Category: उत्तर प्रदेश

  • बिना चिंता उपचार कराइए, पैसा सरकार देगी

    बिना चिंता उपचार कराइए, पैसा सरकार देगी

    बिना चिंता उपचार कराइए, पैसा सरकार देगी : मुख्यमंत्री
    जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मदद मांगने आए लोगों को सीएम योगी ने किया आश्वस्त
    गोरखनाथ मंदिर में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री ने
    अधिकारियों को दिए त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर, 6 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे से लोगों को आश्वस्त किया है कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं। उपचार में जो भी पैसा खर्च होगा वह सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और उन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।     गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात की। एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए।
    जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने सभी को भरोसा दिया कि उनकी सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से मदद की जाएगी। बात करने के दौरान भावुक हो गई एक महिला को आत्मीय संबल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, डॉक्टर से इस्टीमेट मंगवा लीजिए, इलाज का पैसा सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने सभी से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
    बॉक्स में
    माई! वृंदावन या काशी, जहां चाहो वहां करा देंगे व्यवस्था
    शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान एक वृद्ध महिला से मुलाकात कर और उसकी समस्या जानकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी भावुक उठे। अपने घर वालों के उपेक्षात्मक रवैये से आहत इस वृद्ध महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उम्र के इस पड़ाव में अपने ही परिवार से मिल रहा दुख वह नहीं सहन कर पा रही है। सीएम योगी ने पूछा कि वह क्या चाहती हैं? बुजुर्ग महिला ने कहा कि उसकी इच्छा अब जीवन के बाकी बचे दिन किसी धर्मनगरी में बिताने की है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘माई! वृंदावन या काशी या जहां भी रहने की इच्छा हो, बता दो। सारी व्यवस्था हम कर देंगे।’ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस वृद्ध महिला की सम्मान सहित देखभाल की जाए और जिस भी जगह यह जाना चाहती हैं, वहां भेजकर रहने और अन्य जरूरतों की सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

  • बाराबंकी में एक भीषण सड़क हादसा-5 लोगों की मौत

    बाराबंकी में एक भीषण सड़क हादसा-5 लोगों की मौत

    बाराबंकी में एक भीषण सड़क हादसा-5 लोगों की मौत
    बैट्री रिक्शा से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार को एक तेज रफ्तार कार ने रौंदा
    इधर कार तालाब में जा गिरी उधर बैटरी रिक्शा की सभी सवारी रोड पर गिर गई
    पीछे से आ रही ट्रक ने सबको कुचल दिया
    5 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल हैं

  • आखिर अंत हो गया ऐसे जिसकी सोच भी न थी । बुरे काम का बुरा नतीजा ।

    आखिर अंत हो गया ऐसे जिसकी सोच भी न थी । बुरे काम का बुरा नतीजा ।

    यूपी एसटीएफ के हाथों मुठभेड़ में मारे गए जौनपुर के बदमाश मंगेश यादव ने चोरी और छिनैती से आपराधिक जीवन की शुरुआत की थी। फिर अपराध की दुनिया में ऐसा फंसता गया कि सिर्फ चार साल के आपराधिक जीवन में गुरुवार को भोर में पुलिस के हाथों उसके जीवन का अंत हो गया। मंगेश यादव के खिलाफ वर्ष 2021 में पहला मुकदमा चोरी और माल बरामदी का जिले के करौंदीकला थाना में दर्ज हुआ था। फिर एक-एक कर उस पर वर्ष 2022 तक उस पर छह मुकदमे दर्ज हुए।
    वर्ष 2023 में करौंदीकला थाना से उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। 2024 में बाइक चोरी का केस दर्ज जौनपुर में दर्ज हुआ था। आरोप है कि उसी चोरी की बाइक सुलतानपुर सराफा डकैती कांड में इस्तेमाल की गई थी। उसके बाद 28 अगस्त 2024 को उसका नाम सुलतानपुर की चर्चित सराफा डकैती कांड में सामने आया। फिर पुलिस उसके पीछे पड़ गई और गुरुवार को भोर में पुलिस मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया,ऐसे चार वर्ष के आपराधिक जीवन में उसका अंत हो गया।

  • गोला में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

    गोला में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

    गोला में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
    गोला।गोला में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस।जो सर्वप्रथम स्कूलों के प्रबधंक व प्रधानाचार्य लोगों ने राधाकृष्णन के मूर्ति पर पुष्पांजली अर्पित किया गया। जो मनमोहक कविता,गीत, भाषण प्रस्तुत किया गया।वहीं शिक्षकों द्वारा डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा अपने विचारों को रखा। सभी स्कूलोपर छात्र-छात्राएं ने केक काटकर अपने गुरुजनो के साथ मनाया। जो गोला के एलपीएम स्कूल तहसील चौराहा, एमसीए पब्लिक स्कूल सुअरज, पी.एच.इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल कुशलदेईया,के.बी. राय भडसड़ा, चिल्डैन पब्लिक स्कूल अतरौरा, बेबीज़ कार्नर अतरौरा, सी.डी पब्लिक स्कूल गोला‌, भारत कोचिग गोला, ए.जे.एम स्कूल अतरौरा,‌सहि अन्य संस्थाओं पर धूमधाम से मनाया गया।जो एलपीएम स्कूल के प्रबधंक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार,प्रबंध निर्देशक, अमरनाथ वर्मा,पी.एच.के मनोज कुमार उमर, एमसीए पर प्रदीप सिंह व रत्ना सिंह, केबी राय पर बागेश्वरी राय, अरूण कुमार श्रीवास्तव, संजय यादव, आशीष सोनकर, गुलाम अशरफ, विकास सर सहित सभी विद्यालय के प्रबंधक व प्राचार्य बड़े ही धूम-धाम से शिक्षक दिवस मनाया।

  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर ने शिक्षको को किया सम्मानित

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर ने शिक्षको को किया सम्मानित

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर ने शिक्षको को किया सम्मानित
    गोरखपुर।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर जिला अध्यक्ष डॉ0 विपिन शाही के अध्यक्षता मे सदर तहसील पंकज पाण्डेय के कुशल निर्देशन मे 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर आईएमए भवन सीतापुर आई हॉस्पिटल के प्रागंण मे गोरखपुर जनपद के 17 शिक्षको को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय वर्मा एवम संगठन मन्त्री राजेश श्रीवास्तव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हर वर्ष ये कार्यक्रम करता रहेगा एवम अन्य और विशेष दिवसो पर टीम काम करती रहेगीl साज सज्जा समिति के व्यवस्थापक उपाध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव एवम महामन्त्री अमित कुमार भारती सभी आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया l इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डा0 शिवशंकर शाही थे |विशिष्ट अतिथि सी ओ कैंट IPs अंशिका वर्मा, इंजी0 राजेश कुमार श्रीवास्तव निदेशक सौम्या हॉस्पिटल, मनोज मिहिर गायक एव भोजपुरी अभिनेता रहेl आगन्तुक सम्मान समिती के प्रभारी प्रवक्ता इमरान खान एवम मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने आये हुए आगंतुकों का जलपान आदि की वयवस्था कराया l इस कार्यक्रम के मोमेंटो प्रभारी आदित्य श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश ओझा, परशुराम, मिन्हाज अली सिद्दीकी, विवेक श्रीवास्तव आदि पत्रकार रहे l इस शिक्षक समान समारोह मे मुख्य रूप से बृजेश मनी मिश्र, सिस्टर सलिटा, ज्ञानेंद्र ओझा, डॉ पवन पांडेय, डॉ विनय मल, शगुफ़्ता अमान, ज्योति बाला, कृष्ण कुमार मिश्र, आस्था प्रकाश श्रीवास्तव, शिव कुमार लाल श्रीवास्तव, डॉ राम मिलन मिश्र, डॉ चन्द्र भूषण तिवारी, अखिलेश गुप्ता आदि गुरु जनो को सम्मानित किया गया lसूर्य प्रकाश ओझा

  • आंगनबाड़ी केंद्र का विधायक प्रतिनिधि ने किया लोकार्पण 11 लाख 84 हजार से बने आंगनवाणी केंद्र से होगा बच्चों का विकास- ब्लाक प्रमुख

    आंगनबाड़ी केंद्र का विधायक प्रतिनिधि ने किया लोकार्पण 11 लाख 84 हजार से बने आंगनवाणी केंद्र से होगा बच्चों का विकास- ब्लाक प्रमुख

    आंगनबाड़ी केंद्र का विधायक प्रतिनिधि ने किया लोकार्पण
    11 लाख 84 हजार से बने आंगनवाणी केंद्र से होगा बच्चों का विकास- ब्लाक प्रमुख
    बड़हलगंज(गोरखपुर) विकास खण्ड बड़हलगंज के
    कछारांचल मे स्थित ददरी गांव मे 11.84 लाख की लागत से बने आंगनवाणी केंद्र का लोकार्पण करते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप इस आंगनबाड़ी केंद्र से दो से छ: वर्ष तक के बच्चों के विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पर नियुक्त अनुभवी अधिक्षिका की देखरेख में बच्चों का विकास के साथ कुपोषण दूर करने मे मदद मिलेगा खण्ड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद ने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी,ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय ने कहा कि गांव गांव में आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण से गावों के नौनिहालों का विकास होगा ।
    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी,ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर तथा ददरी गांव के स्वतंत्रा सेनानियों की याद मे बनाये स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान प्रतिनिधि सतीश शाही ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।संचालन विपिन शाही ने किया ।
    इस दौरान विधायक मिडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्र, प्रधान श्रीमती वाणी शाही,प्रधान संजय गुप्त, रंजय कन्नौजिया, पप्पू सिंह, सीडीपीओ बड़हलगंज,मुख्य सेविका संतोषी राय, दिनेश शाही,चण्डी शाही आदि सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • ईश्वर मिश्रा के आवास पर जाकर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

    ईश्वर मिश्रा के आवास पर जाकर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

    ईश्वर मिश्रा के आवास पर जाकर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
    गोरखपुर, 5 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम को महानगर बेतियाहाता वार्ड के न्यू सूर्य विहार कॉलोनी दाउदपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर मिश्रा के आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम ने स्मृतिशेष ईश्वर मिश्रा के परिजनों से आत्मीय बातचीत कर उन्हें ढांढस भी बंधाया।
    ईश्वर मिश्रा का गत 30 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह गोरखनाथ मंदिर के परम भक्त थे। गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को शिक्षक दिवस समारोह में सम्मिलित होने के बाद दिवंगत ईश्वर मिश्रा के आवास पर गए। यहां उन्होंने स्वर्गीय मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने यहां कुछ वक्त उनके परिजनों के साथ बिताया और उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह ज़ एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

  • मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा गया

    मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा गया

    पत्रकार उत्पीड़न को लेकर लामबन्द हो गये जौनपुर के पत्रकार
    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने नारेबाजी करते हुये दिया धरना
    मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा गया
    जौनपुर। सूबे के खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा जनपद के ​वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को दो कौड़ी के हो सहित अन्य अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने के अलावा सुरेरी थाना पुलिस द्वारा पत्रकार को गाली देते हुये मारने एवं मुकदमा दर्ज करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर जनपद के पत्रकार लामबन्द हो गये। इसी को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना के नेतृत्व में पत्रकारों का एक समूह कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां जबर्दस्त नारेबाजी करते हुये धरना—प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि फर्जी मुकदमा हटाया जायेगा। साथ ही बताया कि पुलिस अधीक्षक ने दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
    धरनास्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष श्री अस्थाना ने कहा कि खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने पत्रकारों को कहा कि दो कौड़ी के हो। तुम्हारी औकात क्या है। देख लूंगा तुमको। ऐसे मंत्री को तत्काल मंत्रिमण्डल से बाहर कर दिया जाय। सुरेरी थाना पुलिस द्वारा दो पत्रकार को इसलिये गाली देते हुये पीटने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया, क्योंकि वह यह पूछ लिया था कि नेम प्लेट क्यों नहीं लगाये हैं? शाहगंज के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता को तत्काल गिरफ्तार किया जाय। पत्रकारों की सुरक्षा के लिये असलहे का लाइसेंस दिया जाय। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना, देवेन्द्र खरे, पंकज राय, बरसाती लाल कश्यप, प्रदीप पाण्डेय, मयंक श्रीवास्तव, सतीश चन्द शुक्ल सत्पथी, प्रशांत विक्रम सिंह, लक्ष्मी नरायन मौर्य, वरूण शुक्ल, रमेश गौतम, बृजेश मिश्र, प्रो. आशाराम यादव, रोहित मिश्र, उमेश चन्द्र तिवारी, श्याम रतन श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, सतीश चौहान, प्रदीप चौरसिया, संजय चौरसिया, गौरव सोनकर, अखिलेश अग्रहरि, सुजीत वर्मा एडवोकेट, आलोक सिंह, एमएच सिद्दीकी, आलोक सिंह, संतोष मिश्रा, संजय प्रजापति, महरोज अहमद, आफताब आलम, सूर्य प्रकाश मौर्य, धर्मेन्द्र गिरि सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

  • चोटिल शिक्षक को पुरस्कृत करने मंच से उतर गए सीएम योगी गुरुजन के प्रति विरासत में मिली श्रद्धा का दिखा अविस्मरणीय नजारा

    चोटिल शिक्षक को पुरस्कृत करने मंच से उतर गए सीएम योगी गुरुजन के प्रति विरासत में मिली श्रद्धा का दिखा अविस्मरणीय नजारा

    चोटिल शिक्षक को पुरस्कृत करने मंच से उतर गए सीएम योगी गुरुजन के प्रति विरासत में मिली श्रद्धा का दिखा अविस्मरणीय नजारा
    सीएम की सहजता पर भावुक हो गए अलीगढ़ के शिक्षक मूलचंद, कहा- आजीवन नहीं भूलूंगा इस क्षण को
    गोरखपुर, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस पर गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित राज्य अध्यापक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों के प्रति श्रद्धा में प्रोटोकॉल से परे एक ऐसा कदम उठा लिया कि सभी लोग हतप्रभ होकर भी मुस्कुरा उठे। एक चोटिल शिक्षक को मंच पर बुलाए जाने से पहले ही मुख्यमंत्री खुद सम्मान पत्र लेकर उस शिक्षक तक पहुंच गए। मुख्यमंत्री की सहजता और सरलता से भरी इस पहल ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। अपने स्थान पर ही सम्मानित होने वाले अलीगढ़ के शिक्षक मूलचंद्र के लिए तो यह सुखद पल आजीवन यादगार हो गया। उनकी चोट का संज्ञान लेकर उन्हें सीएम ने जब उनके पास आकर पुरस्कार दिया तो वह काफी भावुक हो गए।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं, वहां की गुरु-शिष्य परम्परा बेमिसाल है। हर गुरु के प्रति सम्मान का भाव रखना उन्हें विरासत में मिला है। इस विरासत के भाव का एक नजारा आज शिक्षक दिवस समारोह में देखने को मिला। समारोह में मुख्यमंत्री ने 53 शिक्षकों को मंच पर सम्मानित किया। इसके बाद अलीगढ़ के प्राथमिक विद्यालय सूरतगढ़ (अतरौली ब्लॉक) के प्रधानाध्यापक मूलचंद्र के पैर में चोट लगी होने के कारण उन्हें सबसे अंत में मंच पर बुलाया जाना था। पर जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर शिक्षक मूलचंद्र के चोटिल पैर पर पड़ी तो उन्होंने उनका सम्मान पत्र अपने हाथ में लिया और अचानक मंच से नीचे उतर गए। मूलचंद्र के पास जाकर सीएम ने उन्हें सम्मान पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने उनका कुशलक्षेम पूछा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सराहना की।
    मुख्यमंत्री के हाथों अपने स्थान पर ही पुरस्कृत हुए शिक्षक मूलचंद्र ने कार्यक्रम के बाद कहा कि आज वह खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी पुरस्कृत करने के लिए मुख्यमंत्री खुद उनके पास आ जाएंगे। इस क्षण को, मुख्यमंत्री की सहृदयता और सहजता को आजीवन नहीं भूल पाऊंगा। मेरे प्रति मुख्यमंत्री का यह भाव सभी शिक्षकों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की शीर्ष भावना है।

  • अंग्रेज़ी विभाग में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    अंग्रेज़ी विभाग में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    अंग्रेज़ी विभाग में एम ए तृतीय और प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने अपने आशीर्वचन देकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया और आयोजन की सराहना की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के जीवन मे शिक्षक का गहरा प्रभाव होता है .शिक्षक विद्यार्थियों के पहले रोल मॉडल होते हैं इसलिए शिक्षक का स्थान व दायित्व बड़ा हो जाता है और एक सच्चा शिक्षक हमेशा अपने विद्यार्थीओं को उचित मार्गदर्शन देकर अपने से बड़ा बनाने का प्रयास करता रहता है। इस शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में विभाग के विद्यार्थियों ने विभाग के सभी शिक्षकों को सम्मानस्वरूप एक सुंदर फ़ोटो फ्रेम भेंट किया गया और इस खुशी के मौके पर केक भी काटा गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंजलि सिंह के स्वागत भाषण से हुई, जबकि आयुष्मान पांडेय और शिवाजी ने अपने प्रभावशाली वक्तव्यों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। धन्यवाद ज्ञापन सुधांश राय द्वारा किया गया। प्रकृति पटेल और अनुप्रिया ने अपने मधुर गीतों से वातावरण को संगीतमय बना दिया।
    कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक अफ़्फ़ान रशीद और श्वेता उपाध्याय ने किया। इस कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे . इस कार्यक्रम के आयोजन में कुशाग्र , आनंद , जाह्नवी, आकांक्षा, सुष्मिता आदि का विशेष योगदान रहा