Category: उत्तर प्रदेश

  • दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी पर बनेगी भव्य चौपाटी, फूडिंग एरिया बनाने की तैयारी

    दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी पर बनेगी भव्य चौपाटी, फूडिंग एरिया बनाने की तैयारी

    अयोध्या: दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी पर बनेगी भव्य चौपाटी, फूडिंग एरिया बनाने की तैयारी
    राम की पैड़ी में दुकानों पर अयोध्या के लोकल व्यंजनों के साथ-साथ अन्य प्रकार के व्यंजन भी मिलेंगे. यहां 84 दुकानें व रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे. इसके अलावा यहां पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी

  • सीएम की मौजूदगी में उपराष्ट्रपति करेंगे पूर्वी यूपी के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण

    सीएम की मौजूदगी में उपराष्ट्रपति करेंगे पूर्वी यूपी के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण

    सीएम की मौजूदगी में उपराष्ट्रपति करेंगे पूर्वी यूपी के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण
    7 सितंबर को प्रस्तावित है कार्यक्रम, राज्यपाल भी रहेंगी उपस्थित सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है सैनिक स्कूल गोरखपुर खाद कारखाना परिसर में 49 एकड़ में 176 करोड़ रुपये की लागत से बना है सैनिक स्कूल
    गोरखपुर, 31 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ करेंगे। सैनिक स्कूल गोरखपुर के लोकार्पण के लिए 7 सितंबर की तारीख संभावित है। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी उपस्थित रहेंगी। लोकार्पण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
    गोरखपुर का सैनिक स्कूल खाद कारखाना परिसर में आवंटित 49 एकड़ भूमि पर बना है। 176 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले इस स्कूल का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 जुलाई 2021 को किया था। ‘युवाओं को शिक्षा, देश की रक्षा’ के ध्येय से इस शैक्षिक प्रकल्प में कक्षा 6 से 12 तक बालक-बालिकाओं को आवासीय व्यवस्था के तहत शिक्षा प्रदान की जाने की व्यवस्था है। प्रवेश परीक्षा के जरिये कक्षा 6 और 9 में दाखिला लेने के बाद इस सैनिक स्कूल में पहली जुलाई से पढ़ाई शुरू हो चुकी है। प्रथम चरण में इस स्कूल में कक्षा 6 और 9 में 84-84 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। इनमें कुल मिलाकर 40 छात्राएं और 128 छात्र हैं। यहां छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कैंपस हैं। स्कूल का प्रशासनिक भवन प्राचीन भारतीय संस्कृति व परंपरा का दर्शन कराने है। सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों के खेलकूद की गतिविधियों के लिए खेलों के कई कोर्ट व मैदान भी विकसित किए गए हैं।
    सैन्य सेवाओं में अवसर को क्षेत्रीय संतुलन बढ़ाएगा सैनिक स्कूल गोरखपुर
    गोरखपुर का सैनिक स्कूल सीएम योगी के दिल के बहुत करीब है। इसके शिलान्यास के बाद भी वह कई बार इसके निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण करने आते रहे हैं। उन्होंने सैनिक स्कूल का उपहार देकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के मेधावियों को सैन्य सेवाओं में जाने के लिए एक सशक्त प्लेटफार्म उपलब्ध कराया है। पूर्वी उत्तर के इस सैनिक स्कूल से सैन्य सेवाओं में अवसर के लिए क्षेत्रीय संतुलन को भी बढ़ावा मिलेगा।
    सेना में होने वाले प्रशिक्षण के अनुरूप है समय सारिणी
    सैनिक स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अधिकारी वर्ग में चयन के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के लिए तैयार करना होता है। सामान्य विद्यालयों से अलग संकल्पना वाले इस स्कूल में प्रवेश हेतु चयन प्रक्रिया में बच्चों की बौद्धिक क्षमता के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और चिकित्सकीय क्षमता का भी विशिष्ट रूप से आकलन किया जाता है। इसका पूरा पैटर्न सैन्योन्मुखी शिक्षा पर आधारित है। सैनिक स्कूल की समय सारिणी सेना में होने वाले प्रशिक्षण के अनुरूप होती है।
    यूपी सैनिक स्कूल सोसाइटी के तहत स्थापित दूसरा स्कूल   गोरखपुर का सैनिक स्कूल यूपी सैनिक स्कूल सोसाइटी के अंतर्गत स्थापित होने वाला दूसरा विद्यालय है। यहां 20 क्लासरूम, 4 लैब्स, छात्रावास, डायनिंग हाल, मल्टीपर्पज हाल, कांफ्रेंस हाल, 1014 सीटेड ऑडिटोरियम, योग सेंटर, इंडोर शूटिंग रेंज, इंडोर स्विमिंग पूल और सीएसडी कैंटीन की सुविधा है। इस सैनिक स्कूल में कुल प्रवेशित विद्यार्थियों को चार सदनों (हॉस्टल) में रखा गया है। इन सदनों का नामकरण शहीद भगत सिंह, शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, शहीद बंधु सिंह और रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर किया गया है। विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था अन्नपूर्णा भवन में की गई है। परिसर में क्रीड़ा गतिविधियों के लिए बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन कोर्ट बनाए गए हैं।
    गोरखपुर के विकास मॉडल में नगीना बनेगा सैनिक स्कूल
    अस्सी और नब्बे के दशक में गोरखपुर की पहचान अपराध की नर्सरी के रूप में रही है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों से बदनाम पहचान बदल गई है। अब गोरखपुर की पहचान विकास के मॉडल रूप में होती है। इस मॉडल में सैनिक स्कूल भी एक नगीने के रूप में है। यह स्कूल राष्ट्र रक्षा की नर्सरी बनेगा। इसके जरिये छात्र फौज में अफसर बनेंगे। देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे। सैनिक स्कूल की सौगात सिर्फ युवा छात्रों के लिए ही नहीं, गोरखपुर की अपनी निजी पहचान और शान के लिहाज से भी बेहद खास है। सीएम योगी की मंशा है कि सैनिक स्कूल गोरखपुर किशोरों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, समर्पण, नेतृत्व कौशल जगाने का उत्कृष्ट मंच बने। बच्चों का शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक विकास करते हुए समेत समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए गौरव स्तम्भ के रूप में दिखे। कारण, किसी भी क्षेत्र में सैनिक स्कूल का होना बड़ी उपलब्धि होती है।

  • हर पीड़ित के साथ खड़ी है योगी सरकार

    हर पीड़ित के साथ खड़ी है योगी सरकार

    हर पीड़ित के साथ खड़ी है योगी सरकार
    बाढ़ग्रस्त परिवारों को राशन, दवा और पशुओं के लिए हुआ चारा का वितरण
    गोला: बड़हलगंज के कछार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पीड़ित परिवारों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी भोजन, दवा आदि की व्यवस्था योगी सरकार सुनिश्चित करा रही है। साथ ही आपदा के समय स्वयं और परिवार को कैसे सुरक्षित रखें इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
    श्री त्रिपाठी शुक्रवार को पौहरिया, सीधेगौर, बैरियाखास के बाढ़ पीडितों को 15 दिन के लिए योगी सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये राशन सामग्री और मरीजों को दवा वितरण कर रहे थे। इस दौरान उप जिलाधिकारी गोला राजू कुमार के नेतृत्व में आपदा राहत के अधिकारियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों को सांपों से बचने और सर्पदंश के शिकार को बचाव के लिए तात्कालिक उपाय बताये गये।सांपों की नयी प्रजातियों के बारे बताते हुए कहा कि कूकर जैसी सीटी की आवाज सुनाई दे तो समझ लें कि आसपास नयी प्रजाति का सांप मौजूद है। इस दौरान आकाशीय बिजली से बचने के भी उपाय बताए गए । इसके उपरांत पटना गांव में पशुपालन विभाग द्वारा 103 कुंतल भूसे और पशुओं के लिए दवा भी वितरित किया गया।
    वितरण के समय विधायक के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, पूर्व प्रधान हृदयशंकर सिंह,प्रधान पौहरिया मोतीलाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनन्द त्रिपाठी, पूर्व प्रधान अरविंद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्त, अष्टभुजा सिंह, शिवाजी सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय यादव, गौरीशंकर सिंह, बैरियाखास प्रधान बैरिस्टर यादव, आशीष सिंह, नायब तहसीलदार जयप्रकाश, कानूनगो, लेखपाल आदि मौजूद रहे।

  • आपने देरी को छुपाने के लिए…’, PM मोदी को लिखी ममता बनर्जी की चिट्ठियों पर केंद्र का जवाब

    आपने देरी को छुपाने के लिए…’, PM मोदी को लिखी ममता बनर्जी की चिट्ठियों पर केंद्र का जवाब

    आपने देरी को छुपाने के लिए…’, PM मोदी को लिखी ममता बनर्जी की चिट्ठियों पर केंद्र का जवाब
    बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लिखे पत्र में महिला

  • आगरा में STF मेरठ यूनिट की बड़ी कार्रवाई

    आगरा में STF मेरठ यूनिट की बड़ी कार्रवाई

    आगरा बिग ब्रेकिंग
    आगरा में STF मेरठ यूनिट की बड़ी कार्रवाई
    पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने का ठेका लेने वाले गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर STF मेरठ ने की छापेमारी.
    अमित कालिंदी बिहार आगरा, विनय मटसेना फिरोजाबाद, अखिलेश मटसेना फिरोजाबाद गिरफ्तार
    गिरफ्तार अभियुक्तों से STF की पूछताछ जारी,
    एक लाख की नगदी, दर्जनों एडमिट कार्ड बरामद,
    रेलवे भर्ती परीक्षा में भी कई अभ्यर्थियों से पास के नाम पर कर चुके है ठगी
    फरवरी 2024 में सिपाही भर्ती परीक्षा में कई अभ्यर्थियों से की थी ठगी
    थाने से 500 मीटर दूर बने होटल में रुके थे अभियुक्त
    गिरफ्तार अभियुक्तों पर कार्रवाई में जुटी STF
    थाना ट्रांस यमुना डे नाइट क्लब होटल का मामला
    आगरा बिग ब्रेकिंग
    आगरा में STF मेरठ यूनिट की बड़ी कार्रवाई
    पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने का ठेका लेने वाले गिरफ्तार
    मुखबिर की सूचना पर STF मेरठ ने की छापेमारी
    अमित कालिंदी बिहार आगरा, विनय मटसेना फिरोजाबाद, अखिलेश मटसेना फिरोजाबाद गिरफ्तार
    गिरफ्तार अभियुक्तों से STF की पूछताछ जारी,
    एक लाख की नगदी, दर्जनों एडमिट कार्ड बरामद,
    रेलवे भर्ती परीक्षा में भी कई अभ्यर्थियों से पास के नाम पर कर चुके है ठगी
    फरवरी 2024 में सिपाही भर्ती परीक्षा में कई अभ्यर्थियों से की थी ठगी
    थाने से 500 मीटर दूर बने होटल में रुके थे अभियुक्त
    गिरफ्तार अभियुक्तों पर कार्रवाई में जुटी STF    थाना ट्रांस यमुना डे नाइट क्लब होटल का मामला

  • डिलेवरी की दौरान प्रसूता की हुई मौत

    डिलेवरी की दौरान प्रसूता की हुई मौत

    Breaking कुशीनगर
    – डिलेवरी की दौरान प्रसूता की हुई मौत
    – डिलेवरी के दौरान प्रसूता का किया गया था आपरेशन
    – परिजनों ने डाक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
    – लापरवाही की वजह से बच्चें की स्थिति बनी गंभीर
    – सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस जांच में जुटी
    – कप्तानगंज नगर के सचिदानंद हास्पिटल का मामला।

  • यूपी पुलिस के इंस्पेक्टरों का पुलिस में प्रमोशन

    यूपी पुलिस के इंस्पेक्टरों का पुलिस में प्रमोशन

    Lucknow
    यूपी पुलिस के इंस्पेक्टरों का पुलिस में प्रमोशन
    UP पुलिस में इंस्पेक्टर पदोन्नति पाकर बने पुलिस उपाधीक्षक

  • उत्तर प्रदेश की सबसे दुःसाहसी अफसर को देखिए

    उत्तर प्रदेश की सबसे दुःसाहसी अफसर को देखिए

    उत्तर प्रदेश की सबसे दुःसाहसी अफसर को देखिए
    गाजीपुर : जिले में तैनात ARTO सौम्या पांडेय धमाकों पर धमाके कर रही हैं. अब उनका नया कारनामा सामने आया है. पांडेय ने गाड़ी में बैठ कर अपने ड्राइवर और सिपाहियों से खाली ट्रक से पैसा न मिलने पर उन ट्रकों का एक्सेल और सेल्फ ही खुलवा कर लेती गईं।एआरटीओ सौम्या पांडेय प्रवर्तन देखती है. गाजीपुर से हाजीपुर ग्रीन फील्ड रोड का काम चल रहा है और यह काम सरकार की प्राथमिकता में भी है. इस काम पर राखड़ गिराने के लिए ट्रकें आती हैं. उसी क्रम में दो ट्रक जिसका नम्बर- MP16H – 1144, MP19HA- 4014 है, ये दोनों ट्रक रवि इंफ्रा कंपनी के वेयर हाउस में राखड़ गिराकर वापस एमपी जा रही थी। इसी बीच मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के फाकराबाद में जाम लगने की वजह से यह दोनों ट्रक खड़े थे. तभी एआरटीओ सौम्या पांडेय की गाड़ी एंट्री मारती है।इन ट्रकों को रोककर विपरीत दिशा में एआरटीओ का ड्राईवर सत्येन्द्र यादव ले चलने के लिए कहता है. ट्रक ड्राइवर इसका विरोध करते हैं कि हम गाड़ी नहीं ले जायेंगे. उसके बाद सत्येंद्र यादव खुद एक ट्रक को चलाकर एक सुनसान जगह ले गया. फिर वहां पर ट्रक ड्राइवरों से 50 हजार रुपये की मांग की जाने लगी, जब ड्राइवर पैसा देने में असमर्थ रहे तो सौम्या पांडेय गाड़ी में बैठी हुई थी, जिनके सामने ही उन ट्रकों का एक्सेल व सेल्फ एआरटीओ के ड्राइवर व सिपाही खोलकर लेते गये।
    ट्रक के सुपरवाइजर /ड्राइवर उत्तम चंद भारती ने इस लूट की तहरीर मोहम्मदाबाद कोतवाली में दी है. इस तहरीर के संबंध में जब मोहम्मदाबाद कोतवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है. इसकी जांच की जा रही है।

  • यूपी एटीएस को मिली बड़ी सफलता

    यूपी एटीएस को मिली बड़ी सफलता

    लखनऊ
    यूपी एटीएस को मिली बड़ी सफलता
    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरफ्तार
    एटीएस ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले तीन लोगों को किया गिरफ्तार
    नागरिक पंजीकरण प्रणाली का फर्जी कर रहे थे उपयोग
    शिवानन्द अनीता आनंद नामक लोग गिरफ्तार
    आज़मगढ़ से आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

  • गोरखपुर के डॉ दानिश पेरिस पैरा ओलंपिक के फिजियोथेरपिस्ट बनें

    गोरखपुर के डॉ दानिश पेरिस पैरा ओलंपिक के फिजियोथेरपिस्ट बनें

    गोरखपुर के डॉ दानिश पेरिस पैरा ओलंपिक के फिजियोथेरपिस्ट बनें
    गोरखपुर। 2024 के पेरिस पैरा ओलंपिक के फिजियोथेरपिस्ट बने डॉ दानिश इससे पहले डॉ दानिश चाइना पैरा एशियन गेम्स के फिजियोथेरपिस्ट थे डॉ. मो.दानिश को स्पोर्ट् अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से 28 अगस्त से 8 सितम्बर तक के लिए फ्रांस के पेरिस भेजा जा रहा है। डॉ.दानिश पर पैरा खिलाड़ियो के फिजियोथेरपी की पूरी जिम्मेदारी होगी। ‘डॉ.दानिश का कहना है कि उनके नेत्रित्व में पैरा खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर फिजियोथेरपी दी जाएगी..जिससे खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन कर सकें’टोक्यो ओलम्पिक 2021 में और रिओ ओलिम्पिक 2016 में भी … महत्वपूर्ण योगदान था इसके साथ ही यूरोप के क्रोएशिया में वर्ल्ड पैरा-शूटिंग चैम्पियनशिप, 2018 में एशियन गेम्स जाकर्ता इंडोनेशिया में भी अपनी बेहतर सेवाएं दे चुकें है! डॉ. दानिश 2014 से स्पोर्ट् अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ जुड़े हैं, विभिन्न घरेलु खेलो में अपनी सेवाएं दे चुके हैं डॉ.दानिश के एशियन गेम्स में जाने पर उनके परिवार और मित्रों ने खुशी जाहिर की है।