Category: उत्तर प्रदेश

  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कल मंच से खुलेआम तारीफ

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कल मंच से खुलेआम तारीफ

    ब्रेकिंग न्यूज
    लखनऊ
    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कल मंच से खुलेआम तारीफ की और उन्हें देश का बेस्ट सीएम कहा।अखिलेश यादव ने इस मामले पर लिखा
    कोई ‘उप’ डबल हार के ‘उपहार’ के बाद भी डबल इंजन का प्रशंसा-प्रमाणपत्र बाँट रहे हैं।
    अगर माननीय सही काम कर रहे होते तो दो ‘उप मुख्यमंत्री’ की क्या ज़रूरत पड़ती। इसका मतलब या तो वो सही काम नहीं कर रहे हैं या फिर बाकी दो बेकाम हैं, नाकाम हैं, और उनका काम दरबारी चारण की तरह करना बस स्तुतिगान है।
    अगर उप सच में उपयोगी होते हैं, तो दिल्ली के मंडल में भी होने चाहिए थे, परंतु हैं नहीं! इसका जवाब देंगे ‘उप’ या रहेंगे ‘चुप’?”

  • कोई ‘उप’ डबल हार के ‘उपहार’ के बाद भी डबल इंजन का प्रशंसा-प्रमाणपत्र बाँट रहे हैं

    कोई ‘उप’ डबल हार के ‘उपहार’ के बाद भी डबल इंजन का प्रशंसा-प्रमाणपत्र बाँट रहे हैं

    कोई ‘उप’ डबल हार के ‘उपहार’ के बाद भी डबल इंजन का प्रशंसा-प्रमाणपत्र बाँट रहे हैं…अगर माननीय सही काम कर रहे होते तो दो ‘उप मुख्यमंत्री’ की क्या ज़रूरत पड़ती।
    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार में दो डिप्टी सीएम की व्यवस्था पर कसा तंज।

  • नर्स से हैवानियत: वार्ड बॉय जबरदस्ती उठाकर कमरे में ले गए,

    नर्स से हैवानियत: वार्ड बॉय जबरदस्ती उठाकर कमरे में ले गए,

    नर्स से हैवानियत: वार्ड बॉय जबरदस्ती उठाकर कमरे में ले गए, डॉक्टर ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
    मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में शनिवार की रात डॉक्टर ने नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। रविवार सुबह घर पहुंची नर्स ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने नर्स के पिता की तहरीर पर डॉक्टर सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
    डिलारी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी ठाकुरद्वारा-काशीपुर रोड स्थित एक अस्पताल में 10 माह से नर्स का काम कर रही है। शनिवार शाम करीब सात बजे उसकी बेटी ड्यूटी करने के लिए अस्पताल गई थी। आरोप है कि अस्पताल में ही तैनात एक नर्स ने साजिश के तहत बेटी से कहा कि उसे डॉ. शाहनवाज ने अपने कमरे में बुलाया है।
    बेटी ने डॉक्टर के पास जाने से मना किया तो वार्ड बॉय जुनैद और मेहनाज उसे जबरदस्ती डॉ. शाहनवाज के अस्पताल के ऊपर बने कमरे में ले गए और कमरा बाहर से बंद कर दिया। रात करीब 12 बजे डॉक्टर ने नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। साथ ही डॉक्टर ने जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी
    डॉक्टर ने नर्स का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। रविवार सुबह अस्पताल की मुख्य नर्स आई तो पीड़िता ने उससे शिकायत की तो उसे घर भेज दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने डॉ. शाहनवाज निवासी राजपुर केसरिया, नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। नर्स व वार्ड बॉय को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने कहा कि अभी पीड़िता के बयान नहीं दर्ज हुए हैं।
    ठाकुरद्वारा की घटना संवेदनशील है। पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। आरोपियों के
    खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    सतपाल अंतिल, एसएसपी  मुरादाबाद

  • हर रविवार गोबरहिया में सजती है अंधविश्वास की दुकान.

    हर रविवार गोबरहिया में सजती है अंधविश्वास की दुकान.

    हर रविवार गोबरहिया में सजती है अंधविश्वास की दुकान.
    पांच सौ से दो हजार रुपए तक लेकर दी जाती है एक शीशी पानी. उत्तर प्रदेश, बिहार सीमा पर ईसाई मिशनरियों का बड़ा रैकेट सक्रिय. पड़रौना, कुशीनगर। आज के विज्ञान युग में भी अंध विश्वास फैला कर लोगों को दिग्भ्रमित कर करोड़ों रुपए ऐंठने वाले सक्रिय हैं। ये ठग, लाइलाज बीमारियों को ठीक करने के बहाने काफी धन अर्जित कर रहे हैं। सीमा पर गोबरहिया गांव में हर रविवार सजती है अंध विश्वास की दुकान।
    प्राप्त समाचार के अनुसार बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्रांतर्गत गोबरहिया गांव का राजकुमार नामक एक अनपढ़ युवक इन दिनों गोबरहिया में अंध विश्वास फैला कर धड़ल्ले से धनादोहन का धंधा कर रहा है।बताया जाता है कि सोशल मीडिया के जरिए लाइलाज बीमारियों को ठीक करने का कूट रचित वीडियो बनवा बनवा कर प्रचार करवाता रहता है जिसके चलते दूर दूर से पीड़ित आते हैं। जानकर बताते हैं कि यहां मरीज के नाम से प्रार्थना कर एक शीशी पानी दी जाती है और इसके लिए मरीज से पांच सौ रुपए से लेकर पांच हजार रुपए तक वसूल किया जाता है। मरीज को दो रविवार बुलाया जाता है और तीसरे रविवार बीमारी हट जाने की बात कह कर मरीज को मानसिक संतुष्टि दे दी जाती है। बेचारा मरीज अंधविश्वास के चक्कर में पड़ जाता है उधर उसकी बीमारी बढ़ती चली जाती है और अंत में उसे कीसी बड़े डाक्टर और बड़े अस्पताल जाना पड़ता है, इस प्रकार इसके चक्कर में पड़ कर बहुत लोगो की जान भी चली गई है।
    बताया जाता है की इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के विशुनपुरा में भी राजकुमार अंधविश्वास का दुकान लगाया था जहां स्थानीय लोगों ने राजकुमार की पूरी टीम को पीट पीट कर भगा दिया था और स्थानीय थाने में मुकदमा भी दर्ज कराए।
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां गोबरहिया में राजकुमार ने एक मंच और आफिस के अलावा टीन शेड बनवाया है जहां उसने बकायदा सेवादार के रूप मे कुछ युवक युवतियों को मासिक वेतन पर रखा है, युवतियों को सेवादार के रूप में रखने के पीछे तरह तरह की बातें समाज में उठती रहती है।सूत्र बताते हैं कि एक दिन लड़कियों के साथ होने वाले व्यवहार का भी भंडाफोड़ होगा।
    यहां प्रति रविवार हजारों की संख्या में मरीज और अन्य दुखों से ग्रसित लोग पहुंचते हैं लेकिन किसी का न तो बीमारी ठीक होता है न कोई दुख दूर होता है हां मन को संतुष्ठि मिल जाती है कि अब सब ठीक हो जायेगा, लेकिन होता उल्टा है, मर्ज और समस्या घटती नही बल्कि और ज्यादा प्रभावी हो जाती।
    राजकुमार को उसके सेवादार, पास्टर जी बोलते हैं, तथाकथित पास्टर के वहां अपनी बीमारी कराने के लिए लगातार चार रविवार चक्कर काटने वाले पडरौना निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि पास्टर के वहां सिर्फ धोखा मिलता है इसके शिवा कुछ नही। हम कंगाल हो गए हैं और बीमारी इतनी बढ़ गई कि एम्स तक जाना पड़ा। इसी प्रकार कथित पास्टर का एक पूर्व सेवादार जो हमेशा इसके साथ रहता था उसका कहना है कि राजकुमार एक ईसाई धर्म गुरु के सानिध्य में है जो हिंदुओ को मानसिक बास कर ईसाई बनने का रास्ता दिखाता है। जबकि इसके परिवार के लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। ये दूसरों की बीमारी ठीक करने का दावा करता है और उसी आड़ में गरीब लाचार लोगों को लूटता है जबकि खुद अपनी मां और पिता की बीमारी ठीक नही कर पाया और एक के बाद एक उन दोनो का देहांत हो गया।
    यहां की भोगौलिक स्थिति ऐसी है की यूपी बिहार का अंतर ही समझ नही आता, पड़रौना से दस किमी की दूरी पर त्रिलोकपुर के बाद ही गोबरहिया है, बिहार के धनहा थाना क्षेत्र में बांसी नदी के किनारे यह गांव है।सूत्र बताते हैं कि कुछ प्रभावशाली लोगों और धनहा थाना प्रभारी के शह पर यह अंध विश्वास की दुकान चल रही है। इसके एवज में धनहा थाना प्रभारी राजकुमार से मोटी रकम का हफ्ता लेते हैं।
    उत्तर प्रदेश बिहार के कई जनप्रतिनिधि इसके काले कारनामों को उजागर कर चुके हैं, लेकिन पश्चिमी चंपारण पुलिस का इसको खुला संरक्षण है इसलिए तमाम विरोध के बावजूद इसके कार्यों पर कोई असर नहीं पड़ता।
    दिन दुखी लोगों को ठगने वाला राजकुमार एक समाज सेवी संस्था का पटना से पंजीकरण भी कराया है जिससे कोई सामाजिक या सांस्कृतिक कार्य नही करता बल्कि उसी के आड़ से अपना मंच सजाता और लोगों को बताता कि मेरे यहां सिर्फ नशा मुक्ति का संदेश दिया जाता है, लेकिन यहां खेल कुछ और हो रहा है।
    आखिर पश्चिमी चंपारण पुलिस या जिला प्रशासन के लोग इस फर्जीवाड़ा के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते, उत्तर प्रदेश के किसान नेता पप्पू पांडे, मधुबनी (बिहार) के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह, बिहार के ही रघुनाथ पटेल, रामाशंकर तिवारी, उमेश पासवान, रामदरश यादव, प्रभूनाथ यादव, कमलेश कुमार, सुधीर मिश्रा, राकेश चौधरी आदि ने इसके खिलाफ कारवाई की मांग किए हैं। कुछ लोगों का यहां तक कहना है कि यह कार्य समाज विरोधी है इसलिए उच्च स्तरीय मजिस्ट्रियल जांच कराकर इसके और इसके गिरोह में शामिल लोगों पर रासुका लगा कर अंध विश्वास फैलाने वाले गिरोह से समाज को मुक्ति दिलाने का कार्य किया जाना चाहिए।

  • वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर विवाद बढ़ा

    वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर विवाद बढ़ा

    लखनऊ।
    वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर विवाद बढ़ा
    मुस्लिम संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी
    सरकार JPC का दिखावा कर रही है – कल्बे जव्वाद

  • बेतियाहाता चौराहे से 29 वर्षीय युवक हुआ लापता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका

    बेतियाहाता चौराहे से 29 वर्षीय युवक हुआ लापता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका

    बेतियाहाता चौराहे से 29 वर्षीय युवक हुआ लापता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका
    लापता युवक की तलाश के लिए पुलिस छानबीन में जुटी      गोरखपुर । जाटेपुर उत्तरी रामबाग कॉलोनी निवासी रवि प्रकाश शर्मा ने कैंट थाने पर तहरीर देकर बताया कि आज दिनांक 18 अगस्त को मेरा पुत्र शशांक शर्मा रोज की भांति बेतियाहाता स्थित दुकान पर बैठा था आज दोपहर 3:00 के करीब चेहरे को गमछे से ढककर एक युवक दुकान पर पहुंचा और बताया कि उसकी बुलेट खराब हो गई है दुकान पर मौजूद कारीगर व्यस्त थे इसलिए बेटा खुद युवक के साथ चल दिया। युवक ने बताया कि बेतियाहाता चौराहे पर गाड़ी खड़ी है चल कर देख लीजिए मेरा पुत्र शशांक शर्मा उस युवक के साथ गया उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है परिजनों कहना है कि उन्हें आशंका है कि उनके पुत्र का अपहरण कर लिया गया है। फिलहाल रवि प्रकाश शर्मा ने इस संबंध में कैंट थाने पर तहरीर दी है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है पुलिस की कई टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदिग्ध युवक की पहचान करने में जुटी हुई है । इस संबंध में कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जल्दी युवक को तलाश लिया जाएगा।

  • एल पीएम स्कूल पर मना आजादी का 78 वां महापर्व देश को अखंड व अक्षुण रखने का लिया गया संकल्प

    एल पीएम स्कूल पर मना आजादी का 78 वां महापर्व देश को अखंड व अक्षुण रखने का लिया गया संकल्प

    एल पीएम स्कूल पर मना आजादी का 78 वां महापर्व *देश को अखंड व अक्षुण रखने का लिया गया संकल्प
    गोला: गोला तहसील चौराहे के समीप स्थित लक्ष्मी प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को बड़े ही धूमधाम के साथ आजादी का 78 वां मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष व पुर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार द्वारा ध्वजारोहण, सलामी और राष्ट्रगान के साथ हुआ।बच्चों द्वारा सरस्वती बंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने तिरंगे झण्डे के समक्ष देश कि आजादी को अक्षुण रखने का संकल्प लिया। विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ट्रस्टी व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार ने कहा कि आज हम आजाद है और आजादी के 78 वॉ वर्ष में प्रवेश कर स्वतंत्रता दिवस का जश्न धुम धाम के साथ मना रहे है।15 अगस्त 1947 को हमें स्वतंत्रता मिली थी। आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। इस तिरंगे झंडे के समक्ष हम पूरे देशवासी यह शपथ लेते है कि पूर्वजो द्वारा दी गयी इस धरोहर रूपी आजादी के लिए हमेशा देश का हर बच्चा बच्चा तन मन धन न्योछावर करने के लिये तैयार रहेगा।विशिष्ट अतिथि प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि इस पावन पर्व पर वीर शहीदों को नमन करते हुए देश को आजाद रखने का संकल्प ले। यह विद्यालय अनुशासन व शिक्षा क्षेत्र में निरंतर अग्रसर है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने कहा कि देश की आजादी को अक्षुण रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।संचालन शिक्षक आर आर त्रिपाठी व आभार प्रिंसपल रेवरेन डीके सिंह ने किया।
    इस अवसर पर अधिवक्ता श्रीनिवास पांडेय, रामलखन राय, गणेश शंकर भारती,सुनिल कुमार, राजाराम, विश्वनाथ पांडेय, महबूब अली सहित स्कूल के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं,अभिभावकगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • सामाजिक उत्तरदायित्वों का बोध आवश्यक:डॉ. डी. एन. त्रिपाठी

    सामाजिक उत्तरदायित्वों का बोध आवश्यक:डॉ. डी. एन. त्रिपाठी

    सामाजिक उत्तरदायित्वों का बोध आवश्यक:डॉ. डी. एन. त्रिपाठी. जनकल्याण के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर:चंद्रशेखर सिंह.
    खरैया पोखरा जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित शिविर में बोले विशिष्ट जन
    शिविर में लगभग 130 लोगों का नेत्र परीक्षण कर दवा दी गई गोरखपुर,18 अगस्त,रविवार।
    खरैया पोखरा जन कल्याण समिति एवं संगम सुपर स्पेशलिटी आई हास्पिटल के सयुंक्त तत्वावधान मे निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड नम्बर 43 के पार्षद प्रतिनिधि चन्द्रशेखर सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुरुआत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि चन्द्रशेखर सिंह , वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक वाई. सिंह को पुष्प देकर स्वागत किया गया।
    अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि जनकल्याण के कार्यों के लिए मैं हमेशा तत्पर रूप से उपस्थित रहूंगा।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता डा० डी०एन०त्रिपाठी ने किया।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि आज के दौर में सबके लिए सामाजिक उत्तरदायित्वों का बोध बहुत आवश्यक है।
    कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संरक्षक आर०एन०यादव ,लालजी भ्रमर, रामानन्द विश्वकर्मा,जय प्रकाश सिंह, सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश गुप्ता उप सचिव हर्ष गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय चौरसिया उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव सदस्य कृष्ण मोहन सिंह,शुभम पटेल,सुनील सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
    कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया।

  • थाईलैंड में बंग्लादेश दूतावास के सामने भारतियों का प्रदर्शन

    थाईलैंड में बंग्लादेश दूतावास के सामने भारतियों का प्रदर्शन

    थाईलैंड में बंग्लादेश दूतावास के सामने भारतियों का प्रदर्शन  
    गोला।बंग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिन्दूओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार को लेकर थाईलैंड स्थित बंग्लादेश दूतावास के सामने हिन्दूवादी संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया तथा बंग्लादेश के राजदूत को सौंपा ज्ञापन।
    थाईलैंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बंग्लादेश मे हिन्दूओं के साथ हो रहे अमानवीय घटनओं को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हिन्दूओं के साथ हो रही यह घटनाएं नरसंहार की श्रेणी में आती हैं। बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले और हिंदुओं की हत्याएं पहली बार नहीं हो रही हैं। बांग्लादेश में हिंदू संहार गत कई दशकों से सतत जारी है जिसके वजह से आज हिन्दू बंग्लादेश में 7 प्रतिशत ही रह गये हैं। हिन्दूवादी संगठनों ने हो रहे अत्याचारों के विरूद्ध हाथों में तख्तियों को लेकर प्रदर्शन किया तथा बंग्लादेश के राजदूत को ज्ञापन देकर हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार को तुरंत रोकने व उन्हें व मंदिरों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
    प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक व विश्व हिन्दू परिषद के आशीष करपे, सुशील सराफ, कपिल मुनि राय, जिम्मी मिश्र, सोनू दूबे, तेजस्वी शुक्ल, धीरू पाण्डेय, दिग्विजय शुक्ला, राम ललित शुक्ल आदि भारतीय मूल के लोग उपस्थित रहें।

  • मीना के दरवाजे पर पंहुचे अनुराग, की आर्थिक मदद

    मीना के दरवाजे पर पंहुचे अनुराग, की आर्थिक मदद

    मीना के दरवाजे पर पंहुचे अनुराग, की आर्थिक मदद
    गोला क्षेत्र के मीना व उसके परिवार की मदद के लिए लगातार समाज सेवी आगे आ रहे है और आर्थिक के साथ अन्य भी मदद कर रहे हैं। जिसके वजह से परिवार की हालात मे सुधार भी आया है।शनिवार को युवा भाजपा नेता अनुराग पाण्डेय पटौहां निवासी मीना के घर पंहुचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत किया और हालात को जाना। इस दौरान उनके द्वारा परिवार को खाने पीने के सामान के साथ आर्थिक मदद की। सेंध की तबियत को लेकर इलाज कर रहे चिक्त्सक से भी फोन पर बात की। परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आगे भी मदद जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में निचले पायदान पर बैठे लोगों तक मदद पंहुच रही है। पीड़ित परिवार तक भी सभी प्रकार की मदद पंहुचेंगी।
    इस दौरान संतोष दूबे, प्रवीण दूबे, अटल दूबे, मंटू दूबे, सन्नि कुमार, परिखन, वकील कुमार, अनूप दूबे, वशिष्ठ पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, विनय पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।  
    सुधर रही हैं सेंध की तबियत…
    अखबार में प्रकाशित खबर के बाद पीड़ित परिवार तक पंहुची मदद के बाद सेंध का सुचारू रूप से इलाज शुरू हो गया। वहीं परिवार के खाने पीने के सामन भी उपलब्ध हो गया। अब सेंध की तबियत में भी सुधार हो रहा है। वहीं मीना व बच्चों के चेहरे पर तनाव कम होता दिख रहा है।