Category: उत्तर प्रदेश

  • इन्वर्टर बैटरी की दुकान में जोरदार धमाका

    इन्वर्टर बैटरी की दुकान में जोरदार धमाका

    लखीमपुर
    इन्वर्टर बैटरी की दुकान में जोरदार धमाका
    जोरदार ब्लास्ट से इलाके में मची ऑफर-तफरी
    ब्लास्ट के बाद जलता हुआ बाहर निकला दुकान मालिक
    झुलसे दुकान मालिक को अस्पताल भेजा गया
    मोहम्मदी कस्बे में जोरदार धमाके से हड़कंप

  • बायोटेक्नोलॉजी विभाग में विशेष व्याख्यान एवं पोस्टर प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

    बायोटेक्नोलॉजी विभाग में विशेष व्याख्यान एवं पोस्टर प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

    बायोटेक्नोलॉजी विभाग में विशेष व्याख्यान एवं पोस्टर प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

    आज दिनांक 24 अगस्त 2024 को 43वें दीक्षांत समारोह सप्ताह के तरातम्य में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा ‘‘रिवर्सिंग ड्रग रेजिस्टेंस वाया नेचुरल प्रोडक्ट्स” विषय पर एक विशेष व्याख्यान एवं पोस्टर बनाना व प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बायोटेक्नोलॉजी विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के आचार्य एवं अध्यक्ष प्रोफेसर राजर्षि कुमार गौड़ ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया तत्पश्चात वरिष्ठ प्रोफेसर व रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के निदेशक प्रोफेसर दिनेश यादव द्वारा मुख्य वक्ता का परिचय कर कार्यक्रम आरम्भ किया गया।

    व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉक्टर गौरव राज द्विवेदी, साइंटिस्ट-डी एवं विभाग अध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी डिवीजन, आई.सी.एम.आर.- आर.एम.आर.सी गोरखपुर ने उक्त विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला, अपने उद्बोधन में उन्होंने रोग प्रतिरोधक क्षमता, सूक्ष्म जीवाणु एवं एक दवा ड्रग ट्रायल से लेकर बाजार में आने तक कौन-कौन से चरणों से गुजरती है, कितना समय व लागत लगता है, क्या-क्या प्रक्रिया अपनाई जाती हैं आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी, उन्होंने अपनी संस्था में हो रहे विषयांतर शोध से छात्रों को अवगत कराया साथ ही छात्र-छात्राओं के तमाम प्रश्नों का उत्तर भी दिया।

    कार्यक्रम में बायोटेक, प्लांट बायोटेक, बायोइन्फरमेटिक्स विभाग के छात्र/छात्रों एवं शोधकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. राजर्षि कुमार गौड़, वरिष्ठ प्रो. दिनेश यादव व सहायक प्रोफेसर डॉ. गौरव सिंह, डॉ पवन कुमार दोहरे उपस्थित रहे। अंत में विभाग के सहायक आचार्य डॉ. गौरव सिंह द्वारा आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया।

  • गोरखपुर पुलिस ने 43 लाख के 267 मोबाइल, मोबाइल धारकों को किया वापस

    गोरखपुर पुलिस ने 43 लाख के 267 मोबाइल, मोबाइल धारकों को किया वापस

    गोरखपुर पुलिस ने 43 लाख के 267 मोबाइल, मोबाइल धारकों को किया वापस
    खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे खिले
    गोरखपुर पुलिस ने छ बार में 93 लाख का 547 मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को कर चुकी है वापस
    गोरखपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व खोए/ गुम हुए मोबाइल प्राप्त (पाकर) मोबाइल उपभोक्ता के चेहरे खिले आज पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई ने गायब या खोए हुए मोबाइलों को सीसीटीएनएस की मदद से खोज कर मोबाइल धारकों के मोबाइल को वापस किया मोबाइल धारक अपने-अपने मोबाइल पाकर खुश हो गए । भारत सरकार द्वारा सीईआईआर पोर्टल गुम खोए मोबाइल टैबलेट गोरखपुर की सीसीटीएनएस मॉनिटरिंग सेल की मदद से गोरखपुर पुलिस ने 43 लाख 44831 रुपए की 267 मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गोरखपुर पुलिस अब तक पोर्टल की मदद से सीसीटीएनएस मॉनिटरिंग सेल 547 एंड्राइड मोबाइल लगभग 93 लाख रुपए की बरामद कर चुकी है। आज 267 बरामद मोबाइल में से सबसे अधिक कैंट पुलिस ने 57 मोबाइल शाहपुर 38 मोबाइल बड़हलगंज 19 मोबाइल पिपराइच 17 खोराबार 16 एम्स 15 रामगढ़ ताल 15 गगहा 13 गोरखनाथ 13 सहित कुल 267 मोबाइल बरामद किए गए पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर बताया कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से गोरखपुर की सीसीटीएनएस मॉनिटरिंग सेल की टीम ने अब तक 547 मोबाइल लगभग 93 लाख रुपए का बरामद कर चुकी है प्रेस वार्ता के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी कैंट अंशिका वर्मा सीसीटीएनएस प्रभारी अजीत सिंह सहित अन्य थानों के सीसीटीएनएस कर्मचारी मौजूद रहे।

  • यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली परीक्षा सकुशल संपन्न

    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली परीक्षा सकुशल संपन्न

    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली परीक्षा सकुशल संपन्न
    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली सकुशल संपन्न अधिकारी गण रहे भ्रमणशील। जनपद के 55 परीक्षा केंद्र पर 1100 सीसी कैमरा की निगरानी में प्रत्येक पाली में 24500 परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा दे रहे हैं।
    डीआईजी आनंद कुलकर्णी मंडलायुक्त अनिल ढींगरा जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव अग्रवाल पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल परीक्षा नोडल अधिकारी एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्तएडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी तहसीदार सदर ध्रुवेश कुमार सिंह तहसीलदार सदर न्यायिक विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी सकुशल परीक्षा संपन्न कराने में अपना योगदान दिये।

  • बॉटल से दूध ने पहुंचाया जेल

    बॉटल से दूध ने पहुंचाया जेल

    छह दिन के बच्चे का भी टिकट लेकर विमान पकड़ने एयरपोर्ट पहुंची महिला, बॉटल से दूध ने पहुंचाया जेल
  • प्रदर्शनी में उतरा अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    प्रदर्शनी में उतरा अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    सूचना, प्रकाशन एवं जनसंपर्क केंद्र
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    चित्रों में उभरा ई-कॉमर्स
    प्रदर्शनी में उतरा अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    वाणिज्य विभाग में चित्रकला की प्रदर्शनी
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय, बी.कॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंस में शिक्षात्मक चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. इस प्रदर्शनी में छात्र- छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से विविध आयामों को दर्शाया. जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ई-कॉमर्स, इंश्योरेंस, लीडरशिप, शिक्षा, संचार, विपणन आदि विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
    यह प्रतियोगिता अधिष्ठाता प्रो. श्रीवर्धन पाठक एवं समन्वयक डॉ. मनीष कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. ऊषा सिंह, अध्यक्ष ललित कला और संगीत विभाग, तथा विशिष्ट अतिथि डॉ.गौरीशंकर चौहान, डॉ.प्रदीप साहनी एवं डा. प्रदीप रजौरिया की उपस्थिति रही।
    कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के प्रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव, प्रो. अनिल कुमार यादव, डॉ. अंशू गुप्ता, डॉ. पूर्णिमा मिश्रा, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. फरोजा, डॉ. प्रतीक भट्ट एवं विभाग के शोधार्थी उपस्थित रहे।

  • यूवकों को ट्रेलरों ने रोदते हुए एक की मौत, एक घायल

    यूवकों को ट्रेलरों ने रोदते हुए एक की मौत, एक घायल

    बेकिंग न्यूज गोरखपुर,,
    बड़हलगंज,स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंधुआपार निकट हीरों एजेंसी के सामने बाइक सवार यूवकों को ट्रेलरों ने रोदते हुए एक की मौत, एक घायल

  • यूपी एसटीएफ ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट करने के नाम पर ठगी

    यूपी एसटीएफ ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट करने के नाम पर ठगी

    यूपी एसटीएफ ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसका नाम अनिरुद्ध मोदनवाल है जो कि भदोही जिले का रहने वाला है।
    आरोपी एक चैनल के माध्यम से प्रश्न पत्र, परीक्षा की तारीख से पहले एक-एक लाख रुपए में भारतीयों को उपलब्ध कराने का आश्वासन दे रहा था और इसके लिए QR Code फोन नंबर फोन पर उपलब्ध कराकर पैसे मांगे जा रहे थे।

  • यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दुसरे दिन पहली पाली परीक्षा सकुशल संपन्न

    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दुसरे दिन पहली पाली परीक्षा सकुशल संपन्न

    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दुसरे दिन पहली पाली परीक्षा सकुशल संपन्न
    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली सकुशल संपन्न अधिकारी गण रहे भ्रमणशील।
    डीआईजी आनंद कुलकर्णी मंडलायुक्त अनिल ढींगरा जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव अग्रवाल पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल परीक्षा नोडल अधिकारी एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्तएडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी तहसीदार सदर ध्रुवेश कुमार सिंह तहसीलदार सदर न्यायिक विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी सकुशल परीक्षा संपन्न कराने में अपना योगदान दिये।

  • लाओं का कार्य स्थल पर लैगिंग उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 विषयक पर किया गया

    लाओं का कार्य स्थल पर लैगिंग उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 विषयक पर किया गया

    साक्षरता शिविर सम्पन्न
    कैम्पियरगंज।महिलाओं का कार्य स्थल पर लैगिंग उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 विषयक पर किया गया विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन।
    उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की कार्ययोजना वर्ष 2024-2025 के क्रियान्वयन के क्रम में तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी महोदय के कुशल निर्देशन में आज “महिलाओं का कार्य स्थल पर लैगिंग उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 विषय पर विधिक साक्षरता / जागरूकता शिविर का आयोजन तहसील कैम्पियरगंज के सभागार में किया गया। उक्त साक्षरता / जागरुकता शिविर में अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास सिंह, नव नियुक्त न्यायिक अधिकारीगण, गोरखपुर के साथ ही साथ तहसील कैम्पियरगंज लेखपाल और तहसील कैम्पियरगंज के विद्वान अधिवक्तागण व अन्य आमजन एवं महिलायें उपस्थित रहे। अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास सिंह द्वारा उक्त साक्षरता / जागरूकता शिविर में उपस्थित महिलाओं को कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीड़न से महिलाओं के संरक्षण के लिए उक्त विषयक पर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया गया कि देश में कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकने के लिए 2013 में कानून बनाया गया था। इसे पोश एक्ट (POSH Act) यानी प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट कहा जाता है। किसी भी प्राईवेट सेक्टर, सरकारी या गैर सरकारी जिनमें महिलाए कार्य करती है। उसमें महिलाओं के कार्य स्थल पर लैगिंग उत्पीड़न से संरक्षण और लैंगिग उत्पीडन के परिवादों के निवारण के लिए प्राईवेट सेक्टर, सरकारी या गैर सरकारी संस्थानों में समिति बनाया गया है, उन समितियों के तहत जो भी पीड़ित महिलाए होगी अपनी सूचना समिति को देंगी और समिति उस पर कार्यवाही करेगी। समिति दो प्रकार की होगी आंतरिक समिति और बाह्य समिति। इसके अतिरिक्त अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिनांक 14-09-2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया गया और तहसील कैम्पियरगंज क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा संचालित किये जा रहे विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों एवं महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया गया। उक्त विधिक साक्षरता / जागरुकता शिविर में उपस्थित तहसीलदार कैम्पियरगंज, नायब तहसीलदार, तहसील कैम्पियरगंज तथा तहसील कैम्पियरगंज के विद्वान अधिवक्तागण द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये।
    यह जानकारी विकास सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर द्वारा दी गयी।