Category: उत्तर प्रदेश

  • आपदा न्यूनीकरण में प्रत्येक विभाग की भूमिका है महत्वपूर्ण: डॉ० भानु.

    आपदा न्यूनीकरण में प्रत्येक विभाग की भूमिका है महत्वपूर्ण: डॉ० भानु.

    आपदा न्यूनीकरण में प्रत्येक विभाग की भूमिका है महत्वपूर्ण: डॉ० भानु.
    बहु आपदा आधारित हो विभागों की योजना: डॉ० भानु
    आज दिनांक 6 सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ के राज्य आपदा सलाहकार समिति के माननीय सदस्य डॉक्टर भानु प्रताप मल्ल के नेतृत्व में चार सदस्य टीम ने जनपद गोरखपुर का भ्रमण किया।
    समिति ने सर्वप्रथम बहरामपुर का दौरा किया और ग्राम प्रधान तथा ग्राम स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पंचायत भवन में बैठक की। बैठक के उपरांत क्षेत्र भ्रमण किया और निम्नांकित बिंदुओं पर कार्रवाई किए जाने हेतु जिला प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की:
    1. नौसड़ तिराहे से ग्राम में आने वाली सड़क को बाढ़ के उच्चतम स्तर को आधार मानते हुए सुरक्षित रूप से निर्मित किया जाए, जिससे कि ग्राम में वर्षा/बाढ़ काल के दौरान आने-जाने में कोई बाधा उत्पन्न ना हो।
    2. बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए आंगनबाड़ी केंद्र को तत्काल निर्मित किए जाने हेतु राज्य आपदा मोचक निधि गाइडलाइन का प्रयोग करें।
    3. बाढ़ एवं अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुए भवन के निर्माण हेतु एसडीआरएफ से भुगतान करें।
    4. कृषि विभाग बाढ़ रोधि बीज का वितरण करते समय कृषकों को उनके रोपण के संबंध में जागरूक व प्रशिक्षित करें।
    क्षेत्र भ्रमण के उपरांत समिति ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और आपदा मित्रों/सखी द्वारा संचालित किये जा रहे कंट्रोल रूम की प्रशंसा की।
    समिति ने स्थानीय होटल के सभागार में स्वास्थ्य, पशुपालन, जल निगम, उद्यान, कृषि, सिंचाई, लोक निर्माण, बेसिक शिक्षा, पंचायती राज आदि विभागों तथा स्वैच्छिक संगठनों के साथ बैठक की और आपदा न्यूनीकरण हेतु विभाग स्तर पर क्या कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है पर चर्चा की। चर्चा के दौरान प्राप्त सुझाव:
    1. वाटर एम्बुलेंस मुख्य नदियों पर तैनात हो जिससे कि चिकित्सकीय सुविधा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित रूप से दी जा सकें।
    2. सुसज्जित मेडिकल वैन उपलब्ध हो जो की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक जा सके।
    3. कृषि बीमा कंपनी राहत वितरण कार्य को गति प्रदान करें। समय से बीमा धनराशि प्राप्त ना होने के कारण कृषकों को असुविधा होती है।
    4. बाढ़ से प्रभावित होने वाले विद्यालयों को विस्थापित करने की योजना तैयार की जाए।
    5. आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में किए गए परिवर्तन के आधार पर विभाग अपनी योजनाओं को तैयार करें।
    6. ग्राम आपदा प्रबंधन योजना तथा विद्यालय सुरक्षा योजना को नियमित रूप से अद्यतन किया जाए।
    राज्य स्तर से चंद्रकांत परियोजना समन्वयक बाढ़ प्रबंधन, डॉ पंकज एचसीएल फाऊंडेशन तथा राघवेंद्र आई.ए.जी. समन्वयक ने प्रतिभाग किया।
    बैठक में डॉ सिराज वजीह, डॉ०भागीरथी सिंह नायब तहसीलदार, राम नवल त्रिपाठी राकेश मल्ल तथा विभिन्न विभागों से आए प्रतिनिधियो ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन गौतम गुप्ता आपदा विशेषज्ञ ने किया।
    मीडिया सेल
    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
    गोरखपुर

  • अमेरिकन केमिकल सोसाइटी (एसीएस) “फैकल्टी लीडरशिप समिट” का सफलतापूर्वक हुआ समापन

    अमेरिकन केमिकल सोसाइटी (एसीएस) “फैकल्टी लीडरशिप समिट” का सफलतापूर्वक हुआ समापन

    दो दिवसीय- गुणवत्ता अनुसंधान बढ़ाने की दिशा में – अमेरिकन केमिकल सोसाइटी (एसीएस) “फैकल्टी लीडरशिप समिट” का सफलतापूर्वक हुआ समापन.
    आज दिनांक 06 सितंबर 2024 को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन जी के दूरदर्शी नेतृत्व में अनुसंधान और विकास प्रकोष्ठ, अमेरिकन केमिकल सोसाइटी (एसीएस) के सहयोग से जैव प्रौद्योगिकी विभाग में 5 और 6 सितंबर 2024 को हो रहे संकाय नेतृत्व शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक किया गया समापन।
    सम्मेलन के दूसरे दिन अनेक विषयों जैसे-इंपोर्टेंस ऑफ़ साइंटिफिक कम्युनिकेशन पर वक्ता श्री राजेश परिश्वद (ACS), एनाटॉमी ऑफ़ अ मैनुस्क्रिप्ट व बेस्ट प्रैक्टिसेज फॉर रिसर्च इंटीग्रिटी पर वक्ता डॉ अजय झा (ACS), क्राफ्टिंग इफेक्टिव ग्रांट प्रोपोसल्स व मेकिंग इफेक्टिव ओरल प्रेसेंटशन्स पर वक्ता डॉ. कृष्णा राघव चतुर्वेदी (ACS) ने विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की एवं उपस्थित प्रतिभागियों, विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर दिया।
    सम्मेलन के कन्वीनर प्रो. दिनेश यादव (डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल), को-कन्वीनर प्रो. उमेश यादव (डायरेक्टर इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री प्रो. राजर्षि कुमार गौड़ (विभागाध्यक्ष डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी), ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. रामवंत गुप्ता (डायरेक्टर इंटरनेशनल सेल), दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी व अंतर्राष्ट्रीय (नेपाल) से 12 प्रतिभागीयों एवं विश्वविद्यालय के अन्य विभाग के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रोफेसर, शिक्षकों, विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन किया गया।
    “संकाय नेतृत्व शिखर सम्मेलन” एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे युवा शोधकर्ताओं (संकाय सदस्यों) को भारत में विचारशील नेता बनने और एक स्थायी एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए बनाया गया, सम्मेलन में प्रमुख वक्ताओं और योग्य एसीएस कर्मचारियों के नेतृत्व में विभिन्न सत्रों का संचालन किया गया, जो वैज्ञानिक नेतृत्व के महत्व को समझने, नवाचारों को चलाने के लिए प्रभावी संचार, अनुसंधान में सर्वोत्तम प्रथाओं-पांडुलिपि लेखन, नैतिकता और साहित्यिक चोरी-प्रयोगात्मक अनुसंधान में सुरक्षा प्रथाओं, अनुदान लेखन, अनुसंधान वित्त पोषण, सलाह, सामुदायिक निर्माण और नेटवर्किंग जैसे विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया।
    इस शिखर सम्मेलन में वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, भौतिकी, गृह विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान और कृषि और प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के संकाय सदस्यों ने भाग लिया। इसके अलावा स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज, मटलर देवरिया, मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज, भाटपार रानी, देवरिया और महात्मा गांधी स्नातकोत्तर कॉलेज, गोरखपुर के शिक्षकों को भी शामिल किया गया। नेपाल के 12 प्रतिभागी लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय, त्रिभुवन विश्वविद्यालय और माधेश कृषि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसके साथ विश्वविद्यालय ने इस वर्ष की शुरुआत में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, द्वारा भी प्रतिभा किया गया।
    “संकाय नेतृत्व शिखर सम्मेलन” का उद्देश्य प्रकाशनों की गुणवत्ता बढ़ाने और संकाय सदस्यों को उच्च गुणवत्ता वाली पत्रिकाओं में अपने शोध को प्रकाशित करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करने पर ध्यान केंद्रित करना है, जिससे समग्र उद्धरण बढ़ेंगे।

  • मुख्यमंत्री ने हाथरस में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया

    मुख्यमंत्री ने हाथरस में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया

    मुख्यमंत्री ने हाथरस में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया
    सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त
    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
    मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश.     लखनऊ: 6 सितंबर, 2024
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
    मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।     मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

  • विवादों में उलझा रेलवे का प्रीपेड टैक्सी स्टैंड  शिशिर श्रीवास्तव, संवाददाता, गोरखपुर

    विवादों में उलझा रेलवे का प्रीपेड टैक्सी स्टैंड शिशिर श्रीवास्तव, संवाददाता, गोरखपुर

    स्लग :- विवादों में उलझा रेलवे का प्रीपेड टैक्सी स्टैंड
    शिशिर श्रीवास्तव, संवाददाता, गोरखपुर
    रेलवे टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी चालको और गोरखपुर रेलवे जंक्शन के प्रीपेड टैक्सी बुकिंग सेवा के ठेकेदार के बीच विवाद का कारण प्रीपेड भाड़ा बुकिंग और प्रीपेड वाहन परिसर में किये जाने वाले बैरीकेडिंग में टैक्सी के लिए उपयुक्त स्थान न देते हुए इनकी उपेक्षा करना है,       टैक्सी ड्राइवर दिनेश कुशवाहा ने बताया कि प्रीपेड सेवा का ठेकेदार इन्हें प्रीपेड भाड़ा नहीं देता है और जो भाड़ा इन्हें मिलना चाहिए वह बाहरी अनाधिकृत/डग्गामार वाहनों को दे देता है जिससे कि इनकी कमाई पर बहुत बुरा असर पड़ता है जिस कारण से कमाई नहीं होने के कारण टैक्सी ड्राइवरों को ठेकेदार को निर्धारित नियत शुल्क भुगतान करने में बहुत परेशानी होती है, चालक सुनील तिवारी ने बताया ऑटो वाले से ज्यादा पैसा पाने के लालच में ठेकेदार अधिक दूरी की सवारियां भी ऑटोरिक्शा वाले को दे देते हैं जबकि आटोंरिक्शा का परमिट मात्र 16 किलोमीटर तक ही है, टैक्सी ड्राइवर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रीपेड टैक्सी ठेकेदार द्वारा झूठ बोला जाता है कि हम टैक्सी ड्राइवर निर्धारित शुक्ल का भुगतान नहीं करते और इस शुल्क के रसीद की फोटो दिखाते हुए उन्होंने बताया कि टैक्सी ड्राइवर के लिए जो शुल्क तय किया गया है उसका भुगतान करने के बाद भी उन्हें एक भी प्रीपेड भाड़ा नहीं दिया गया है, इन्होंने बताया कि टैक्सी पार्किंग में बैरीकेडिंग भी ग़लत नियत से किया जा रहा है, अनिल और राजेश यादव ने बताया कि टैक्सी का बीमा और अन्य शुल्क बहुत अधिक होते हैं ऐसे में काफी दिनों से भाड़ा न मिलने के कारण इनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है और पैसे उधार लेकर ये लोग अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे है, टैक्सी चालकों ने यह भी बताया कि इन लोगों ने इस समस्या को लेकर के एक आरटीआई भी डाला हुआ है जिसका जवाब अभी तक नहीं मिला इसके साथ ही इन्होंने अपनी समस्या से सक्षम अधिकारियों को अवगत कराने के लिए कई बार उन्हें पत्र इत्यादि के माध्यमों से सूचित 

    भी किया पर इससे उन्हें कोई लाभ नहीं मिला है,
    उधर प्रीपेड टैक्सी सेवा के ठेकेदार अमनदीप गुप्ता ने टैक्सी ड्राइवरों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रीपेड सेवा के लिए टैक्सी ड्राइवर निर्धारित शुल्क का भुगतान नहीं करते हैं इसलिए उन्हें प्रीपेड भाड़ा नहीं मिल पाता है और प्रीपेड सेवा ठेकेदार ने यह भी बताया कि प्रीपेड टैक्सी सेवा के पार्किंग का अस्थाई बैरिकेडिंग ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है

  • सोनौली : भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, 10 महीने में ही उखड़ी 37 लाख की आर सी सी सड़क

    सोनौली : भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, 10 महीने में ही उखड़ी 37 लाख की आर सी सी सड़क

    सोनौली : भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, 10 महीने में ही उखड़ी 37 लाख की आर सी सी सड़क
    अरविंद कुमार
    सोनौली( महराजगंज ) : सज्जाद अली पुत्र अली अहमद निवासी वार्ड न 11 बाल्मीकिनगर सोनौली ने एक भ्रष्टाचार संबंधित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराते हुए कहा, की नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नo 6 गांधी नगर में अधिशासी अधिकारी व अवर अभियंता व बड़े बाबू के मिली भगत से जमकर भ्रष्टाचार का बड़े पैमाने पर खेल खेला गया है। पहली बरसात में ही उखड़ गयी सड़क ! सड़क का ना तो अभी तक लोकार्पण हुआ था और ना ही इस पर आम जनता का आवागमन शुरू हुआ था, लेकिन इसकी गुणवात्ता इतनी ख़राब साबित हुई की इसकी गिट्टीयां पहले ही बरसात में उखड़ गई, जिसके चलते मानक और गुणवत्ता पर बड़े सवाल उतपन्न हो रहे हैं। आर सी सी सड़क जो की नौतनवा- सोनौली मार्ग से एक प्राइवेट लाईफ केयर हॉस्पिटल तक जाती है,लगभग 330 मीटर लम्बी सड़क व नाली का निर्माण बिगत 10 माह पहले लगभग 37 लाख रुपया खर्च करने के बाद भी कमियाँ सामने आ रही हैं। निर्माण के दौरान सोनौली के वरिष्ठ समाजसेवी सज्जाद अली के द्वारा काफ़ी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित कई उच्चधिकारीयों से लिखित रूप से किया गया था। ईओ सोनौली राहुल यादव द्वारा कहा गया की निर्माण में कोई कमी नहीं है सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढंग से किया हैं।

  • भाजपा का सदस्यता अभियान राष्ट्रवादी मिशन, जुड़कर करें गौरव की अनुभूति : सीएम योगी

    भाजपा का सदस्यता अभियान राष्ट्रवादी मिशन, जुड़कर करें गौरव की अनुभूति : सीएम योगी

    शहर विधानसभा क्षेत्र के अपने गृह बूथ पर मुख्यमंत्री ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ
    टोल फ्री नंबर की जानकारी देकर सीएम ने अपने सामने ग्रहण कराई सदस्यता
    बोले मुख्यमंत्री – दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है भाजपा, चलती है राष्ट्रवादी मूल्यों और सिद्धांतों पर
    गोरखपुर, 6 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 एक राष्ट्रवादी मिशन है और राष्ट्र के प्रतिप्रेम करने वाले, राष्ट्रीय मूल्यों और सिद्धांतों के साथ चलने वाले हर व्यक्ति को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी चाहिए।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के अपने गृह बूथ (संख्या) 223 (पुराना गोरखपुर वार्ड) के लिए भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर रहे थे। सीएम योगी इस बूथ समिति के कार्यकर्ता भी हैं। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित सदस्यता शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को टोल फ्री नंबर 8800002024 की जानकारी देने के साथ अपने सामने उन्हें पार्टी की डिजिटली साधारण सदस्यता दिलाई। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ पहली सितंबर को हुआ है। पूरे देश के अंदर छह वर्ष पर भाजपा का सदस्यता अभियान चलता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के राष्ट्रवादी मिशन से जुड़ने के इच्छुक लोग भी इसका हिस्सा बनते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह देश के अंदर राष्ट्रवादी मूल्यों और सिद्धांतों पर चलने वाली एकमात्र दल है।

    *बूथ पर बनाएं भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य
    इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि जिस बूथ संख्या 223 के वह कार्यकर्ता हैं और जहां मतदान करने का उन्हें अवसर मिलता है, वहां राष्ट्रवादी विचारों के लोगों के सहयोग से भाजपा हमेशा विजयी होकर जाती है। सभी बूथ कार्यकर्ताओं का प्रयास होना चाहिए कि बूथ पर अधिक से अधिक लोग भाजपा के सदस्य बनें। इसी लक्ष्य को लेकर वह लोगों के बीच स्वयं संवाद करने आए हैं।

    *100 साधारण सदस्य बनेंगे सक्रिय सदस्य*
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्ट फोन से टोल फ्री नंबर 8800002024 डायल करेगा तो मिस्ड कॉल होते ही वह भाजपा का डिजिटली साधारण सदस्य बन जाएगा। सदस्यता का प्रमाण पत्र मोबाइल पर आ जाएगा। उन्होंने बताया कि 100 साधारण सदस्य बनाने वाला पार्टी का सक्रिय सदस्य बनेगा और सक्रिय सदस्य ही पार्टी का पदाधिकारी बनने के लिए अर्ह होगा। साधारण सदस्यता अभियान के सत्यापन के बाद 1 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता का अभियान शुरू होगा।

    *सदस्यता लेने वालों के साथ सीएम योगी ने ली सेल्फी*
    इस अवसर पर जिन भी लोगों ने बूथ संख्या 223 पर सदस्यता ली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके साथ खुद सेल्फी लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को हरतालिका तीज की बधाई भी दी। सदस्यता अभियान के इस कार्यक्रम में भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पार्षद पवन त्रिपाठी और बूथ संख्या 223 के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, वीर सिंह सोनकर, दिवाकर श्रीवास्तव आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  • विकास और सुरक्षा का मॉडल ही ले जाएगा उज्ज्वल भविष्य की ओर : मुख्यमंत्री

    विकास और सुरक्षा का मॉडल ही ले जाएगा उज्ज्वल भविष्य की ओर : मुख्यमंत्री

    विकास और सुरक्षा का मॉडल ही ले जाएगा उज्ज्वल भविष्य की ओर : मुख्यमंत्री
    गोरखपुर में 635 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया सीएम योगी ने
    विकास होने से ही बढ़ेगी उद्यमिता, युवाओं को देंगे 10 लाख तक का ब्याजमुक्त लोन : सीएम योगी
    गोरखपुर, 6 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विकास और सुरक्षा का मॉडल ही वर्तमान और भावी पीढ़ी को उज्जवल भविष्य के मार्ग पर आगे बढ़ाएगा और इसका लाभ अनंत काल तक प्राप्त होगा। सरकार के विकास प्रस्तावों में विध्न डालने की वजह विकास का सहभागी बनना चाहिए क्योंकि इसी में पीढ़ियों का भविष्य जुड़ा है इसलिए विकास का सिलसिला निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।
    सीएम योगी पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के सोनबरसा में 535 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद यहां आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इन विकास परियोजनाओं में प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा को स्मार्ट स्कूल बनाने, इसी ग्राम पंचायत में स्मार्ट पंचायत भवन और बालापार-टिकरिया मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण व बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार मार्ग के फोरलेन में उच्चीकरण तथा नवीन थाना सोनबरसा के प्रशासनिक-आवासीय भवनों के निर्माण कार्य के शिलान्यास शामिल हैं। समारोह में उपस्थित जनसमूह से मुख्यमंत्री ने प्रदेश और गोरखपुर के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विकास होगा तभी उद्यमिता बढ़ेगी। क्षेत्र में नए नए युवा उद्यमी बन पाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए दो चरणों में ब्याजमुक्त लोन देने की व्यवस्था कर दी है। पहले चरण में 5 लाख और दूसरे चरण में 10 लख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत लोन लेने वाले युवा को बैंकों को सिर्फ मूल पूंजी वापस करनी होगी, ब्याज का पैसा सरकार चुकता करेगी।
    बालापार क्षेत्र के लोगों का आसान हो जाएगा जीवन
    सीएम योगी ने कहा कि आज बालापार, टिकरिया और आसपास क्षेत्र के लोगों के लिए रेल ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया गया है। इसके साथ ही बालापार, टिकरिया से लेकर गांगी तक फोरलेन सड़क का शिलान्यास किया गया है। इससे इस क्षेत्र के लोगों का जीवन बहुत आसान हो जाएगा। आधे घंटे की दूरी अब पांच मिनट में पूरी हो जाएगी।
    फोरलेन निर्माण में नहीं टूटने देंगे किसी का मकान
    सीएम योगी ने कहा कि फोरलेन निर्माण के लिए उन्होंने निर्देश दे रखा है कि फोरलेन बनने के दौरान मकान नहीं टूटने चाहिए, भले ही फोरलेन का नक्शा बदलने पड़े। इसके साथ ही सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोनबरसा में नया थाना बन जाने से लोगों की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
    ब्याज के पैसे से खरीदे खेत कुछ नया काम भी शुरू करें
    मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे जमीन के मुआवजे के पैसे से दूरदराज के क्षेत्र में खेत खरीदें और कुछ नया काम भी शुरू करें। इससे आने वाली पीढ़ी खुशहाल बनेगी।
    पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है देश सीएम योगी ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज पूरी दुनिया में भारत की तूती बोलती है। भारत की पहचान पूरी दुनिया में विकास के एक मॉडल के रूप में बनी है। देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आने वाले तीन वर्षों में यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा और इसमें उत्तर प्रदेश की भी बड़ी भूमिका होगी।
    आने वाले चार वर्षों में देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था होगा उत्तर प्रदेश
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी तब उत्तर देश में सातवें नंबर की अर्थव्यवस्था था। सात सालों में यूपी दूसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था है और आने वाले चार सालों में यह देश की नम्बर एक अर्थव्यवस्था होगा।
    विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं
    सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। गोरखपुर का विकास इसका प्रमाण है। आज गोरखपुर में बंद पड़ा खाद कारखाना फिर से चल रहा है। एम्स बन गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज बेहतरीन सुविधाओं का केंद्र बन गया है। गोरखपुर का रामगढ़ताल पर्यटन और रोजगार का नया केंद्र बन गया है। गोरखपुर में चारों तरफ सड़कों का संजाल बिछ चुका है। मेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग की पढ़ाई के लिए अब कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। आयुष विश्वविद्यालय भी बनकर लगभग तैयार है। पिपराइच में चीनी मिल चल रही है।
    चिलुआताल को बनाएंगे पर्यटन का नया केंद्र
    मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल की ही तर्ज पर चिलुआताल का भी पर्यटन विकास कराया जा रहा है। यह पर्यटन का नया केंद्र बना है और इससे रोजगार की संभावनाएं भी आगे बढ़ेंगी।
    अपराध, अपराधी के साथ बीमारी को भी दूर भगाया
    सीएम योगी ने कहा कि एक समय यहां लोकार्पण और शिलान्यास के समारोह की बात भी नहीं सोची जा सकती थी। इंसेफेलाइटिस के चलते बच्चे दम तोड़ते थे। कोहराम मचा रहता था। आज सरकार ने अपराध और अपराधी के साथ इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी को भी दूर भगा दिया है।
    आज राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम तक आते हैं गोरखपुर   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक दौर वह भी था जब कोई बाहरी व्यक्ति गोरखपुर आना नहीं चाहता था। आज राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक गोरखपुर आते हैं। उन्होंने बताया कि कल उपराष्ट्रपति सैनिक स्कूल का उद्घाटन करने गोरखपुर आएंगे।सोनबरसा में बना स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट पंचायत भवन
    सीएम ने कहा कि सोनबरसा में खाद कारखाना के सीआरएस फंड से बने स्कूल को आसपास के लोगों को भी देखना चाहिए कि हमारे विद्यालय कैसे होने चाहिए। स्मार्ट पंचायत भवन भी बना है। जैसे प्रदेश का सचिवालय होता है, वैसे ही ग्राम पंचायत का भी ग्राम सचिवालय होता है। सरकार 57 हजार ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय बना रही है। इनके जरिए अब ग्रामीणों को जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, सभी जरूरी प्रमाण पत्र ऑनलाइन ग्राम सचिवालय से ही मिल जाएंगे।
    सीएम योगी की पूरी दुनिया में डिमांड : रविकिशन.
    इस अवसर पर सांसद रविकिशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे देश में नम्बर एक सीएम हैं। उनकी डिमांड पूरी दुनिया मे है। उन्होंने गोरखपुर को नई उम्मीदों का शहर बना दिया है। लोकार्पण समारोह को विधायक महेंद्रपाल सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, श्रीराम चौहान, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रमुख सचिव अजय चौहान, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, आनंद शाही, गजेंद्र सिंह, जनार्दन जायसवाल, रणविजय सिंह मुन्ना, राघवेंद्र प्रताप सिंह, संजय मद्देशिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    रेल ओवरब्रिज, स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट पंचायत भवन का हुआ लोकार्पण
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनबरसा गांव में आयोजित समारोह में 88 करोड़ 46 लाख 98 हजार रुपये की दो विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 546 करोड़ 19 लाख 11 हजार रुपये की तीन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पण की प्रमुख परियोजना बालापार-टिकरिया मार्ग स्थित रेल समपार संख्या-6 के स्पेशल टू लेन रेल ओवरब्रिज शामिल है। इसके निर्माण पर 84 करोड़ 87 लाख 58 हजार रुपये की लागत आई है। मुख्यमंत्री सोनबरसा गांव में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के सीएसआर फंड से जीडीए द्वारा बनवाए गए स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट पंचायत भवन का भी लोकार्पण किया। इस पर 3 करोड़ 59 लाख 40 हजार रुपये की लागत आई है।
    फोरलेन और नए थाना भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार मार्ग के फोरलेन में चौड़ीकरण (लागत 519.62 करोड़), रिपोर्टिंग पुलिस चौकी सिकटौर को उच्चीकृत कर थाना सिकटौर सोनबरसा हेतु प्रशासनिक व आवासीय भवनों (लागत 26.56 करोड़) के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी हुआ।

  • बुलडोजर को फिर से मुद्दा बनाना अखिलेश यादव की बड़ी गलती,

    बुलडोजर को फिर से मुद्दा बनाना अखिलेश यादव की बड़ी गलती,

    यूपी उपचुनाव में भारी पड़ सकते हैं योगी
    बुलडोजर के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी

  • बीजेपी छोड़ सपा में होगी अपर्णा यादव की वापसी? कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने साफ की तस्वीर

    बीजेपी छोड़ सपा में होगी अपर्णा यादव की वापसी? कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने साफ की तस्वीर

    बीजेपी छोड़ सपा में होगी अपर्णा यादव की वापसी? कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने साफ की तस्वीर
    UP News: बीजेपी नेता अपर्णा यादव की नाराजगी को लेकर चर्चाएं तेज हैस, वह नए पद के लिए राजी नहीं हैं. इस सब को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अब प्रतिक्रिया दी है.

  • नेमप्लेट को लेकर सवाल करने पर पत्रकार को थप्पड़ मारने के मामले में एक्शन

    नेमप्लेट को लेकर सवाल करने पर पत्रकार को थप्पड़ मारने के मामले में एक्शन

    जौनपुर
    नेमप्लेट को लेकर सवाल करने पर पत्रकार को थप्पड़ मारने के मामले में एक्शन
    दोनों मुख्य आरक्षी व आरक्षी को लाइनहाजिर कर दिया गया है, विभागीय जांच जारी है