Category: उत्तर प्रदेश

  • पत्नी का रील बनाना पसंद नहीं आया तो उसने मौत के घाट उतार दिया

    पत्नी का रील बनाना पसंद नहीं आया तो उसने मौत के घाट उतार दिया

    पत्नी का रील बनाना पसंद नहीं आया तो उसने मौत के घाट उतार दिया !!
    आरोपी को पत्नी का रील बनाना और पड़ोसियों से बात करना बिल्कुल पसंद नहीं था,
    बीवी की जान लेते वक्त पति ने बनाई रील, मोबाइल में मिले 3 वीडियो !!
    मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी !!
    पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है !!

  • बसपा की मीटिंग में नेशनल को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद को कई राज्यों की ज़िम्मेदारी दी गई है।

    बसपा की मीटिंग में नेशनल को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद को कई राज्यों की ज़िम्मेदारी दी गई है।

    बसपा की मीटिंग में नेशनल को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद को कई राज्यों की ज़िम्मेदारी दी गई है।
    जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उनके अलावा दिल्ली, एमपी, हरियाणा, यूपी आदि की कमान भी आकाश के हाथों में दी गई है।
    कई को-ऑर्डिनेटर्स को हटाया भी गया है, वहीं कई को-ऑर्डिनेटर्स को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट भी किया गया है।

  • कानपुर पुलिस में तैनात एक दरोगा समेत चार पुलिसवालों ने एक नाबालिग लड़के को घर से उठा लिया

    कानपुर पुलिस में तैनात एक दरोगा समेत चार पुलिसवालों ने एक नाबालिग लड़के को घर से उठा लिया

    कानपुर पुलिस में तैनात एक दरोगा समेत चार पुलिसवालों ने एक नाबालिग लड़के को घर से उठा लिया और फिर उसको छोड़ने के एवज में परिवारवालों से 50 हजार रुपयों की डिमांड कर दी। पैसे नहीं मिले तो नाबालिग लड़के को ही झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया।
    पुलिसवालों के साथ क्या हुआ? जानने के लिए रिप्लाई सेक्शन में दिए लिंक पर क्लिक करें।

  • UP T20 2024 हो रहा फ्लॉप

    UP T20 2024 हो रहा फ्लॉप

    लखनऊ
    UP T20 2024 हो रहा फ्लॉप
    फ्री एंट्री पर भी मैच देखने नहीं पहुंच रहे दर्शक
    लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में चल रहा UP T20
    टूर्नामेंट के उद्घाटन में रखे गए 300 से 3000 हजार रुपए तक के टिकट
    दर्शकों की मायूसी देखते हुए अगले मैचों से फ्री की गई एंट्री फिर भी स्टेडियम खाली
    स्टेडियम के अंदर महंगा खाना पानी संसाधनों की कमी दूर पार्किंग समेत कई समस्याओं के चलते नहीं पहुंच रहे दर्शक

  • नवाचार के माध्यम से नर्सिंग क्षेत्र के रोजगार की अपार संभावनाएं : डॉ. संजय माहेश्वरी

    नवाचार के माध्यम से नर्सिंग क्षेत्र के रोजगार की अपार संभावनाएं : डॉ. संजय माहेश्वरी

    नवाचार के माध्यम से नर्सिंग क्षेत्र के रोजगार की अपार संभावनाएं : डॉ. संजय माहेश्वरी
    चिकित्सा सेवा में नर्स मां का रूप : कर्नल डॉ. आरके चतुर्वेदी. महायोगी गोरखनाथ विवि के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक समारोह के तहत व्याख्यानमाला
    गोरखपुर, 27 अगस्त। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक समारोह के तहत युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज स्मृति व्याख्यानमाला में मंगलवार को डॉ. संजय माहेश्वरी (सीईओ इनोवेशन, रिसर्च एंड इंटरनेशनल रिलेशंस एमजीवाई मेडिकल यूनिवर्सिटी) और कर्नल डॉ. आरके चतुर्वेदी (पूर्व निदेशक, जेएसएस अस्पताल, मैसूर) ने नर्सिंग के अतीत, वर्तमान और भविष्य विषय पर नर्सिंग के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
    डॉ. संजय माहेश्वरी ने कहा कि नर्सिंग का इतिहास हजारों वर्षों पुराना है। नर्सिंग का आधुनिक स्वरूप फ्लोरेंस नाइटिंगेल के काम से विकसित हुआ, जिन्होंने 1850 के दशक में क्राइमियन युद्ध के दौरान नर्सिंग को एक पेशेवर मान्यता दिलाई और इसे वैज्ञानिक और अनुशासित दृष्टिकोण से देखा गया। नर्सिंग पेशेवर क्षेत्र है जो समाज में स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नर्सिंग नवाचार के माध्यम से इस पेशे में रोजगार के अपार संभावनाएं हैं। आज के समय में, नर्सिंग एक व्यापक और विविध पेशेवर क्षेत्र बन गया है। इसमें बुनियादी देखभाल से लेकर विशेष क्षेत्रों जैसे कि प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, और पेडियाट्रिक्स में नर्सों की जिम्मेदारियों में रोगियों की देखभाल, निदान, चिकित्सा प्रक्रियाओं के प्रबंधन से अच्छे परिणाम आ रहे हैं।नर्सिंग के भविष्य पर डॉ. संजय माहेश्वरी ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि भविष्य में नर्सिंग की दिशा में कई संभावनाएँ और चुनौतियाँ हैं। चिकित्सा प्रौद्योगिकी के विकास के साथ, नर्सों को अधिक उन्नत तकनीकी कौशल की आवश्यकता होगी। रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे उन्नत तकनीको से नर्सेज स्वयं को तैयार रखना होगा। नर्सिंग में नवाचारों से आधुनिक शिक्षा और चिकित्सा सेवा को समृद्ध किया जा सकता है। भविष्य में नर्सिंग के क्षेत्र मे रोबोटिक्स तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सकता है।
    व्याख्यान श्रृंखला में कर्नल डॉ. आरके चतुर्वेदी ने नर्सेज को मूल मंत्र देते हुए कहा की नर्सों की पहली जिम्मेदारी धैर्य, दूसरी चिकित्सकीय दृष्टि से, तीसरी लक्ष्य और चौथी जिम्मेदारी सुखद मुस्कान के साथ कार्य को पूर्ण करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा में नर्सेज मां का रूप हैं। जिस तरह मां अपने बच्चे के प्रति समर्पित रहती है उसी तरह नर्सेज धाय मां की भांति रोगी की सेवा करें। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डीएस अजीथा ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
    कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित श्रीवास्तव, फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशिकांत सिंह, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसी जी., रजीथा आरएम, ममता रावत, रिंकी सिंह, श्वेता अल्बर्ट, सोसन डेन, संगीता, अक्षय एडवर्ड, सुमिता त्रिपाठी, प्रिया सिंह, कविता साहनी, नैंसी मिश्रा, ममता चौरसिया, शांति कुमारी, निधि मिश्रा, काजल मौर्य, पूनम गोंड, शक्ति जायसवाल, निधि राय, मानसी पांडेय, सुमन यादव, केशव अधिकारी, श्रद्धा, प्राची यादव, डॉ .अभिनव सिंह सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर सुनील यादव को विजिलेंस टीम गोरखपुर द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया

    रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर सुनील यादव को विजिलेंस टीम गोरखपुर द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया

    गोरखपुर ब्रेकिंग
    थाना उरूवा बाजार गोरखपुर में ₹10000/_ रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर सुनील यादव को विजिलेंस टीम गोरखपुर द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद थाना गोला कोतवाली पर ले जाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • सीडीओ और डीडीओ समेत दर्जनभर अधिकारियों ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा

    सीडीओ और डीडीओ समेत दर्जनभर अधिकारियों ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा

    सीडीओ और डीडीओ समेत दर्जनभर अधिकारियों ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा
    लगातार दूसरे वर्ष दवा का सेवन कर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा- यह पूरी तरह सुरक्षित है
    जिले में दो सितम्बर तक चलेगा अभियान, घर घर जा रही है स्वास्थ्य विभाग की टीम
    गोरखपुर, 27 अगस्त 2024
    मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना और जिला विकास अधिकारी राज मणि वर्मा समेत दर्जनभर अधिकारियों ने विकास भवन में मंगलवार को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन किया । लगातार दूसरे वर्ष दवा का सेवन करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। जिला विकास अधिकारी कार्यालय में उनके साथ साथ कई ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी ने भी दवा का सेवन किया । सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान जिले में दो सितम्बर तक चलेगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर दवा खिला रही हैं। यह दवा सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को खिलाई जा रही है।
    जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह और सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार चौबे की टीम ने विकास भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों को दवा का सेवन कराया। दवा खाने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उन्होंने लगातार दूसरे वर्ष लाइलाज बीमारी फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन किया है। इसे पांच साल तक लगातार साल में एक बार खाना जरूरी है। दवा खाली पेट नहीं खानी है और इसे टीम के सामने ही खाना है। इस दवा का सेवन केवल गर्भवती, दो साल से कम उम्र के बच्चे और अति गंभीर बिस्तर पकड़ चुके बीमार लोग नहीं करेंगे।
    जिला विकास अधिकारी ने कहा कि उन्होंने दवा का सेवन किया और इससे उन्हें कोई प्रतिकूल प्रभाव महसूस नहीं हुआ है। उनके साथ अन्य अधिकारियों ने भी दवा खाई है और सभी पूर्णतया स्वस्थ हैं। लाइलाज बीमारी फाइलेरिया से खुद को और समाज को बचाने के लिए इस दवा का सेवन नितांत आवश्यक है। एक बार बीमारी का लक्षण सामने आने के बाद यह ठीक नहीं होती है।
    प्रेस क्लब में खिलाई जाएगी दवा
    जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि 28 अगस्त को दिन में 12 बजे से एक बजे के बीच प्रेस क्लब गोरखपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी। इस मौके पर पत्रकारों के साथ साथ उनके परिजनों को भी दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने पर अगर कोई व्यक्ति घर पर मौजूद नहीं है तो वह जिला अस्पताल और सभी सरकारी अस्पतालों पर बने बूथ या फिर अपने निकटतम आशा कार्यकर्ता से सम्पर्क कर उनके सामने दवा का सेवन कर सकता है।25.16 लाख लोग खा चुके हैं दवा
    श्री सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे के दिशा निर्देशन में जिले में अब तक 25.16 लाख लोग दवा का सेवन कर चुके हैं। क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाली फाइलेरिया बीमारी को हाथीपांव के नाम से भी जानते हैं। इससे संक्रमित व्यक्ति में पांच से पंद्रह साल बाद भी लटकने वाले अंगों में सूजन के रूप में लक्षण प्रकट होते हैं। हाथ, पैर, स्तन और अंडकोष में सूजन इसके प्रमुख लक्षण है। एक बार लक्षण दिखने के बाद बीमारी पूरी तरह से ठीक नहीं होती है। अगर बचाव की दवा का सेवन कर लिया जाए तो शरीर में मौजूद माइक्रोफाइलेरिया नष्ट हो जाएंगे और यह लक्षण कभी नहीं आ पाएंगे।

  • योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन

    योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन

    गोरखपुर
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह मंदिर में पूजा करने के बाद गौशाले में जाकर गायों की सेवा की
    CM योगी ने गायों को गुड़ खिलाया।
    बच्चों के प्रति CM का दिखा प्यार।
    मंदिर में दर्शन करने आये दर्शनार्थियों के बच्चों को CM ने दिया चॉकलेट।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनाया परब्रह्म योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनाया परब्रह्म योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव


    गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि विधान से की पूजा अर्चना, प्राकट्य के उपरांत प्रभु के लड्डू गोपाल स्वरूप को पालने में झुलाया. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन कीर्तन का भी आनंद उठाया गोरक्षपीठाधीश्वर ने
    गोरखपुर, 26 अगस्त। परब्रह्म, परमेश्वर-योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। गोरखनाथ मंदिर के उत्सवधर्मी एवं पारंपरिक श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री सोमवार रात लखनऊ से यहां पहुंचे।
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार प्रातःकाल से मध्य रात्रि तक समस्त योगियों के परमेश्वर माने जाने वाले कर्म योगेश्वर की साधना में रत रहे। प्रातःकाल उन्होंने प्रभु श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। शाम को वह लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में सम्मिलित हुए और फिर रात में गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर पारंपरिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में प्रभु के प्राकट्य अनुष्ठान में लीन रहे।
    सोमवार रात गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर सबसे पहले सीएम योगी ने शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेक पुष्पार्चन किया। मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री यहां पहुंचे और सुमधुर भजनों का आनंद उठाते रहे। राधा-कृष्ण रूपधारी कई बच्चों ने भी भजन सुनाए, इन बच्चों के भजनों पर सीएम योगी मोहित हो गए।
    मध्य रात्रि मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विधि विधान से विशिष्ट पूजा अर्चना की। रात 12 बजे प्रभु श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की’ और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव’ की मंगल धुन, सोहर गीत और घंट घड़ियाल की ध्वनि के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर उन्हें गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए। प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को फूलों से सजे पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झूला झुलाया।
    गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत रूप से धूमधाम से मनाया जाता है। यहां आयोजित समारोह में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर आगमन के पश्चात वह महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन कार्यक्रम शामिल हुए। यह कार्यक्रम सुपरिचित लोक गायक उत्तर डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में शाम से ही शुरू था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के गर्भगृह में रात 11:30 बजे से प्रारंभ हुआ और ठीक मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोपरांत मंगल गीत व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, वाराणसी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मध्य रात्रि तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।
    राधा-कृष्ण बने बच्चों को मिला सीएम का स्नेह व उपहार
    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन कीर्तन के मध्य श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा व कृष्ण बने बच्चों को खूब स्नेह दिया। उनसे खूब हंसी ठिठोली भी की। उन्हें खिलौने व चॉकलेट उपहार में दिए। इस दौरान कई मासूमों को अपनी गोद में लेकर वह काफी देर तक खिलाते रहे, प्यार-दुलार करते रहे।

  • नीलगाय से हुई ऑटो की टक्कर

    नीलगाय से हुई ऑटो की टक्कर

    ब्रेकिंग कुशीनगर।
    – नीलगाय से हुई ऑटो की टक्कर
    – ऑटो में टक्कर होने से पलटा
    – ऑटो पलटने से दो लोग हुए बुरी तरह घायल
    – एंबुलेंस की मदद से राहगीरों ने भेजवाया अस्पताल
    – कसया क्षेत्र के गोपालगढ़-बैरिया बाईपास मार्ग की घटना।