कई राज्यों की पुलिस को चकमा देने वाले अपराधी को तिवारीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर।कई राज्यों के पुलिस को चकमा देने वाले शातिर आपराधी को तिवारी पुर थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर डोमिनगढ़ से किया गिरफ्तार
निरंतर 5 महीने से गोवा दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस की आंखों की किरकिरी बने शातिर ठग और अपराधी नूर मोहम्मद को तिवारीपुर थाने की पुलिस ने मूखबीर की सूचना गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
आपको बता दें कि नूर मोहम्मद के ऊपर एक बार पहले लखनऊ में गैंगस्टर का मामला चल चुका है और वह गोरखपुर जिले में तकरीबन एक करोड़ 60 लख रुपए के हेरा फेरी का मास्टरमाइंड माना जा रहा था जिसके पीछे गोरखपुर की एसओजी और पुलिस की टीम लगी हुई थी अंततः तिवारीपुर थाने के उप निरीक्षक विवेक अवस्थी को या सफलता मिली है और उन्होंने नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है इस पूरे गिरफ्तारी में अभी हाल ही में थाना प्रभारी बनाई गई महिला प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह और उनकी टीम का काफी बड़ा योगदान माना जा रहा है
Category: उत्तर प्रदेश
-

कई राज्यों की पुलिस को चकमा देने वाले अपराधी को तिवारीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
-

योगगुरु स्वामी रामदेव ने की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट
योगगुरु स्वामी रामदेव ने की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर टेका मत्था
सीएम योगी का अभिनंदन किया योगगुरु ने, सीएम ने भेंट की महंत अवेद्यनाथ पर लिखित ग्रंथ
गोरखपुर, 26 अगस्त। पतंजलि योगपीठ के संस्थापक, विश्व विख्यात योगगुरु स्वामी रामदेव ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सोमवार रात गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। स्वामी रामदेव गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर काफी भाव विह्वल नजर आए।सोमवार रात गोरखनाथ मंदिर पहुंचे स्वामी रामदेव ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से शिवावतार भगवान गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। दंडवत होकर श्रद्धा निवेदित की। इसके बाद वह राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की समाधि स्थल पर गए और ब्रह्मलीन महंत जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। दर्शन पूजन के उपरांत उन्होंने रात में ही गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। स्वामी रामदेव ने गोरक्षपीठाधीश्वर को प्रणाम करने के बाद गुलाब के फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। सीएम योगी ने भी पुष्प गुच्छ देकर स्वामी रामदेव का स्वागत किया। मंदिर का परंपरागत प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से योग, सामाजिक और राष्ट्रीय जागरण के मुद्दों पर विमर्श किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी रामदेव को अपने गुरुदेव की स्मृति में तीन खंडों में संकलित ग्रंथ ‘राष्ट्रीयता के अनन्य साधक महंत अवेद्यनाथ’ की प्रतियां भेंट कीं।
-

जन्माष्टमी में हिस्सा लेंगे उनके साथ योग गुरु रामदेव स्वामी भी पहुंचे
गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत तरीके से मनाई जा रही जन्माष्टमी में हिस्सा लेंगे उनके साथ योग गुरु रामदेव स्वामी भी पहुंचे
गुरु गोरखनाथ मंदिर में पूजन अर्चन कर गुरुओं का आशीर्वाद लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके साथ ही योग गुरु रामदेव का स्वागत भी योगी आदित्यनाथ ने किया -

चेहलुम का जूलूस बड़े अदबो एहतराम के साथ विभिन्न इमामबाड़ा से अमन का पैगाम देते हुए निकला
चेहलुम का जूलूस बड़े अदबो एहतराम के साथ विभिन्न इमामबाड़ा से अमन का पैगाम देते हुए निकला
जूलूस के सभी मुतवल्लियो का जोरदार इस्तकबाल इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की जानिब से किया गया
गोरखपुर। हर साल की तरह इस साल भी हजरत इमाम हुसेन अलैह सलाम की याद मे चेहलुम का जुलूस अमन का पैगाम देते हुए शहर के प्रमुख इमामबाड़ा मोहल्ला असकरगंज, मिर्जापुर, घासी कटरा पिपरापुर सहित विभन्न इमामबाड़ा से विभिन्न मार्गो से होता हुआ जब जुलूस जाफरा बाजार पहुंचा तो इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के लोगो ने जिलाध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद की अगुवानी में मुतवल्लीयो को शाल ओढ़ाकर इस्तकबाल किया गया और कहा कि मुतवालयों के बल पर शहर में अमनो अमान कायम है हकीकत में आप लोग अमन के सिपाही हैं।
जुलूस अपने-अपने इमाम चौक से होता हुआ जैसे ही जाफरा बाजार पहुंच नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर की सदा फिजाओं में गूंजने लगी।
जुलूस इस्तकबाल करने वालों में मुख्य रूप से महासचिव हाजी सोहराब खान सैय्यद वसीम इकबाल, फैजान करीम, मोहम्मद अनीस एडवोकेट, मोहम्मद आदिल अख्तर खान, आदिल अमीन, पार्षद जुबेर साहब मौजूद रहे। -

दवाओं के फार्मूलेशन के क्षेत्र में आयातक की बजाय निर्यातक बना भारत : डॉ. जीएन सिंह
दवाओं के फार्मूलेशन के क्षेत्र में आयातक की बजाय निर्यातक बना भारत : डॉ. जीएन सिंह
महायोगी गोरखनाथ विवि के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक समारोह की व्याख्यानमाला का पांचवां दिन गोरखपुर, 26 अगस्त। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक समारोह के तहत युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज स्मृति व्याख्यानमाला के पांचवें दिन मुख्य वक्ता भारत सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार डॉ. जीएन सिंह ने व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर डॉ. जीएन सिंह ने कहा कि देश एक समय तक दवाओं के फार्मूलेशन के लिए विदेशों पर निर्भर था लेकिन हाल के वर्षों में फार्मूलेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति के चलते अब देश आयातक की बजाय निर्यातक की भूमिका में आ रहा है। उन्होंने फार्मास्युटिकल के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच से उत्तर प्रदेश आने वाले समय में फार्मा हब बनकर उभरेगा। अपने व्याख्यान में डॉ. सिंह ने फार्मास्युटिकल कंपनी रैनबैक्सी की उपलब्धियों की भी चर्चा की। बताया कि रैनबैक्सी के संस्थापक रणबीर सिंह और गुरबक्स सिंह ने 10 वर्षों के कठोर अनुसंधान के बाद भारत को विदेशी फार्मूलेशंस पर निर्भरता से मुक्त कराया। पहले जहां हमें अपनी आवश्यकताओं के लिए फार्मूलेशंस का आयात करना पड़ता था, वहीं रैनबैक्सी के अनुसंधान के कारण हम अपने फार्मूलेशंस को अमेरिका तक निर्यात कर रहे हैं।
डॉ. जीएन सिंह ने फार्मेसी के छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया और उन्हें फार्मास्युटिकल के क्षेत्र में नए मापदंड स्थापित करने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया, जिससे भारत को फार्मेसी के क्षेत्र में विश्व स्तर पर और ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने भी वैश्विक स्तर पर भारत की फार्मा प्रगति पर प्रकाश डाला।
आभार ज्ञापन औषधि विज्ञान संकाय के प्रमुख डॉ. शशिकांत सिंह ने किया। इस अवसर पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, महंत दिग्विजयनाथ चिकित्सालय के निदेशक डॉ. राजेश बहल, आयुर्वेद कालेज के प्राचार्य डॉ. मंजूनाथ एनएस, कृषि विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दुबे, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, प्रवीन कुमार सिंह, दिलीप मिश्रा, दीपक कुमार, जूही तिवारी, श्रेया मद्धेशिया, पीयूष आनंद समेत कई शिक्षक और समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। -

कौआबाग स्थित इलेक्ट्रिक आउटडोर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं एनएफआईआर के सहायक
कौआबाग स्थित इलेक्ट्रिक आउटडोर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं एनएफआईआर के सहायक महामंत्री श्री विनोद राय जी के अध्यक्षता में पुरानी पेंशन के लिए सभा किया गया
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री विनोद राय ने कर्मचारियों के समस्याओं को भी सुना
आज दिनांक 26 अगस्त 2024 को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री/ सहायक महामंत्री एन एफ आई आर श्री विनोद राय ने कौआबाग स्थित इलेक्ट्रिक आउटडोर पर एनपीएस रेल कर्मचारियों का एक मीटिंग किया, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों के समस्याओं को भी सुना और बोला कि पुरानी पेंशन की हमारी तब तक जारी रहेगी जब तक कि मिल नहीं जाती है और इससे कम हम चाहे यूपीएस हो या फिर कुछ भी मंजूर नहीं करेंगे। महामंत्री श्री विनोद राय ने कहा कि भारत सरकार कर्मचारियों के हित के बारे में यदि सोचती है तो पुरानी पेंशन को ही लागू करे क्योंकि सभी कर्मचारियों की यही मांग है।
महामंत्री विनोद राय को इलेक्ट्रिक कर्मचारियों ने पेंशन के अलावा कई और समस्याएं बताई जिसमें मुख्य रूप से कर्मचारियों की बहुत ज्यादा कमी, बिजली खराब हो जाने पर दूर – दूर तक पैदल सीढ़ी लेकर जाना, ट्रांसपोर्ट भत्ता न मिलना, पोर्टेबल सीढ़ी के जगह लकड़ी का सीढ़ी मिलना, सुरक्षा उपकरणों की कमी, नेशनल हॉलिडे पर न छुट्टी मिलना और न ही पैसा मिलना इत्यादि बताया। इन सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए महामंत्री विनोद राय ने आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर के एम मिश्रा, सतीश अवस्थी, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, विजय सिंह, सुरेंद्र तिवारी, सतीश श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, विनोद मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा, दीपक प्रजापति, बृजपाल सिंह, अमित गुप्ता, सूरज गुप्ता, विजय पाठक, देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक, निशांत यादव, धीरज यादव, विनय यादव, कैलाश राजभर, अनिल गौतम, अजय गुप्ता, शशि भूषण सिंह, अल्बर्ट पीटर, नवनीत शर्मा, नंदन चौधरी, हरिकेश बहादुर, संजू धर इत्यादि लोग उपस्थित थे।
महामंत्री श्री विनोद राय
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ गोरखपुर -

गोला में धूम- धाम,श्रद्धा,भक्ति,विश्वास एवं हर्षोल्लास के साथ मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
गोला में धूम- धाम,श्रद्धा,भक्ति,विश्वास एवं हर्षोल्लास के साथ मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
चित्र परिचय:राधा कृष्ण का मनमोहक रूप धारण किये नन्हे मुन्हे बच्चे
गोला।उपनगर गोला व ग्रामीण क्षेत्रो में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूम-धाम श्रद्धा,भक्ति, विश्वास एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
गोला व क्षेत्र के विभिन्न शिव व श्रीकृष्ण के दर्जनो मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इसी तरह बेवरी में श्याम घाट, गोला में स्वर्णकार आभूषण केन्द्र के सामने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में स्वर्णकार परिवार,अमित फार्मा चंद चौराहा व थाना परिसर के साथ ही लोगों ने अपने अपने घरों में भगवान बाल श्रीकृष्ण जी का जन्मदिन मनाया तथा पूरी रात रतजगा करते हुए श्रीकृष्ण के जीवन पर बने चलचित्रों एवं श्रीकृष्ण लीलाओं का आनंद उठाते रहे।उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जी का जन्म मध्यरात्रि को उपनगर गोला व ग्रामीण क्षेत्रों बेवरी, ककरही,डाडी,बनकटा, पटौहा,रानीपुर,विसरा, बरमैनी,भीटी आदि गांवों में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में लोगो ने 56 प्रकार के भोग लगाये तथा श्रीकृष्ण की 16 कलाओं का वर्णन किया गया। इस दौरान उन्हें मेवा, मिश्री, दूध दही, मधु, शर्करा,आक्षत,अच्छादित पुष्प आदि, ऋतुफल, धूप नैवेद्य आदि से पूजा,अचर्ना कर मनवांछित फल की कामना की गई।भक्तजनों एवं श्रीकृष्ण प्रेमियों ने कर्मयोगी श्रीकृष्ण के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उपजिलाधिकारी राजू कुमार, क्षेत्राधिकारी ,कोतवाल मधुपनाथ मिश्र,समाजसेवी इन्द्रबहादुर वर्मा,भाजपा नेत्री अस्मिता चंद,पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार,प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा,भाजपा के वरिष्ट नेता शत्रुघ्न कसौधन,एमसीए प्रबंधक प्रदीप सिंह,उद्योग ब्यापार मंडल जिलाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार व अध्यक्ष सत्यव्रत तिवारी,मनोज कुमार उमर वैश्य,अनूप सिंह,अशोक वर्मा,डा एबी सिंह, श्रवण वर्मा,युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम वर्मा,गौतम वर्मा,रवि वर्मा आदि लोगों ने व्रत एवं संकल्प के साथ उन्हीं के संकल्पों एवं बताये मार्गों पर चलने का जोर दिया।
-

महायोगी गोरखनाथ विवि के तृतीय स्थापना दिवस का मुख्य समारोह 28 को
महायोगी गोरखनाथ विवि के तृतीय स्थापना दिवस का मुख्य समारोह 28 को
यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह होंगे समारोप समारोह के मुख्य अतिथि
गोरखपुर, 26 अगस्त। स्थापना के महज तीन सालों में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियों को संजोने वाले महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 22 अगस्त से जारी साप्ताहिक समारोह का समापन 28 अगस्त को होगा। समारोप समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पूर्व चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक डॉ. जीएन सिंह, बिरला ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर डॉ. संजय माहेश्वरी, ख्याति प्राप्त सर्जन डॉ. रेखा माहेश्वरी और जेएसएस हॉस्पिटल मैसूर के पूर्व निदेशक कर्नल डॉ. आरके चतुर्वेदी की सहभागिता रहेगी। मुख्य समारोह की अध्यक्षता महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति प्रो. यूपी सिंह करेंगे।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में सप्ताह भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं समेत अलग अलग कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 101 विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम 22 अगस्त से जारी हैं। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति व्याख्यानमाला भी जारी है। उल्लेखनीय है कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के तहत संचालित इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। इस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुरूप खुद को उच्च शिक्षा के अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित किया है। यहां नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों के साथ बीएएमएस की पढ़ाई स्थापना के पहले ही साल से हो रही है। इस वर्ष विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की भी मान्यता मिल चुकी है और शीघ्र ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। -

विश्व हिंदू परिषद के षष्ठी पूर्ति वर्ष पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
विश्व हिंदू परिषद के षष्ठी पूर्ति वर्ष पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
प्रखंडों तक स्थापना दिवस पर आयोजित किए जाएंगे हिंदू सम्मेलन विश्व हिन्दू परिषद अपने जन्म के 60 वर्ष पूरे कर रहा है. आज 26 अगस्त को विश्व हिन्दू परिषद के 60 वर्ष पूरे हो जायेंगे। विश्व के कल्याण के लिये हिन्दू शक्ति खड़ी हो इस उद्देश्य के लिये 29 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 में मुम्बई के सान्दीपनी आश्रम में चारों शंकराचार्य देश के सैकड़ों सन्त एवं गणमान्य लोगों ने विश्व हिन्दू परिषद की नींव रखी।
विश्व हिन्दू परिषद का पहला हिन्दू सम्मेलन कुम्भ के अवसर पर प्रयाग में 1966 में हुआ जिसमें 50,000 (पचास हजार) से अधिक तथा 12 देशों के हिन्दू प्रतिनिधियों ने भाग लिया इस सम्मेलन में जो हिन्दू पराये धर्म में चले गये उनको स्वधर्म में वापस लाने पर प्रस्ताव पास हुआ।
विश्व हिंदू परिषद ने अपने यहां तक यात्रा में जिस भी कार्य को लिया उसको प्रामाणिकता के साथ पूर्ण किया। यही विश्व हिंदू परिषद की विशेषता है चाहे वह अमरनाथ श्राइन बोर्ड का विषय हो या रामसेतु को बचाने का विषय रहा हो।विश्व हिंदू परिषद ने अपने आंदोलन से सरकारों को विवश किया कि वह हिंदू हितों में काम करें। उक्त बातें विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने कहीं।
उन्होंने श्री राम जन्मभूमि पर बना भव्य श्री राम मंदिर विश्व हिंदू परिषद के गौरवमई इतिहास का एक उदाहरण है कि विश्व हिंदू परिषद ने जो प्रण लिया ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’ उस प्राण को पूरा करने के लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व लगा दिया।
1969 में उडुपी में विशाल धर्मसभा का आयोजन हुआ जिसमें पूज्य सन्तो ने एक मन्त्र दिया
हिन्दवः सोदरा सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत । मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मन्त्र समानता ।।
आज विश्व हिन्दू परिषद इस महामन्त्र को आधार बनाकर समाज जीवन में कार्य कर रहा है। आज दुनिया की चार शक्तियां हिन्दू धर्म, हिन्दू समाज, हिन्दू संस्कृति और हिंदुस्थान को समाप्त करने पर तुली है, इस्लाम, इसाईयत, कम्यूनिज्म और वैश्विक बाजार झूठी अफवाहें उड़ाकर भोले-भाले हिन्दुओं को भ्रमित कर रहे है। दुनिया के ताकतवर देशों द्वारा भारतवर्ष में झूठा इतिहास परोस कर देश की संस्कृति को समाप्त करना चाहती है। विश्व हिन्दू परिषद विधर्मियो के मन्सूबों को सफल नहीं होने देगा।
विश्व हिन्दू परिषद इस वर्ष प्रत्येक विकास खण्ड में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं और सज्जन शक्तियों को साथ में लेकर बड़े-बड़े हिन्दू सम्मेलन करेगी और हिन्दू जनमानस को संगठित करने का कार्य करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि विश्व हिंदू परिषद संकल्प लेता है कि लव जिहाद नहीं होने देंगे और जो बहने जिहाद की शिकार हो गई हैं उनको वापस लाकर समाज में सम्मान दिलाने का भी कार्य करेंगे जो अपने बंधु धर्मांतरित हो गए हैं उनको पुनः अपने धर्म में वापस लाने का कार्य विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता करेंगे।
सभी हिंदुओं को एक सूत्र में पिरोकर कर सशक्त हिंदू शक्ति खड़ा करेंगे जो किसी को डराने धमकाने के लिए नहीं अपितु भारतवर्ष खोए हुए गौरव पुनः वापस कर दिलाने वापस लाने का काम करेगी।
बांग्लादेश पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है वह बहुत ही दुखद और निंदनीय है शर्मनाक है हम भारत की सरकार से मांग करते हैं कि भारत की सरकार बांग्लादेश की सरकार से बात करके हिंदुओं के संरक्षण और सुरक्षा करने का कार्य करें।जारीकर्ता
दुर्गेश त्रिपाठी
प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद -

शरीर से ही पता चल जाता है हर बीमारी का शुरुआती लक्षण : डॉ. संजय माहेश्वरी
शरीर से ही पता चल जाता है हर बीमारी का शुरुआती लक्षण : डॉ. संजय माहेश्वरी
गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में निशुल्क तीन दिवसीय वृहद लेजर सर्जरी कैम्प का शुभारम्भ
अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कैंसर सर्जन डॉ. संजय माहेश्वरी और डॉ रेखा माहेश्वरी ने मरीजों को दिया परामर्श, चिन्हित मरीजों की कल और परसों होगी लेजर सर्जरी
पहले दिन गुर्दा संबंधी रोगों के मरीज अधिक आए, नमक, अचार और पापड़ के सेवन से परहेज करने की सलाह दी चिकित्सक ने
हर महीने के आखिरी सप्ताह में आयोजित होगा इस तरह का निशुल्क कैम्प
गोरखपुर, 26 अगस्त। आरोग्यधाम बालापार स्थित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में 28 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क वृहद लेजर सर्जरी कैम्प का सोमवार को शुभारम्भ हुआ। कैम्प में अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कैंसर सर्जन और लैप्रोस्कोपिक एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय माहेश्वरी तथा सीनियर सर्जन (पेट, आंत, गाल ब्लेडर, पाइल्स और कैंसर रोग विशेषज्ञ) डॉ. रेखा माहेश्वरी ने मरीजों को देखा और उन्हें जरुरी परामर्श दिया। कैंप में पहले दिन करीब 65 मरीजों को परामर्श दिया गया। सर्जरी के लिए चिन्हित मरीजों की 27 और 28 अगस्त को निशुल्क लेजर सर्जरी की जाएगी जबकि परामर्श का दौर भी इन दो दिनों में जारी रहेगा।
बिरला ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर और अपने चालीस वर्ष की प्रैक्टिस में 3 लाख 80 हजार सर्जरी कर चुके डॉ संजय माहेश्वरी ने बताया की इस कैम्प के जरिये पूर्वांचल में पहली बार बिना चिर फाड़, बिना बेहोश के लोकल एनेस्थीसिया द्वारा लेजर सर्जरी से पेट,आंत, लीवर, गाल ब्लेडर, पाइल्स और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। सामान्यतः लेजर सर्जरी में लाखों का खर्च आता है जबकि यहां सब कुछ मुफ्त हो रहा है। यह गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की तरफ से एक शानदार पहल है। इस तरह का निशुल्क कैम्प यहां हर महीने के आखिरी सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा की नई प्रविधि से लेजर सर्जरी में मरीजों को बहुत तकलीफ नहीं होगी और आधे घंटे का ही समय लगेगा।
डॉ. माहेश्वरी ने मरीजों को परामर्श देने के साथ ही उन्हें बिमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि हर बीमारी के प्रारंभिक लक्षण हमारे शरीर से खुद ही मिलती है। स्थिति तब गंभीर होती है जब हम शुरुआती लक्षणों की अनदेखी करते हैं। डॉ. संजय माहेश्वरी ने कहा कि पूर्वांचल में कैंसर, किडनी और गाल ब्लेडर के स्टोन तथा लिवर की बिमारियों की एक बड़ी वजह मिलावटी खाद्य तेलों का उपभोग है। कैंप में पहले दिन गुर्दा संबंधी बिमारियों से ग्रसित मरीज अधिक आए। ऐसे मरीजों को डॉ. माहेश्वरी ने समझाया की वे नमक, अचार और पापड़ के सेवन से परहेज करें। कैंप में पुरुष मरीजों को डॉ संजय माहेश्वरी ने तथा महिला मरीजों को सर्जरी के क्षेत्र में ग्लोबल पहचान रखने वाली डॉ. रेखा माहेश्वरी ने परामर्श दिए। इस अवसर पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव और हॉस्पिटल डायरेक्टर कर्नल डॉ. राजेश बहल ने डॉ. माहेश्वरी का स्वागत किया।








