Category: उत्तर प्रदेश

  • बड़हलगंज गड़ेरी टोला पर तेज गति से हो रहा सरयू नदी की कटान

    बड़हलगंज ( गोरखपुर) बगहा गांव के गड़ेरि टोला पर सरयू नदी का कटान कम होने का नाम नही ले रही हैं। प्राकृतिक आपदा बनकर आई नदी की कटान से आज गांव का भौगोलिक दृश्य मिटने के कगार पर है ।

    Gorakhpur
    Gorakhpur

    कटान की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार यादव के साथ उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार ने गड़ेरी टोला पहुँचकर कटान का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार से कहा कि बचाव कार्य मे किसी भी तरह की लापरवाही नही होनी चाहिए ।
    उन्होंने ने कहा कि प्रोजेक्ट तैयार कर कटान को स्थाई रूप से रोका जाए
    निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने बताया कि नदी के धारा इस समय गड़ेरि टोले से सट कर बह रही है और तेज़ बहाव होने के कारण बचाव कार्य मे परेसानी हो रही हैं प्रोजेक्ट तैयार हो रहा हैं पानी कम होते ही कटान रोकने के लिए स्थायी रूप से व्यवस्था किया जाएगा ।
    बगहा गांव के गड़ेरी टोला पर अब तक 7 झोपड़ियां नदी की कटान में बह चुकी हैं ।बाकी कटान के मुहाने पर खड़ी हैं कटान की डर से ग्रामीण अपनी मकान को तोड़ रहे हैं ।
    कटान पीड़ित लालजी साहनी बेचनी देवी कौशल्या देवी फुलवासी देवी रामबालक का कहना हैं कि किसी के मायके से तो किसी बहन के घर से लोग राशन सामग्री रुपए पैसे लेकर मदद के लिए आ रहे है उपजिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पूर्व प्रधान कमलेश सिंह प्रधान सुभाष यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • बाल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, जमकर बरसाया प्यार-दुलार.

    बाल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, जमकर बरसाया प्यार-दुलार.

    बाल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, जमकर बरसाया प्यार-दुलार. बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट कर मुख्यमंत्री ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

    गोरखपुर, 15 सितंबर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ का दर्शन करने आए बाल श्रद्धालुओं पर जमकर प्यार-दुलार बरसाया। उन्होंने इन बच्चों से खूब बातें की, चॉकलेट गिफ्ट की और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

    गोरखनाथ मंदिर में सप्ताह भर चलने वाले श्रद्धांजलि समारोह के अंतर्गत शनिवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ में सम्मिलित होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार सुबह दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री मंदिर की गोशाला में पहुंचे और गोसेवा करते हुए वहां कुछ समय व्यतीत किया।
    गोरखनाथ मंदिर
    मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने परिजनों के साथ मंदिर में दर्शन पूजन करने आए बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाया। गुरु गोरखनाथ जी के मुख्य मंदिर के सामने मुख्यमंत्री की नजर परिजनों के साथ आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने सबको अपने पास बुला लिया। सभी बच्चों से उनका नाम पूछा, कहां से आए हैं और किस क्लास में पढ़ते हैं, इसकी जानकारी ली। सीएम योगी ने बच्चों से बेहद आत्मीय तरीके से संवाद करने के साथ उनसे हंसी ठिठोली भी की। सबको चॉकलेट गिफ्ट की। फिर सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद दिया।

  • सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास महिला का चेन लूटकर लुटेरे हुए फरार

    सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास महिला का चेन लूटकर लुटेरे हुए फरार

    वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
    गोरखपुर। लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर लुटेरों ने एक महिला का सोने का चेन लूट लिया और फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
    मिली जानकारी के मुताबिक 13 सितंबर की शाम तकरीबन 6:30 बजे सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास पेसिफिक हॉस्पिटल के निकट सुनीता सिंह नाम की एक महिला बाजार से अपने घर वापस जा रही थी तभी उनके पीछे दो लुटेरे लग गए। सुनसान जगह पर लूटोर ने लूट की घटना को अंजाम दिया और उनके गले की चेन लेकर फरार हो गए। पीड़िता के परिवार द्वारा इसकी सूचना सूर्य विहार पुलिस चौकी को दी गई लेकिन परिवार का आरोप है कि घटना के 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी उन्हें एफआईआर दर्ज करके उसकी कॉपी नहीं दी गई। हालांकि इस मामले में एक समाजसेवी द्वारा एसपी सिटी अभिनव त्यागी को उनके सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए से वीडियो और डिटेल्स भेजा गया। एसपी सिटी ने कॉल बैक करके घटना की जानकारी ली और
    एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया।
    सूर्य प्रकाश ओझा

  • आरव के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दिलाया पौधरोपण का संकल्प 15/09

    आरव के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दिलाया पौधरोपण का संकल्प गोरखपुर, 15 सितंबर। वसुंधरा एनक्लेव निवासी विद्याधर गुप्ता के बेटे आरव गुप्ता का जन्मदिन आज उनके लिए अविस्मरणीय बन गया। आरव को जन्मदिन पर न केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद मिला बल्कि मुख्यमंत्री से मिले पौधरोपण के संकल्प को अंगीकार कर उन्होंने हर जन्मदिन पर पौधा लगाने का वचन सीएम योगी को दिया।

    अपने जन्मदिन पर आरव अपनी बहनों अविका गुप्ता और आश्विका गुप्ता के साथ शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने गोरखनाथ मंदिर गए थे। तभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर इन बच्चों पर पड़ गई और उन्होंने उन्हें अपने पास बुला लिया और बात करने लगे। बातचीत में सीएम योगी को जैसे ही यह पता चला कि आज आरव का जन्मदिन है, उन्होंने चॉकलेट और आशीर्वाद देकर आरव को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने आरव से कहा कि आज एक पौधा जरूर लगाना। इस पर आरव ने न केवल आज बल्कि हर जन्मदिन पर पौधरोपण करने का संकल्प लिया। इस दौरान आरव की बहनों अविका और आश्विका ने भी अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करने का वचन दिया। मुख्यमंत्री ने दोनों बहनों को भी चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।

    Read more
    https://nishpakshtoday.in/ndrf-team-dawara-fafamau-ke-bade-bade-prabhavit/

  • भारत ने दिया है ‘जियो और जीने दो’ का सच्चा लोकतंत्र : सीएम योगी

    भारत  ने दिया है ‘जियो और जीने दो’ का सच्चा लोकतंत्र : सीएम योगी   

    लोकतंत्र की जननी है भारत’ विषयक सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए बोले मुख्यमंत्री
    युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 55वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 10वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन.
    प्राचीन काल से लेकर अर्वाचीन काल तक लोकतांत्रिक मूल्यों से परिपूर्ण है भारतीय सभ्यता-संस्कृति : सीएम योगी
    गोरखपुर, 15 सितंबर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में जब सभ्यता, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के प्रति आग्रह नहीं था तब भारत मे सभ्यता, संस्कृति और मानवीय जीवन मूल्य चरम पर थे। भारतीय सभ्यता और संस्कृति प्राचीन काल से लेकर अर्वाचीन काल तक लोकतांत्रिक मूल्यों से परिपूर्ण रही है। इसका उद्देश्य किसी का हरण करना या किसी पर जबरन शासन करना नहीं था बल्कि इसकी भावना ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ की रही है। इसका नया स्वरूप आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ के संकल्प में दिखता है। हमारी ऋषि परंपरा जियो और जीने दो की रही है क्योंकि यही सच्चा लोकतंत्र है और इस मूल्यपरक लोकतंत्र को किसी और ने नहीं बल्कि भारत ने दिया है।


    सीएम योगी

    सीएम योगी रविवार को युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 55वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 10वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में समसामयिक विषयों के सम्मेलनों की श्रृंखला के पहले दिन ‘लोकतंत्र की जननी है भारत’ विषयक सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र को लेकर वैदिक कालखंड से लेकर रामायणकालीन और महाभारतकालीन अनेक उद्धरण देखने को मिलते हैं। भारत के लोकतंत्र में प्राचीन समय से लेकर आज तक जनता की आवाज और जनता के हित को ही सर्वोपरि रखा गया है। भारतीय सभ्यता में हमेशा ही यह कह गया है कि प्रजा का सुख ही राजा का दायित्व है। रामायण काल में भगवान श्रीराम ने भी अक्षरशः जनता की आवाज को महत्व दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने भी खुद को कभी राजा नहीं समझा। उनके समय में वरिष्ठ व्यक्ति के नेतृत्व में गणपरिषद शासन का कार्य देखती थी। द्वारिका में जब अंतर्द्वंद्व प्रारंभ हुआ तब इस परिषद के सदस्य आपस में लड़कर मर-मिट गए। उस समय भगवान श्रीकृष्ण ने परिषद के सदस्यों की दुर्गति पर कहा था कि राज्य के नियम प्रत्येक नागरिक पर समान रूप से लागू होते हैं।

    लोकतंत्र में जनता का हित ही सर्वोच्च
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में कुछ लोगों पर गुलामी की मानसिकता आज भी हावी है। जबकि भारत में लोकतंत्र की जड़ें प्राचीन समय से ही गहरी रही हैं। उन्होंने बताया कि भारत तब गुलाम हुआ जब लोकतंत्र की विरासत को संजोने में चूक हुई। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत में निरंकुश राजा को सत्ताच्युत करने का अधिकार जनता के प्रतिनिधित्व वाले परिषद के पास होता था। लोकतंत्र में यह स्पष्ट है कि जनता का हित ही सर्वोच्च है। प्राचीन काल में देखें तो वैशाली गणराज्य इसका एक उदाहरण है जहां पूरी व्यवस्था जनता के हितों के लिए समर्पित थी।

    संविधान को देंगे सर्वोच्च सम्मान तो और मजबूत होगा लोकतंत्र
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी भारतीयों को अपने लोकतंत्र पर और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलकर तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा लोकतंत्र तभी तक सुरक्षित है जब तक हमारा संविधान सुरक्षित है। संविधान को पवित्र भावना से, जाति, मत, मजहब, क्षेत्र से ऊपर उठकर इसे सुरक्षित-संरक्षित रखने का दायित्व सभी लोगों को उठाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम संविधान को सर्वोच्च सम्मान देते हुए आगे बढ़ेंगे तो हमारा लोकतंत्र और मजबूत-पुष्ट होगा।

    भारतीय मूल्यों और संस्कारों से ही चल रहा लोकतंत्र : हरिवंश नारायण
    ‘लोकतंत्र की जननी है भारत’ विषयक सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के संस्कार पांच हजार वर्ष पुराने भारतीय मूल्यों से गढ़े गए हैं। सही मायने में भारतीय मूल्यों और संस्कारों से ही लोकतंत्र चल रहा है।

    श्री हरिवंश ने कहा कि खुलकर अपनी बात रखना ही लोकतंत्र का यथार्थ है और यह मूल्य भारत की हजारों वर्षों की परंपरा में निहित रहे। भारतीय लोकतंत्र में जनता को हर प्रकार की आजादी के साथ खामी को भी ठीक करने की गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी मूल्यों से प्रभावित लोगों ने ही भारतीय लोकतंत्र को आयातित समझने की भूल की है। इस भूल का कारण यह रहा कि भारतीय लोकतंत्र को यूनान को नजर से देखने की आदत डाली गई। उन्होंने कहा कि भारत को आजादी मिलने के बाद कई विदेशी विद्वानों ने कहा था कि भारत में लोकतंत्र टिकेगा नहीं और आज उसका जवाब यह है कि अगले साल हम संविधान लागू होने का अमृत वर्ष मनाने जा रहे हैं। श्री हरिवंश ने कहा कि आज भारत अपने को लोकतंत्र की जननी के वास्तविक नजरिये से दुनिया के सामने पेश कर रहा है। पहले इस विषय पर चर्चा नहीं होती थी। आज भारत ने जी-20 सम्मेलन का माध्यम से इस पर बात की। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भारतीय लोकतंत्र को लेकर महत्वपूर्ण विमर्श को ऐसे आयोजनों से आगे बढ़ा रहे हैं।

    भारत में रही है त्याग और नैतिकता की परंपरा
    राज्यसभा के उपसभापति ने कहा कि भारत में वेद, पुराण, उपनिषद की और ऋषियों की परंपरा के मूल्य थे। हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में धर्म मार्गदर्शक की भूमिका में था इसलिए हमारे यहां आतताई शासकों का वर्णन नहीं मिलता है। राजा, देवता, जनता सभी धर्म से बंधे थे। भारत मे त्याग और नैतिकता की परंपरा रही है। इसीलिए राजा सर्वशक्तिमान होकर भी स्वेच्छाचारी नहीं था। चक्रवर्ती सम्राट को भी धर्मदंड से चेतावनी दी जाती थी।

    अब्राहम लिंकन के 2700 पूर्व प्रजातंत्र का उल्लेख
    श्री हरिवंश ने कहा कि अब्राहम लिंकन द्वारा लोकतंत्र की परिभाषा देने से 2700 वर्ष पूर्व कौटिल्य के अर्थशास्त्र में कहा गया है कि प्रजा के सुख में राजा का सुख निहित है। अशोक के धौली शिलालेख में लिखा है, सारी प्रजा मेरी संतान है। यह सब लोकतंत्र के मूल्य ही तो हैं। अथर्ववेद में भी लोकतांत्रिक प्रणाली का उल्लेख मिलता है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश इतिहासकार थॉमसन ने कहा था कि लंदन के हाउस ऑफ कॉमंस के नियम भारत की पुरानी सभाओं से लिए गए लगते हैं। जार्ज बर्नाड शॉ ने भी आश्चर्य जताते हुए कहा था कि ग्रीक और रोम की सभ्यता मिट गई लेकिन भारत की सभ्यता, संस्कृति कैसे बची रही, यह रहस्यमय है। वास्तव में इसका सीक्रेट यह है कि भारत की सभ्यता और संस्कृति वेदों, पुराणों की है, ऋषियों की है। भारत की सभ्यता, संस्कृति पुराने मूल्यों से बची रही।

    प्राचीनकाल के गांवों में थी आत्मशासन की व्यवस्था
    हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि भारत को लोकतंत्र की जननी इसलिए कहा जाता है कि यहां प्राचीनकाल से गांव स्तर तक लोकतंत्र सम्मत आत्मशासन की व्यवस्था थी। जनजातीय क्षेत्रों में भी लोकतांत्रिक मूल्यों वाली स्थानीय परिषदें थीं। भारत के भक्ति आंदोलन ने भी लोकतंत्र की अलख जगाकर इसे सम्पुष्ट किया।

    अब जाकर बना 100 साल का रोडमैप
    राज्यसभा के उपसभापति ने कहा कि भारत में आजादी के बाद अब जाकर देश के अगले सौ साल का रोडमैप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बना है। उन्होंने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए एक लाख युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया है। जबकि चीन ने 1947-48 में ही अपने लिए सौ साल की कार्ययोजना बना ली थी। सत्तर के दशक में चूक हुई और चीन हमसे पांच गुना आगे बढ़ गया।

    रामराज की संकल्पना को साकार कर रहे सीएम योगी
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रामराज की संकल्पना साकार करने वाला बताते हुए श्री हरिवंश ने कहा कि रामराज की स्पिरिट योगी जी में दिखती है। समान रूप से सबको न्याय, सुरक्षा के पुरातन भारतीय मूल्य योगी जी की कार्यपद्धति में नजर आते हैं। राज्यसभा के उपसभापति ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्य स्मृति को नमन करते हुए कहा कि अतीत के महापुरुषों को याद करना भविष्य के लिए प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण में इन दोनों गोरक्षपीठाधीश्वरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ का जीवन भारतीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा।

    भारत में लोकतांत्रिक शासन की परंपरा अति प्राचीन : प्रो. सदानंद
    सम्मेलन में विषय प्रवर्तन करते हुए उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. सदानन्द गुप्त ने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक शासन की परंपरा अति प्राचीन है। भारत में लोकतंत्र का सिद्धांत वेदों से निकला है। लोकतंत्र का वर्णन ऋग्वेद और अथर्ववेद में भी मिलता है। ऋग्वेद में 40 बार और अथर्ववेद में 9 बार गणतंत्र शब्द का उल्लेख है। विश्व मे सबसे पहले कहीं लोकतंत्र के भाव का प्रादुर्भाव हुआ तो वह भारत ही है।
    सम्मेलन को सवाई, आगरा के ब्रह्मचारी दास लाल और सुग्रीव क़िलाधीश अयोध्या के स्वामी विश्वेष प्रपन्नाचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, अयोध्या से आए महंत सुरेश दास, कटक से आए महंत शिवनाथ, काशी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, मिथिलेशनाथ, राममिलन दास, कर्नाटक से आए भयंकरनाथ, अहमदाबाद से आए कमलनाथ, रविंद्रदास आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • स्वच्छता अभियान चलाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को साफ किया गया 15/09

    स्वच्छता अभियान चलाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को साफ किया गया गोरखपुर

    स्वच्छता अभियान
    लगातार चौथे रविवार चला महापुरुषों की मूर्तियों को साफ करने का अभियान
    गोरखपुर। शहर में पिछले तीन रविवार से लगातार चल रहा महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई का अभियान इस रविवार भी जारी रहा। इसी क्रम में आज शहर के अंबेडकर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तथा पूरे परिसर की साफ सफाई राधिका देवी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर के लोगों द्वारा की गई।

    बता दें कि गोरखपुर शहर में सामाजिक सौहार्द और स्वच्छता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर तथा राधिका देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शहर के विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों को साफ सुथरा करने का अभियान पिछले एक माह से लगातार जारी है। इसी क्रम में इस रविवार की सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की विधिवत साफ सफाई करते हुए माल्यार्पण भी किया गया।राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि
    हम सबकी एक मिशाल, स्वच्छता है हमारी पहचान।
    अगर रहेगी गंदगी से आज़ादी तो नहीं होगी बीमार भारत की आबादी। स्वच्छता अभियान ने लोगों की सजगता और सामाजिक सामर्थ्य को बढ़ावा दिया है और भारत को एक स्वच्छ और हरित भूगोल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। हमारा अभियान सामाजिक सांस्कृतिक बदलाव को भी प्रोत्साहित करता है, स्वच्छता अभियान ने बड़े पैमाने पर स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाई है।
    इस अभियान के अवसर पर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, संयुक्त मंत्री सतीश सिंह, मीडिया प्रभारी विनय यादव, शिवेंद्र प्रताप सिंह,चन्दन पासवान,आनन्द चौहान,सुजीत कुमार अरविंद सिंह,नागेंद्र सिंह, दिग्विजय यादव शिवम त्रिपाठी, फैजान अहमद तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारीयों सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

    रिपोर्टर-सचिन यादव

  • Katras कतरास में बंदूक का भय दिखा पीएनजी कंपनी के कर्मियों से 40 हजार व टैब की लूट

    धनबाद : Katras कतरास में बंदूक का भय दिखा पीएनजी कंपनी के कर्मियों से 40 हजार व टैब की लूट


    Katras कतरास कोयलांचल के जोगता थाना क्षेत्र की बेलदारिया बस्ती के पास शनिवार की देर शाम अपराधियों ने बंदूक का भय दिखाकर पीएनजी कंपनी के कर्मियों से लूटपाट की. दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कतरास से तगादा कर बाइक से लौट रहे कंपनी के रवि साव व जीतेन्द्र गोस्वामी से 40 हजार रुपए नकद व टैंब लूटकर फरार हो गए.

    बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट भी की. भागने के क्रम में अपराधियों की एक बाइक खराब हो गई, जिसे छोड़कर वे दूसरी बाइक से कतरास की ओर भाग निकले. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई. खबर पाकर जोगता व तेतुलमारी थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और भुक्तभोगियों व स्थानीय लोगों से जानकारी लेकर अपराधियों की बाइक जब्त कर ली. बाइक की तलाशी लेने पर डिक्की से 2 जिंदा बम बरामद किए गए.

    बताया गया कि कंपनी के दोनों कर्मी कतरास से तगादा कर मनाईटांड़ धनबाद लौट रहे थे. रास्ते में अपराधियों ने पीछाकर कर हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया. भुगतभोगियों ने बताया कि अपराधी नया मोड़ से ही उनका पीछा कर रहे थे. पुलिस ने कंपनी के दोनों कर्मियों को इलाज के अस्पताल भेज दिया. घटना की तहकीकात को लेकर कतरास थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह दल-बल के साथ जुट गए.

    for more reading   

    कतरास में बंदूक का भय दिखा पीएनजी कंपनी के कर्मियों से 40 हजार व …

     

  • NDRF 2024 टीम द्वारा फाफामऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री वितरण किया गया

    NDRF 2024 टीम द्वारा फाफामऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री वितरण किया गया

    NDRF टीम द्वारा फाफामऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री वितरण किया गया 11 एन डी आर एफ, वाराणसी की टीमें श्री मनोज कुमार शर्मा , उप-महानिरीक्षक के दिशा -निर्देशन में आपदा प्रबंधन, एवं बाढ़ बचाव राहत कार्य हेतु प्रयागराज में एक टीम 11 K की तैनाती की गई है।

    NDRF टीम
    NDRF

    NDRF टीम
    पिछले दो तीन दिनों से लगातार गंगा एवं जमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रयागराज गंगा एवं जमुना नदी के तटीय इलाकों में जल जमाव होने के कारण इन क्षेत्रों में में बाढ़ की स्थिति बन गई है ।
    आज दिनांक 15 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम 11k के निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम के द्वारा गंगा नगर फाफामऊ घरों में फंसे हुए लोगों को खाद्य सामग्री जैसे ब्रेड दूध और बिस्कुट टीम के द्वारा एसडीएम और तहसीलदार सोराव की मौजूदगी में लगभग 40 घरों एवं 130 लोगों को राहत खाद्य सामग्री वितरण किया गया।
    राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम के द्वारा किए गए इस कार्य को स्थानीय लोगों एवं जिला प्रशासन के द्वारा सराहना किया गया। NDRF इंस्पेक्टर अनिल कुमार.
    NDRF टीम द्वारा फाफामऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री वितरण किया गया* 11 एन डी आर एफ, वाराणसी की टीमें श्री मनोज कुमार शर्मा , उप-महानिरीक्षक के दिशा -निर्देशन में आपदा प्रबंधन, एवं बाढ़ बचाव राहत कार्य हेतु प्रयागराज में एक टीम 11 K की तैनाती की गई है।
    पिछले दो तीन दिनों से लगातार गंगा एवं जमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रयागराज गंगा एवं जमुना नदी के तटीय इलाकों में जल जमाव होने के कारण इन क्षेत्रों में में बाढ़ की स्थिति बन गई है ।
    आज दिनांक 15 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम 11k के निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम के द्वारा गंगा नगर फाफामऊ घरों में फंसे हुए लोगों को खाद्य सामग्री जैसे ब्रेड दूध और बिस्कुट टीम के द्वारा एसडीएम और तहसीलदार सोराव की मौजूदगी में लगभग 40 घरों एवं 130 लोगों को राहत खाद्य सामग्री वितरण किया गया।
    राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम के द्वारा किए गए इस कार्य को स्थानीय लोगों एवं जिला प्रशासन के द्वारा सराहना किया गया। NDRF इंस्पेक्टर अनिल कुमार
    राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन द्वारा की गई, इसका मतलब यह है कि NDRF ने किसी महत्वपूर्ण बचाव अभियान, राहत कार्य या आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया होगा।
    NDRF, भारत में प्राकृतिक और मानव-जनित आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों के लिए एक विशेष बल है। यह बल आमतौर पर भूकंप, बाढ़, तूफान, भूस्खलन, और अन्य आपदाओं के समय राहत कार्यों में जुटती है। NDRF की टीम आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, घायलों को उपचार दिलाने, और राहत सामग्री वितरित करने जैसे कार्य करती है।       इस संदर्भ में, NDRF इंस्पेक्टर अनिल कुमार की भी विशेष रूप से प्रशंसा की गई होगी, क्योंकि उन्होंने इस अभियान का नेतृत्व किया होगा या किसी महत्वपूर्ण भूमिका में रहे होंगे। इंस्पेक्टर कुमार और उनकी टीम ने शायद बहुत कठिन परिस्थितियों में काम किया हो, जिससे लोगों की जान बचाई गई हो या उन्हें गंभीर नुकसान से बचाया गया हो।
    स्थानीय लोगों द्वारा इस काम की सराहना दर्शाती है कि NDRF ने इस विशेष अभियान को बहुत ही सफल और समयबद्ध तरीके से अंजाम दिया होगा। जिला प्रशासन की सराहना भी इस बात की ओर इशारा करती है कि सरकारी स्तर पर इस कार्य की अहमियत को समझा गया और इसे सफल माना गया।
    अगर आप और अधिक विस्तृत जानकारी चाहते हैं, जैसे कि किस प्रकार की आपदा थी, NDRF ने किन तरीकों से राहत कार्य किया, या इस कार्य का व्यापक प्रभाव क्या रहा, तो आप इस बारे में और भी विशेष जानकारी मांग सकते हैं।

    • Read more
      /https://nishpakshtoday.in/rajdhani-lucknow-2/https://nishpakshtoday.in/gayanwapi-saksaat/
    • https://nishpakshtoday.in/new-delhi-arvind-kejri/
  • लखनऊ के थाना गोमती नगर क्षेत्र में 07/09/2024 को महिला डॉक्टर टंडन ने एक लिखित शिकायत तहरीर दी थी

    लखनऊ के थाना गोमती नगर क्षेत्र में 07/09/2024 को महिला डॉक्टर टंडन ने एक लिखित शिकायत तहरीर दी थी

    • लखनऊ   Lucknow
      राजधानी लखनऊ Lucknow के थाना गोमतीनगर क्षेत्र में 07/09/2024 को महिला डॉक्टर टंडन ने एक लिखित शिकायत तहरीर दी थी, जिसमें वादिनी द्वारा शिकायत थी कि सफेद रंग की एक्टिवा सवार दो व्यक्ति जिसमें पीछे बैठे सफेद शर्ट पहने हुए व्यक्ति ने वादिनी के गले से चेन स्नेचिंग कर फरार हो गए थे।
      इस आधार पर थाना गोमतीनगर ने सफेद रंग की एक्टिवा सवार दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया।
      उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन हुआ था जिस पर उच्च अधिकारीयों ने ढिलाई से काम कर रही थाना गोमतीनगर पुलिस को अधिक प्रयास करने के लिए निर्देशित किया।
      मुखबिर खास की सूचना पर दो अभियुक्त शाफिकुल अली उर्फ भूरे पुत्र स्वर्गीय नसीमुद्दीन अली निवासी पयागी मंदिर के पास फैजुल्लागंज थाना मड़ियांव 19 वर्षीय और शाहबान अली उर्फ फरहान पुत्र गुलाम अली निवासी यश नगर फैजुल्लागंज थाना मड़ियांव 20 वर्षीय को आर आर बंधा रोड तिराहा थाना गोमती नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार ।
      गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण.
      अभियुक्तगण के कब्जे से दो चेन सोने की, 5000 नगद व घटना में प्रयुक्त होने वाली बिना नंबर की स्कूटी की गई बरामद।
      इस्से पहले अभियुक्त गणों पर थाना अलीगंज व थाना मड़ियांव में भी 304(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं।
       गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
      थाना प्रभारी गोमतीनगर राजेश कुमार त्रिपाठी, एसआई मनोज कुमार सिंह थाना गोमतीनगर, एसआई मारूफ आलम थाना गोमतीनगर, एसआई विश्वनाथ प्रताप सिंह (प्रभारी क्राइम टीम डीसीपी नॉर्थ), उप निरीक्षक अरविंद कुमार राय थाना गोमतीनगर, मिथिलेश गिरी थाना मड़ियांव, अंकुर चौधरी थाना गोमतीनगर, शुभम कुमार थाना गोमती नगर, अजय यादव थाना गोमतीनगर, आकाश यादव थाना गोमतीनगर, सतीश खरवार थाना गोमतीनगर व दीपक कुमार थाना गोमतीनगर शामिल थे। पुलिस अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है।
      Lucknow

      Lucknow Gondinagar
  • ज्ञानवापी साक्षात विश्वनाथ ही…लेकिन लोग दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं

    ज्ञानवापी साक्षात विश्वनाथ ही…लेकिन लोग दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं

    गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी को आज लोग दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं, लेकिन ज्ञानवापी साक्षात ‘विश्वनाथ’ ही हैं।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी में नाथपंथ पर आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ किया।
    इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि ज्ञानवापी साक्षात भगवान विश्वनाथ हैं। नाथ परंपरा ने हमेशा सबको जोड़ने की कोशिश की है। गुरु गोरखनाथ ने अपने समय में राष्ट्रीय एकता की ओर ध्यान आकर्षित किया था। रामचरित मानस समाज को जोड़ता है, वह हमारे जीवन का हिस्सा है। सीएम योगी ने बताया कि शंकराचार्य ने भारत के चार कोनों में चार पीठों की स्थापना की। काशी में आए तो भगवान विश्वनाथ ने उनकी परीक्षा लेनी चाही। उन्होंने देखा कि सुबह ब्रह्ममुर्हत में आदिशंकराचार्य गंगा स्नान के लिए जा रहे होते हैं। इसी बीच अचानक एक अछूत कहे जाना वाला व्यक्ति उनके सामने आ जाता है।
    सामने खड़े होता देख सामान्य रूप में उनके मुंह से निकलता है कि मेरे सामने से हटो। तब वो आदिशंकराचार्य से प्रश्न पूछता है कि आप किसको हटाना चाह रहे हैं? आपका ज्ञान क्या इस भौतिक काया को देख रहा है या ब्रह्म को देख रहा। अगर ब्रह्म सत्य है तो ये ब्रह्म मेरे अंदर भी है और अगर इस ब्रह्म सत्य को जानकर ठुकरा रहे हैं तो ये सत्य नहीं है। इतना सुनते ही आदिशंकराचार्य ने उनके मुंह से ऐसी बात सुन पूछा कि आप कौन हैं? उन्होंने बताया कि जिस ज्ञापव्यापी की साधना के लिए वो काशी आए हैं, मैं वहीं साक्षात विश्वनाथ हूं। ये सुनकर आदिशंकराचार्य उनके सामने नतमस्तक हो गए। दुर्भाग्य है कि आज लोग उसे मस्जिद कहते हैं।
    सीएम योगी ने हिंदी दिवस की बधाई दी। साथ ही कहा कि, देश को जोड़ने की एक व्यवहारिक भाषा जिसे देश की बड़ी आबादी जानती है। हिंदी का मूल देववाणी संस्कृत से है। हर भाषा का श्रोत संस्कृत से जुड़ता है। अगर हमारी भाषा और भाव स्वयं की नहीं है तो प्रगति प्रभावित होगी।
    मोदी सरकार ने 10 वर्षों में हिंदी को हर स्तर पर प्रोमोट किया। आज इसका परिणाम है कि मेडिकल और इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम भी हिंदी में देखने को मिल रहे हैं। अब राजनयिक आते हैं तो हिंदी को माध्यम बनकर हमसे संवाद करते हैं। भारत के संतों की परंपरा सबको जोड़ने की रही है।
    सूर्य प्रकाश ओझा