Category: उत्तर प्रदेश

  • हिंदी हिंदुस्तान की आत्मा है डॉ अशिषेक पाण्डेय

    हिंदी हिंदुस्तान की आत्मा है डॉ अशिषेक पाण्डेय

    हिंदी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
    बड़हलगंज (गोरखपुर)महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि हिंदी सामान्य जन द्वारा बोली जाने वाली सबसे लोकप्रिय भाषा है। हिंदी भाषा हिन्दुस्तान की रूह है। जैसे शरीर से रूह को अलग नहीं किया जा सकता। वैसे ही हिंदी भाषा को हिन्दुस्तान से अलग नहीं किया जा सकता। हिन्दुस्तान शरीर है तो हिंदी हिन्दुस्तान की आत्मा है। यह विश्व में बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे नंबर की भाषा है।
    शनिवार को पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी कालेज आफ लाॅ में हिन्दी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिन्दी को समृद्ध और सशक्त बनाने में विभिन्न खण्ड कालों में अनेक कवियों, कथाकारों ने इसे सम्बल प्रदान किया है। मुख्य नियन्ता चन्द्र भूषण तिवारी ने कहा कि कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है जिस पर हम सभी को गर्व भी है। हम अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप और भी भाषाओं का ज्ञान प्राप्त करे,लेकिन हिंदी हमारी मूल भाषा है जिसका ज्ञान हम सभी को होना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर फकरुद्दीन ने कहा कि हिंदी, हिन्दू हिन्दुस्तान इस देश की सदियों से पहचान रहा है। हिंदी एक ऐसी भाषा है जो पूरे हिन्दुस्तान को पिरोने का कार्य करती है। संगोष्ठी को असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता व अवनीश उपाध्याय ने भी संबोधित किया। संचालन अंकुर यादव ने किया।
    इस अवसर पर श्रुति माथुर, सूर्यांश कौशिक, दिवाकर, अमन, विकास शर्मा, ओंकार ओझा, अंशिका ओझा, सोनाली, विकास सिंह व शशांक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • धरने पर बैठ विद्युत निविदा कर्मि किया विरोध प्रदर्शन

    धरने पर बैठ विद्युत निविदा कर्मि किया विरोध प्रदर्शन

    बड़हलगंज (गोरखपुर)– मठिया, चैनपुर व अहिरौली,
    बड़हलगंज, कल्यानपुर
    विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लगभग 74 निविदा कर्मियो ने बड़हलगंज पावर हाउस पर धरना व विरोध जताकर अपनी मांग पुरा करने की मांग की।
    शनिवार को धरने पर बैठे निविदा कर्मियो ने कहा कि उनका कार्य 08 घंटे का है किन्तु काम 24 घंटे लिया जाता है, वेतन 26 दिन का दिया जाता है जब कि काम 30 दिन लिया जाता है। यहा तक कि रविवार को छुट्टी के दिन भी काम लिया जाता है। मेंटिनेंस का कार्य है किन्तु रेवेन्यू भी जमा करवाया जाता है। निविदा कर्मियो की मांग है कि समय से वेतन देने के साथ साथ कार्य का समय भी निर्धारित किया जाए।
    जेई ने कहा……
    इस संबंध मे जेई धनंजय सिंह ने कहा कि निविदा कर्मियों का वेतन आ गया है। इनकी अन्य मांगे उपर के अधिकारियो तक पहुचाई जायेगी।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • पति ने की पत्नी की हत्याः विवाद के बाद हथौड़े से कूंच दिया सिर

    पति ने की पत्नी की हत्याः विवाद के बाद हथौड़े से कूंच दिया सिर

    पति ने की पत्नी की हत्याः विवाद के बाद हथौड़े से कूंच दिया सिर गोरखपुर। बेलघाट इलाके शंकरपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर काफी दिनों से शक था। इसी बात को लेकर पहले दोनों में विवाद हुआ, इसके बाद पति में पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे मार डाला घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है।
    लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद ने ले ली एक गंभीर मोड़
    दरअसल, नकुल गुप्ता और सोनी गुप्ता की शादी करीब 7-8 साल पहले हुई थी। नकुल पहले विदेश में काम करता था, लेकिन डेढ़ साल पहले वह शंकरपुर लौट आया था। उनके बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था, खासकर सोनी के किसी अन्य के साथ अवैध संबंध के शक को लेकर। इस विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन रिश्ते में सुधार नहीं हुआ।
    नकुल ने मुकदमे के साथ-साथ हत्या की साजिश नकुल ने इस बीच सोनी के खिलाफ मुकदमा भी दायर कर दिया था। लगभग एक साल से सोनी अपने मायके तिघरा में रह रही थी और गोरखपुर सिटी मॉल में काम कर रही थी। उसकी मां, कुसमौती देवी के अनुसार, सोनी और नकुल के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। 13 तारीख को नकुल ने सोनी को शंकरपुर बुलाया और 14 तारीख को हत्या की घटना को अंजाम दिया।
    घटनास्थल पर SP साउथ जितेंद्र कुमार, सीओ खजनी दरवेश कुमार, फोरेंसिक टीम, और थाना अध्यक्ष बेलघाट नवनीत नागर ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सैंपल कलेक्शन किया। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।
    सूर्य प्रकाश ओझा

     

  • समाजसेवी ने बच्चो संग जन्मदिन मना बांटी खुशियां

    समाजसेवी ने बच्चो संग जन्मदिन मना बांटी खुशियां

    गोला। उपनगर गोला के चिकनिया निवासी युवा समाजसेवी सूरज पाण्डेय ने अपना जन्म दिवस सुअरज स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया। सूरज ने बच्चो को केक, मिठाइयां व अन्य सामग्री बांटी जिससे बच्चे काफी खुश व उत्साहित दिखे।
    सूरज ने कहा कि बच्चों के बीच पहुंचकर मुझे जो एहसास हुआ उससे लगा कि ये मेरे लिए बच्चे नहीं ईश्वरीय है, जहां मुझे आत्मीयता की बरसात मिली जो किसी स्वर्ग से बढ़कर है और हृदय से लगाकर जो प्रेम व दुआएं मिली जो मेरे लिए अमूल्य निधि से कम नहीं फिर इनके साथ कौन अपना जन्मदिन नहीं मनाएगा। बच्चे ईश्वर का रूप माने जाते हैं, जिनकी मुस्कान से ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं।
    इस दौरान घनानंद यादव,अंकित पाण्डेय सहित शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही।

  • हिंदी हमारी मातृ भाषा,इसका अध्यन अवश्य करे बच्चे

    हिंदी हमारी मातृ भाषा,इसका अध्यन अवश्य करे बच्चे

    हिंदी हमारी मातृ भाषा,इसका अध्यन अवश्य करे बच्चे : घनश्याम
    शिव पूजन मौर्य सेन्ट्रल अकादमी देईडिहा मे धूमधाम से बनाया गया गोला।गोला बिकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत देईडिहा मे स्थित शिवपूजन मौर्य सेन्ट्रल अकादमी पर शनिवार को हिन्दी दिवस पर हिन्दी गोष्ठी के आयोजन के उपरांत शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही छात्र छात्राओ ने ह एवं म अक्षर के शब्दो पर नाटक मंचन कर धूम धाम से मनाया हिन्दी दिवस ।
    कार्यक्रम में सर्व प्रथम विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अति ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम कसौधन ने हिन्दी भाषा पर प्रकाश डालते हुए कहा की हिंदी हमारी मातृ भाषा है।हमे अपनी मातृ भाषा के सम्मान को सदैव ध्यान देने की जरूरत है।हम देश या दुनिया के किसी भी कोने में हों वहां अपनी मातृ भाषा का ही प्रयोग करना चाहिए अगर संभव हो तो हमे सभी जगह हिन्दी में लिखना बोला पढ़ना चाहिए साथ ही वे हिचक हमें अपनी मातृ भाषा पर गर्व करना चाहिए ताकी हिन्दी एक भाषा एक राष्ट्र की परिकल्पना सत्य सावित हो सके ।
    वहीं कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राजेश पाण्डेय जेपी कुशवाहा नवनीत राय ने भी सम्बोधित कर हिन्दी भाषा पर विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित शिक्षक व बच्चो से हिन्दी भाषा में बात जित व लिखाई पढ़ाई करने का अपील किया ।
    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष रामप्रकाश मौर्य ने आये हुए अतिथियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बच्चो के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की हिन्दी भाषा सबसे समृद्ध भाषा हमारी मातृ के लोग विश्व के सभी देशों में अच्छे अच्छे पदो पर कार्यरत है। और वहां वे लोग अपने हिन्दी भाषी लोगो से बड़े गर्व के साथ हिन्दी भाषा में ही बात करते हैं। हमे अपनी भाषा पर गर्व करते हुए हर जगह इसका प्रयोग करना चाहिए।
    वहीं कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा आयोजित मुहावरा व निबंध लेखन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया ।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष श्री नारायण मौर्य व संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ने किया ।
    इस अवसर पर प्रमुख रूप से बरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव चन्द्रप्रकाश अप्रवासी भारतीय उमेश यादव शिक्षक उमाशंकर मौर्य अश्वनी तिवारी सुधीर कुमार सौरभ मौर्य कृष्णानंद मौर्य सच्चिदानंद सुनीता शिल्पा अनीशा अंकिता गरिमा कंचन गुंजन अंकिता रेणुका रुचि सीमा नीरा आदि सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

  • हिन्दी को आगे बढाना हर भारतीय का कर्म और धर्म: सत्यप्रकाश

    हिन्दी को आगे बढाना हर भारतीय का कर्म और धर्म: सत्यप्रकाश

    गोला। गोला क्षेत्र के बंशी चंद पी जी कॉलेज चिलवा में हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राणा करुणेश सिंह व विशिष्ट अतिथि आलोक सिंह ने कहा कि यदि भारत को
    विकसित राष्ट्र बनाना है तो हिन्दी को राज्य भाषा के रूप में स्वीकार करना होगा।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महा विद्यालय के प्राचार्य डा राणा सत्यप्रकाश सिंह ने कहा देश की प्रगति में हिन्दी का महत्पूर्ण योगदान है हिन्दी दिवस को मनाने के पीछे के उद्देश्य का एकमात्र मकसद भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को जोड़ना और भाषाई गरिमा एवं उसके महत्व को सम्मानित करना है। हिन्दी को समर्पित यह दिवस प्रत्येक भारतवासी को अहसास कराता है कि हम हिन्दी हैं और हिन्दी हमारी पहचान है, जिसे आगे बढ़ाना हर भारतीय का कर्म और धर्म है।
    कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग की अध्यक्ष सविता मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया ।
    इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ रोहित चंद,डॉ ममता शर्मा,गरिमा सिंह,श्वेता द्विवेदी,नरेंद्र मद्धेशिया, सर्वदानन्द शाही,कमलेश यादव,अभिषेक जायसवाल, आनद राय,दयालता यादव सहित शिक्षक- शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थिति रहे|

  • गांव के युवाओं ने तलाब के किनारे लगाया पीपल के पौधे

    गांव के युवाओं ने तलाब के किनारे लगाया पीपल के पौधे

    पहल: गांव के युवाओं ने तलाब के किनारे लगाया पीपल के पौधे गोला।गोला क्षेत्र के सेमरी गाँव के युवाओं ने पीपल के पौधों को संरक्षित करने का पहल किया है। गाँव के अंदर गोबर, ईंट व अन्य जगह उगे हुए पीपल के पौधों को जड़ सहित हटाकर पोखरे के किनारे रोपित किया। युवा समाज सेवी सुनील तिवारी ने बताया कि कुल 12 पीपल के पेड़ लगाये गयें वहीं 13 वें पीपल के पेड़ के साथ पाकड़, बरगद आदि को एक साथ रोपित किया गया है। सभी पेड़ों की सुरक्षा के लिए जालियों से घेरा दिया गया है।
    पौधारोपण के साथ करें संरक्षित..
    वहीं पौधारोपण के दौरान मौजूद सह जिला कार्यवाह सुखदेव जी ने कहा कि प्रकृत और मनुष्य का सह अस्तित्व है। विकास के दौर में प्रकृत की हानि हो रही है ऐसे में युवाओं का यह पहल सराहनीय है। विभाग सह पर्यावरण प्रमुख संतोष जी ने कहा कि वृक्षों की कटाई से प्रकृतिक असंतुलन बढा है। मौसम में अचानक परिवर्तन आया है। कभी भीषण गर्मी तो कहीं भीषण वर्षा से जनमानस अस्तव्यस्त हो गया है। पीपल के पेड़ का सनातन में जो महत्व बताया गया है उसे वैज्ञानिक अनुसंधान ने सिद्ध कर दिया है। युवाओं के इस पहल को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
    इस अवसर पर नगर कार्यवाह अखिलेश जी, खण्ड शारीरिक प्रमुख अभिषेक, इंद्रदेव, संजीत मौर्य, इन्द्रमणि, महेश, विश्वजीत मौर्य, दीपू प्रजापति, महेंद्र, बृजेश प्रजापति, विवेकानंद तिवारी, कुलदीप कन्नौजिया, साधू, चन्द्रिका शर्मा, शुभम तिवारी, नरेंद्र तिवारी, रामभवन तिवारी आदि युवा मौजूद रहें।

  • तरैना नाले में मिला था युवक का शव,तीन के ऊपर मुकदमा दर्ज

    तरैना नाले में मिला था युवक का शव,तीन के ऊपर मुकदमा दर्ज

    गोला।गोला थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी शशांक राय पुत्र धनंजय राय(28) का शव शुक्रवार को गोला कौड़ीराम मार्ग पर तरैना नाले में मिला था। शशांक गुरुवार की शाम अपने दो दोस्तों के साथ कौड़ीराम गया था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन के द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त कर दी गयी तहरीर के आधार पर तीन पर धारा 103(1),238(ए) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
    मृतक युवक के पिता धन्नंजय राय पुत्र दयाशंकर राय निवासी बनकटा ने तहरीर देकर बनकटा निवासी मनीष राय पुत्र स्व विपुल राय, विक्की राय पुत्र अखिला नंद राय, सुरदापार निवासी सुनील शुक्ला पुत्र सुरज शुक्ला को आरोपित करते हुए लिखा है कि उपरोक्त तीनो लोग फोन कर के मेरे बेटे शशांक को बुलाया और शराब पिला कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को तरैना नाले में फेंक दिया।

  • एल.पी. एम पब्लिक स्कूल में उत्साह पूर्वक मनाया गया हिन्दी दिवस

    एल.पी. एम पब्लिक स्कूल में उत्साह पूर्वक मनाया गया हिन्दी दिवस

    एल.पी. एम पब्लिक स्कूल
    गोला ।उपनगर गोला तहसील चौराहा समीप स्थित लक्ष्मी प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में मातृभाषा के प्रति रुचि उत्पन्न करना। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर व कार्यक्रम संचालन दुर्गेश धर दुबे ने किया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध प्रस्तुति कविता, संभाषण, लघु नाटिका तथा कवि सम्मेलन के द्वारा हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के छात्र अनुज पाण्डेय हिन्दी भाषा के महत्व पर उत्कृष्ट कविता सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। जूनियर वर्ग के बालिकाओं द्वारा लघु नाटिका सबके आकर्षण का केन्द्र रही। हिन्दी भाषा शिक्षक दुर्गेश धर दुबे छात्र छात्राओं को सम्बंधित करते हुए कहा कि हिन्दी भारत माँ के माथे की बिन्दी, जिससे उनकी शोभा बढती है । विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक अमरनाथ वर्मा अपने सम्बोधन में कहा हिन्दी हमारी मातृभाषा है हमे सम्मान करना चाहिए अन्य विषयों के साथ हिन्दी भाषा का भी अध्ययन करे.विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता वर्मा व रेवरेण्ट डीके सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिन्दी भाषा के प्रयोग में झिझके नहीं हिन्दी आत्म गौरव की भाव भाषा है। इस अवसर पर हिंदी शिक्षक वी के राय विवेक दुबे कमलेश सिंह सत्येन्द्र मौर्य बविता शर्मा के साथ विद्यालय समन्वयक मनीष यादव सहसमन्वयक अनूप सिंह तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

  • तहसील स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    तहसील स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    गोला ।क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद इंकॉ महुजा पकड़ी दुबे में तहसील स्तरीय सत्र – 2024- 25 भरोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एडवोकेट हाई कोर्ट प्रयागराज अनुराग राय विशिष्ठ अतिथि बजरंगबली हेल्थ क्लब के सुनील राय दुबौली के संचालक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रतियोगिता में 7 विद्यालयों ने भाग लिया जिसमें स्वामी विवेकानंद इं का महुजा पकड़ी जनता इं कॉ दुबौली विश्वनाथ चौरसिया इं कॉ गजपुर रघुराज सिंह किसान इं कॉ गगहा सर्वोदय इं कॉ कौड़ीराम लीलावती इ काॅ भैंसहा जगदीश सिंह इं काॅ पांडेपार के छात्रों ने प्रतिभा किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 में
    61किलो भार वर्ग में सरवन यादव इं कॉ पकड़ी व 49 किलो भार वर्ग में रोहित पासवान इं कॉ दुबौली 73 किलोभार वर्ग में प्रसिद्धनाथ सर्वोदय इ कॉ कौड़ीराम 81किलो भार वर्ग में निखिल यादव इं कॉ दुबौली 96 किलोभार वर्ग में चंद्रेश यादव इ कॉ गगहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही बालिका वर्ग में अंशिका 49 किलो भार वर्ग प्रथम स्थान प्राप्त किया इं कॉ महुजा पकड़ी रोशनी यादव 55 किलो भार वर्ग जगदीश सिंह इं कॉ पांडेपार पायल यादव 45 किलो भार वर्ग में सर्वोदय इं कॉ कौड़ीराम की ज्योति 61किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पं. जवाहरलाल नेहरू इं कॉ अंडर-19 में अभिषेक गुप्ता 55 किलो भार वर्ग इंटर कॉलेज दुबौली 81किलो भार वर्ग में अंश इं कॉ गगहा 89 किलो भार वर्ग में विकास यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया। इं कॉ दुबौली के छात्रों ने जीत दर्ज किया।और जिला में अपना स्थान बनाया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमन्द कुमार जिला क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह नरेंद्र सिंह हरिकेश यादव अरविंद पासवान सुनील यादव एवं विद्यालय के अध्यापकों व अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों के सहयोग से प्रतियोगिता संपन्न हुई।