गोरखपुर
चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।हालांकि ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोरो ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।
राजघाट थाना क्षेत्र में बीते दो-तीन दिनों के अंदर चोरी की हुई, घटनाओं से सनसनी मच गई हैl हालांकि चोरी की यह घटनाये सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
राजघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमत नगर निवासी शाहबाज आलम पुत्र श्री काजी शमशाद आलम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि प्रार्थी के घर दिनांक 11/09/2024 को शाम करीब 5:00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर मे घुसकर उनका iphone मोबाइल चोरी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त चोरी की घटना की रिकॉर्डिंग उनके सीसीटीवी कैमरे में उपलब्ध है।हालांकि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में लग गई है।
राजघाट थाना अंतर्गत रावत पाठशाला के पीछे तुर्कमानपुर की रहने वाले नरेंद्र धर द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय रामसिंगार धर दुबे ने राजघाट थाने पर तहरीर के माध्यम से बताया कि विगत 10 तारीख को रात्रि 9:24 के करीब कुछ अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर दो मोबाइल फोन, कपड़ा ₹10000 नगद तथा अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए।उन्होंने बताया कि कुछ चोरो का चेहरा घर के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। पीड़ित ने राजघाट पुलिस से चोरों को जल्द गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की मांग किया है। आपको बतादे की राजघाट थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ले में चोरो ने घर में घुसकर महंगे मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामानों समेत नगद पैसो और कीमती सामानो पर हाथ साफ किया है। हालांकि घर मे चोरी करते वक्त चोर की करतूत सीसीटीवी में हुई कैद। अब देखना होगा राजघाट पुलिस चोरी की इन घटनाओं का पर्दाफाश कब करती है। और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा पाती है।या नही
Category: उत्तर प्रदेश
-

राजघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं से मची सनसनी
-

मुख्य विकास अधिकारी ने किया पूर्व स्कूल शिक्षा टॉयथॉन एवं पोषण रेसीपी प्रतियोगिता का उद्घाटन
राष्ट्रीय पोषण माह में जनपद गोरखपुर में बाल विकास विभाग द्वारा नित नए नवाचारों पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है जिससे पोषण अभियान को जनांदोलन बनाने के लक्ष्यों को हासिल किया जा रहा है.
इसी क्रम में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना, ज़िला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्र, प्रोफ़ेसर दिव्या रानी सिंह और समाज कल्याण अधिकारी वसिष्ठ सिंह और वेद प्रकाश मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शिशुओं के अन्नप्राशन और गोदभराई से हुआ. कार्यक्रम के पहले चरण में पोषण प्रश्नोत्तरी रैपिड फ़ायर का आयोजन हुआ.
इसके बाद पोषण रेसीपी प्रतियोगिता हुई जिसमें शहर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ प्रतिभागी थी. कार्यकत्रियों ने पोषण युक्त व्यंजन का प्रदर्शन किया . प्रतियोगिता में व्यंजन के पोषक मूल्य, स्वाद और प्रस्तुतीकरण के मानकों के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया. निर्णायक मंडल में गोरखपुर विश्वविद्यालय की गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रोफ़ेसर दिव्या रानी, यूनिसेफ़ के मंडल समन्वयक सुरेश तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ सिंह, समाज कल्याण अधिकारी( विकास) वेद प्रकाश मिश्रा रहे. इसमें प्रथम स्थान पर जाफ़रा बाज़ार से सरिता गुप्ता, द्वितीय स्थान पर दिलेजाकपुर से विजयलक्ष्मी, तृतीय पर क्रमशः दो प्रतिभागी सुमन त्रिपाठी (इलाहीबाग) और रंजिता बॉबी (गिरिधारगंज)रही. टॉयथॉन प्रतियोगिता में अप्रयोज्य सामग्रियों एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्रियों से हस्तनिर्मित खिलौनो का प्रदर्शन हुआ. इसमें क्ले बॉल्स, क्ले किचन सेट, बच्चों को खेल खेल में सिखाने वाले मास्क, वर्णमाला ज्ञान वाले खिलौने, रंगो के ज्ञान वाले चार्ट और खिलौने, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र आदि का प्रदर्शन हुआ. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर क्रमशः पिंकी गुप्ता, प्रेमलता, द्वितीय स्थान पर क्रमशः सरिता गुप्ता, रजनी चौहान, शकुन्तला अर्चना एवं ट्तृतीय स्थान पर पूनम त्रिपाठी और शीला गौतम रही. टॉयथॉन के निर्णायक मंडल में प्रोफ़ेसर दिव्या रानी सिंह,ज़िला युवा कल्याण अधिकारी अमित सिंह, सीडीपीओ रिचा पांडेय, रचना पांडेय, जवाहिर प्रसाद , अरविंद सिंह आदि थे.
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने बताया कि जनपद गोरखपुर में विभिन्न नवाचारी प्रयासों से पूर्व स्कूल शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में नये कदम उठाये जा रहे हैं. स्वदेशी खिलौने, देसी पोषण व्यंजन आदि के माध्यम से बाल विकास विभाग द्वारा जनता में पोषण, स्वास्थ्य और पूर्व स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में जन जागृति को बढ़ाया जा रहा है.
प्रोफ़ेसर दिव्या रानी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में इस तरह के प्रदर्शन के लिए विचार रखें.
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं और अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया. इस दौरान ज़िला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, परियोजना निदेशक नागेंद्र मिश्रा, ज़िला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह, डीसी एनआरएलएम राजेंद्र सिंह,डीपीओ अभिनव मिश्रा, दोनों समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ सिंह एवं वेद प्रकाश मिश्रा, अमित सिंह,सीडीपीओ शहर महेंद्र चौधरी, रचना पांडेय, ऋचा पांडेय, जवाहिर प्रसाद, यूनिसेफ़ से सुरेश तिवारी, हैलो डॉक्टर दीदी से अरविंद सिंह , आलोक गुप्ता , शहर क्षेत्र की मुख्य सेविकाएँ एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ उपस्थित रही. -

कैबिनेट मंत्री अनिल का गैर जमानती वारंट जारी
मुजफ्फरनगर
2022 में आचार संहिता का केस हुआ था दर्ज
मंत्री अनिल के कोर्ट में पेश न होने पर वारंट जारी
एमपी/एमएलए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया
पुरकाजी विधानसभा से RLD विधायक हैं अनिल कुमार
छपार थाने में दर्ज है मंत्री सहित 200 अज्ञात पर केस -

IPS अफ़सर के ख़िलाफ़ जांच
लखनऊ: IPS अशोक कुमार शुक्ला DIG CBCID पूर्व पुलिस अधीक्षक रामपुर के खिलाफ शासन ने जांच बैठा दिया है इन पर इल्जाम यह लगाया गया है कि शत्रु संपत्ति के मामले में आजम खान का मुकदमे से नाम निकालने और विवेचन से गंभीर धाराओं को हटाने का निर्देश दिया था गृह विभाग ने उच्च स्तरीय दो सदस्य कमेटी का गठन किया है।जाँच कमेटी में IAS वी चैत्रा कमिश्नर अलीगढ़ और IAS मंजिल सैनी IG विजिलेंस शामिल है।
-

डीएम ने जनहित में लगाई छलांग सीएम डैशबोर्ड पर जिले को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान
कुशीनगर- जनपद ने विकास और राजस्व योजनाओं में बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। डीएम उमेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी और कहा कि हमें और जिले को विकास और राजस्व योजनाओं में बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है इसके पहले पांचवे स्थान पर थे।माह अगस्त के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग 10 में से 8.87 मार्क्स पाकर जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी कहा कि निश्चित रूप से दूसरा स्थान प्राप्त करना जनपद के लिए विशेष उपलब्धि है, लेकिन रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय और बेहतर करने का प्रयास करें। क्योंकि प्रथम स्थान पर जिले को लाना है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जिला प्रशासन को इसी मंशा के अनुरूप सभी को कार्य करना है साथ ही डीएम ने सभी अधिकारी कर्मचारियों से कहा की जनहित में किसी प्रकार की लापरवाही शिथिलता क्षम्य नही होगी।
-

दोस्तो के साथ घूमने गये युवक का तरैना नाले में मिला शव गोला बाजार।
गोला थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी शशांक राय पुत्र धनंजय राय(28) का शव शुक्रवार को गोला- कौड़ीराम मार्ग पर तरैना नाले में मिला। शशांक गुरुवार की शाम अपने दो दोस्तों के साथ कौड़ीराम गया था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शशांक उर्फ निहाल गुरुवार शाम को बनकटा निवासी अपने दो दोस्तों के साथ एक बुलेट व एक बाईक से कौड़ीराम की ओर निकला था। देर रात तकरीबन 10 बजे कौड़ीराम से तेज गति में लौटते तरैना नाले पर बने चिलवा पुल के पास पंहुचे ही थे कि आपस में टकरा गयीं। बायें तरफ बुलेट पर सवार शशांक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया तथा छटक कर नाले में चला गया। चिलवा पुल के पास रहने वाले कुछ लोग आवाज सुनकर घटना स्थल की तरफ गयें तो देखा कि रेलिंग के पास एक बाईक गिरी पड़ी थी। तथा दोनों दोस्त नीचे बाईक सवार को खोज रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने जब पूछा तो शशांक को खोज रहे दोनो दोस्तों ने उसके गिरने की बात बताई। आसपास मौजूद लोगो के द्वारा इसकी जानकारी 100 नंबर पुलिस को दी गयी। सूचना पर 100 नंबर पुलिस के साथ ही थाना प्रभारी गोला दल बल के साथ पंहुच गये तथा परिजन को भी सूचित कर दिया गया। देर रात तक शशांक की खोज की गयी लेकिन नहीं मिलने पर सभी लोग चले गयें। सुबह होते ही पुलिस और परिजन तलाश में जुट गयें। शुक्रवार को दोपहर को शशांक का शव तरैना नाले में मिला। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं मृतक के पिता के द्वारा तहरीर देकर तीन के खिलाफ हत्या की आशंका जताई है।शशांक दो भाईयो में सबसे बडा था।शादी हो गयी थी,एक चार साल का अयान नाम का बेटा है ।
—————-
थाना प्रभारी मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि घटनाक्रम को देखते हुए तथा साक्ष्यों के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। वहीं पिता के तहरीर के मुताबिक हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। घटनास्थल पर फाॅरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था उनके द्वारा भी साक्ष्यों को जुटाया गया है। -

त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए गोरखपुर पुलिस सतर्क
अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी- एसएसपी गोरखपुर गणेश चतुर्थी और बारावफात दोनो त्योहार 16 व 17 सिंतबर को मनाया जाएगा गोरखपुर के एसएसपी ने दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने और अराजकतत्वों से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस की नज़र सभी पर है थानों पर लगातार संभ्रांत लोगो के साथ मीटिंग की जा रही है त्योहारों में खलल पैदा करने वालो पर कठोर कार्यवाही की जाएगी जुलूस या प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार का देश विरोधी नारे पोस्टर बैनर लगा कर माहौल खराब करने वालो पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। संभ्रांत व्यक्तियों, सिविल डिफेंस के लोग जुलूस के मुतवल्लियों, गणेश पूजा के आयोजकों के साथ लगातार मीटिंग का सिलसिला जारी है सभी से आपसी सौहार्द शांतिपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाने की अपील की जा रही है। जो डीजे के संचालक है सभी संचालकों को थानों पर बुला करके मीटिंग करके ये बताया जा रहा है की पूर्व में निर्धारित जो मानक चले आ रहे है उसी मानक के अनुसार डीजे होंगे युवाओं से खास अपील है कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसा पोस्ट न करे जिससे किसी की भावना आहत हो पुलिस की नज़र सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हर वक्त है उलंघन करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। जनता से अपील है कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का आराजकता फैलाने का प्रयास करता है या कोई ऐसी बात करता है जिससे वैमनस्यता फैले उस पर बहुत कठोर कार्यवाही की जाएगी जिन लोगो का ऐसा पुराना इतिहास है उन लोगो पर कार्यवाही करने उनको पाबन्द करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए है साथ ही ऐसे सभी व्यक्तियों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से नज़र रखी जा रही है और ये प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी ऐसी घटना घटित न हो जो भी व्यक्ति इस तरह का प्रयास करता है उस पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जहाँ जहाँ गणेश प्रतिमाओं की स्थापना है वहा पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है सभी थाना प्रभारी और गजेटेड़ अधिकारियों को विजिट करने के लिए निर्देश दिया गया है इसके अतिरिक्त जो विसर्जन जलूस है या बारावफात का जुलूस है उसका जो मार्ग है मजिस्ट्रेट के साथ और आयोजक के साथ उसका मौका मुआयना करने जहाँ जुलूस समाप्त होता है जहाँ प्रतिमा का विसर्जन होता है उस स्थल का निरीक्षण करने सारी व्यवस्थाएं को समय से पूरा करने के लिए भी निर्देशित किया गया है जनपदवासियों को गणेश चतुर्थी और बारावफात की बहुत शुभकामनाएं। -

कानपुर में एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप
कानपुर में एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. मौके से पुलिस को मृतका की कई हड्डियां और टूटे दांत पड़े मिले. डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि लाश की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। गुजैनी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कानपुर-दिल्ली हाईवे पर मिली युवती की सिर कटी लाश।
-

स्वैच्छिक भागीदारी से सुपोषण बन रहा जनांदोलन, सुपोषित हुए इक्यासी बच्चे
मिशन खिलखिलाहट के प्रति विभिन्न भागीदारों का हुआ अभिमुखीकरण, 39 हुए सम्मानित
जिला पोषण समिति की बैठक के दौरान पोषण माह की गतिविधियों की समीक्षा भी हुई
मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना के दिशा निर्देशन में पिछले वर्ष शुरू किये गये नवाचार ‘‘मिशन खिलखिलाहट’’ के जरिये इक्यासी बच्चे सुपोषित हो गये हैं। इस नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों के भागीदारों का अभिमुखीकरण विकास भवन सभागार में बुधवार को किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने मिशन खिलखिलाहट के तहत सुपोषित हुए छह बच्चों के अभिभावकों और उनकी देखभाल करने वाले भागीदारों समेत कुल 39 भागीदारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होंने जिला पोषण समिति की बैठक दौरान सितम्बर में मनाये जा रहे पोषण माह की गतिविधियों की समीक्षा भी की।
जिला विकास अधिकारी राज मणि वर्मा, परियोजना निदेशक नागेंद्र नारायण मिश्र, डीसी एनआरएलएम राजेंद्र प्रसाद सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव कुमार मिश्र ने भी अभिमुखीकरण सत्र को संबोधित किया और अपने अनुभव साझा किये। इस मौके पर पार्षद उपेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अंमित सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र पांडेय, सहायक आयुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) वेद प्रकाश मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह समेत कुल 39 ऐसे भागीदार सम्मानित हुए जिन्होंने स्वैच्छा से कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने में मदद किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन खिलखिलाहट के तहत इस समय कुल 178 कुपोषित बच्चों को विभिन्न विभागों के भागीदार गोद लेकर देखभाल कर रहे हैं । इन बच्चों के लिए पोषण पोटली देने के साथ साथ यह भागीदार उनके परिवार से मिल कर फॉलो अप करते हैं। उन्हें परामर्श देकर बच्चे के लिए सम्पूर्ण और सुपोषित खानपान को सुनिश्चित कराया जा रहा है। मिशन खिलखिलाहट के तहत समुदाय स्तर पर सैम (गंभीर तीव्र कुपोषण) और मैम (मध्यम तीव्र कुपोषण) से ग्रसित बच्चों को स्वेच्छा से गोद लेकर उन्हें पूर्णतः स्वस्थ और सुपोषित होने तक अपनी निगरानी में चिकित्सकीय और पोषण सेवाएं प्रदान करवाना होता है। साथ ही पांच वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों का कुपोषण से बचाव, कुपोषण दर में कमी लाने के लिए पोषण संबंधी व्यवहारों के प्रति जागरूकता लाना और विभागीय सेवाओं को सुदृढ़ करना भी इसका उद्देश्य है।विश्वविद्यालय भी बना भागीदार
डॉ मिश्र ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण ने भी करीब 20 बच्चों को गोद लेने का निर्णय लिया है। विश्विद्यालय की शिक्षक डॉ दिव्या रानी सिंह ने इसके लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया ।
हुआ अन्नप्राशन और गोदभराई
कार्यक्रम के दौरान दो बच्चों का अन्नप्राशन और एक गर्भवती की गोदभराई भी की गई। साथ ही हैलो डॉक्टर दीदी कार्यक्रम के बारे में भी चर्चा हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जरिये 07878781003 नंबर पर फोन कर पोषण और स्वच्छता के लिए शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों की माताओं को जोड़ने पर बल दिया गया। इस अवसर पर यूनिसेफ के मंडलीय प्रबंधक सुरेश तिवारी, डॉक्टर दीदी कार्यक्रम के प्रभारी अरविंद सिंह और यूनिसेफ के डीएमसी डॉ हसन फहीम समेत विभिन्न ब्लॉक के बीडीओ, सीडीपीओ और मुख्य सेविका मौजूद रहीं।









