  • जेसीआई गोरखपुर स्वराज के जेसीआई सप्ताह का चतुर्थ दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया।

    जेसीआई गोरखपुर स्वराज के जेसीआई सप्ताह का चतुर्थ दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया।

    इसके अंतर्गत गाइडेंस ऑन ऑक्यूपेशनल ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन जेपी एजुकेशन एकेडमी में किया गया। इसमें बच्चों को करियर के क्षेत्र में क्या नई चुनौतिया आई है ,वो डॉक्टर इंजीनियर के अलावा और भी किन नए क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते है इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही हमारे गोरखपुर शहर के ऐसे बच्चे जो की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी होनहार है, नाम कमा रहे हैं उन बच्चों को जेसीआई स्वराज की तरफ से प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार तीन स्कूलों के बच्चों को दिया गया जिसमें स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल, स्प्रिंगर लॉरेटो एंड जेपी एजुकेशन एकेडमी शामिल है l संस्था के अध्यक्ष पायल अग्रवाल का कहना है कि इस तरह के सम्मान से बच्चों के अंदर एक नया उत्साह का संचार होता है और बच्चे भविष्य में और अच्छा करने के प्रति अग्रसर होते हैं। कार्यक्रम में हमारे अध्यक्ष पायल अग्रवाल के साथ सचिव निधि तुलस्यान, कोषाध्यक्ष श्रुति अग्रवाल, उप सचिव गरिमा गोयल,अनुराधा वर्मा,नीतू जायसवाल,परमा चोखानी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

  • जानिए कौन हैआईपीएस अवधेश सरोज दीक्षित

    जानिए कौन हैआईपीएस अवधेश सरोज दीक्षित

    2019 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। उनकी पहली पोस्टिंग बेगूसराय में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हुई थी। उसके बाद उनकी पोस्टिंग पालीगंज के एसडीपीओ के पद पर हुई, फिर मुजफ्फरपुर में एएसपी के पद पर उनकी पोस्टिंग की गई। अभी वह मुजफ्फरपुर में ही सिटी एसपी के पद पर कार्यरत थे। आईपीएस अवधेश दीक्षित आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएट हैं। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी पास किया और उन्हें बिहार कैडर मिला है। आईपीएस अवधेश दीक्षित की पत्नी काम्या मिश्रा भी आईपीएस अधिकारी हैं। काम्या मिश्रा ने साल 2019 में यूपीएससी परीक्षा में देशभर में 172वीं रैंक हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तब उनकी उम्र महज 22 साल थी। शुरुआत में उन्हें हिमाचल कैडर अलॉट किया गया था। बाद में उनका ट्रांसफर बिहार कैडर में कर दिया गया।

  • जंगल में गाय को जिंदा निगल गया 16 फीट लंबा अजगर,सीन देखकर सिहर जाएंगे आप

    जंगल में गाय को जिंदा निगल गया 16 फीट लंबा अजगर,सीन देखकर सिहर जाएंगे आप

    आगरा।बारिश के दिनों में सांप-अजगरों का निकलना आम बात है,लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि अजगर गाय को जिंदा निगल गया।उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो सामने आया है।चित्राहाट थाना क्षेत्र के गांव पारना के पास यमुना नदी के किनारे जंगल में एक अजगर गाय को जिंदा निगल गया।ये सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है,लेकिन सच है।
    गाय को जिंदा निगल गया अजगर
    गाय को निगलने वाले अजगर की लंबाई 16 फीट है।जंगल में अजगर की नजर जैसे ही अपने शिकार पर पड़ी वह तुरंत उस पर झपट पड़ा और देखते ही देखते अजगर ने गाय को निगलना शुरू कर दिया।जंगल में पहुंचे चरवाहे की नजर गाय को निगल रहे अजगर पर पड़ी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और डंडे की मदद से आखिरकार गाय को अजगर के चंगुल से बाहर निकाल लिया,लेकिन तब तक गाय की मौत हो चुकी थी।ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी,लेकिन वन विभाग को कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
    पहले बकरी को निवाला बनाया,अब गाय बनी निवाला.
    बता दें कि बीते दिनों आगरा में एक 10 फीट लंबे अजगर ने बकरी को निगल लिया था।जब तक बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाया जाता तब उसकी मौत हो चुकी थी।आसपास के लोगों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया था।एक चरवाहा बकरियां चराने जंगल की तरफ गया था।तभी अजगर ने बकरी को निगल लिया था।एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है।अजगर ने अब गाय को अपना निवाला बना लिया।

  • कटान पीड़ित ग्रामीणो के प्रतिनिधि मंडल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट कर के सौपा पत्र

    कटान पीड़ित ग्रामीणो के प्रतिनिधि मंडल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट कर के सौपा पत्र

    बड़हलगंज (गोरखपुर) क्षेत्र के बगहा गांव के सरयू नदी की कटान से पीड़ित ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव के नेतृत्व मे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ मे मिलकर अपनी पीड़ा बयान करते हुए कछारांचल में बाढ़ के कारण हो रही कटान से पलायन कर रहे पीड़ित ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। जिला पंचायत सदस्य एवं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव के साथ पहुंचे पीड़ितों ने कहा कि विधानसभा चिल्लूपार विकास खण्ड बड़हलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत बगहा देेवार (पाल टोला, निषाद टोला व दलित बस्ती) व मुसाडीह, खैराटी गाँव का अस्तित्व खतरे में है। जिससे ग्रामीण काफी भयभीत है। सरयू व राप्ती नदी की कटान जोरो पर है। मुख्यमंत्री के जिले गोरखपुर में बाढ़ व कटान पीड़ितों की कोई ठोस मदद नहीं हो पा रही है। जिससे किसान काफी परेशान है। अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं। बाढ़ के कारण किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। बाढ़ के कारण ग्रामीण बंधे पर अपने पशुओं को लेकर रहने के लिए मजबूर है, कटान पीड़ित अपना सामान लेकर अन्यत्र स्थान पर जाने को मजबूर हैं। अभी तक आधा दर्जन ग्रामीणों का मकान/झोपड़ी नदी में विलीन हो चुकी है। ग्रामीणों ने समस्याओं को संज्ञान मे लेकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि आवासीय जमीन देकर ग्रामीणों को बसाया जाए, बांध बनाकर व ठोकर लगवाकर गाँव को बचाया जाय, दियार क्षेत्र में स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाय, किसानों की बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा मिले तथा पशुओं के लिए भूसा का प्रबन्ध किया जाए।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल मे सूरज पाल, सोनू निषाद, नवनाथ निषाद, सूरज भारती, श्रीकिशुन भारती, सुमन पाल, बिमलावती निषाद, गनिया पाल, सोनू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • फसल अवशेष जलाए नहीं बल्कि बनाए खाद: राम अधार

    फसल अवशेष जलाए नहीं बल्कि बनाए खाद: राम अधार

    गोला । बढ़ती जनसंख्या घटते क्षेत्रफल के कारण देश को अधिक खाद्यान्न की आवश्यकता है।खाद्यान्न उत्पादन के लिए किसान भाइयों को आधुनिक कृषि यत्रों उन्नतशील बीज प्रभावकारी फसल सुरक्षा की दवाओं वैज्ञानिक तकनीक और सरकार की योजनाओं को प्रयोग कर खेती करनी होगी। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा एवं सबके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए धान गेहूं की मशीन से कटाई के बाद जो अवशेष बचता है उसका उचित प्रबंध करना होगा। फसलों की कटाई के बाद बचे अवशेष को आधुनिक कृषि यंत्र से खेत में पलट कर पानी चलाकर डी कंपोजर का प्रयोग कर छोड़ दें। अवशेष शुद्ध जैविक खाद बन जाएगा। जिससे फसल उत्पादन के लिए अधिक उर्वरा शक्ति एवं पोषक तत्व मिलेगा जो आगामी फसल उत्पादन में सहयोगी होगा। लागत कम होगी उत्पादन बढ़ेगा। आधुनिक यंत्रों का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाएं देश प्रदेश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएं। उक्त जानकारी उप कृषि निदेशक डॉ अरविंद सिंह के निर्देश पर राजकीय कृषि बीज भंडार गोला परिसर में आयोजित फसल अवशेष प्रबंधन की कृषक गोष्ठी में पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव ने दी। गोष्ठी में राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी राजनरायन यादव दीपांकर सरोज पिंटू आर्या बृजेंद्र कुमार निशा मौर्या ने भी खेती की वैज्ञानिक तकनीकी सरकार की कृषि उपयोगी योजनाओं फसल बीमा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ई खसरा परताल फसल सुरक्षा पर दी जानकारी। अध्यक्षता राधिका मौर्या और संचालन राजनरायन ने किया। इस अवसर पर उदय भान मौर्य घनश्याम मौर्य जीत नरायन प्रेम शंकर महेंद्र निषाद शेषनाथ यादव अर्चना यादव सावित्री भानमति श्रीराम यादव रविंद्र मौर्य अमित सिंह अमरेश शुक्ला राजकुमार यादव निर्मल चंद सहित अधिक संख्या में किसान गण मौजूद रहे।

  • बगहा देवार गांव बचाने के लिए जनता दरबार में मुख्यमंत्री को दिया पत्रक

    बगहा देवार गांव बचाने के लिए जनता दरबार में मुख्यमंत्री को दिया पत्रक

    बड़हलगंज( गोरखपुर ) बड़हलगंज विकास खंड के बगहा देवार में हो रही सरयू नदी की कटान रोकने के लिए पुर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव ने मुख्यमंत्री को जनता दरबार में मिलकर पत्रक दिया हैं। बगहा देवार में सरयू नदी कृषि योग्य एवं आवासीय भूमि को काटकर नदी में विलीन कर तांडव मचा रही हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार यादव ने बताया कि बगहा देवार में हो रहे घाघरा नदी के कटान की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाकर कटान रोकने के लिए पत्रक दिया हूं। जिसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को तुरंत संज्ञान में लिया हैं। उन्होंने जिला अधिकारी गोरखपुर कृष्णा करुणेश को कटान की यथाशीघ्र रोकथाम के लिए संचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान सुभाष यादव, पूर्व प्रधान कमलेश सिंह, अजय सिंह, राणा प्रताप सिंह, जयप्रकाश यादव आदि ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी