Category: उत्तर प्रदेश

  • शरीर से ही पता चल जाता है हर बीमारी का शुरुआती लक्षण : डॉ. संजय माहेश्वरी

    शरीर से ही पता चल जाता है हर बीमारी का शुरुआती लक्षण : डॉ. संजय माहेश्वरी

    शरीर से ही पता चल जाता है हर बीमारी का शुरुआती लक्षण : डॉ. संजय माहेश्वरी
    गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में निशुल्क तीन दिवसीय वृहद लेजर सर्जरी कैम्प का शुभारम्भ
    अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कैंसर सर्जन डॉ. संजय माहेश्वरी और डॉ  रेखा माहेश्वरी ने मरीजों को दिया परामर्श, चिन्हित मरीजों की कल और परसों होगी लेजर सर्जरी
    पहले दिन गुर्दा संबंधी रोगों के मरीज अधिक आए, नमक, अचार और पापड़ के सेवन से परहेज करने की सलाह दी चिकित्सक ने
    हर महीने के आखिरी सप्ताह में आयोजित होगा इस तरह का निशुल्क कैम्प
    गोरखपुर, 26 अगस्त। आरोग्यधाम बालापार स्थित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में 28 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क वृहद लेजर सर्जरी कैम्प का सोमवार को शुभारम्भ हुआ। कैम्प में अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कैंसर सर्जन और लैप्रोस्कोपिक एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय माहेश्वरी तथा सीनियर सर्जन (पेट, आंत, गाल ब्लेडर, पाइल्स और कैंसर रोग विशेषज्ञ) डॉ. रेखा माहेश्वरी ने मरीजों को देखा और उन्हें जरुरी परामर्श दिया। कैंप में पहले दिन करीब 65 मरीजों को परामर्श दिया गया। सर्जरी के लिए चिन्हित मरीजों की 27 और 28 अगस्त को निशुल्क लेजर सर्जरी की जाएगी जबकि परामर्श का दौर भी इन दो दिनों में जारी रहेगा।
    बिरला ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर और अपने चालीस वर्ष की प्रैक्टिस में 3 लाख 80 हजार सर्जरी कर चुके डॉ संजय माहेश्वरी ने बताया की इस कैम्प के जरिये पूर्वांचल में पहली बार बिना चिर फाड़, बिना बेहोश के लोकल एनेस्थीसिया द्वारा लेजर सर्जरी से पेट,आंत, लीवर, गाल ब्लेडर, पाइल्स और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। सामान्यतः लेजर सर्जरी में लाखों का खर्च आता है जबकि यहां सब कुछ मुफ्त हो रहा है। यह गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की तरफ से एक शानदार पहल है। इस तरह का निशुल्क कैम्प यहां हर महीने के आखिरी सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा की नई प्रविधि से लेजर सर्जरी में मरीजों को बहुत तकलीफ नहीं होगी और आधे घंटे का ही समय लगेगा।
    डॉ. माहेश्वरी ने मरीजों को परामर्श देने के साथ ही उन्हें बिमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि हर बीमारी के प्रारंभिक लक्षण हमारे शरीर से खुद ही मिलती है। स्थिति तब गंभीर होती है जब हम शुरुआती लक्षणों की अनदेखी करते हैं। डॉ. संजय माहेश्वरी ने कहा कि पूर्वांचल में कैंसर, किडनी और गाल ब्लेडर के स्टोन तथा लिवर की बिमारियों की एक बड़ी वजह मिलावटी खाद्य तेलों का उपभोग है। कैंप में पहले दिन गुर्दा संबंधी बिमारियों से ग्रसित मरीज अधिक आए। ऐसे मरीजों को डॉ. माहेश्वरी ने समझाया की वे नमक, अचार और पापड़ के सेवन से परहेज करें। कैंप में पुरुष मरीजों को डॉ संजय माहेश्वरी ने तथा महिला मरीजों को सर्जरी के क्षेत्र में ग्लोबल पहचान रखने वाली डॉ. रेखा माहेश्वरी ने परामर्श दिए। इस अवसर पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव और हॉस्पिटल डायरेक्टर कर्नल डॉ. राजेश बहल ने डॉ. माहेश्वरी का स्वागत किया।

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं हो सकता. और राष्ट्र तभी सशक्त होगा जब हम एकजुट होंगे. ‘बटेंगे तो काटेंगे’… सीएम योगी ने आगे कहा कि आप देख रहे हैं कि बांग्लादेश में क्या हो रहा है. वो गलतियां यहां नहीं दोहराई जानी चाहिए… ‘बटेंगे तो काटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’…” हमें विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का कार्यक्रम करना है.”

  • मायावती ने संन्यास लेने की खबरों का खंडन किया।

    मायावती ने संन्यास लेने की खबरों का खंडन किया।

    लखनऊ
    मायावती ने संन्यास लेने की खबरों का खंडन किया।
    राजनीति से मैं संन्यास नहीं लेने वाली।
    पहले मुझे राष्ट्रपति बनाने की अफवाह उड़ाई गई।
    कांशीराम ने भी ऐसे ऑफर को ठुकरा दिया था।
    कांशीराम ने ऑफर ठुकरा दिया था तो मैं कैसे स्वीकार लूंगी।
    राष्ट्रपति बनने का मतलब सक्रिय राजनीति से संन्यास।

  • दो पक्षों में विवाद सुलझाना एक सिपाही को पड़ा महंगा

    दो पक्षों में विवाद सुलझाना एक सिपाही को पड़ा महंगा

    Breaking – कुशीनगर
    – दो पक्षों में विवाद सुलझाना एक सिपाही को पड़ा महंगा
    – बीच सड़क पर एक लड़की ने डंडा लेकर सिपाही को दौड़ाया विवाद में सिपाही की वर्दी फाड़ी
    – बीच सड़क पर हुए विवाद का वीडियो वायरल
    – रक्षाबंधन वाले दिन का बताया जा रहा वायरल वीडियो
    – पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को भेजा जेल
    – सिधुआँ पुलिस चौकी पर तैनात हैं सिपाही
    – पड़रौना कोतवाली के सिधुआ पड़रौना मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास का मामला।

  • योगी आदित्यनाथ जी ने कहा सनातन धर्म ही भारत का एकमात्र राष्ट्रीय धर्म है

    योगी आदित्यनाथ जी ने कहा सनातन धर्म ही भारत का एकमात्र राष्ट्रीय धर्म है

    • मथुरा- योगी आदित्यनाथ जी ने कहा सनातन धर्म ही भारत का एकमात्र राष्ट्रीय धर्म है
      आज हम श्री कृष्ण जी का 5251वां जन्मदिन मना रहे हैं..
      पूरी दुनिया में केवल सनातन धर्म को मानने वाले लोग थे।
  • रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी के बेटे की चाकू मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

    रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी के बेटे की चाकू मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

    रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी के बेटे की चाकू मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी
    गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र की एक दुकान पर नाश्ता कर रहे – रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी के बेटे की पांच मनबढ़ों ने रविवार रात करीब नौ बजे ताबड़तोड़ चाकू मार कर हत्या कर दी। खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।
    खोराबार थाना क्षेत्र के हक्काबाद हरिजन बस्ती टोला निवासी बीएसएफ से रिटायर्ड रामवृक्ष भारती का 25 वर्षीय बेटा नकुल भारती अपने दोस्त अविनाश के साथ रविवार रात करीब 8.40 बजे पकवा चौराहे पर बाजार करने गया था।
    वहां से दोस्त के साथ घर लौटते समय एक दुकान पर से रूककर नाश्ता करने लगा। तभी वहां दूसरे गांव के पांच युवक पहुंचे। किसी बात पर विवाद के बाद युवकों ने नकुल पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला करके घायल कर दिया और फरार हो गए।
    घटना की सूचना पर पहुंचे नकुल के भाई महेंद्र भारती ने पुलिस को जानकारी दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में नकुल में सबसे छोटा था। वह दो बच्चों का पिता भी था। मौत के बाद परिवारीजनों
    का रो-रोकर बुरा हाल है।
    इस संबंध में सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही हत्या का दर्ज कर लिया जाएगा।

  • लखनऊ पुलिस लाइन में कल होगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन

    लखनऊ पुलिस लाइन में कल होगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन

    लखनऊ
    लखनऊ पुलिस लाइन में कल होगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन
    सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी होगा
    कल शाम 7 बजे से देर रात्रि तक चलेगा आयोजन
    मंदिर में झांकी दर्शन,जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरण
    सीएम योगी, डीजीपी प्रशांत कुमार, कई IPS होंगे शामिल
    CP अमरेंद्र सेंगर,JCP एलओ अमित वर्मा होंगे शामिल
    आयोजन में तमाम पुलिसकर्मी परिवार सहित होंगे शामिल.

  • कोतवाली क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की

    कोतवाली क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की

    देवरिया
    कोतवाली क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के आरोपी को कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिन में गिरफ़्तार किया गया था
    आरोपी की तबियत ख़राब होने की शिकायत पर रात्रि में हॉस्पिटल ले जाते समय आरोपी पुलिस को धक्का देकर हुआ फ़रार.
    आरोपी की खोजबीन के लिए बनाई गई थी 3 टीम
    रात्रि में ही सोनू घाट क्षेत्र में खोजबीन के लिए लगाई गई टीम के साथ आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़
    मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली
    आरोपी को गिरफ़्तार कर अस्पताल में कराया गया भर्ती.
    आरोपी का मेडिकल कालेज में चल रहा है इलाज

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर संविधान मान स्तम्भ अभियान चल रहा है

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर संविधान मान स्तम्भ अभियान चल रहा है

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर संविधान मान स्तम्भ अभियान चल रहा है इसी क्रम में नौसड में गोरखपुर वाराणसी मार्ग स्थित कृष्णा लान में संविधान मान स्तम्भ स्थापना कार्यक्रम हुआ तथा साथ ही बीपी मंडल की जयंती मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने तथा संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप मौजूद रहे उपस्थित नेताओं ने वीपी मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला संविधान मान स्तंभ को समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर स्थापित किया गया मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने नौसड कार्यक्रम में व सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर मीडिया के साथियों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान व आरक्षण पर लगातार कुठाराघात कर रही है शिक्षक भर्ती में आरक्षण की अनदेखी करके पिछड़ों दलितों के अधिकारों की लुट इसका जीता जागता उदाहरण है पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि सपा संविधान व आरक्षण की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है संविधान मान स्तम्भ को आज गोरखपुर में स्थापित किया गया है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में उद्योगपति, गरीब, अमीर छोटे व बड़े सभी को संविधान में बराबरी का अधिकार देने का काम किया है। सपा की सरकार में ही स्व: मुलायम सिंह यादव ने पंचायत में आरक्षण देने का काम किया था। भाजपा सरकार सिर्फ देश व प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम कर रही है, भाजपा की जमीन 2024 के लोकसभा के चुनाव से खिसक चुकी है और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की जनता सपा की सरकार बनाएगी। सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान से लगातार छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही है और भाजपा देश और प्रदेश की जनता को बाटकर सत्ता और वोट की राजनीति कर रही है।भाजपा देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। सपा सिर्फ काम पर विश्वास करती है जबकि भाजपा जनता को धोखा देने का काम कर रही है। संविधान को सुरक्षित रखने का दायित्व कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति ने निभाने का संकल्प लिया। संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर कार्यक्रम में संविधान की शपथ ली गई। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव सहित पार्टी के विजय बहादुर यादव, यशपाल सिंह रावत गोपाल यादव, जगदीश यादव, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, रजनीश यादव,नगीना प्रसाद साहनी,जफर अमीन डक्कू, जियाउल इस्लाम, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शकील अंसारी,अमरेन्द्र निषाद, संजय कुमार,रुपावती बेलदार, बृजनाथ मौर्य,मिर्जा कदीर बेग,रामदरश विद्यार्थी,मनुरोजन यादव, मुन्नीलाल यादव,राघवेंद्र तिवारी राजू,देवेंद्र भूषण निषाद, नीरज शाही, जितेंद्र यादव,हीरालाल यादव, राहुल यादव, अली हुसैन,विंदा देवी, संजय पहलवान, श्याम देव निषाद, सुरेंद्र निषाद, जावेद खान, कपिल मुनि यादव,गवीश दुबे, रफीउल्लाह सलमानी,अशोक चौधरी, सच्चिदानंद यादव, संजय यादव, मनीष कमांडो, दयानंद विद्रोही, धनपत यादव,रामनिरंजन यादव, अमरजीत यादव, सुनील यादव, सुरेंद्र मौर्य, राहुल गुप्ता, सन्तोष मौर्य, रणजीत पासवान, अविनाश तिवारी, नवाज लारी, फ़िरदौस आलम, आनन्द राय, अमित शाही, हरेंद्र हैरी, अनूप यादव, प्रदीप यादव, मनोज, सोनू ,अभिषेक जिला एवं महानगर कार्यकारिणी के सभी प्रमुख नेतागण एवं भारी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे

  • टेक्नोलॉजी विभाग ने प्रभावशाली रोल प्ले का आयोजन किया

    टेक्नोलॉजी विभाग ने प्रभावशाली रोल प्ले का आयोजन किया

    प्रकाशन एवं जनसंपर्क केंद्र दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    HMCT के रोल प्ले ने बिखेरा जादू
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत सप्ताह समारोह के अवसर पर होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी विभाग ने प्रभावशाली रोल प्ले का आयोजन किया कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी अतिथियों का स्वागत अतिथि शिक्षक श्री आशीष रंजन एवं श्री कुरेश खान, होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रद्योगिकी विभाग द्वारा किया गया।
    कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक उत्कृष्ट अभिनय के माध्यम से होटल में अतिथि के आगमन से लेकर विदाई तक की पूर्ण प्रक्रिया को प्रदर्शित किया। उन्होंने होटल प्रबंधन के द्वारा आतिथ्य सत्कार का प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण किया। इस रोल प्ले ने सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया. इस रोल प्ले ने होटल प्रबंधन के क्षेत्र में विद्यार्थियों की क्षमता को प्रदर्शित किया |
    विद्यार्थियों द्वारा उनके सेवा कौशल एवं धैर्यपूर्ण व्यवहार ने सभी का ध्यान आकर्षित किया.
    कार्यक्रम के अंत में वाणिज्य विभाग के अधिष्ठाता प्रो. श्रीवर्धन पाठक ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया। डॉ. अंशु गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया ,साथ ही आभार ज्ञापन कर कार्यक्रम का सफल समापन किया।
    कार्यक्रम में प्रोफेसर आर.पी.सिंह, डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. प्रतिमा जायसवाल, डॉ. सुमन कन्नौजिया ,अतिथि शिक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सारिका गुप्ता, डॉ. पूर्णिमा मिश्रा,शोधार्थी राधिका मिश्रा और रोशन जहां उपस्थित रहे।