दीपोत्सव में इस बार 25 लाख से ज्यादा दीयों से जगमग होगी अयोध्या
इस बार और भी भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, योगी सरकार ने अभी से शुरू की तैयारी,
रामलला के विराजने के बाद पहले दीपोत्सव कार्यक्रम में भव्यता के नए कीर्तिमान स्थापित करने पर सीएम योगी का फोकस,
7 मैकेनाइज्ड टैबल्यू को दीपोत्सव में किया जाएगा शोकेस, कोरियोग्राफ्ड एरियल फायरक्रैकर शो से जगमगा उठेगा अयोध्या धाम,
अयोध्या के अंदर 500 स्थानों को आकर्षक साइनेज बोर्ड्स के माध्यम से सजाया जाएगा, प्रभु श्रीराम से जुड़े 20 आर्टिस्टिक इंस्टॉलेशंस को भी दी जाएगी वरीयता।
Category: उत्तर प्रदेश
-

दीपोत्सव में इस बार 25 लाख से ज्यादा दीयों से जगमग होगी अयोध्या
-

रायबरेली अवैध शस्त्र के साथ प्रदर्शन करती हुई नई पीढ़ी
रायबरेली अवैध शस्त्र के साथ प्रदर्शन करती हुई नई पीढ़ी
शस्त्र प्रदर्शन पर नहीं लग पा रही लगाम
युवक द्वारा शस्त्र प्रदर्शन का वीडियो हुआ वायरल
शहर कोतवाली क्षेत्र के पड़री गणेशपुर का मामला।का वायरल वीडियो में बताया जा रहा है
@Uppolice -

कलेक्ट्रेट कर्मचारी एक दिवासी धरने पर बैठे
कलेक्ट्रेट कर्मचारी एक दिवासी धरने पर बैठे
गोरखपुर।उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर गोरखपुर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा मंत्री विश्वेश शुक्ला के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारीगण सामूहिक अवकाश लेकर अपने 22 सूत्री मांगों को लेकर जिसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किया जाना,वेतन संगतियों को दूर करना ,10 प्रतिशत पदों पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की नायब तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति कलेक्ट्रेट को मिनी सचिवालय घोषित करना जैसी मांगे पर कोई विचार न किए जाने जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पर्यटन भवन धरने पर बैठे। -

पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के लम्हुआ शिव मन्दिर नहर पटरी के पास 25000 रुपये इनामिया
बिग ब्रेकिंग कुशीनगर
पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के लम्हुआ शिव मन्दिर नहर पटरी के पास 25000 रुपये इनामिया शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में घायल,अवैध शस्त्र,चोरी के उपकरण,चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 19600/ रुपये नगद बरामद। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस को मिली कामयाबी। -

डीडीयू के डॉ. आलोक कुमार सिंह की शोध परियोजना को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्, उत्तर प्रदेश से मिली मंजूरी
डीडीयू के डॉ. आलोक कुमार सिंह की शोध परियोजना को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्, उत्तर प्रदेश से मिली मंजूरी
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आलोक कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्, उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण में मौजूद हानिकारक रसायनो से बचाव के लिए रासायनिक सेंसर डिवाइस पर तीन वर्षो तक शोध कार्य के लिए 15.36 लाख की शोध परियोजना को स्वीकृति दी हैI डॉ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश, भारत में सबसे अधिक आबादी वाले और औद्योगिक रूप से सक्रिय राज्यों में से एक होने के नाते, महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करता है। पीपीबी/पीपीएम स्तर पर सल्फेट, नाइट्रेट, क्लोराइड जैसे आयनों की निगरानी करने से पर्यावरणीय स्वास्थ्य का आकलन करने और प्रदूषण को कम करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलती है और यह सुनिश्चित होता है कि पीने के पानी की गुणवत्ता सुरक्षा मानकों को पूरा करती है, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा होती है। सल्फेट और क्लोराइड जैसे आयन, जब अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं, तो मिट्टी की उर्वरता और फसल की उपज पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। उद्योग में, कुछ आयनों का उच्च स्तर उपकरणों के क्षरण का कारण बन सकता है, उत्पाद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। कुल मिलाकर, पर्यावरणीय स्थिरता बनाए रखने, सार्वजनिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने, कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने, औद्योगिक प्रक्रियाओं का समर्थन करने और उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों में नियमों का अनुपालन करने के लिए पीपीबी/पीपीएम स्तर पर आयनों की मॉनिटरिंग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उपर्युक्त चुनौतियों एवं भारत सरकार के बहु आयामी दृष्टिकोण “स्वच्छ भारत अभियान”, और “मेक इन इंडिया” की पहल पर उपर्युक्त डिवाइस को सस्ता, आसानी से प्रयोग हेतु आम जनमानस के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाएगा I
डॉ आलोक कुमार सिंह इस शोध परियोजना का कार्य एम्एमयूंटी के प्रसिद्ध रसायनज्ञ प्रो राजेश कुमार यादव के साथ करेंगे, डॉ आलोक कुमार सिंह इससे पहले भी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त दो मेगा शोध परियोजनाए एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रदत्त एक मेगा शोध परियोजना का कुशल सञ्चालन कर चुके हैं I डॉ आलोक कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित यंग साइंटिस्ट अवार्ड एवं इंस्पायर फैकल्टी अवार्ड उनके उच्च गुणवत्ता के शोध कार्य के लिए मिल चूका हैं I डॉ सिंह की इस उपलब्धि पर गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन, रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो उमेश नाथ त्रिपाठी एवं विश्वद्यालय के शिक्षकों ने बधाई दी हैं I -

गोरखपुर महानगर के राजेंद्र नगर पश्चिम में ओबीसी पार्टी ने नागरिकों के साथ किया प्रदर्शन
गोरखपुर महानगर के राजेंद्र नगर पश्चिम में ओबीसी पार्टी ने नागरिकों के साथ किया प्रदर्शन
आज “जन समस्याओं के समाधान में ओबीसी पार्टी मैदान में” तथा पोल खोलो अभियान के अंतर्गत ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में गोरखपुर महानगर के वार्ड नंबर 14 राजेंद्र नगर निकट सरजू अंध विद्यालय जहां विगत 10 वर्षों से 2 पोल सड़क के बीच लगे हुए हैं जिसमें विद्युत आपूर्ति बंद हुए लगभग 10 वर्ष हो चुके हैं फिर भी यह दोनों पोल लगे हैं जिससे आम नागरिकों तथा दिव्यांग बच्चों के साथ आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और अब तक कई लोग तो गंभीर रूप से भी घायल हो चुके हैं को हटाने के लिए नागरिकों के साथ प्रदर्शन किया
काली शंकर यदुवंशी ने मुख्य अभियंता विद्युत गोरखपुर से वार्ता कर तत्काल इन दोनों पोल को हटाने की मांग किया जिस पर मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी
ओबीसी पार्टी ने के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि ओबीसी पार्टी ने “जन समस्याओं के समाधान में ओबीसी पार्टी मैदान में” तथा पोल खोलो अभियान के अंतर्गत जनता की समस्याओं के लिए सक्रिय है
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से डॉक्टर संजय जयसवाल, सुभाष जायसवाल, सूरज जायसवाल, विकास गुप्ता, विशाल गुप्ता, सागर जयसवाल, मोहनलाल सिंह चौहान, आशुतोष चौहान अवधेश शर्मा, उपेंद्र चौहान, मनोज, मुन्ना, राजू, आनंद, विशाल, बलराम, पिंटू पासवान आदि उपस्थित थे -

प्रयागराज में सपा नेता अमरनाथ मौर्या ने नगर निगम की टीम को राइफल लेकर दौड़ाया
प्रयागराज में सपा नेता अमरनाथ मौर्या ने नगर निगम की टीम को राइफल लेकर दौड़ाया
सपा नेता अमरनाथ मौर्या का राइफल लेकर दौड़ते हुए वीडियो वायरल -

डीएम एक नजर सलेमगढ़ नया पंचायत के तरफ भी
ब्रेकिंग कुशीनगर
डीएम एक नजर सलेमगढ़ नया पंचायत के तरफ भी
यूपी बिहार सीमा पर विभाग के मेहरबानी से चल रहा है एक जूनियर प्राइवेट विद्यालय,जिसको सरकार और विभाग का नहीं है डर
जिम्मेदारों की अंधेरगर्दी से संचालित हो रहे हैं मानक विहीन प्राइवेट विद्यालय
जांच के नाम पर विभाग कर रहा है बड़ी खेल
प्राइवेट विधालय में अभिभावकों का हो रहा है खुलेआम शोषण
सरकार की जीरों ट्रालेंश के फरमान को जिम्मेदार उड़ा रहे हैं धज्जियां
एसडीआई सेवरही का नहीं उठता है सरकारी मोबाइल, केवल नाम के लिए अंकित में विद्यालयों पर नम्बर
कुशीनगर जिले के सेवरही विकास खण्ड का मामला -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुजफ्फरनगर दौरा कल
लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुजफ्फरनगर दौरा कल मुजफ्फरनगर में रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी
युवाओं को नियुक्ति पत्र और छात्रों को टैबलेट का वितरण
रोजगार मेरे में 50 से ज्यादा कंपनियां हो रही शामिल
रोजगार मेले में बड़े पैमाने पर युवा होंगे लाभान्वित -

होटल प्रीत पैलेस में लड़की का गला रेतकर हुआ क़त्ल.. फरार हुआ प्रेमी
होटलa प्रीत पैलेस में लड़की का गला रेतकर हुआ क़त्ल.. फरार हुआ प्रेमी.
UP के बरेली स्थित होटल प्रीत पैलेस में एक लड़की की गला काटकर हत्या कर दी गई। गले के अलावा भी शरीर के 5 स्थानो पर बेरहमी के साथ चाकू से वार किए गए है। हत्या का शक उसके साथ रूम में रुके उसके BF पर है। लड़की की पहचान नहीं हुई है। शव के पास एक बुर्का मिला है। जिससे लड़की के मुस्लिम होने की आशंका जताई गई है। जो लड़का उसके साथ आया था वह कई घंटे पहले यहाँ से फरार हो गया था। रूम बुक करते समय आलम नाम का आधार कार्ड जमा किया गया था। लड़की की कोई ID होटल में जमा नहीं मिली।@Uppolice









