लखनऊ
सीएम योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ दौरा आज
वृहद रोजगार-ऋण मेले का सीएम करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे कार्यक्रम में होंगे शामिल
गुरुकुल पब्लिक स्कूल सोमना रोड में कार्यक्रम
5 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे
उद्यमियों को 35 करोड़ से ज्यादा
का करेंगे ऋण वितरण
1,500 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण
705 करोड़ की 305 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
Category: उत्तर प्रदेश
-

सीएम योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ दौरा आज
-

विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त उपाधियों पर उसे निर्गत करने की तिथि अंकित किए जाने के प्रस्ताव पर विद्या परिषद की मुहर
प्रकाशन एवं जनसंपर्क केंद्र
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त उपाधियों पर उसे निर्गत करने की तिथि अंकित किए जाने के प्रस्ताव पर विद्या परिषद की मुहर
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की ऑनलाइन बैठक कुलपति प्रो पूनम टंडन की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई।
विद्या परिषद ने व्यापक छात्रहित में विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त उपाधियों पर उसे निर्गत करने की तिथि अंकित किए जाने के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान की।
बैठक की सम्बोधित करते हुए कुलपति ने कहा की यह निर्णय व्यापक छात्र हित में लिया गया है।
विद्या परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि यह तिथि अंग्रेजी कैलेंडर (ग्रेगोरियन कैलेंडर), के साथ साथ भारतीय शक संवत के रूप में भी अंकित किया जाएगा।
विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत की जाने वाली उपाधियों में उपाधि प्रदान करने की तिथि अंकित न होने से विद्यार्थियों को अन्य केंद्रों में प्रवेश हेतु आवेदन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। -

विसरा गांव का सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया नीरिक्षण
विसरा गांव का सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया नीरिक्षण गोला।घाघरा नदी के बढे जलस्तर के कारण गोला में बाढ प्रभावित तटवर्ती गाँव विसरा का सिंचाई विभाग बाढ़ खंड द्वितीय के उच्चाधिकारियों के द्वारा निरिक्षण किया गया। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गये।
मंगलवार को सिंचाई विभाग के मुख्य
अभियंता विकास सिंह, अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह, सहायक अभियंता निरज कुमार, अधिशासी अभियंता वैभव सिंह सहायक अभियंता नजीमुद्दीन, जेई अमित कुमार वर्मा ने नदी के जलस्तर व बाढ प्रभावित विसरा गाँव का निरिक्षण किया। मुख्य अभियंता ने बताया कि घाघरा के तटवर्ती गाँवों का निरिक्षण किया गया है। मुख्य रूप से प्रभावित गाँव विसरा का दौरा कर यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी प्रभावित लोगों तक प्रदेश सरकार के द्वारा दी जा रही मदद पंहुचे। जिसके लिए विभागीय लोगों को निर्देशित भी कर दिया गया है। वहीं बाढ को रोकने के लिए किए गये कार्यों की भी समीक्षा की गयी है। कार्यों में जो कमी रह गयी है उसका भी बारीकी से अध्ययन किया गया है तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि पानी भरने के वजह से बाधित आवागमन को भी सुचारू रूप से चलाने पर भी बात हुई है। बढे जलस्तर के कारण हो रही समस्याओं को भी ग्रामीणों से सुना गया है तथा उसके नादान हेतु निर्देशित भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जलस्तर अब घटाव कि तरफ है। -

घर घर जाकर आनलाईन सदस्य बनायेगी भाजपा
सदस्यता अभियान को लेकर गोला में भाजपाईयों ने किया कार्यशाला का आयोजन ।
क्रासर – घर घर जाकर आनलाईन सदस्य बनायेगी भाजपा
गोला।भाजपा को वैश्विक स्तर पर सबसे बडी पार्टी का दर्जा दिलाने की परिकल्पना के संकल्प से पार्टी हाईकमान नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे जगह जगह चल रहे सदस्यता अभियान कार्यशाला के क्रम में मंगलवार को गोला मण्डल में कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन कर सभी कार्य कर्ताओं ने हर बूथ से कम से कम 200 लोगो को आनलाइन सदस्य बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय ने कहा की पार्टी हाईकमान कमान नेतृत्व के निर्देशानुसार आन लाइन सदस्यता का प्रथम चरण आगामी 1 सितंबर से 25 सितंबर तक कराई जानी है।अब तक की पिछली सदस्यताये एक सितंबर से पूर्व शून्य घोषित कर दी जायेंगी सबसे पहले राष्ट्रीय नेतृत्व सदस्यता ग्रहण करेगा उसके बाद चार सितंबर से बूथ स्तर पर आन लाइन सदस्यता 8800 002024 नंबर से सभी बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में होगी ।जहां सभी बूथ अध्यक्ष कम से कम अपने बूथ से 200 लोगो को सदस्य बनायेगें।
वहीं कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान सभा क्षेत्र चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा की देश मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर मजूब हुआ है ।आज भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन व कार्य कुशलता की चर्चा देश ही नही पुरे विश्व में हो रही है। पार्टी के सभी कार्य कर्ताओं को एक मुहिम के साथ अपने अपने बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व बूथ सेंटर के अलावा घर घर जाकर लोगो को पार्टी की विकास परक नीतियों एवं मोदी सरकार में किये गये विकास कार्यों को बताते हुए सदस्य बनाने की जरूरत है ताकि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन सके ।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष देवेश निषाद व संचालन जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल भट्ट विनोद तिवारी सत्यव्रत तिवारी जयशंकर तिवारी जयप्रकाश यादव संजय मद्धेशिया अच्छैवर जयसवाल राम ललित तिवारी बबलू सोनकर रिंकू चौधरी गुड्डू राय दिनेश सिंह सुदर्शन कसौधन रमाशंकर अनिल जी श्रीकांत निषाद आलोक तिवारी ऋषि साहनी दीपक जायसवाल अजय राजभर जोखन राजभर अजय गुप्ता गुड्डू सोनकर आकाश जायसवाल सरवन गुप्ता आदि सहित सैकड़ों कार्य कर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।सदस्यता अभियान को लेकर गोला में भाजपाईयों ने किया कार्यशाला का आयोजन ।
क्रासर – घर घर जाकर आनलाईन सदस्य बनायेगी भाजपा
गोला।भाजपा को वैश्विक स्तर पर सबसे बडी पार्टी का दर्जा दिलाने की परिकल्पना के संकल्प से पार्टी हाईकमान नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे जगह जगह चल रहे सदस्यता अभियान कार्यशाला के क्रम में मंगलवार को गोला मण्डल में कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन कर सभी कार्य कर्ताओं ने हर बूथ से कम से कम 200 लोगो को आनलाइन सदस्य बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय ने कहा की पार्टी हाईकमान कमान नेतृत्व के निर्देशानुसार आन लाइन सदस्यता का प्रथम चरण आगामी 1 सितंबर से 25 सितंबर तक कराई जानी है।अब तक की पिछली सदस्यताये एक सितंबर से पूर्व शून्य घोषित कर दी जायेंगी सबसे पहले राष्ट्रीय नेतृत्व सदस्यता ग्रहण करेगा उसके बाद चार सितंबर से बूथ स्तर पर आन लाइन सदस्यता 8800 002024 नंबर से सभी बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में होगी ।जहां सभी बूथ अध्यक्ष कम से कम अपने बूथ से 200 लोगो को सदस्य बनायेगें।
वहीं कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान सभा क्षेत्र चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा की देश मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर मजूब हुआ है ।आज भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन व कार्य कुशलता की चर्चा देश ही नही पुरे विश्व में हो रही है। पार्टी के सभी कार्य कर्ताओं को एक मुहिम के साथ अपने अपने बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व बूथ सेंटर के अलावा घर घर जाकर लोगो को पार्टी की विकास परक नीतियों एवं मोदी सरकार में किये गये विकास कार्यों को बताते हुए सदस्य बनाने की जरूरत है ताकि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन सके ।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष देवेश निषाद व संचालन जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल भट्ट विनोद तिवारी सत्यव्रत तिवारी जयशंकर तिवारी जयप्रकाश यादव संजय मद्धेशिया अच्छैवर जयसवाल राम ललित तिवारी बबलू सोनकर रिंकू चौधरी गुड्डू राय दिनेश सिंह सुदर्शन कसौधन रमाशंकर अनिल जी श्रीकांत निषाद आलोक तिवारी ऋषि साहनी दीपक जायसवाल अजय राजभर जोखन राजभर अजय गुप्ता गुड्डू सोनकर आकाश जायसवाल सरवन गुप्ता आदि सहित सैकड़ों कार्य कर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। -

नाजिया हसन खान नीट पीजी परीक्षा की उत्तीर्ण परिवार में खुशी की लहर
नाजिया हसन खान नीट पीजी परीक्षा की उत्तीर्ण परिवार में खुशी की लहर
गोरखपुर। डॉक्टर नाजिया हसन खान नीट पीजी परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता का बढ़ाया मान सम्मान। मुहल्ला खोखर टोला थाना राजघाट की बेटी डा नाजिया हसन खां पुत्री अजीजुल हसन ने नीट पीजी 2024 की परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है। डा नाजिया ने एमबीबीएस की पढाई बाबा राघवदास मेडिकल कालेज गोरखपुर से 2023 में पूरी कर घर पर रहकर आनलाईन कोचिंग द्वारा नीट पी जी की तैयारी की और वर्ष 2024 में आल इण्डिया में 1470 वां रैंक हासिल किया तथा इसी वर्ष यू०पी०एस०सी (सी०एम०एस०) की परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण किया। डा नाजिया की बडी बहन सामिया हसन इन्जिनीयरिंग से शिक्षा प्राप्त कर नई दिल्ली में मल्टीनेशनल कम्पनी में नौकरी कर रही है। डा नाजिया के पिता जनपद महराजगंज के ग्राम बैरवा चन्दनपुर थाना नौतनवां के मूल निवासी है वर्षों पूर्व जनपद गोरखपुर में आकर अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद कारोबार शुरू किया व बच्चों को उच्च शिक्षा देने में अपना व पत्नी का पूरा सहयोग किया । -

गंदगी पर लगातार चालान की प्रक्रिया की जाए पॉलीथिन व अतिक्रमण पर अभियान तेज किया जाए
गंदगी पर लगातार चालान की प्रक्रिया की जाए पॉलीथिन व अतिक्रमण पर अभियान तेज किया जाए _नगर आयुक्त
गोरखपुर।नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा नगर निगम के विभिन्न विभागों द्वारा हो रहे और कराए जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए समीक्षा में समस्त अपर नगर आयुक्त महाप्रबंधक नगर नगर स्वास्थ्य अधिकारी समस्त जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता उपस्थित थे बैठक में यूनिवर्सिटी वाहन स्टोर पर गंदगी एवं एवं कीचड़ पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं वहां स्टोर की सफाई करने निर्देश दिया गया महानगर के विभिन्न वार्डों तथा में रोड पर बंद लाइट को पर प्रकाश विभाग की मदद से सही कराने हेतु जोनल अधिकारी को निर्देश दिया गया नगर आयुक्त द्वारा मेडिकल कॉलेज रोड गोरखनाथ मंदिर रोड एवं पार्क रोड पर लाइटों को सही कराने हेतु निर्देश दिया गया सीसीएमएस के माध्यम से बैठक कर लाइटों से संबंधित रिपोर्ट ले नए वार्डों मे 50 50 एलईडी लाइट लगाए जाने हेतु अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया नाइट शिपिंग पर गंभीरता से कार्य करने हेतु स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोनल सेनेटरी अधिकारी को निर्देश दिया गया इसके अलावा महानगर के डिवाइडरों पर घास एवं झाड़ियां की साफ सफाई करने हेतु अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया निर्माण विभाग के विभिन्न कार्यों में तेजी लाने हेतु अधिशासी अभियंता एवं मुख्य अभियंता को गंभीरता लाने हेतु निर्देशित किया गया जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त के रूट बेतियाहाता पर साफ सफाई करने हेतु आदेश दिया गया गंदगी पर लगातार चालान की प्रक्रिया की जाए पॉलीथिन व अतिक्रमण पर अभियान तेज किया जाए गंदगी फैलाने दुकानदारों ठेले एवं खोमचे बालों पर चालान शुल्क बढ़ाया जाए जिससे उनके द्वारा कूड़ा गाड़ियों मैं ही दिया जाए। -

स्ववित्तपोषित योजनान्तर्गत संचालित एमएस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), बीसीए पाठ्यक्रमों को कुलाधिपति की मंजूरी
सूचना, प्रकाशन एवं जनसंपर्क केंद्र
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
स्ववित्तपोषित योजनान्तर्गत संचालित एमएस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), बीसीए पाठ्यक्रमों को कुलाधिपति की मंजूरी
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी द्वारा स्ववित्तपोषित योजनान्तर्गत संचालित किये जाने हेतु प्रस्तावित एमएस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), बीसीए (मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस) तथा बीसीए( इंटरनेट ऑफ थिंग्स) पाठ्यक्रम को माननीय कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की स्वीकृति मिल गई है। नाईलेट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के साथ संयुक्त रूप से संचालित होने वाले एम एस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में 33 तथा बीसीए(मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस) तथा बीसीए (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) दोनों में 66/ 66 सीटें हैं। बीसीए कोर्सेज के लिए न्यूनतम अर्हता इंटरमीडिएट है जबकि एमएस के लिए न्यूनतम अर्हता बीटेक/बीसीए/एमसीए है। विद्या परिषद एवं कार्य परिषद की संस्तुति के आधार पर विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी द्वारा स्ववित्तपोषित योजनान्तर्गत संचालित किये जाने हेतु प्रस्तावित MS in AI एवं Bachelor of Computer Application (BCA) Programs in Specialised Area पाठ्यक्रम के अध्यादेश पर उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा-52 (5) के अन्तर्गत मा० कुलाधिपति महोदया द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई है।प्रो. पूनम टंडन ने इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “हम पूर्वांचल के युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभप्रद इन कोर्सेज को उच्चतम गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
-

लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए
लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए
फुर्सतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वर धाम
वारिसगंज हाल्ट स्टेशन का नाम अमर शहीद भाले सुल्तान अकबरगंज स्टेशन का नाम अब मां अहोरवा भवानी धाम
निहालगढ़ स्टेशन का नाम अब महाराजा बिजली पासी होगा
बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस स्टेशन होगा
मिश्रौली स्टेशन का नाम मां कालिकन धाम किया गया
जायस स्टेशन का नाम गुरु गोरखनाथ धाम रखा गया
कासिमपुर हाल्ट स्टेशन का नाम जायस सिटी होगा। -

पुलिस की जीप पलटी महिला सिपाही की मौत तीन पुलिसकर्मी घायल
पुलिस की जीप पलटी महिला सिपाही की मौत तीन पुलिसकर्मी घायल
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले संडीला- मल्लावां मार्ग पर गौसगंज के पास देर रात को पुलिस की जीप बेकाबू होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। हादसे में जीप में सवार उप निरीक्षक व तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा देख स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तालाब से बाहर निकाल कर निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर महिला सिपाही शशि सिंह व शुभम को संडीला सीएचसी रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने शशि को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि अचानक सड़क पर आए युवक को बचाने में जीप बेकाबू होकर तालाब में पलट गई। -

Lucknow से Delhi केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले IPS अफ़सर जिन्हें सरकार ने NOC दिया है
Lucknow से Delhi केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले IPS अफ़सर जिन्हें सरकार ने NOC दिया है.
IPS आशीष गुप्ता 1989
IPS राजा श्रीवास्तव 1994
IPS विजय सिंह मीना 1996
IPS आशुतोष कुमार 2001
IPS रवि शंकर छबि 2007
IPS सलमान ताज पाटील 2012