Category: उत्तर प्रदेश

  • गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर कल का कार्यक्रम

    गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर कल का कार्यक्रम

    गोरखनाथ मंदिर
    गोरखनाथ मंदिर में महंतद्वय की पुण्यतिथि पर सम्मेलन: राज्यसभा के उपसभापति होंगे ‘लोकतंत्र की जननी है भारत’ विषयक सम्मेलन के मुख्य अतिथि
    गोरखपुर: गोरक्षपीठ के मूर्धन्य पीठाधीश्वरद्वय युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 55वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 10वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में समसामयिक विषयों पर सम्मेलन की शुरुआत रविवार (15 सितंबर) को होगी. पहले दिन के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण उपस्थित रहेंगे. जबकि अध्यक्षता मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ करेंगे.
    यह आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में सुबह 10:30 बजे से होगा. पहले दिन ‘लोकतंत्र की जननी है भारत’ विषयक सम्मेलन में मुख्यमंत्री, राज्यसभा के उपसभापति के अलावा स्थानीय वक्ता प्रो. सदानन्द गुप्त पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ होंगे. सम्मेलनों का क्रम 19 सितंबर तक जारी रहेगा

  • सरकारी खेलकूद मैदान में लगी प्रदर्शनी मेला संचालक ने बड़े बडे गड्ढे खोद कर बना दिया सौचालय।

    सरकारी खेलकूद मैदान में लगी प्रदर्शनी मेला संचालक ने बड़े बडे गड्ढे खोद कर बना दिया सौचालय।

    बदहाली 
    क्रासर -नगर प्रशासन के पास बायो सौचालय रहते हुए भी खेल मैदान में लगे प्रदर्शनी मेला में बन रहे पक्के सौचालय।
    चित्र परिचय- खेलकूद मैदान मेला संचालक द्वारा बडे बडे गड्ढे खोद कर बनाये जा रहा सौंचालय

    गोला।उपनगर गोला के ग्राम अतरौरा (वीएसएवी इंटर कालेज के सामने) स्थित खेलकूद मैदान में लगी प्रदर्शनी व मेला संचालक ने गलत ढंग से मैदान में बड़े-बड़े गड्ढे खोद बनाया शौचालय व टैंक। खेलकूद मैदान के व्यावसायिक उपयोग और मेला संचालक द्वारा उसकी की जा रही बदहाली एवं दुर्दशा को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है । बताते चले सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भले ही राज्य में खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए हर संभव मदद करने का अक्सर मंचो से दावा करते हो। तो वहीं उन्ही के गृह जनपद के तहसील गोला में तहसील एवं नगर पंचायत प्रशासन अपने मनमाने रवैये से खेल व खिलाड़ियों की उपेक्षा कर उनके दावे की हवा निकालने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है।ऐसा हम नही तहसील व नपं प्रशासन द्वारा गोला के ग्राम अतरौरा स्थित एक मात्र सरकारी खेलकूद मैदान पर व्यावसायिक उपयोग की मंजूरी के आदेश में दिख रहा है। जहां खेलकूद मैदान पर कार्निवाल व मेला लगाने के लिए मंजूरी देकर लगभग 50 दिनों के लिए मैदान को बंधक बनाने को लेकर जिम्मेदारों पर तमाम सवाल भी उठ ही रहे थे वहीं मेला संचालक द्वारा खेल कूद मैदान में बड़े बडे गड्ढे खोद कर सौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि देखा जाय तो नगर प्रशासन के पास बायों सौचालय की भी व्यवस्था है ।
    तो वहीं प्रशासन के मनमाने रवैये को लेकर खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से खेलकूद मैदान को खेल व खिलाड़ियों के हित में मुक्त कराने की मांग किया है।
    बाक्स —–
    खेल मैदान में प्रदर्शनी मेला में दी गई अनुमति में कही भी गड्ढा खोद कर सौचालय बनाने की अनुमति नही दी गई है
    नगर प्रशासन से जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी ।
    -राजू कुमार, एसडीएम गोला ।

     

  • उच्च शिक्षा सचिव एवं माननीय कुलपति ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

    उच्च शिक्षा सचिव एवं माननीय कुलपति ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण आज उच्च शिक्षा सचिव उत्तर प्रदेश सरकार श्री एमपी अग्रवाल तथा कुलपति प्रो पूनम टंडन ने किया। विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास विभाग के पीछे निर्माणाधीन नए मूल्यांकन भवन का निरीक्षण उच्च शिक्षा सचिव एवं कुलपति ने किया तथा निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था को उच्च गुणवक्तापूर्ण एवं समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
    इसके साथ ही विश्वविद्यालय के संत कबीर छात्रावास में बड़े स्तर पर चल रहे मरमत कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने पर जोर दिया गया।
    इस अवसर पर कुलसचिव प्रो शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अनुभूति दूबे, अभियंता शशांक श्रीनेत व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • गोरखपुर के पिपराइच थाना के तहत ग्राम पंचायत समदर बुजुर्ग निवासी नागेश्वर गुप्ता अपना सीएससी सेंटर सिधावल चौराहे पर चलाते हैं।

    गोरखपुर के पिपराइच थाना के तहत ग्राम पंचायत समदर बुजुर्ग निवासी नागेश्वर गुप्ता अपना सीएससी सेंटर सिधावल चौराहे पर चलाते हैं।

    बुधवार की रात में 8:00 बजे सीएससी सेंटर बंद कर अपने घर आ रहे थे ।
    सीएससी सेंटर से पैसे का लेनदेन होता है ।यह जानकारी लगभग सबको रहती है ।
    उसी रात उनके पीछे कुछ लुटेरे लग गए ,जो पीछा करते हुए चक जलाल गांव तक जाकर इनको ओवरटेक कर रोकना चाहे।
    उनके हाथ में असलहा था ।
    अपनी जान बचाने की नीयत से नागेश्वर चक जलाल गांव में अपनी मोटरसाइकिल घुसा दिए।
    शोर शराबा से लुटेरे वापस चले गए। पिपराइच बैलों मार्ग दो थानों व दो जिलों के बीच पिसता है।
    जिसमें जिला कुशीनगर का कुछ हिस्सा अहिरौली बाजार भी पड़ता है
    थाना पिपराईच गोरखपुर भी लगता है ।
    सुनसान के वजह से रात में बदमाशों ,लुटेरों की चांदी रहती है ।
    पुलिस की कोई पिकट नहीं रहता ।
    जिससे कोई कभी भी बड़ी घटना होने का अंदेशा बना हुआ है ‌। यह घटना पिपराइच थाने की है,मगर सचेत कुशीनगर के अहिरौली बाजार के पुलिस वालों को भी रहना पड़ेगा।

  • राजस्व विभाग के कार्मिकों को आम जनता के कार्यों के लिए प्रायः फील्ड विजिट करना पड़ता है

    राजस्व विभाग के कार्मिकों को आम जनता के कार्यों के लिए प्रायः फील्ड विजिट करना पड़ता है

    ऐसे में लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को वाहन भत्ता दिया जाना चाहिए।
    नायब तहसीलदार की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी के लिए उन्हें चार पहिया वाहन की उपलब्धता कराई जाए। साथ ही, GPS से संबंधित कार्यों के बेहतर संपादन हेतु लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को नए टैबलेट भी उपलब्ध कराए जाएं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • ‘समरस समाज के निर्माण में नाथपंथ का अवदान’ अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

    ‘समरस समाज के निर्माण में नाथपंथ का अवदान’ अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    दो दिन देश-विदेश के नाथपंथ के ख्यातिलब्ध विद्वान करेंगे गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ. प्र. प्रयागराज के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित ‘समरस समाज के निर्माण में नाथपंथ का अवदान’ विषयक द्विदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ कल मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री पूज्य महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी करेंगे।
    दीक्षा भवन में आयोजित होने वाले उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टण्डन करेंगी। इस संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी, अमरकंटक के कुलपति प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी होंगे।
    14-15 सितम्बर को आयोजित इस संगोष्ठी में देश-विदेश के नाथपंथ के ख्यातिलब्ध विद्वान भाग लेंगे।
    समापन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे पद्‌मश्री प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
    दीक्षा भवन में 15.09.2024 को अपराह्न 02:00 आयोजित समापन सत्र में मुख्य अतिथि पद्‌मश्री प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, पूर्व अध्यक्ष, साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली होंगे। सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टण्डन करेंगी।
    छह तकनीकी सत्रों में होगी चर्चा
    समापन एवं उद्घाटन सत्र के अलावा छह तकनीकी सत्रों में नाथ पंथ के विभिन्न पहलुओं पर ख्यातिलब्ध विद्वानों द्वारा चर्चा की जाएगी। दो दिन के इस संगोष्ठी में छह तकनीकी सत्रों में विभिन्न उपविषयों जैसे नाथपन्थ का वैश्विक प्रदेय, नाथपंथीय साहित्य में सामाजिक समरसता, स्वतंत्रता आंदोलन में नाथ पंथ का अवदान, नाथ सिद्ध परंपरा एवं साधना प्रक्रिया तथा
    नाथपंथीय विश्वकोश पर गहन मंथन एवं चर्चा की जाएगी।
    तीन पुस्तक एवं पत्रिकाओं का होगा विमोचन
    माननीय मुख्यमंत्री एवं कुलपति द्वारा इस संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में तीन पुस्तक एवं पत्रिकाओं का विमोचन किया जाएगा जिसमें डॉ पद्मजा सिंह द्वारा लिखित नाथ पंथ का इतिहास तथा महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ की पत्रिका कुंडलिनी शामिल हैं।
    दिव्यांगजन कैंटीन का होगा उद्घाटन
    इस अवसर पर विश्वविद्यालय में एक दिव्यांगजन
    कैंटीन का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। कुलपति ने बताया कि दिव्यांगजन कैंटीन का संचालन दिव्यांगजन ही करेंगे। इसके पीछे विश्वविद्यालय का मकसद उनके लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है।
    *उच्च शिक्षा सचिव एवं कुलपति ने की तैयारी की समीक्षा*
    उच्च शिक्षा सचिव एमपी अग्रवाल तथा कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने दीक्षा भवन जाकर तैयारी की जानकारी ली। इसके साथ ही दिव्यांगजन कैंटीन का भी निरीक्षण किया।

  • शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित

    शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित

    नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों (स्नातक, परास्नातक, पी-एच०डी०, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स) तृतीय, पंचम, सप्तम, एवं नवम् सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित कर जमा करने की तिथि विलम्ब शुल्क के साथ दिनांक 10.09.2024 तक विस्तारित की गई थी।
    सम्यक् विचारोपरान्त छात्रहित में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित करने की तिथि रू0 500/- प्रति छात्र विलम्ब शुल्क के साथ दिनांक 22.09.2024 तक पुनः विस्तारित की जाती है।
    जिन छात्र/छात्राओं द्वारा उक्त अवधि में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित नहीं किया जाता है, तो ऐसे छात्र/छात्रायें किसी भी दशा में परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पायेंगे।
    कुलसचिव

  • मैं दंत शल्य विभाग द्वारा एक नयी तकनीक से बहुत कम समय एवं खोपड़ी मैं बहुत छोटे चीरे से ५ वर्ष के बच्चे का जटिल ऑपरेशन किया गया

    मैं दंत शल्य विभाग द्वारा एक नयी तकनीक से बहुत कम समय एवं खोपड़ी मैं बहुत छोटे चीरे से ५ वर्ष के बच्चे का जटिल ऑपरेशन किया गया

    Tentative Headline-
    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर के दंत रोग विभाग ने एक जटिल सर्जरी को अंजाम दिया है. गोरखपुर निवासी ०५ वर्षीय बच्चे के पिछले ०२ वर्ष से छत से गिरने की वजह से और इसके बाद मुँह ना खुलने और कुपोषण से ग्रसित था
    “मरीज़ के पिता उत्तर प्रदेश के कुशीनगर ज़िले के रामकोला के निवासी हैं एवं प्रवासी मज़दूर एवं किसान हैं.”
    बच्चे के पिता वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर के बहुत सारे डॉक्टरो एवं अस्पतालों को दिखाने के बाद भी जब समस्या बढ़ती चली गयी तब गोरखपुर एम्स के दंत रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर एवं मैक्सिलोफ़ेशियल सर्जन डा शैलेश कुमार को दिखाया . मरीज़ की गहन जाँच तथा स्कैन के बाद ये पता चला की मरीज़ एक जटील किस्म की समस्या से ग्रसित था . मरीज़ के खोपड़ी की हड्डी निचले जबड़े की हड्डी से पूरी तरहसे जुड़ गई थी . जिसकी वजह से पिछले ०२ वर्षों से मरीज़ मुँह ना खुलने की वजह से सिर्फ़ तरल खाने पर निर्भर था, जिसके कारण मरीज़ का स्वास्थ्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा था.
    ऑपरेशन के दौरान चेहरे की नशों को बचाते हुए (एंकिलोज्ड मास) हड्डी का टुकड़ा निकाला गया ह और हड्डी दुबारा खोपड़ी से जुड़ न जाए इसके लिए मरीज के सिर के अंदर से फैट के कुछ हिस्से को काट कर जबड़े के ज्वाइंट में डाला गया। इस प्रक्रिया को इंटर पोजीशनल आर्थोप्लास्टि कहते हैं।
    इस बीमारी में मुंह का निचला जबड़ा खोपड़ी के हिस्से में जुड़ जाता ह, जिसे मुंह खुल नही पता है, जिसे बेहोश करने की प्रक्रिया भी जटिल हो जाती ह।इसमें मरीज के नाक के द्वारा फाइबर ऑप्टिक स्वास नली डाली गई।
    ऐम्स निदेशक एवं सीईओ डा (प्रो) जी के पॉल को दंत शल्य विभाग द्वारा मरीज़ की समस्या की जानकारी दी गई. मरीज़ की बेहोशी जाँच निश्चेतना विभाग के द्वारा किया . मैक्सिलोफ़ेशियल सर्जन डा शैलेश ने बताया की ऐसे मरीज़ों में बेहोशी की प्रक्रिया बहुत ही जटिल होती है , जिसके लिए विशेष उपकरण और बहुत तैयारी की ज़रूरत होती है . इस ऑपरेशन में पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा देवेश सिंह एवं ईएनटी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डा रुचिका अग्रवाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. मरीज़ की सर्जरी पूर्ण बेहोशी मैं दंत रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर एवं ओरल एंड मैक्सिलोफ़ेशल सर्जन डा शैलेश कुमार द्वारा किया गया. आमतौर पर ऐसे ऑपरेशन में ५-६ घंटे का वक़्त लगता है, लेकिन इस ऑपरेशन में एक नयी विधि से कान के पास बहुत ही छोटे चिरे से केवल ढ़ेढ़ घंटे में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. आमतौर पर विदेशों मैं ऐसी तकनीक से ऑपरेशन किया जाता है
    ऐम्स निदेशक ने डा शैलेश कुमार एवं उनकी टीम को सफल ऑपरेशन की बधाई दी. ऐम्स निदेशक द्वारा नियमित रूप से मरीज़ के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है . ऑपरेशन के बाद मरीज़ अभी स्वस्थ है और स्पेशल वार्ड मैं डा शैलेश की निगरानी मैं है.
    दंत विभाग के विभागाध्यक्ष ने डाक्टरों की पूरी टीम को सफल ऑपरेशन की बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया . इस ऑपरेशन में दंत विभाग के सीनियर रेजीडेंट डा प्रवीण कुमार एवं जूनियर रेज़िडेंट डा दिव्या पाठक, डा अंकुर पाँडे शामिल रहे . एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डा विक्रम वर्धन , एडिशनल प्रोफेसर डा भूपिन्दर सिंह , एसोसियेट प्रोफेसर डा गणेश आर निमजे , डा अंकिता काबी, डा प्रियंका द्विवेदी और जूनियर एकेडमिक रेजीडेंट डा अभिषेक ने भी योगदान दिया. पूर्वांचल एवं गोरखपुर एम्स में इतने कम उम्र के बच्चे में इतना जटिल पहला ऑपरेशन है. अभी तक ऐसे मरीज़ो को ऑपरेशन के लिए दिल्ली या लखनऊ जाना पड़ता था. . डा शैलेश ने बताया की सही समय पर अगर डॉक्टर को दिखाया जाये तो ऐसे ऑपरेशन को टाला जा सकता है
    कम उम्र मैं ऑपरेशन करने के कारण आगे चलकर बच्चे की चेहरे की होने वाली विकृति, साँस की विकृति (OSA) एवं विकृत चेहरे से होने वाली मानसिक दुष्प्रभाव को टाला जा सका है
    डा शैलेश ने ये बताया है कि बच्चों के चेहरे मैं होने वाले किसी भी एक्सीडेंट, चोट को नज़रअंदाज़ ना करे और किसी भी ओरल एंड मैक्सिलोफ़ेशियल सर्जन से ही संपर्क करे. ओरल एंड मैक्सिलोफ़ेशियल सर्जन ईस तरह के केस के लिए सुपरस्पेशियलिटी डॉक्टर होते हैं.

  • गुजरात में आधार कार्ड देखकर मिलेगा गरबा में प्रवेश, लव जिहाद की घटनाओं को देखते हुए उठाया कदम

    गुजरात में आधार कार्ड देखकर मिलेगा गरबा में प्रवेश, लव जिहाद की घटनाओं को देखते हुए उठाया कदम

    शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। गणेश महोत्सव के दौरान गुजरात के विभिन्न शहरों में पथराव की घटनाओं पर विभिन्न संगठनों ने नाराजगी जताते हुए अगले माह शुरू होने वाले नवरात्र महोत्सव में शामिल होने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है।
    लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए गरबा आयोजक इसमें शामिल होने वालों की पहचान को जरूरी मान रहे हैं।
    मुस्लिम नेताओं का कहना है कि क्या राज्य सरकार द्वारा आयोजित गरबा में भी धार्मिक आधार पर प्रवेश से रोका जाएगा। साहिर रसोत्सव के संचालक सुरेंद्र सिंह वाला ने बताया कि गणेश पंडाल पर पथराव और लव जिहाद जैसी घटनाओं को देखते हुए गरबा महोत्सव में गैर हिंदुओं के प्रवेश को रोका जाएगा।
    आधार कार्ड देखकर ही प्रवेश दिया जाएगा
    मुस्लिम युवक नाम बदलकर गरबा में शामिल होते हैं जो गलत है। इसके लिए आधार कार्ड देखकर ही प्रवेश दिया जाएगा। कडवा पाटीदार समाज के पुष्कर पटेल का कहना है कि आधार कार्ड जैसी व्यवस्था जरूरी है। लव जिहाद की मानसिकता से मुस्लिम युवक नाम बदलकर गरबा महोत्सव में आते हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने भी गरबा व अन्य समारोहों में गैर हिंदुओं के प्रवेश का विरोध किया है।
    धर्म के आधार पर प्रवेश न देना गलत
    विहिप प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने अपील की है कि गरबा आयोजक पहचान पत्र देखकर ही उत्सव में प्रवेश दें। इसे लेकर बजरंग दल एक हेल्पलाइन शुरू करेगा।
    एआइएमआइएम के प्रवक्ता दानिश कुरैशी का मानना है कि राज्य में सुपर पुलिसिंग हो रही है। धर्म के आधार पर प्रवेश न देना गलत है।

  • देश के बड़े किसान नेता रहे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 2011 में हो चुका है निधन.

    देश के बड़े किसान नेता रहे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 2011 में हो चुका है निधन.

    उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के ग्राम सिसौली निवासी भारतीय किसान यूनियन संस्थापक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के कैराना कोर्ट ने 13 साल बाद वारंटी जारी किया                                          
    17 साल पहले जनपद शामली के थाना कांधला में दर्ज हुए मुकदमे को लेकर ACJM कोर्ट ने पुलिस को दिए पेश करने के आदेश