Category: उत्तर प्रदेश

  • वैज्ञानिक तरीकों से तिलहन की खेती कर बढायें उत्पादन: डाॅ वीरभद्र

    वैज्ञानिक तरीकों से तिलहन की खेती कर बढायें उत्पादन: डाॅ वीरभद्र

    वैज्ञानिक तरीकों से तिलहन की खेती कर बढायें उत्पादन: डाॅ वीरभद्र
    गोला।मनुष्य के सेहत पर खाद्य तेलों विशेष प्रभाव पड़ता है। लेकिन आज उच्च गुणवत्ता के तेल का मिलना कठिन हो गया है। इसका मुख्य कारण तिलहन के उत्पादन में कमी भी है। खाद्य तेल की कमी को पूरा करने के लिए उत्पादन बढाना जरूरी है।
    उक्त बातें राजकीय कृषि बीज भंडार गोला परिसर में तिलहन विकास कृषक गोष्ठी के दौरान पीजी कॉलेज बड़हलगंज के वैज्ञानिक डॉ वीरभद्र तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है देश में तिलहन का अधिकतम उत्पादन हो इस दिशा में सरकार अनेक योजनाएं चल रही है। तिलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए बीज व्यवस्था वैज्ञानिक तकनीक कृषि यंत्रों का उपयोग कारगर फसल सुरक्षा की जानकारी आदि दिया जा रहा है। वही पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव ने तिलहन के खेती में बीज का चयन, बीज शोधन, आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग, संतुलित उर्वरक प्रयोग, फसल अवशेष प्रबंधन, फसल सुरक्षा आदि की जानकारी दी। गोष्ठी में अरुणाकर सिंह, अनिल कुमार सिंह, राम भरोस, भगवान दास, बृजेंद्र कुमार, शेषनाथ पाल ने खेती की तकनीक की जानकारी एवं सरकार द्वारा तिलहन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
    गोष्ठी में घनश्याम मौर्य, गिरजेश नायक, उदय भान मौर्य, हरि प्रसाद यादव, मोलई, राजेंद्र प्रतिमा, निशा देवी, आशा देवी, दीपचंद, इसरावती सुनैना आदि मौजूद रहें

  • घर-घर जन्मे कन्हाई,बधाई हो बधाई

    घर-घर जन्मे कन्हाई,बधाई हो बधाई

    गोला में घर-घर जन्मे कन्हाई,बधाई हो बधाई
    गोला। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरा गोला भक्तिमय हो गया। घर और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। मध्य रात्रि चंद्रमा निकलने पर जयकारों के साथ उपवास खोला गया। घरों में मिठाइयां बनाई गईं और घर- घर जन्मे कृष्ण कन्हाई, बधाई हो बधाई। नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी। जैसे भजन और जयकारों के साथ सोमवार को पूरा गोला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की भक्तिमय हो गया। चहुंओर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे सुनाई पड़े। घर और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना हुई। घरों में पूजा घर और मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मध्य रात्रि चंद्रमा निकलने तक मंदिरों में भजन-कीर्तन चलते रहे।
    सोमवार को सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने उपवास शुरू करते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विशेष रूप से पूजा की गई। घरों में लडडू गोपाल व नन्हें मुन्हे बच्चे बच्चियों को नई पोशाक पहनाने के साथ उन्हें सुंदर ढंग से सजाया गया। पूजा घर को फूल और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया। नगर व गांव के सभी देवालयों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भजन-कीर्तन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
    अर्द्धरात्रि में चंद्रमा दिखते ही लगे श्रीकृष्ण के जयकारे
    नगर के साथ देहात क्षेत्र में जैसे ही अर्द्धरात्रि में चंद्रमा के दर्शन हुए तो श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। भगवान श्रीकृष्ण को मीठे जल का अर्घ्य देकर उपवास खोला। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में घरों में मेवा, लौकी आदि की पंजीरी बनाई गईं। मिठाई की दुकानों पर भी मिठाई की जमकर बिक्री हुई।

  • नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

    नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

    नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
    न्याय के लिए पीड़िता पुलिस प्रशासन से लगा रहा गुहार
    संवाददाता
    गोरखपुर। पुरुषोत्तम कुमार गौड़ दयानन्द कन्या इण्टर कालेज शीपुर गुफ्तीपुर, गोरखपुर निवासी पुलिस प्रशासन से प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया है कि मेरी लड़की प्रतिभा की शादी के लिए बैंक ऑफ बडौदा में 3 लाख रूपये रखा था। मान्यवर मेरी बेटी परमेश्वर पाण्डेय महाविद्यालय भुनिया में पढ़ती थी। विद्यालय प्रबन्धक श्री रुणानिधि पाण्डेय व उनका पुत्र श्री धीरज पाण्डेय उर्फ चचलू पाण्डेय निवास स्थान सूर्यकुण्ड गैस गोदामगली गंगा निवास, थाना तिवारीपुर, गोरखपुर के रहने वाले हैं। मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर उसे विश्वास में लेकर कहे कि इस विद्यालय में क्लर्क की जगह निकली है अपने माता पिता से बात करो 5 लाख रूपये लग रहा है, नौकरी लग जायेगी तो शादी के लिए अच्छे लड़के मिल जायेंगे। मान्यवर मेरी बेटी उनकी बातों में आकर हमसे यह बात बतायी। मैं पुरुषोत्तम कुमार 3 लाख रूपये नगद दिनांक 28.09.2018 को बैंक ऑफ बड़ौदा से निकालकर श्री धीरज कुमार पाण्डेय को दिया और 2 लाख रूपये नौकरी मिलने के बाद समय दिया गया। मान्यवर 6 साल बीत गये अभी तक मेरी पुत्री को न तो नौकरी दिलवाये और न ही पैसा वापस कर रहे हैं। बहुत बात चीत के बाद कुछ दिन पहले 50 हजार रूपये नगद हमको वापस किये। 2 लाख 50 हजार रुपये अभी देने में हीलाहवाली कर रहे हैं, जब मैं अपना पैसा मांगता हूं तो हमको जान माल की घुड़की धमकी देते हैं

  • स्कूल जा रही आठवीं की छात्रा को अगवा कर दूसरे समुदाय के युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

    स्कूल जा रही आठवीं की छात्रा को अगवा कर दूसरे समुदाय के युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

    स्कूल जा रही आठवीं की छात्रा को अगवा कर दूसरे समुदाय के युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
    संवाददाता : मनोज कश्यप की रिपोर्ट
    गोरखपुर: बेलीपार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय कक्षा 8 की छात्रा को अगवा कर दूसरे समुदाय के युवक ने किया रेप गुरुवार 29 अगस्त की सुबह स्कूल के लिए निकली थी छात्रा,.
    स्कूल प्रशासन ने छात्रा के स्कूल न पहुंचने पर परिजनों को किया फोन,
    स्कूल से फोन आने के बाद परिजनों ने शुरू की तलाश, स्कूल की छुट्टी के समय गुरुवार दोपहर छात्रा कटया चौराहे के पास अचेत और अर्ध विक्षिप्त हाल में मिली.
    आरोप है कि महावीर छपरा के विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा को आरोपी जैन शेख उर्फ डायमंड पुत्र गयासुद्दीन शेख निवासी बेलीपार ने असलहा सटाकर बाइक पर बैठा लिया
    कुछ दूर ले जाने के बाद छात्रा को पीने के लिए पानी दिया और उसके बाद वह अचेत हो गई, इसके बाद आरोपी उसके साथ रेप कर फरार हो गया
    स्कूल से छुट्टी के समय छात्रा बेलीपार के कटया चौराहे के पास अर्ध विक्षिप्त हाल में मिली, *पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जैन शेख उर्फ डायमंड को गिरफ्तार कर लिया
    हालांकि इस मामले पर अभी पुलिस के आलाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, बेलीपार एसओ गौरव सिंह ने टेलीफोनिक बातचीत में घटना की पुष्टि की है

  • शारीरिक शिक्षा विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

    शारीरिक शिक्षा विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

    शारीरिक शिक्षा विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
    आज दिनांक 29.08.2024 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रमों का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. विजय चहल, अतिथि शिक्षकों और छात्र छात्राओं द्वारा सुबह 10 बजे मेजर ध्यान चंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
    तत्पश्चात “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय खेल” विषय पर छात्रों की एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्नातक तृतीय सेमेस्टर के कमलेश शर्मा को विजई होने पर विभागाध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया गया।
    भाषण प्रतियोगिता के पश्चात विभाग में सभी छात्रों को मेजर ध्यान चंद जी के जीवन पर आधारित एक व्रतचित्र दिखाई गई।
    सायं सत्र में कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया, मैच के दौरान अनेक छात्र उपस्थित रहे।
    कार्यक्रमों को सफल बनाने में विभाग के अतिथि शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का भरपूर सहयोग रहा।

  • अगर आपकी भी दो दो गर्ल फ्रेंड है तो हो जाइए सावधान

    अगर आपकी भी दो दो गर्ल फ्रेंड है तो हो जाइए सावधान

    अगर आपकी भी दो दो गर्ल फ्रेंड है तो हो जाइए सावधान
    हरीश पांडे.
    UP के अम्बेडकरनगर में गन्ने के खेत में हुई युवक संदीप ( 27) की नग्न मिली लाश के मामले में पुलिस ने संदीप की 2 प्रेमिकाओ को हत्या की धाराओं में अरेस्ट किया है, दोनों GF घटना के समय खेत में ही थी, सेक्स के बाद दोनो ने मिलकर चाइनीज़ टार्च संदीप के सिर में मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया था, लाश को बिना कपड़ो के ही छोड़कर फरार हो गई थी, अब दोनों युवतियाँ अरेस्ट है, जिन्होंने ब्लेकमैलिंग से आहत होकर इस घटना को अंजाम देना बताया

  • गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचा आदमखोर भेड़िया

    गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचा आदमखोर भेड़िया

    गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचा आदमखोर भेड़िया
    गोरखपुर: बहराइच में आतंक मचाने वाला आदमखोर भेड़िया जिसे आज गोरखपुर चिड़ियाघर में लाया गया गोरखपुर चिड़ियाघर के प्रभारी डॉक्टर योगेश प्रताप और पूरी टीम ने आदमखोर भेडिया को गोरखपुर चिड़ियाघर में स्थान दिया

  • मदरसा जामिया हबीबिया में जांच के लिए पहुंची IB की टीम

    मदरसा जामिया हबीबिया में जांच के लिए पहुंची IB की टीम

    प्रयागराज: मदरसा जामिया हबीबिया में जांच के लिए पहुंची IB की टीम,खुफिया एजेंसियों ने की मदरसे में नोट छापने की जांच,नकली नोट फैक्ट्री भंडाफोड़ के बाद मदरसे की जांच तेज,मदरसे के क्लर्क समेत दूसरे सदस्यों से पूछताछ में जुटी टीम,मदरसे के प्रिंसिपल मोहम्मद तफसीरूल के बारे में पूछताछ,पुलिस पकड़े गए आरोपियों की खंगाल रही कॉल डिटेल,रिमांड लेकर आरोपियों के कनेक्शन को भी खंगालेगी पुलिस,पुलिस ने केस दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा था जेल,प्रयागराज के अतरसुइया इलाके में है जामिया हबीबिया मदरसा

  • यूपी के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक है

    यूपी के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक है

    यूपी के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक है. बच्चों समेत 7 लोगों को भेड़िए अपना शिकार बना चुके हैं. इसी बीच खूंखार आदमखोर का नया ड्रोन वीडियो सामने आया है।*यूपी के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक है.* बच्चों समेत 7 लोगों को भेड़िए अपना शिकार बना चुके हैं. इसी बीच खूंखार आदमखोर का नया ड्रोन वीडियो सामने आया है।

  • गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस हाइवे पर खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर से टकराई

    गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस हाइवे पर खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर से टकराई

    गोपालगंज। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस हाइवे पर खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर से टकराई। बस पर सवार गोपालगंज नगर थाने के चैनपट्टी गांव के रंजन सिंह के 18 वर्षीय बेटे अतुल सिंह की हुई मौत। हादसे के बाद दो टुकड़ों में बंट गया अतुल का शव। गोरखपुर के मरवड़िया कुंआ-जीतपुर के समीप हुआ हादसा। युवक की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम।