Category: उत्तर प्रदेश

  • निजी विद्यालय का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा

    निजी विद्यालय का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा

    बाराबंकी
    निजी विद्यालय का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा
    हादसे में विद्यालय के 3 दर्जन छात्र गंभीर घायल
    पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
    मौके पर एसपी दिनेश कुमार सिंह,भारी पुलिस बल मौजूद
    तेजी से कराया जा रहा राहत और बचाव कार्य
    घटना के बाद स्कूल प्रबंधन मौके से फरार
    जहांगीराबाद क्षेत्र के अवध एकेडमी स्कूल का मामला.

  • चार दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

    चार दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

    चार दिन तक बंद रहेंगे स्कूल
    सूर्य प्रकाश ओझा
    गोरखपुर।यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए गोरखपुर में दो दिनों के लिए स्कूल और कॉलेज बंद करने का ऐलान किया गया है. गोरखपुर में 23 और 24 अगस्त को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे
    पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24 और 25 में अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने आदेश जारी किया है. तो वहीं 26 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा
    उत्तर-प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 23,24,25,30 और 31 अगस्त को होने जा रही है, जिसको लेकर यूपी के सभी जिलों में पुलिस काफी अलर्ट मोड पर है. इसको लेकर खास तैयारी की गई है. पुलिस भर्ती परीक्षा पिछली बार पेपर आउट होने की वजह से निरस्त हो गयी थी, जिसकी वजह से सरकार की बहुत किरकिरी हुई थी. तो वहीं एग्जाम को देखते हुए स्कूल को भी बंद कर दिया गया है
    गोरखपुर में परीक्षा को लेकर स्कूल-कॉलेज बंद
    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का एग्जाम देने के लिए अभ्यर्थियों आसपास के राज्यों से भी आएंगे. तो जाहिर सी बात है शहर में काफी भीड़ का माहौल होगा. ऐसे में एग्जाम के दौरान होने वाले भीड़ को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने एक अहम फैसला लिया है. उन्होंने 23 और 24 अगस्त को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का ऐलान किया है.
    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 के दौरान पेपर आउट हो गया था, जिस वजह से एग्जाम को निरस्त कर दिया गया था. इसी एग्जाम को दोबारा से कराया जा रहा है. इस वजह से दोबारा होने जा रही इस परीक्षा में जिला प्रशासन और पुलिस कोई कोताही नहीं होने देना चाहती है. इसको लेकर गोरखपुर के डीएम और एसपी लगातार अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण कर रहे हैं और अपना होमवर्क भी कर रहे हैं
    गोरखपुर में बनाए गए 55 केंद्र
    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए गोरखपुर में 55 केंद्र बनाए गए हैं. होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में करीब 2.45 लाख अभ्यार्थी शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक एक पाली में करीब 24500 अभ्यार्थी शामिल होंगे. इसकी सुरक्षा में हजारों पुलिस बल को तैनात किया गया है. यूपी में इस बार की परीक्षा को लेकर गोरखपुर के डीएम फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं, ताकि कोई किरकिरी न होने पाए.

  • कैंट पुलिस ने काम दिलाने के बहाने बंधक बनाकर लूटपाट करने के आरोप के तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

    कैंट पुलिस ने काम दिलाने के बहाने बंधक बनाकर लूटपाट करने के आरोप के तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

    कैंट पुलिस ने काम दिलाने के बहाने बंधक बनाकर लूटपाट करने के आरोप के तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार
    गोरखपुर। कैंट पुलिस ने ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो गरीब मजदूर को काम दिलाने के बहाने उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट की घटना कारित करते थे इस मामले में कैंट पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है पुलिस ने उनके पास से आठ लूट का मोबाइल 82050 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन सहित अन्य दस्तावेज को बरामद किया है। घटना का खुलासा सिविल लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर किया। खुलासे के दौरान एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई क्षेत्राधिकारी कैंट अंशिका वर्मा मौजूद रही।एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि यह गोरखपुर के रानीडीहा में किराए का कमरा लेकर घटना को अंजाम दिया करते थे पकड़े गए गैंग का मुख्य सरगना लक्ष्मीकांत सिंह उर्फ राणा सिंह जो गाजीपुर का रहने वाला है इसके साथी गुलरिया क्षेत्र के अंगद कुमार और सिकरीगंज के वासुदेव शर्मा है जिन्हें गिरफ्तार करके आज सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है अब तक पुलिस को पांच लोगों ने शिकायत किया है उनकी तहरीर की आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है पकड़े गए आरोपी जलसाजी के दौरान अपने आप को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बात कर भी वसूली करते थे यह लोगो को काम दिलाने के नाम पर उन्हें बंधक बनाते थे और मारपीट कर उनका नगदी मोबाइल फोन लूट लेते थे गूगल पे और फोन पे के माध्यम से डरा धमका कर खाते में पैसा मांगते थे अब तक इन लोगों ने 15 घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
    गिरफ्तार करने वाली टीम में कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा उपनिरीक्षक अंजय सिंह उप निरीक्षक शुभम श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

  • एकबार फिर छात्राओं ने मारी बाजी, 55 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विजेताओं में 47 छात्राएं

    एकबार फिर छात्राओं ने मारी बाजी, 55 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विजेताओं में 47 छात्राएं

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    एकबार फिर छात्राओं ने मारी बाजी, 55 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विजेताओं में 47 छात्राएं
    कुलपति की अध्यक्षता में कार्य परिषद ने पदक विजेताओं तथा डिग्री धारकों के नाम पर लगाई मुहर
    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 43 में दीक्षांत समारोह में कुल 138 पदक जिसमें 55 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा 83 डोनर्स पदक प्रदान किए जाएंगे।
    महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में 30 अगस्त को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में 55 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विजेताओं में 47 छात्राएं (85.46%) शामिल हैं।
    कार्य परिषद की मुहर
    विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में आज आयोजित बैठक में पदक विजेताओं तथा डिग्री धारकों के नाम पर अपनी मोहर लगा दी है। कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में एडलवाइस म्यूचुअल फंड (Edelweiss Mutual Fund) की एमडी एवं सीईओ श्रीमती राधिका गुप्ता के नाम की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही श्रीमती राधिका गुप्ता को डी. लिट की मानद उपाधि (Honorary degree) दिये जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की।
    166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि
    इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी जिसमें 70 छात्राएं तथा 96 छात्र शामिल है।
    सत्र 2023-24 में 87,359 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि
    इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में सत्र 2023-24 में 87,359 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की जाएगी जिसमें 57,723 छात्राए (66.08%) शामिल है। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के 6793 तथा महाविद्यालयों के 80566 विद्यार्थी शामिल है।
    दीक्षांत समारोह के परिधान को स्वीकृति
    कार्य परिषद ने दीक्षांत समारोह में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के लिए विद्या परिषद द्वारा स्वीकृत परिधान के प्रस्ताव पर भी अपनी मोहर लगाई। शिक्षकों के लिए ऑफ व्हाइट कुर्ता पजामा तथा शिक्षिकाओं के लिए ऑफ वाइट साड़ी का चयन किया गया है। इसके साथ ही छात्रों के लिए व्हाइट कुर्ता पजामा तथा छात्राओं के लिए येलो साड़ी के साथ रेड ब्लाउज परिधान तय किया गया है।

  • राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों

    राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों

    राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ की गयी प्री-ट्रायल बैठक, दिए गये आवश्यक दिशा- निर्देश
    देवरिया(सू0वि0) 21  अगस्त।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास के अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त खंड विकास अधिकारी चिन्हित किये हुये मामलें को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितंबर 2024 के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावे एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार तथा अपने विभाग से संबंधित जो भी मामले है ग्राम सभा स्तर पर चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करावे एवं अब तक चिन्हित मामलों की संख्या से अवगत करावे।
    सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवरिया मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि 11 सितंबर से 13 सितंबर 2024 तक मा0न्यायालय में लघु वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। समस्त वादकारियों से अनुरोध है कि आप विशेष लोक अदालत में अपने सुलहनीय मामलों को मा0न्यायालय में नियत कराकर अपने वादों का निस्तारण करायें। इस बैठक में समस्त खंड विकास अधिकारी तथा उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

  • बेसिक शिक्षा में निजीकरण के विरुद्ध संघर्ष का ऐलान – तारकेश्वर शाही

    बेसिक शिक्षा में निजीकरण के विरुद्ध संघर्ष का ऐलान – तारकेश्वर शाही

    बेसिक शिक्षा में निजीकरण के विरुद्ध संघर्ष का ऐलान – तारकेश्वर शाही
    गोरखपुर।शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले संयोजक तारकेश्वर शाही के नेतृत्व में हठयोग की धरती से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना – प्रदर्शन के माध्यम से बेसिक शिक्षा में निजीकरण के विरुद्ध संघर्ष का ऐलान किया गया । श्री शाही ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हमारे बेसिक विद्यालयों में नित नए प्रयोग हो रहे हैं । उसी कड़ी में बच्चों के नामांकन की आयु सीमा बढ़ाकर 6 वर्ष करके प्रवेश प्रक्रिया में अवरोध उत्पन्न किया, जिससे स्वाभाविक रुप से छात्र संख्या प्रभावित हुई । परिणामस्वरूप शून्य नामांकन वालों विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन वाधित कर दिया गया और 50 से कम छात्र संख्या वाले जनपद के 736 विद्यालयों सहित प्रदेश के 27964 विद्यालयों को मर्जर सूची में डालकर वहां के छात्रों व शिक्षको को अन्यत्र समायोजित करके तथा मर्जर विद्यालयों को गुजरात माडल की तरह उद्योग समूहों को सौंपने की योजना है । यह योजना आर.टी.ई.एक्ट – 2009 की मूल भावना के विरुद्ध है तथा बाल अधिकार अधिनियम सीधा प्रहार है । यह योजना समाज के अंतिम व्यक्ति, गरीब – गूरबे, शोषित – वंचित, दलित – पिछड़े एवं मजदूर – किसान के बच्चों को शिक्षा के आधिकार से वंचित करने की कुत्सित मानसिकता का द्योतक है ।

    अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का अनुदेशक शिक्षक साथियों के सम्मान में सदैव खड़ा रहेगा और विद्यालयो को बिकने नहीं देगा ।
    धरना को सम्बोधित करते हुए पुरानी पेंशन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक मनोज राय ने कहा कि देश के सभी शिक्षक / कर्मचारियों की पुरानी पेंशन इसी पंचवर्षीय योजना में बहाल होगी, भले सरकार बदलनी पड़े ।
    विशिष्ट बीटीसी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा व प्रदेश संगठन मंत्री संजयराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहली बार नियमविरुद्ध समायोजन गतिमान है, जिसे लागू नहीं होने दिया जाएगा ‌।
    राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष भारतेन्दु यादव कहा कि हम नीजीकरण का विरोध करते हुए शिक्षकों का आह्वाहन करते हैं कि इसे कत्तई स्वीकार न करें ।
    विशिष्ट बीटीसी संगठन के मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश के मुखिया द्वारा गोरखपुर के चरगांवा ब्लांक को हिंदुजा समूह के एनजीओ एल.एल.एफ.का गाजे – बाजे के साथ प्रवेश कराने के साथ ही प्रदेश के पचहत्तरो जिले के एक – एक ब्लाक को उसे सौंपते हुए गुजरात माडल को अंगीकृत करने का निंदनीय कृत्य किया है ।
    विशिष्ट बीटीसी संगठन के जिला महामंत्री बलिया धीरज राय ने कहा कि हठयोगी के आह्वाहन पर भृगु ऋषि ने जिस तरह नारायण की छाती पर प्रहार किया था, शाही जी के आह्वाहन पर सरकार की छाती पर बागी बलिया प्रहार करने के लिए कटिबद्ध है ।
    धरने को मुख्यरूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, मदनमुरारी शुक्ला, कनिष्क गुप्ता, कर्मचारी महासंघ के नंदलाल, विशिष्ट बीटीसी संगठन के जिलाध्यक्ष बलिया डा. घनश्याम चौबे, अनिल सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेकृष्णा दूबे, डा.किरनलता मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद मिश्र, मंडल कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, जिलाध्यक्ष देवरिया विज्ञान सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन निषाद, ईश्वरचंद शुक्ला, ऊषा द्विवेदी , जिलाध्यक्ष संतकबीर नगर केसरी लाल व महामंत्री अरुण मिश्रा, मिडिया प्रभारी रणधीर शाही, देवेश सिंह, संजीव सिंह, गिरजेश शाही, अजय कन्नौजिया, ज्ञानप्रकाश राय आदि ने संबोधित किया और संचालन सचिव संयुक्त मोर्चा त्रिपुरारी दूबे ने किया ।
    धरना में सुरेन्द्र कुमार, दिलीप गुप्ता, कृष्णा त्रिपाठी, रमाशंकर, संतोष सिंह, दीपाली त्रिपाठी, एकता जायसवाल, रजनी श्रीवास्तव, प्रियंका, अर्पिता, राखी वर्मा, रजनी सिंह, सादिया आजमी, संगीता चौरसिया, नीलम देवी, दीपमाला सिंह, ममता यादव, गीता कुमारी, अर्चना, करूणेश, दिलीप, कन्हैया लाल, राकेश कुमार, सुनील कुमार, डा. जितेंद्र राव, संगीता सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे ।

  • छात्रहित में समय पर आंतरिक मूल्यांकन तथा मौखिकी/ प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक ना अपलोड करने वाले महाविद्यालयों पर विश्वविद्यालय सख्त

    छात्रहित में समय पर आंतरिक मूल्यांकन तथा मौखिकी/ प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक ना अपलोड करने वाले महाविद्यालयों पर विश्वविद्यालय सख्त

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    छात्रहित में समय पर आंतरिक मूल्यांकन तथा मौखिकी/ प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक ना अपलोड करने वाले महाविद्यालयों पर विश्वविद्यालय सख्त
    दिनांक: 21-08-2024
    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में आज परीक्षा समिति की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रहित तथा परीक्षा परिणामों के समयबद्ध घोषणा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
    बैठक में सेमेस्टर परीक्षा के प्रयोगात्मक अथवा मौखिकी परीक्षा के आंतरिक अंकों को निर्धारित समय पर ऑनलाइन पोर्टल द्वारा भरे जाने के संदर्भ में परीक्षा समिति ने निर्णय लिया कि आंतरिक अंकों को भरे जाने के लिए पोर्टल एक माह पूर्व ही खोल दिया जाएगा तथा यह पूरी परीक्षा के दौरान खुला रहेगा। इस दौरान आंतरिक परीक्षा के अंकों को विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा पूरित किया जाना आवश्यक होगा। दिए गए समयावधि में आंतरिक परीक्षा के अंकों को पूरित न किए जाने की दशा में संबंधित महाविद्यालय पर पांच हजार का अर्थदंड लगाते हुए पुनः पन्द्रह दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें उन्हें आन्तरिक अंकों को पूरित करना होगा। बैठक में कुलपति ने कहा कि निर्धारित समय में आंतरिक परीक्षा के अंकों को पूरित न किए जाने से विद्यार्थियों को असुविधा होती है तथा परीक्षाफल घोषित करने में भी विलंब होता है। परीक्षा समिति द्वारा लिया गया निर्णय विद्यार्थियों के हित में है तथा यह समय से परीक्षा परिणाम घोषित करने में मददगार साबित होगा।

  • एससी, एसटी, ओबीसी संवर्ग की अंतिम प्रतीक्षा सूची में प्रवेश आज

    एससी, एसटी, ओबीसी संवर्ग की अंतिम प्रतीक्षा सूची में प्रवेश आज

    एससी, एसटी, ओबीसी संवर्ग की अंतिम प्रतीक्षा सूची में प्रवेश आज
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बी.ए. प्रथम वर्ष में दिनांक 22 अगस्त को आरक्षित श्रेणी (एससी,एसटी एवं ओबीसी संवर्ग) के प्रतीक्षा सूची से प्रवेश होगा।
    प्रवेश सहसंयोजक डॉ. मनीष पाण्डेय ने बताया कि दिनाँक 22/08/2024 को बी.ए. प्रथम वर्ष में पूर्वाह्न 10 बजे से 12:30 बजे तक अन्य पिछड़ा वर्ग की प्रतीक्षा सूची, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रतीक्षा सूची के समस्त अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा।
    प्रवेश के सातवें दिन कुल 228 अभ्यर्थियों (OBC-153, SC-75) का प्रवेश हुआ।
    समस्त अन्यर्थी अपने मूल अंक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं अद्यतन जाति, आय इत्यादि अद्यतन प्रमाणपत्र साथ एक सेट फ़ोटोकॉपी अनिवार्य रूप से साथ लायेंगे।डॉ. मनीष पाण्डेय.
    सह समन्वयक
    बी.ए. (प्रथम वर्ष) प्रवेश (2024-25)

  • 43 वें दीक्षांत समारोह के प्रतीक चिन्ह (लोगो) रिलीज

    43 वें दीक्षांत समारोह के प्रतीक चिन्ह (लोगो) रिलीज

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    43 वें दीक्षांत समारोह के प्रतीक चिन्ह (लोगो) रिलीज
    दिनांक: 21-08-2024
    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 43 वें दीक्षांत समारोह के प्रतीक चिन्ह (लोगो) जिसे कल कुछ तकनीकी कारणों से रोक दिया गया है को आज रिलीज किया जा रहा है।
    इसे दीक्षांत समारोह के लिए अभिषेक कुमार जैसवार, एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर, ललित कला एवं संगीत विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने डिजाइन किया है।

  • गोरखपुर अस्पताल में भ्रष्टचार पर डीजी हेल्थ को ज्ञापन, जांच समिति के निर्देश

    गोरखपुर अस्पताल में भ्रष्टचार पर डीजी हेल्थ को ज्ञापन, जांच समिति के निर्देश

    गोरखपुर अस्पताल में भ्रष्टचार पर डीजी हेल्थ को ज्ञापन, जांच समिति के निर्देश
    गोरखपुर में जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय तथा सीएमओ कार्यालय में संगठित तौर पर किये जा रहे भ्रष्टाचार के संबंध में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने प्रदेश के डीजी हेल्थ डॉ बृजेश राठौड़ को ज्ञापन सौंपते हुए चार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अविलंब जाँच की माँग की है. साथ ही जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस राजेन्द्र कुमार को एडी हेल्थ गोरखपुर द्वारा भ्रष्टाचार तथा कदाचार का दोषी माने जाने वाली रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही की माँग की है. ज्ञापन में गोरखपुर के तत्कालीन मंडलायुक्त पी गुरुप्रसाद द्वारा जिला महिला चिकित्सालय गोरखपुर के लैब तकनीशियन वी बी सिंह के विरुद्ध 2016 में दी गई जाँच आख्या को तलब कर उक्त लैब तकनीशियन के विरुद्ध भी कार्यवाही की मांग की गई है.    

    ज्ञापन में बताया गया है कि वी बी सिंह पिछले 25 वर्षोँ से गोरखपुर में ही विधिविरुद्ध तरीके से तैनात है, जबकि इन पर सहकर्मियों से मारपीट तक के मुकदमे दर्ज हैं. उन्होंने उक्त लैब तकनीशियन का अयोध्या स्थानांतरण हो जाने के बाद भी जिला चिकित्सालय में ही तैनात होने को अत्यंत गंभीर बताते हुए तत्काल उनका ट्रांसफर किए जाने की मांग की.
    अमिताभ ठाकुर ने सीएमओ कार्यालय के डॉक्टर ए के सिंह, लिपिक एसएन शुक्ला तथा जिला अस्पताल में कार्यरत वार्ड बॉय विकास सिंह, रजनीश राय आदि के संबंध में भी गंभीर तथ्य प्रस्तुत करते हुए इनकी जांच की मांग की
    डीजी हेल्थ बृजेश राठौर ने इन सभी प्रकरणों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक देखते हुए उनके संबंध में एक उच्चस्तरीय जांच समिति बनाने के आदेश दिए
    इस दौरान गोरखपुर के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, जाकिर अली,मोहम्मद सलीम, मोहम्मद ताहिर, अरशद खान आदि मौजूद रहे.
    डॉ नूतन ठाकुर
    प्रवक्ता
    आजाद अधिकार सेना