विद्यालय के पूर्व निदेशक स्व आलोक सिंह की मनायी गयी 52 वी जयंत
बड़हलगंज (गोरखपुर) विकास खण्ड बड़हलगंज के डेरवा स्थित आर ए एस चिल्ड्रेन्स में विद्यालय के पूर्व निदेशक आलोक सिंह की 52 जयंती के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया था ।
विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कालेज बड़हलगंज के प्राचार्य डॉ राकेश पांडेय थे ।
बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न माडल का अवलोकन करने के पूर्व डॉ पांडेय ने स्व आलोक सिंह के तैल चित्र पर् पुष्पांजलि व माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का सुभारम्भ किया ।
बच्चों द्वारा विभिन्न मॉडलों को ग्रुप में बांटकर निरीक्षण करते हुए उनके अंदर छिपी वैज्ञानिक सोच को जानने का प्रयास किया । प्रदर्शनी में फ्लड डिजास्टर को प्रथम स्थान तथा सीनियर वर्ग में अंब्रेला को प्रथम स्थान मिला ।
सभी चयनित छात्रों को पुरस्कृत करते हुए श्री पांडेय कहा कि बच्चों को अवसर मिलना चाहिए उनके अंदर प्रदर्शनी से वैज्ञानिक सोच विकसित होती हैं ।
प्रदर्शनी में सभी अतिथियों के प्रति विद्यालय के प्रबंधक राजबहादुर सिंह स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया ।
विद्यालय की प्राचार्य ऋतु सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद दिया गजाधर दुबे, भुवनेश्वर चौबे, जयप्रकाश ओझा प्रधानाचार्य, सरनाम यादव,पवन मिश्र, केशव सिंह,हर्ष सिंह,अनिरुद्ध यादव पूर्व सब इंस्पेक्टर, संजीव निगम, प्रीति गौड़,सुधा यादव, तेज बहादुर शर्मा, संध्या पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
Category: उत्तर प्रदेश
-

विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों की प्रतिभा का होता हैं निखार- डॉ राकेश पांडेय
-

प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची कटान
प्राथमिक विद्यालय का अस्तित्व खतरें में
बड़हलगंज (गोरखपुर)बड़हलगंज विकास खंड के बगहा देवार गांव में कटान प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंच गई हैं। कटान प्राथमिक विद्यालय के नजदीक पहुंचने से बच्चे अब धीरे धीरे विद्यालय से मुह मोड़ रहे हैं। गुरूवार को बाढ़ खंड पुरा दिन प्राथमिक विद्यालय के पास कटान रोधी कार्य कराता रहा। अध्यापको में भी अब भय का माहौल बन गया हैं। कटान देखकर लोग डर जा रहे हैं जैसे जैसे कटान विद्यालय के पास पहुंच रही हैं लोगो की धड़कने भी बढ़ती जा रही हैं।
ग्रामीण कटान को लेकर काफी चिंतित हैं। बुधवार को गांव में आबादी के करीब कटान स्थल पर डाले गये ट्री स्पर आधे से अधिक बह गये हैं। आबादी के करीब कार्य न होने से ग्रामीणो में काफी आक्रोश हैं। ग्रामीण झब्बु, रमेश, मनभावती, उमा, सुमन, जितेंद्र, कपूर आदि का कहना हैं कि कटान देखकर बहुत ही भयभीत हैं। ग्रामीणो का कहना है कि बाढ़ खंड कटान रोक पाने में सक्षम नही हैं चार दिन से दिन रात प्राथमिक विद्यालय के पास कटान रोकने का कार्य कराया जा रहा हैं लेकिन नदी विद्यालय के नजदीक पहुंच गई हैं। इधर ग्रामीणो के अपना आशियाना तोड़ते हुए आंख भर जा रही हैं। इस संबंध में सहायक अभियंता नीरज कुमार का कहना हैं कि घाघरा नदी में पानी के उतार चढ़ाव के कारण नदी में कटान हो रही हैं। विद्यालय व गांव को बचाने की पुरी कोशिश की जा रही है।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी -

बड़हलगंज नगर से गोरखपुर तक इलेक्ट्रिक बस चलाने की मांग
बड़हलगंज (गोरखपुर) बड़हलगंज चेयरमैन प्रीति उमर ने परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर बड़हलगंज से गोरखपुर तक के लिए इलेक्ट्रिक बस चलाने की मांग की है।
गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह से मिलकर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने चेयरमैन प्रीति उमर का मांग पत्र सौपते हुए मांग किया कि बड़हलगंज नगर क्षेत्र जनपद का बड़ी आबादी वाला व्यवसायिक केंद्र है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग जिला मुख्यालय गोरखपुर की यात्रा करते हैं, ऐसे में इलेक्ट्रिक बस चलाना आवश्यक है। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने चेयरमैन के पत्र को संज्ञान में लेते हुए कहा कि हम विभाग में बैठक कर दो माह के अंदर संचालन शुरू करने पर विचार करेंगे।.
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी -

अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जाएगा शिखर के निर्माण का कार्य
अयोध्या।
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र पहुंचे अयोध्या,
राम मंदिर निर्माण पर बोले नृपेंद्र मिश्र, कहा प्रथम तल का निर्माण 90% पूरा, राम दरबार की मूर्ति का मूर्तिकार वासुदेव कामत ने क्ले के डिजाइन का मुआइना किया है, जहां पर इसका निर्माण होना है उस ड्राइंग को मूर्तिकार वासुदेव कामत ने पास कर दिया है, राम दरबार का पत्थर का जो कार्य होना है वह नवंबर तक पूरा हो जाएगा, 2025 में 3 महीने के अंदर राम मंदिर का प्रथम तल व द्वितीय तल का निर्माण और राम दरबार की स्थापना राम सीता लक्ष्मण हनुमान जी इनकी स्थापना भी 2025 के तिमाही में हो जाएगी, राम मंदिर में सबसे बड़ी चुनौती शिखर निर्माण की है, शिखर के निर्माण के समय जितनी भी क्वालिटी एजेंसियां कार्य कर रही है वह सभी मौजूद रहेंगी, उनके प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, इन लोगों के उपस्थिति में ही शिखर के निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, उम्मीद है अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में शिखर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा, -

डीजीपी प्रशांत कुमार ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
रेलवे सुरक्षा बल व रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एडीजी एलो अमिताभ एस भी रहे मौजूद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जारी किए जरूरी दिशा निर्देश -

महाराष्ट्र के वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट के फरार आरोपी गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ ने गोरखपुर जिले से की गिरफ्तारी
मुकेश गोवर्धन दास,अनिल मल्लाह को किया गया गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 हाथ घड़ी,लूटी गई हीरे की अंगूठी,17 हजार नगर रु बरामद
भैरोपुर थाना एम्स जनपद गोरखपुर से हुई गिरफ्तारी
अग्रिम कार्यवाई महाराष्ट्र पुलिस करेगी -

कटान पीड़ितो के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
बड़हलगंज (गोरखपुर) चिल्लूपार संघर्ष समिति बड़हलगंज के अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कछारांचल मे बाढ़ व कटान से प्रभावित बगहा गांव के पीड़ितो की मदद करने की मांग की है।
पत्र मे श्री राय ने पीड़ितों की पीड़ा बया करते हुए कहा है कि बगहा का अस्तित्व बचाने के लिए ठोस उपाय, कटान पीड़ित को पक्का आवास, प्रभावित परिवार को पांच/पांच लाख रुपये दिए जायं। ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी -

UPSTF को मिली बड़ी कामयाबी तिब्बती नागरिक द्वारा कूटरचित दस्तावेदजों के आधार पर (भारतीय नाम चन्द्रा ठाकुर) पासपोर्ट प्राप्त करके भारत में साईबर क्राईम करने वाले को किया गिरफ्तार।
Stf द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त छीन्जों थारचिंन उर्फ Chanjan @ Chandra Thakur @ Tanzin S/o Losang R/o Khaba Toukur Ganzi Tibet हाल पता 2 ई 4 फ्लोर, एलआईजी फ्लैट पैकेट- बी सेक्टर-3 द्वारिका दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है Stf ने अभियुक्त के पास से कई अहम दस्तावेज किया बरामद. Stf ने अभियुक्त छीन्जों थारचिंन को STF कार्यालय गौतमबुद्धनगर से किया गिरफ्तार
-

पीएम मोदी के मार्ग दर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने IT सेक्टर, सेमीकंडक्टर
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पीएम मोदी के मार्ग दर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने IT सेक्टर, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पर विशेष ध्यान देने और इस दिशा में कुछ नए प्रयास हो सके ये कार्य प्रारंभ किया। पिछले कुछ वर्षों के दौरान जो प्रयास यूपी में प्रारंभ हुए आज उसका परिणाम है कि देश की मोबाइल विनिर्माण के 55% का मोबाइल कंपोनेंट के 50% उत्पादन प्रदेश में हो रहा है…”
-

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट 9 /11 की घटना पर श्रद्धांजलि
लखनऊ
अमेरिका में हुई 9/11 की बर्बरतापूर्ण आतंकवादी घटना मानव सभ्यता के लिए एक अभिशाप है।
मानवता पर कलंक इस दुःखद घटना में असमय काल-कवलित हुए सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
आइए, आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने हेतु संकल्पित हो।









