पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर कर्मचारी समस्याओं पर की गई सभा एवं रेलवे हॉस्पिटल की समस्याओं पर महामंत्री विनोद राय ने महाप्रबंधक को लिखा पत्र
गोरखपुर रेलवे चिकित्सालय में गंभीर रोगियों को रेफर करने तथा मेडिकल रीइंबर्समेंट की समस्याओं को तत्काल दूर करे प्रशासन- विनोद राय
आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर कर्मचारी समस्याओं पर एक सभा की गई सभा में चुनाव के समय कर्मचारियों का ट्रांसफर, विभिन्न विभागों में समय से प्रमोशन न होने, रेलवे हॉस्पिटल में गंभीर मरीजों को रेफर करने में आनाकानी मेडिकल रीइंबर्समेंट के लंबित मामले, पूर्वोत्तर रेलवे पर आवास की जर्जर स्थिति एवं अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री तथा असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर श्री विनोद राय ने कहा कि कर्मचारी समस्याओं को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ हमेशा प्रशासन के संज्ञान में लाती रही है एवं लगातार पत्र के माध्यम से सूचित किया जाता है लेकिन प्रशासन कर्मचारी समस्याओं के प्रति उदासीन है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी तथा कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि सभी समस्याओं पर प्रशासन से वार्ता की जाएगी एवं समस्याओं को दूर कराया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एस सी अवस्थी,के एम मिश्रा, संजीव धर, दीपक चौधरी कुलदीप मणि त्रिपाठी ईश्वर चंद्र विद्यासागर विजय पाठक जयप्रकाश सिंह लक्ष्मी श्रीवास्तव, बृजपाल सिंह, सतीश श्रीवास्तव, देवेश सिंह, मोनू पाठक, ए बी पांडे, अजय त्रिपाठी, निशांत यादव ,दीपक प्रजापति, धीरज यादव, विनय यादव, हेमंत कुमार, एसके गोस्वामी, वैभव पांडे, मिथिलेश राय, विजय सिंह, हरकेश बहादुर सिंह इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Category: उत्तर प्रदेश
-

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर कर्मचारी
-

तकनीकी दक्षता से ही परम्परागतशास्त्र सुरक्षित रहेंगे
तकनीकी दक्षता से ही परम्परागतशास्त्र सुरक्षित रहेंगे.
आज दिनांक 20 8:24 को संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग में दीक्षारम्भ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण भट्ट,अखिल भारतीय महामंत्री, संस्कृत भारती, बेंगलुरू, कर्नाटक तथा विशिष्ट अतिथि प्रो छाया रानी पूर्व विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग एवं डॉ प्रकाश झा, संगठन मंत्री, संस्कृत भारती, गोरक्ष प्रांत रहे। तथा अध्यक्षता प्रो कीर्ति पांडे, विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग एवं कला संकाय अधिष्ठाता ने की। विशिष्ट अतिथि प्रो छाया रानी ने दीक्षारंभ के पारंपरिक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हम भारतीयों की प्राचीन परंपरा है जो शिक्षा प्रारंभ करने से पूर्व संस्कार के रूप में प्रचलित थी। प्रत्येक बालक/बालिका का यह अधिकार था। इसी वार्ता को आगे बढ़ते हुए डॉ प्रकाश झा जी ने कहा कि दीक्षारंभ में गुरुकुल के नियमों को गुरु उपदिष्ट करता था तथा अनेक प्रकार के छोटे-छोटे वाक्य से भविष्य निर्माण करने का उपदेश देता था। उन्होंने भी संस्कृत छात्र होने के नाते प्रतिदिन संस्कृत पढ़ने, बोलने तथा व्यवहार करने का संकल्प लेने पर बल दिया। मुख्य वक्ता के रूप में तकनीकी क्षेत्र में संस्कृत विषय पर बोलते हुए श्री सत्यनारायण भट्ट जी ने कहा कि हमारे समस्त संस्कृत के ग्रंथ तकनीकी का ज्ञान देते हैं। जैसे गीता प्रबंधन का श्रेष्ठ ग्रंथ है। आज लगभग सभी प्रबंध संस्थान गीता पर बात करते हैं। संस्कृत से संबंधित अनेक सॉफ्टवेयर एप्स तथा ई पुस्तकालय व अन्य हजारों तकनीकी तन्त्रों के नाम गिनाए। तथा उन तकनीकी तन्त्रों का प्रयोग करना भी स्पष्ट किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो कीर्ति पांडे ने संस्कृत के प्रयोग पर अधिक बल देने को कहा और कहा कि हमें संस्कृत के साथ विज्ञान अवश्य पढ़ाना चाहिए तभी आप संस्कृत के साथ सफल हो सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन एवं रूपरेखा विभागीय समन्वयक डॉ लक्ष्मी मिश्रा ने प्रस्तुत की तथा धन्यवाद डॉ कुलदीपक शुक्ल ने किया। इस अवसर पर विभागीय शिक्षक डॉ देवेंद्र पाल, डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ रंजन लता, डॉ स्मिता द्विवेदी, डॉ मृणालिनी, डॉ ज्ञानधर भारती तथा विशेष कर परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्र,शोधछात्र एवं अन्य विभागीय छात्र उपस्थित रहे। -

BSP अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट
BSP अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट
लेटरल नियुक्ति BSP के विरोध से रद्द हुई-मायावती
ऐसी आरक्षण विरोधी प्रक्रियाओं को रोक लगनी चाहिए -

गोलघर काली मंदिर पर हुआ प्रसाद वितरण
गोलघर काली मंदिर पर हुआ प्रसाद वितरण
गोरखपुर:- श्रावण मास की पूर्णिमा पर गोलघर काली मंदिर पर माँ काली की त्रिवार्षिक पूजा सम्पन्न होने के उपरान्त आज भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया ।
भंडारे का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी अवधेश श्रीवास्तव द्वारा आयोजित किया जिसमें उनके द्वारा सर्वप्रथम माँ काली को भोग लगा शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष नगर निगम के पूर्व उपसभापति सुरेन्द्र जायसवाल की उपस्थिति में हुआ ।
उन्होंने ने बताया की पांच हजार लोगों को प्रसाद वितरण कराने की व्यवस्था की गई है जिसमें प्रसाद ग्रहण करने वालों की लम्बी क़तार लगी हुई है और वितरण लगातार चल रहा है जब तक माँ की कृपा होगी चलता रहेगा।
इस अवसर पर वरिष्ट भाजपा नेता अष्टभुजा शुक्ला, स्थानीय पार्षद/पूर्व उपसभापति मनु जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, जगदीश जायसवाल, श्रावण सैनी, अशोक सैनी, दीपक जायसवाल, अशोक जायसवाल, मानवेंद्र जायसवाल, सतीश चंद जायसवाल, दिवाकर सैनी, दिलीप सैनी, प्रीति सैनी, अष्टू सैनी, केशव जायसवाल, रमई यादव, विनय सिंह, प्रमोद जायसवाल, मन्ना जायसवाल, रतन प्रसाद, अभय सिंह, संतोष सोनकर, संजय सोनकर, पंकज सोनकर, रोहित सोनकर, विजय चौरसिया, विशाल चौरसिया, विकास चौरसिया, विक्की कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही I -

युवक ने दुकानदार को मारा चाकू
युवक ने दुकानदार को मारा चाकू
उधार पैसे मांगने पर गर्दन पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल विक्रेता अस्पताल में भर्ती
गोरखपुर।गगहा इलाके में एक युवक ने दुकानदार को चाकू मार दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रुप से घायल हो गया। दुकानदार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने युवक से अपनी उधारी मांग ली। फिर क्या था, युवक इतने पर बौखला गया और दुकानदार पर चाकुओं से हमला कर दिया। दुकानदार के गर्दन और शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं।वहीं, घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। घायल दुकानदार को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
उधारी मांगने पर बौखला गया युवक
दरअसल, गगहा गजपुर मार्ग के गंभीरपुर गांव के पास बांकेलाल गुप्ता की एक किराने की दुकान है। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गंभीरपुर गांव का रहने वाला सूरज सिंह सामन लेने के लिए बांकेलाल गुप्ता की दुकान पर पहुंचा। चूं कि सूरज का बांकेलाल की दुकान पर पहले से कुछ पैसा उधार था तो उन्होंने सामान देने से मना कर दिया और अपना उधार पैसा मांगने लगे।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासूनी हो गई। इतने में सूरज सिंह बौखला गया और गुस्से में गाली देते हुए दुकानदार बांकेलाल की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दुकानदार बांकेलाल गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल उनका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। -

समोसा पनीर खाकर सोए भाई बहन सुबह हुई उनकी मौत
समोसा पनीर खाकर सोए भाई बहन सुबह हुई उनकी मौत
गोरखपुर ।गीडा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन का दिन एक भाई और उसकी बहन के लिए मौत का दिन बन गया। दोनों रात में समोसा और पनीर खाकर सोए थे। मंगलवार की सुबह दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार लड़की की उम्र 21 साल है। उसका नाम पूजा था। उसके भाई का नाम विकास था। विकास 15 साल का था। दोनों बेलघाट थाना क्षेत्र के मूल निवासी हैं। गीडा में किराये का कमरा लेकर रहते थे। बताया जा रहा है कि भाई-बहन बिस्किट बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों रात में समोसा और पनीर खा कर सोए। भोर में तीन बजे पेट में दर्द होने के बाद दोनों डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया। आराम होने पर दोनों घर लौट आए। मंगलवार की सुबह उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गई।
पुलिस प्रथम दृष्टया भाई-बहन की मौत की वजह फूड प्वाइजनिंग मान रही है। हालांकि पूरे घटनाक्रम को लेकर पड़ोसी हैरान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि समोसे और पनीर में ऐसा क्या हो सकता है जिससे जानलेवा फूड प्वाइजनिंग हो जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -

हर हाल में करेंगे निजीकरण का विरोध तारकेश्वर शाही
हर हाल में करेंगे निजीकरण का विरोध तारकेश्वर शाही
सरकार अगर न मानी तो दिया जाएगा धरना विक्रम सिंह
हम आर पार की लड़ाई के लिए तैयार भारतेंदु यादव
हमे करना होगा डट कर बुकाबला आकांक्षा सिंह
गोरखपुर।शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में सरकार के दमनकारी और नीजीकरण की ओर बढ़ते कदम को रोकने के लिए तथा गतिमान अवैज्ञानिक समायोजन प्रक्रिया के विरोध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 21 अगस्त को 12 बजे से होने वाले धरना – प्रदर्शन में अपनी आवाज बुलंद करें । उक्त बातें अपने अध्यक्षीय संबोधन में संयुक्त मोर्चा के संयोजक तारकेश्वर शाही ने कही ।अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार 50 से कम छात्र संख्या वाले प्रदेश के 27964 विद्यालयों को बंद कर उन्हें उद्योग समूहों को हाथों बेचने पर आमादा है, जो गरीब गुरबे, शोषित, वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से महरूम करना चाहती है, जो आरटीई एक्ट का खुला उलंघन है । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष भारतेन्दु यादव ने कहा कि यदि आज हम नीजीकरण का विरोध नहीं किए तो तो कल हमारी नौकरी पर भी खतरा उत्पन्न हो जाएगा । महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष आकांक्षा सिंह ने कहा कि हमारे अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है, जिसका डटकर मुकाबला करना होगा ।संचालन संयुक्त मोर्चा के सचिव त्रिपुरारी दूबे ने किया ।तैयारी बैठक में विनोद मिश्रा, संजय शर्मा, रजनी श्रीवास्तव, नरसिंह फौजी, ज्योति शाही, डा. किरन लता मिश्रा, संगीता चौरसिया आदि उपस्थित रहे । उक्त बातें तारकेश्वर शाही
संयोजक, संयुक्त मोर्चा, गोरखपुर ने बताई। -

समर्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की बुनियादी आवश्यकता है शिक्षा : मुख्यमंत्री
समर्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की बुनियादी आवश्यकता है शिक्षा : मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने किया यूपी में ‘रोड टू स्कूल’ के पहले प्रोजेक्ट का शुभारंभ शिक्षा से होगी व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की आत्मनिर्भरता : मुख्यमंत्री
गोरखपुर, 20 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि शिक्षा होती है। शिक्षा सभ्य व समर्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की बुनियादी आवश्यकता है। शिक्षा के बिना मानवीय मूल्यों और जीवन सृष्टि की आवश्यकताओं की पूर्ति की कल्पना नहीं की जा सकती है।
सीएम योगी मंगलवार को गोरखपुर के चरगांवा ब्लॉक के लिए निपुण भारत मिशन के तहत प्रदेश में ‘रोड टू स्कूल’ के पहले प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर रहे थे। चरगांवा ब्लॉक क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। व्यक्ति आत्मनिर्भर होगा तो समाज और राष्ट्र भी आत्मनिर्भर होगा। ऐसे में कोई कारण नहीं कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने से वंचित रह जाए। उन्होंने शिक्षा के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि प्राचीन समय से अलग अलग कालखंडों में शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने के प्रयास किए गए। इसमें गुरुकुल प्रणाली भी प्रेरक रही। तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला, काशी, कांचीपुरम की ख्याति अध्ययन और अध्यापन के बेहतरीन केंद्र के रूप में रही। प्राचीनकाल के अलावा बदले हालात में देश को आजादी मिलने के बाद भी शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रयास हुए लेकिन अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है।
2017 से दूर हो रही ड्रापआउट की समस्या
सीएम योगी ने पिछले सात सालों से सरकार के प्रयासों से प्रदेश के परिषदीय स्कूलों की दशा में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि 2017 के पहले ड्रापआउट एक बड़ी समस्या थी। बड़ी संख्या में नामांकित बच्चे भी स्कूल नहीं आते थे तो कई कक्षा पांच के बाद छह में और कक्षा आठ के बाद नौ में एडमिशन नहीं लेते थे। सरकार ने स्कूल चलो अभियान में शिक्षकों की भूमिका को महत्व दिया तो आज ये समस्या दूर होती जा रही है। स्कूल चलो अभियान का परिणाम है कि 2017 के बाद यूपी के परिषदीय विद्यालयों में 50 से 60 लाख नए बच्चे बढ़े हैं। बीच के दो साल कोरोना से प्रभावित होने के बावजूद इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 1.34 करोड़ से बढ़कर 1.92 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि जब हम बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाएंगे तो भारत का भविष्य उज्ज्वल बनाने में सफल होंगे।*संसाधन से लेकर प्रोत्साहन पर है सरकार का ध्यान*
स्कूली शिक्षा को मजबूत करने के लिए संसाधन से लेकर प्रोत्साहन तक दिए गए ध्यान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और मानिंद लोगों को साथ लेकर प्रदेश में बड़ी संख्या में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों को सुदृढ़ बनाया गया है। यहां शानदार फर्नीचर व अन्य सुविधाओं के साथ स्मार्ट क्लास बनाए गए हैं। बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करने को यूनिफॉर्म, कॉपी किताब, बैग, जूता मोजा आदि के लिए सरकार हर बच्चे के अभिभावक को 1200 रुपये की धनराशि देती है। बालिकाओं की शिक्षा के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को संसाधन सम्पन्न बनाया जा रहा है। श्रमिकों के पाल्यों की मुफ्त शिक्षा के लिए सभी मंडल मुख्यालय पर अटल आवासीय विद्यालय खोले गए हैं। जल्द ही 57 जिलों में डे स्कूल खोले जाएंगे। शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ही पीएम श्री और मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मिलकर प्रयास होंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप निपुण भारत मिशन से निपुण उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए हम सफल होंगे।
स्कूल चलो अभियान का ही नया रूप है रोड टू स्कूल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रोड टू स्कूल प्रोजेक्ट स्कूल चलो अभियान का ही नया रूप है। इसमें रिसोर्स पर्सन और उनके ऊपर की टीम एक पिरामिड के रूप में बच्चों को स्कूल लाने, उनकी उपस्थित बनाए रखने और उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और कला कौशल की मॉनिटरिंग करती है। रोड टू स्कूल में बच्चों को उदाहरण देकर सिखाने ओर जोर है। यह एक अभिनव कार्यक्रम है जो बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन, कक्षा में उनकी नियमित उपस्थिति और आगे की कक्षाओं में प्रवेश के लिए संवेदनशील प्रयास करता है। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए जो तमाम प्रयास हो रहे हैं, रोड टू स्कूल उसी का हिस्सा है। बेसिक शिक्षा विभाग के साथ मिलकर ‘रोड टू स्कूल’ प्रोजेक्ट शुरू करने के मुख्यमंत्री ने अशोक लीलैंड लिमिटेड और उसके कार्यान्वयन भागीदार लर्निंग लिंक फाउंडेशन को धन्यवाद दिया। सीएम योगी ने बताया कि रोड टू स्कूल प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में चरगांवा ब्लॉक के सभी 78 परिषदीय विद्यालयों (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट) को शामिल किया गया है। इससे 17781 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। दूसरे चरण में भटहट ब्लॉक के सभी 90 परिषदीय विद्यालयों के 16434 छात्रों को फायदा होगा। रोड टू स्कूल प्रोजेक्ट में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने, ड्राप आउट रोकने, बच्चों में पठन-पाठन के प्रति अभिरुचि बढ़ाने, उनके स्वास्थ्य देखभाल और उन्हें खेल एवं कौशल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
खुद को अपडेट रखें शिक्षक
मुख्यमंत्री ने आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षक नए भारत के निर्माता हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को पढ़ाने के लिए खुद को भी ज्ञान के विविध आयामों से अपडेट रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने विषय और फील्ड के साथ सामाजिक दायित्वों की भी जानकारी होनी चाहिए ताकि वे बच्चों को योग्य नागरिक बना सकें। खुद को अपडेट रखकर ही वे बच्चों को कुशल बना पाएंगे और आने वाली पीढ़ी उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करेगी।
कार्यक्रम को विधायक महेंद्रपाल सिंह, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एस. सुंदरम ने भी संबोधित किया। आभार ज्ञापन अशोक लीलैंड फाउंडेशन के उपाध्यक्ष शशि कुमार ने किया। इस अवसर पर विधायक फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, डॉ. विमलेश पासवान, सरवन निषाद, अशोक लीलैंड के निदेशक एनबी बालाचंद्रन आदि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। -

SC/ST आरक्षण में उप वर्गीकरण मुद्दे पर भारत बंद।
लखनऊ।
SC/ST आरक्षण में उप वर्गीकरण मुद्दे पर भारत बंद।
21 अगस्त को बसपा ने भारत बंद की अपील की।
BSP महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट किया।
21 अगस्त को भारत बंद में शामिल हों- सतीश मिश्रा।
लोगों को उप वर्गीकरण के बारे में जागरूक करें।
BSP नेताओं, कार्यकर्ताओं से सतीश मिश्रा ने अपील की।
आकाश आनंद ने भी एक्स पर पोस्ट डालकर अपील की।
21 अगस्त को शांतिपूर्ण तरीके से जवाब देना है- आकाश आनंद। आज हमारी आजादी पर हमला किया जा रहा है – आकाश आनंद।









