Gorakhpur: जिले में बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भारत बंद का समर्थन करते हुऎ अंबेडकर चौराहे से लेकर कलेक्टरेट के निकला पैदल मार्च और जुलूस बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किसी भी अपनी घटना से निपटने के लिए पुलिस बल चाक चौबन्ध
Category: उत्तर प्रदेश
-

घूसखोर सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
गोरखपुर ब्रेकिंग
घूसखोर सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
थाना उरूवा बाजार गोरखपुर में ₹10000/_ रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर सुनील यादव को विजिलेंस टीम गोरखपुर द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद थाना गोला थाने पर ले जाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। -

पोस्टमास्टर जनरल ने देवरिया मण्डल के डाक कर्मचारियो के साथ समीक्षा बैठक कर पुरस्कृत किया
पोस्टमास्टर जनरल ने देवरिया मण्डल के डाक कर्मचारियो के साथ समीक्षा बैठक कर पुरस्कृत किया
गोरखपुर:पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को देवरिया मण्डल के मण्डलाध्यक्ष, उपमण्डलाध्यक्षों. मेल ओवरसियर, डाक कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया
इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया गया एवं उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि वह डाकघर की बचत बैंक सेवाओं, जीवन बीमा सेवाओं, वितरण एवं स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड लेटर, पार्सल आदि बुकिंग सेवाओं, आधार नामांकन एवं अपडेशन, डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र के साथ-साथ इंडिया पोस्ट्स पेमेंट्स बैंक (आई.पी.पी.बी.) की बहुउपयोगी सेवाओं जैसे कि डोर स्टेप बैकिंग, साधारण बीमा, ए.ई.पी.एस., सी.ई.एल.सी. (बच्चों का आधार) के जरिये देवरिया डाक मण्डल के घर-घर में अपनी पहुँच बनायें और आमजन को डाक विभाग के साथ जोड़ें. पोस्टमास्टर जनरल द्वारा इस अवसर पर विभिन्न आंवटित लक्ष्यों की पूर्ति पर भी जोर दिया गया और इसके लिए कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं कल्याण पर भी बल दिया गया. -

कन्नौज रेप कांड में पीड़िता की बुआ गिरफ्तार
कन्नौज रेप कांड में पीड़िता की बुआ गिरफ्तार
पुलिस ने बुआ को किया गिरफतार
बुआ काफी दिनों से चल रही थी फरार
आज सुबह 5 बजे पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी सपा नेता नवाब सिंह यादव को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम
लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम
प्रयागराज में सीमेंट प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे सीएम
20 लाख टन उत्पादन क्षमता का है सीमेंट प्लांट
सुबह 11.45 बजे 5, कालिदास मार्ग से करेंगे उद्घाटन
दोपहर 12.30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर जाएंगे
स्व. कल्याण सिंह जी की तृतीय पुण्यतिथि है आज
पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री.
शहीद अंशुमान सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे
दोपहर 4 बजे बुद्धेश्वर चौराहे पर होगा अनावरण -

भारत बंद को बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा की शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन किया जाए
लखनऊ
भारत बंद को बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा की शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन किया जाए।
मायावती ने आरोप ने लगाया की षडयंत्र के तहत आरक्षण खत्म करने की साजिश रची जा रही है -

कानपुर में 7 साल की बच्ची से वैन चालक “आदेश कुमार” ने किया छेड़खानी
कानपुर में 7 साल की बच्ची से वैन चालक “आदेश कुमार” ने किया छेड़खानी, बच्ची जब घर पहुंची तो वह सहमी हुई थी, खाना भी नहीं खाया…
पूछने पर बच्ची ने मां को बताया कि ड्राइवर “अंकल” गंदे तरीके से मेरे शरीर को हाथ लगाते हैं….
“आदेश कुमार” कई दिन से घिनौनी कर रहा था, कैब ड्राइवर बच्ची को वैन में आगे बैठा कर गंदी हरकत करता था और किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था… -

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर हुए सम्मानित
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर हुए सम्मानित
गोला।विश्व फोटोग्राफर दिवस पर उपनगर गोला के एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ट फोटोग्राफर को सम्मानित किया गया।
क्षेत्र के फोटोग्राफरों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ट फोटोग्राफर विजय पाण्डेय को साथियों ने माला पहना व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर फोटोग्राफरों ने कहा कि इन दोनों विशेषज्ञ फोटोग्राफरों का योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है और इन्होनें नगर क्षेत्र के अनगिनत स्मृतियों को अमर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस दौरान बालगोविन्द यादव,हेमन्त गुप्ता, दिनेश जायसवाल,राम भरोसे यादव,पटेल,रामलाल,विजय पाण्डेय,गोधन,भोला,कमलेश , रघुवर सहित तमाम फोटोग्राफर मौजूद थे। -

बच्चियों ने मजदूरों को बांधी इको फ्रेंडली राखी
बच्चियों ने मजदूरों को बांधी इको फ्रेंडली राखी
गोला।क्षेत्र के सेमरी स्थित श्री विद्यालय के बच्चियों ने इको फ्रेंडली राखी बनाकर विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्य में कार्य कर रहे मजदूरों को राखी बांधी।
बच्चों ने सहायक अध्यापक पंकज कुमार गुप्ता के साथ राखी बनाई और फिर मजदूरों की आरती करके तिलक लगाकर राखी बांधी, बच्चों ने मिष्ठान स्वरूप मजदूर भाईयो को चॉकलेट खिलाया मजदूरों में से राजू निषाद ने बच्चों को उपहार स्वरूप पैसे भी दिया।इस कार्यक्रम को करने का मकसद बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था और लोगो को इको फ्रेंडली राखी बनाने के लिए प्रेरित करना था ताकि जो जिन राखियो में कांच का इस्तेमाल होता है वो अवशिष्ट के रूप में जानवरो और प्रकृति को नुकसान न पहुंचाए। -

वर्षों से खुली पड़ी नाली,दुर्घटना को दे रही दावत
वर्षों से खुली पड़ी नाली,दुर्घटना को दे रही दावत
चित्र परिचय:
गोला।नगर पंचायत गोला में लोगों को गंदे पानी से निजात दिलाने व जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया है। किंतु एक मुहल्ले में नाली पर पटिया न रखे जाने से मुहल्लेवासी व राहगीर आए दिन दुघर्टना का शिकार हो रहे हैं। तो वहीं मुहल्लेवासियों को कूडे कचरे से पटी खुली नाली से उठती दुर्गध का दंश झेलना पड़ रहा है। बावजूद इसके नगर पंचायत प्रशासन मामले को लेकर उदासीन बना हुआ है।
मुहल्ले में नाली का निर्माण हुए लगभग पांच वर्ष से ऊपर होने को है। बावजूद इसके अभी तक खुली नालियों को पूर्ण रूप से ढका नहीं जा सका है। जिसके चलते लोग आये दिन खुली नालियों में गिरकर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। तो वहीं खुली नालियों में उठती दुर्गध से दिनभर मुहल्ले वासियों को दो चार होना पड़ता है। कस्बे के वार्ड नंबर 06 सरस्वती प्रिटिंग प्रेस से 150 मीटर अंदर सार्वजनिक सौचालय व छोटू तिवारी,राहुल तिवारी आदि के सामने खुली नाली से बजबजाती गंदगी आसानी से देखी जा सकती है।बावजूद इसके नगर पंचायत खुली नाली को ढकने के बजाय मामले से अंजान बना हुआ है। वहीं मुहल्ले वासियों की माने तो नाली पर पटिया रखवायें जाने के लिए कई बार नगर पंचायत के साथ ही चेयरमैन से कयी बार कहा जा चुका है। किंतु मामले में कोई भी जिम्मेदार अब तक कोई कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा।
इन्सेट:
खुली नाली से उत्पन्न हो रहे मच्छर
नाली को पटिया से न ढके जाने से मच्छरों की भरमार हो गई। बजबजाती नालियों से उत्पन्न मच्छरों से मुहल्ले के लोग परेशान है। ऐसे में लोगों को मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू आदि बीमारी का खतरा भी बना हुआ है।बजबजाती नालियों के चलते दिन में भी मच्छरों का प्रकोप रहता है।









