Category: उत्तर प्रदेश

  • भाजयुमो की कार्यशाला में शामिल होंगे सीएम योगी

    भाजयुमो की कार्यशाला में शामिल होंगे सीएम योगी

    • वाराणसी
    • भाजयुमो की कार्यशाला में शामिल होंगे सीएम योगी
    • आज काशी में होगी कार्यशाला, 3 सत्रों में चलेगी कार्यशालाजलशक्ति मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता होंगे शामिल.
    • 2 बजे सत्र में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
    • भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने दी जानकारी
  • बन्द कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला शिक्षक का शव.

    बन्द कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला शिक्षक का शव.

    बन्द कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला शिक्षक का शव.
    – कंपोजिट विद्यालय जजरही जमालपुर दोस्तपुर सुल्तानपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक शिवेंद्र कुमार का बन्द कमरे में मिला लटकता हुआ शव।
    – मृतक जालौन जिले का रहने वाला था, परिवार वालों को दी गई घटना की सूचना।
    – इन्द्रलोक कालोनी, अम्बेडकरनगर में किराए के मकान में रहता था मृतक शिक्षक।
    – सूचना पर पहुंची कोतवाली अकबरपुर ,अम्बेडकरनगर की पुलिस । शव को उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रारंभ की।
    – पूर्व में मृतक की प्राथमिक विद्यालय कुंदा भैरोपुर अखण्डनगर सुल्तानपुर में सहायक अध्यापक के पद हुई थी नियुक्त।
    – किराए के कमरे में अकेले रहता था मृतक।

  • स्वच्छ व सुंदर बी आर डी

    स्वच्छ व सुंदर बी आर डी

    स्वच्छ व सुंदर बी आर डी — छोटे छोटे ,पर निरंतर प्रयास का प्रतिफल जब अपना आकार लेता है तो बदलाव साफ दिखता है, अनायास ही आम जनमानस की भी सोच-विचार में एक सकारात्मक बदलाव का बीज स्वतःअंकुरित होने लगता है,प्रयास स्वयं से ही शुरू होता है,आज बी आर डी में स्वच्छता व लगाए हुए पौधो की देखभाल का लगातार 161 संडे सुबह 6बजे से 8.30 तक संपन्न हुआ,सभी स्वच्छता वीरों का आभार बी आर डी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की प्रो कीर्ति पाण्डेय जी बनी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष

    गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की प्रो कीर्ति पाण्डेय जी बनी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष

    गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की प्रो कीर्ति पाण्डेय जी बनी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष

  • सड़क हादसे में पशु चिकित्सक सहित 3 की मौत

    सड़क हादसे में पशु चिकित्सक सहित 3 की मौत

    सड़क हादसे में पशु चिकित्सक सहित 3 की मौत
    झाँसी में UP पुलिस भर्ती एग्जाम देकर लौट रही युवती ऋतु यादव, उसके भतीजे विवेक यादव व पशु चिकित्सक आशीष तिवारी क़ी सडक हादसे में मौत हो गई। ऋतु अपने भतीजे विवेक के साथ पेपर देने गई थी। वापसी में परिचित पशु चिकित्सक आशीष तिवारी से कार में लिफ्ट ले ली। रास्ते में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे तीनो क़ी मौत हो गई।

  • बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट भीड़

    बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट भीड़

    लखनऊ : बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट भीड़ हत्या,माब लिंचिंग का रोग खत्म नहीं हो रहा
    ताजा घटनाक्रम हरियाणा के चरखी दादरी का है
    गोमांस खाने के शक में एक गरीब युवक की हत्या
    युवक की पीट-पीटकर कर नृशंस हत्या की गई
    ये घटना मानवता को शर्मसार करती है
    ये हत्या कानून व्यवस्था के राज की पोल खोलती है
    यह अति-दुखद व निन्दनीय,सख्त कार्रवाई जरूरी.

  • कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करें काम

    कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करें काम

    कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करें काम- रवि किशन
    गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में हो रहे विकास व निर्माण कार्यों का हाल जाना। इसके साथ ही सांसद ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया।
    इन कार्यों का सांसद ने किया निरीक्षण
    सांसद रवि किशन ने गोरखनाथ ओवरब्रिज, मनीराम बालापार टिकरिया ओवरब्रिज, बरगदवां फर्टिलाइजर ओवरब्रिज, खजांची चौराहा, पादरी बाजार ओवरब्रिज,के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
    अधिकारियों को किया निर्देशित
    निरीक्षण के दौरान सांसद ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि कार्यों को गुणवत्ता युक्त तरीके से समय से पूरा किया जाए। इसने किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    सीएम का है शहर
    सांसद ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का शहर है। यहां का हर काम पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण होता है। इसलिए इसका विशेष ध्यान रखें।
    तेजी से बदली तस्वीर
    सांसद रवि किशन ने कहा कि यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसी चीज की कमी नहीं की है। गोरखपुर के विकास के लिए उन्होंने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। आज गोरखपुर विकसित शहरों में शामिल हो चुका है। विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।
    सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज अपना देश पूरे विश्व में अलग पहचान बना चुका है। हर क्षेत्र ने तीव्र विकास हो रहा है।

  • UP को मिला एक नया IPS अफ़सर

    UP को मिला एक नया IPS अफ़सर

    UP को मिला एक नया IPS अफ़सर
    IPS आयुष श्रीवास्तव 2021 त्रिपुरा कार्डर की शादी IFS स्वाति 2021 UP से हुई है दोनों राज्यों से NOC मिलने के बाद मैरिज ग्राउंड पर IPS आयुष श्रीवास्तव का त्रिपुरा कार्डर चेंज कर UP कार्डर अलॉट किया गया है केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी किया।

  • रजिस्ट्री कार्यालय तहसील खजनी बना धन उगाही का अड्डा, प्राइवेट मुंशी गिनते दिखे वसुली के नोट

    रजिस्ट्री कार्यालय तहसील खजनी बना धन उगाही का अड्डा, प्राइवेट मुंशी गिनते दिखे वसुली के नोट

    रजिस्ट्री कार्यालय तहसील खजनी बना धन उगाही का अड्डा, प्राइवेट मुंशी गिनते दिखे वसुली के नोट
    100 रूपया रजिस्ट्रेशन के नाम तो वही 100 रुपया अंगुठा के नाम पर होती वसूली
    सीएम के आदेश बेअसर जिम्मेदार मौन
    मुख्यमंत्री के गृह जनपद खजनी तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय का बुरा हाल प्राइवेट मुंशी के हवाले कार्यालय !
    गोरखपुर जनपद के खजनी तहसील में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के आदेशो की धज्जियां खजनी तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय उड़ाता नजर आ रहा है । शासन के शक्त निर्देश पर भी उक्त कार्यालय में किसानो का शोषण कर रहा है , रजिस्ट्री कार्यालय खुलेआम किसानों को रजिस्ट्री के नाम पर धन वसूली प्राइवेट मुंशी द्वारा किया जा रहा है। जिसका फोटो नोट गिनते हुए प्राइवेट मुंशी देखा गया । वही जिम्मेदार अधिकारी आंख पट्टी बांधे बैठे कुछ बोलने से कतरा रहे है ।
    सूत्रों की मानें तो प्राइवेट मुन्सी के परिवार का सदस्य विभिन्न पटल पर वैठ कर सरकारी कार्य संपादित करते है, यहां बताया गया की रजिस्ट्री होने के बाद प्राइवेट मुंशी कार्यालय का कर्मचारी बनकर किसानों के घर पहुँच जाता हैं, मौका देखने के बाद यह कहता हैं की आपने इस्टैंप की चोरी की है इस बहाने भी भारी धनु उगाही किया करता है, यह कार्य बरसों से होता चला आ रहा है ,यहां कार्य सहायक रजिस्ट्रार के इसारे पर संचालित होता हैं। वही काफी दिनों से कार्यालय में रजिस्ट्रार की पोस्टिंग नहीं है, सहायक रजिस्ट्रार और प्राइवेट मुन्शी पूरे रजिस्ट्री विभाग पर हावी है, किसानों ने दबी जुबान से बताए कि हम लोग मजबूर हैं बगैर सुविधा शुल्क दिए रजिस्ट्री होना संभव नही है , इस कार्य प्रणाली से शासन प्रशासन की छबि धुमिल तो हो रही है,सूबे के मुखिया के फरमान की धज्जियां उड़ाई जा रही है ।
    इस संबंध में उप जिलाधिकारी खजनी अपने को पुलिस परीक्षा में ब्यस्त होना बताए।

  • पुलिस वालों को देना होगा संपत्ति का ब्यौरा

    पुलिस वालों को देना होगा संपत्ति का ब्यौरा

    पुलिस वालों को देना होगा संपत्ति का ब्यौरा.
    उत्तर प्रदेश पुलिस को अब अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होगा, संपत्ति ना बताने पर नहीं होगा प्रमोशन. DGP मुख्यालय ने जारी किया आदेश.