Category: उत्तर प्रदेश

  • मनोविज्ञान विभाग में छात्रों ने प्रसन्नता के भावों को रंगोली के माध्यम से दर्शाया

    मनोविज्ञान विभाग में छात्रों ने प्रसन्नता के भावों को रंगोली के माध्यम से दर्शाया

    मनोविज्ञान विभाग में छात्रों ने प्रसन्नता के भावों को रंगोली के माध्यम से दर्शाया
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वियादलय के ४३वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में 23.08.2024 से एक सप्ताह तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत आज मनोविज्ञान विभाग में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . रंगोली प्रतियोगिता का थीम “प्रसन्नता का प्रतिविम्ब” रखा गया जिसके अंतर्गत छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से प्रसन्नता के भाव को विभिन्न पहलुओं के द्वारा प्रदर्शित किया . पोस्टर प्रतियोगिता का थीम “रैगिंग एवं साइबर बुल्ल्यिंग के मनोवैज्ञानिक प्रभाव” था , जहाँ छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से इसके दुष्प्रभावों को दिखाया. रैगिंग एवं साइबर बुल्ल्यिंग के परिणामस्वरुप युवायों में एवं आत्मघाती विचार की बढती प्रवृति, अवसाद , कॉलेज ड्राप जैसी घटनाओं को पोस्टर द्वारा इंगित किया
    इन प्रतियोगिताओ में एम.ए. प्रथम एवं द्रितीय तथा बी.ए. पंचम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता दी , जिसमे विशेष रूप से तहरीम, शिवानन्द, समीक्षा , पल्लवी, सोम्या, रिनी, पलक आदि ने अपना योगदान दिया
    मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. धनञ्जय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए यह कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में अभिसारी एवं सृजनात्मक चिंतन का विकास होता है . अधिष्ठाता, छात्र कल्याण , प्रो अनुभूति दूबे ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि युवा ही सामाजिक परिवर्तन में अग्रिम भूमिका निभाते हैं, छात्रों में ऐसी गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक चेतना का उद्भव होता है
    मनोविज्ञान विभाग के तत्वाधान में डॉ गरिमा सिंह एवं डॉ रश्मि रानी ने इन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन सम्पन्न कराया . विभाग के सभी शिक्षक एवं छात्रों ने इसमें अपनी महतवपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया

  • UP में जन्माष्टमी पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश

    UP में जन्माष्टमी पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश

    UP में जन्माष्टमी पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश

  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

    लखनऊ- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट
    पूर्व सीएम व बसपा प्रमुख पर की गई टिप्पणी पर बोले-
    भाजपा विधायक द्वारा की गई टिप्पणी को बताया कटुता भरा
    भाजपाई कह रहे मायावती जी को सीएम बनाकर गलती की
    भाजपाइयों के मन में महिलाओं व वंचित-शोषित समाज के लिए
    कटुता’
    ये भी लोकतांत्रिक देश में जनमत का अपमान है।
    इस वक्तव्य के लिए मानहानि का मुक़दमा होना चाहिए

  • पीपल-वाटिका के निर्माण से हुआ दीक्षांत समारोह सप्ताह की शुरूआ

    पीपल-वाटिका के निर्माण से हुआ दीक्षांत समारोह सप्ताह की शुरूआ

    पीपल-वाटिका के निर्माण से हुआ दीक्षांत समारोह सप्ताह की शुरूआ
    कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज 43वें दीक्षांत समारोह सप्ताह का शुभारंभ कला संकाय भवन परिसर में पीपल पौधारोपण के साथ किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कला संकाय भवन परिसर में पीपल वाटिका विकसित करेगा।   इस कार्यक्रम में एनएसएस के समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
    राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रस्तावित पीपल-वाटिका निर्माण, दीक्षांत सप्ताह समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों मे प्रथम कार्यक्रम के रूप में आयोजन समिति द्वारा अनुमति मिली थी, जिसके क्रम में आज दिनांक 23 अगस्त 2024 को मां. कुलपति महोदया के कर कमलों से यह सकुशल सम्पन्न हुआ। पीपल वाटिका निर्माण के क्रम में कल संकल्प की दिन कथा दीक्षांत समारोह की आलो श्रवण समिति की अध्यक्ष प्रोफेसर नंदिता सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना के संबंध में डॉक्टर सत्यपाल सिंह तथा विभिन्न कार्यक्रम अधिकारी कर्मचारी व स्वयं सेवक मौजूद रहे।

  • मिशन खिलखिलाहट’ का कमाल, कुपोषण मुक्त हो रहे नौनिहाल

    मिशन खिलखिलाहट’ का कमाल, कुपोषण मुक्त हो रहे नौनिहाल

    मिशन खिलखिलाहट’ का कमाल, कुपोषण मुक्त हो रहे नौनिहाल बच्चों को दी जा रही पोषण पोटली, खानपान और स्वच्छता को लेकर अभिभावकों की हो रही काउंसलिंग
    जुलाई से सितंबर माह तक के लिए गोरखपुर में हुआ 47 बच्चों का चयन, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बनाए जाएंगे सुपोषित
    कुपोषण मुक्ति के लिए संभव अभियान का हिस्सा है मिशन खिलखिलाहट
    गोरखपुर, 23 अगस्त। बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए योगी सरकार के संवेदनशील प्रयासों की कड़ी में एक महत्वपूर्ण मिशन गोरखपुर में चल रहा है। ‘खिलखिलाहट’ नाम के इस मिशन से नौनिहालों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने का कमाल किया जा रहा है। मिशन खिलखिलाहट प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी संभव अभियान का हिस्सा है और इसमें कई विभागों के अधिकारी आवधिक रूप से अति कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उन्हें सुपोषण की राह पर लाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर जुलाई से सितंबर माह तक की तिमाही में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिये 47 अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने का बीड़ा उठाया है। अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए अति कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली उपलब्ध कराई गई है जबकि उनके अभिभावकों को खानपान से लेकर स्वच्छता तक के विषयों पर परामर्श दिया जा रहा है। पोषण पोटली में बच्चों के लिए दूध, सोयाबीन, खजूर, गुड़, चना, अंडा, मूंगफली, मूंग दाल, केला, संतरा, अंगूर, अनार, सेब, बिस्किट आदि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। इसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी अति कुपोषित बच्चों को गोद लेने वाले अधिकारी की होती है। पोषण सामग्री आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों द्वारा वितरित की जाती और इसकी मॉनिटरिंग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की क्षेत्रीय मुख्य सेविका द्वारा की जाती है। एक निर्धारित समय के बाद पोषण पोटली का इस्तेमाल करने वाले अति कुपोषित बच्चे के वजन और स्वास्थ्य के अन्य मानकों की माप की जाती है। इससे बच्चे के पोषण स्तर में आए बदलाव का पता लगाया जाता है। गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी संजय मीना बताते हैं कि अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए मिशन खिलखिलाहट के बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं, इसलिए इसे अब और तेजी से आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    आंकड़े दे रहा कुपोषण से मुक्ति की गवाही
    गोरखपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव कुमार बताते हैं कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कुपोषण से मुक्ति की जंग में आशातीत सफलता मिल रही है। मिशन खिलखिलाहट में चिन्हित अति कुपोषित बच्चे तीन-तीन माह के लिए अधिकारियों द्वारा गोद लिए जाते हैं। अब तक कुल मिलाकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा 120 तथा जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा 53 बच्चों को गोद लिया गया है। इनमें से कुल 58 बच्चे कुपोषण से मुक्त हो चुके हैं। संभव जबकि अभियान में एक साल में अति कुपोषित 6500 बच्चों को चिन्हित किया गया जिनमें से करीब एक हजार बच्चे कुपोषण के दायरे से बाहर आ गए हैं।
    कुपोषण से मुक्ति के लिए 2021 से संभव अभियान चला रही सरकार.
    बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए सरकार वर्ष 2021 से संभव अभियान चला रही है। इस समय इसका चौथा चरण चल रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस अभियान के काफी सकारात्मक परिणाम आए हैं। इस अभियान में चिन्हित बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कर आयरन, फोलिक एसिड, मल्टीविटामिन और कैल्शियम की खुराक देने के साथ टीकाकरण भी कराया जाता है। इस अभियान के साथ ही मिशन खिलखिलाहट में जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा अति कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उनके लिए पोषण पोटली भी उपलब्ध कराई जा रही है।

  • यूपी में आज चुनाव हुए तो सपा को लग सकता है तगड़ा झटका, कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें

    यूपी में आज चुनाव हुए तो सपा को लग सकता है तगड़ा झटका, कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें

    यूपी में आज चुनाव हुए तो सपा को लग सकता है तगड़ा झटका, कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें
    उत्तर प्रदेश में इन दिनों 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. लोकसभा चुनाव में हार के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी फिर से सभी सीटों पर अपना दम दिखाने को तैयार दिख रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का इंडिया गठबंधन में भी ताल ठोंक रहा है. ऐसे में अगर आज चुनाव हुए तो यूपी में सपा-कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी इसे लेकर एक ताजा सर्वे सामने आया है हलचल मच गई है.
    इंडिया टुडे और सी वोटर्स ने मिलकर उपचुनाव से पहले यूपी के मिजाज को जानने के लिए मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया है. जिसमें ये जानने की कोशिश की गई है कि अगर आज चुनाव होते हैं तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? इस सर्वे में हैरान करने वाला दावा किया गया है.
    सपा-कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?
    सर्वे को मुताबिक यूपी में आज चुनाव होने पर इंडिया गठबंधन को 40, एनडीए को 30 और 1 लोकसभा सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है. सर्वे में इंडिया गठबंधन को 40 सीटें आती दिख रही है. इनमें सपा के खाते में 34 और कांग्रेस के खाते में 6 सीटें जाते दिख रही है. ये आँकड़े सपा के लिए झटका हो सकते हैं क्योंकि सपा की सीटें घटती दिख रही है. जबकि कांग्रेस अपने प्रदर्शन को बरकरार कर रही है.

    सपा को हाल में हुए लोकसभा चुनाव में यूपी में 37 सीटें पर जीत हासिल हुई है. जबकि सर्वे में उसकी तीन सीटें घटकर 34 रहने का दावा किया गया है. वहीं एनडीए की बात करें तो बीजेपी को 35, अपना दल सोनेलाल को 2 और राष्ट्रीय लोकदल के खाते में 2 सीटें आते दिख रही है. बहुजन समाज पार्टी एक बार फिर अपना खाता खोलते नहीं दिखाई दे रही.

    वोट प्रतिशत की बात करें तो सर्वे में बताया गया है कि एनडीए का वोट प्रतिशत बढ़कर 45.5 रह सकता है जबकि इंडिया को 43 और अन्य के खाते में 11.5 फीसद वोट रह सकता है. जबकि हाल में हुए चुनाव में एनडीए को 43.31 फ़ीसद और इंडिया को 43.52 फीसद वोट मिला था. इन आँकड़ों के मुताबिक एनडीए का वोट प्रतिशत फिर से बढ़ता दिख रहा है।

  • प्रधानमंत्री जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यपारियो पर शोषण बन्द करवाये

    प्रधानमंत्री जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यपारियो पर शोषण बन्द करवाये

    23/8/24
    प्रधानमंत्री जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यपारियो पर शोषण बन्द करवाये – अर्थी बाबा
    गोरखपुर के रहने वाले राजन यादव एमबीए डिग्री लेकर अर्थी पर बैठ धरना व पर्चा दाखिल करने वाले चर्चित अब भन्ते बन गए है । मोदी, योगी, राजनाथ ,अखिलेश जैसे बड़े नेताओं खिलाफ चुनाव भी लड़े है । राजन यादव अर्थी बाबा (भन्ते) चौथे चरण में जन्तर मंतर पर धरना से कहा कि व्यपारियों पर जीएसटी अधिकारियों द्वारा शोषण बन्द हो और इन अधिकारियों की संपत्ति की जांच हो , लोकसभा के सामने बाबा साहब की प्रतिमा लगाया जाय और मुंबई में बाबा साहब की समाधि बहुत छोटी सिर्फ कट्टे की जमीन पर बनी समाधि को 5 एकड़ में बनाई जाय ।मोबाईल में मुफ्त लाइफ टाइम इनकमिंग को पुनः चालु और नेट रिचार्ज के रेट बहुत बढ़ गए इनको आधा कम किया जाय ।
    अधिवक्ता सुरक्षा बिल पास हो व अधिवक्ता को आयुष्मान कार्ड की मेडिकल सुविधा व पेंशन दिया जाय। जितने सरकारी जमीनों पर मंदिर बने है उनके बगल में बुद्ध विहार बनाया जाय। विधानसभा लोकसभा में ओबीसी का आरक्षण लागू हो । प्रधान-पार्षद को भी MP-MLA की तरह वेतन पेंशन दिया जाय।महिलाओं को सेनेटरी पैड मुफ्त में दिया जाय, आउट सोर्सिंग भर्ती बन्द परमानेंट भर्ती किया जाय ।ओबीसी का केंद्र की सरकारी नौकरी में प्रमोशन दिया जाय।रेलवे स्टेशनों के सभी प्लेटफार्म पर एयरपोर्ट की तरह ट्राली और स्लेटर लिफ्ट सुविधाओ के साथ टोल माफ जाय।संविधान के अनुसार,PM,CM, राज्यपाल,स्पीकर, अधिकारियों से थानेदारों तक के सभी पदों पर आरक्षण लागू किया जाय।ओबीसी, एससी, एसटी का ठेकेदारी में आरक्षण दिया जाय।
    अर्थी बाबा ने कहा कि अगला दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के खिलाफ 70 सीटों पर लड़ाएंगे विपक्ष साथ नही आया तो अकेले नमो बुद्धाय पार्टी बना कर कैंडिडेट खड़ा करेंगे । यूपी विहार के वोटर अर्थी बाबा तरफ वोट करेंगे इसलिए इस बार दिल्ली में अर्थी बाबा की सरकार बनेगी ।

  • सिपाही भर्ती मामले में STF ने महिला कांस्टेबल को उठाया 3 लड़के भी हिरासत में

    सिपाही भर्ती मामले में STF ने महिला कांस्टेबल को उठाया 3 लड़के भी हिरासत में

    सिपाही भर्ती मामले में STF ने महिला कांस्टेबल को उठाया 3 लड़के भी हिरासत में
    गोरखपुर: आज से उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है परीक्षा से पहले ही परीक्षा के पेपर मुहैया कराने को लेकर के दावा कर रहे लोगों पर लखनऊ में FIR लिख दी गई है गोरखपुर एसटीएफ ने कल यानी बृहस्पतिवार की सुबह गोरखपुर से चार लोगों को उठाया जिसमें तीन युवक व एक महिला कांस्टेबल शामिल है यह महिला कांस्टेबल गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली है
    मामले का खुलासा तब हुआ जब एसटीएफ ने महिला सिपाही को बांसगांव से यानी महिला सिपाही के घर से उठाया और साथ में तीन लड़कों को भी अपने साथ लेकर गई पकड़े गए आरोपियों में एक व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला हैं इस महिला कांस्टेबल के मोबाइल से पुलिस परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के 5 प्रवेश पत्र भी मिले हैं
    आपको बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त से परीक्षा शुरू हो रही है और यह परीक्षा 5 दिनों तक चलेगी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम इन सभी मामलों में फूंक फूंक कर कदम रख रही है यह महिला कांस्टेबल श्रावस्ती में तैनात है और अब इन सभी से गहन पूछ ताछ जारी है
    श्रावस्ती में तैनात यह महिला कांस्टेबल अपने घर पर कुछ लोगों को बुलाई थी और सिपाही भर्ती में परीक्षा पास करने का भरोसा दिया है इसके आवाज में अभ्यर्थियों से रुपए मांगे गए हैं जिसकी जानकारी जब ऊपर अधिकारियों को हुई तो सभी अधिकारी अलर्ट हो गए सबसे बड़ी बात यह है कि रुपया लेने वाला बिचौलिया दिल्ली का रहने वाला है जो अभ्यर्थियों से रुपए लेने के लिए दिल्ली से आया था
    जो तीन युवक पकड़े गए उसमें एक दिल्ली का बिचौलिया व दो अन्य युवक पकड़े गए हैं उसमें एक प्राइवेट सुरक्षाकर्मी और दूसरा प्राइवेट ड्राइवर है इधर महिला कांस्टेबल का कहना है कि उसके मोबाइल में पांच अभ्यर्थी उसके रिश्तेदार हैं फिलहाल एसटीएफ और क्राइम ब्रांच इस मामले में गहन जांच कर रही है और अपनी निगाहें बनाकर रखी हुई है कि कहीं कोई और तो शामिल नहीं है

  • यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर सोशल मीडिया पर पोस्ट

    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर सोशल मीडिया पर पोस्ट

    लखनऊ – यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर सोशल मीडिया पर पोस्ट अफवाह और अपमानजनक पोस्ट करने पर केस दर्ज, पूर्व मंत्री यासर शाह पर हुसैनगंज थाने में केस दर्ज, कई टेलीग्राम चैनल,सोशल मीडिया के अकाउंट्स मिले, पेपर लीक की अफवाह फैलाकर वसूली के प्रयास का आरोप, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से मुकदमा लिखाया गया.

  • डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को 17 पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

    डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को 17 पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

    लखनऊ
    डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को 17 पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। हाल ही में सीओ से एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नत हुए कुछ अधिकारी भी इनमें शामिल हैं, जिन्हें उनकी वर्तमान तैनाती के स्थान पर ही प्रोन्नति प्रदान की गयी है।
    प्रोन्नत हुए पीपीएस अधिकारियों में लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त पंकज कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह एसटीएफ के डिप्टी एसपी लाल प्रताप सिंह व अब्दुल कादिर को एएसपी बना दिया गया है। जौनपुर में सीओ अरविंद कुमार वर्मा प्रथम को वहीं पर एएसपी सिटी बनाया गया है।
    प्रयागराज में डिप्टी एसपी कुंभ मेला अंशुमान मिश्रा को एएसपी बना दिया गया है। कानपुर नगर में सहायक पुलिस आयुक्त अर्चना सिंह व महेश कुमार को अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। आगरा में सहायक पुलिस आयुक्त पूनम सिरोही को भी अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। यूपीएसआईएसएफ से संबद्ध अतुल कुमार यादव को भी एएसपी बनाया गया है। नोएडा में 49वीं वाहिनी पीएसी में तैनात नितिन कुमार सिंह को उपसेनानायक बनाया गया है।
    नोएडा में सहायक पुलिस आयुक्त सुमित शुक्ला व सुधीर कुमार को अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा जौनपुर के एएसपी सिटी बृजेश कुमार गौतम को एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स में एएसपी (ऑपरेशन) बनाया गया है। मेरठ के एएसपी ग्रामीण कमलेश बहादुर का तबादला उप्र पावर कारपोरेशन (दक्षिणांचल) किया गया है।
    बुलंदशहर में एएसपी क्राइम डॉ. राकेश कुमार मिश्रा को मेरठ का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। फिरोजाबाद के एएसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा प्रथम को सीतापुर में 27वीं वाहिनी पीएसी भेजा गया है। अलीगढ़ में सीओ रवि शंकर प्रसाद को फिरोजाबाद का एएसपी सिटी बनाया गया है।