CDO की कुर्सी उठा कर फेंक दूँगा
UP के लखीमपुर खीरी ज़िले के BJP विधायक योगेश शर्मा ने CDO सहित ज़िले के अफ़सरो को जमकर खरी खोटी सुनाई
जिला पंचायत बोर्ड की मीटिंग में CDO के नही पहुँचने पर भाजपा विधायक योगेश वर्मा जमकर भड़के और CDO साहब की कुर्सी Dy CM के सामने उठाकर फेंकने की बात कह डाली !! जबकि ज़िले के DM और CDO दिनों बेहद ईमानदार और मेहनती अफ़सर है जो जिला कलेक्ट्रेट में पुलिस भर्ती बोर्ड की बैठक की तैयारी में जुटे थे !! IAS दुर्गा शक्ति नागपाल-DM
IAS अभिषेक कुमार-CDO
Video_वायरल
Category: उत्तर प्रदेश
-

CDO की कुर्सी उठा कर फेंक दूँगा
-

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह के लिए तय किया ड्रेस कोड
- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह के लिए तय किया ड्रेस कोड
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 30 अगस्त को होने वाले 43वें दीक्षांत समारोह के लिए संकाय सदस्यों और पदक विजेताओं/डिग्री प्राप्तकर्ताओं के लिए ड्रेस कोड लागू करने जा रहा है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल और कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी।
प्रस्तावित ड्रेस कोड का उद्देश्य दीक्षांत समारोह के दौरान एकता और परंपरा की भावना पैदा करना है। ड्रेस कोड का विवरण इस प्रकार है संकाय सदस्यों के लिए
पुरुष: ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा
महिला: ऑफ व्हाइट साड़ी
पदक विजेताओं/डिग्री पुरस्कार विजेताओं के लिए
पुरुष: सफेद कुर्ता पायजामा
महिला: पीली साड़ी
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने ड्रेस कोड के महत्व पर जोर देते हुए कहा, हमारे दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड की शुरूआत हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने और हमारे संकाय और छात्रों के बीच गर्व की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है। यह सुनिश्चित करने का हमारा प्रयास है कि दीक्षांत समारोह सभी प्रतिभागियों के लिए एक गरिमापूर्ण और यादगार कार्यक्रम बना रहे।
दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा और विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा। ड्रेस कोड के कार्यान्वयन से कार्यक्रम की गंभीरता और परंपरा में योगदान मिलेगा। प्रस्तावित ड्रेस कोड की अंतिम मंजूरी कार्य परिषद देगी।
- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
-

बरौनी स्पेशल 04137 बरौनी एक्सप्रेस में उठा धुआं
जालौन
ग्वालियर-बरौनी स्पेशल 04137 बरौनी एक्सप्रेस में उठा धुआं
ट्रेन कोच के अचानक ब्रेक चिपकने से उठा धुआं
ट्रेन में धुआं उठते देख यात्रियों में मचा हड़कंप
डर की वजह से बोगियों से नीचे उतरे ट्रेन सवार यात्री
मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने ब्रेक सही कर ट्रेन की रवाना
एट स्टेशन के पहले करीब 30 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
जालौन के एट स्टेशन के आउटर का मामला। -

69000 शिक्षक भर्ती मामले में सक्रिय हुई प्रदेश सरकार
ब्रेकिंग न्यूज लखनऊ
69000 शिक्षक भर्ती मामले में सक्रिय हुई प्रदेश सरकार
छुट्टी के दिन खुला रहा शिक्षा निदेशालय।
आज सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे आपात बैठक।
इलाहाबाद HC की लखनऊ पीठ के आदेश के बाद हलचल तेज।कोर्ट ने चयन सूची नए सिरे से बनाने के आदेश दिये हैं।
आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हलचल तेज।
छुट्टी के दिन बेसिक शिक्षा निदेशालय खोलकर हो रहा काम। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने अधिकारियों के साथ की बैठक ।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बैठक करेंगे। -

फूड विभाग में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत की बड़ी कार्रवाई
फूड विभाग में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत की बड़ी कार्रवाई
रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन के पास छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बरामद किया खोया
गोरखपुर। आगामी रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों द्वारा आज जनपद में कई स्थानों पर मिलावटी तथा असुरक्षित खाद्य पदार्थों के रोकथाम हेतु सघन छापामारी अभियान चलाया गया।टीमों द्वारा राप्ती नगर बस अड्डे पर बाहर से आया संदेहास्पद 70 किग्रा खोया तथा 3 कुंतल मिठाइयां जब्त की गई। रेलवे स्टेशन बस अड्डे से 3.5 कुंतल खोया तथा 1.5, कुंतल संतेहास्पद मिल्क केक जब्त किया गया। ज्यादातर खाद्य पदार्यों के कोई दावेदार नहीं मिले।केवल दो खोया विक्रेता अपना खोया प्रमाणित कर सके जिनसे नमूना लेकर खोया उनके कब्जे में दे दिया गई। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा मिलावटी संदेह में मेडिकल रोड पर 3 जगह छापा मारकर संदेहास्पद खोया,बूंदी,लड्डू, पनीर के कुल 7 और नमूने संग्रहित किए गए तथा दो स्थानों पर खराब गुणवत्ता की 75 kg मिठाई नष्ट की गई। टीम का नेतृत्व सहायक आयुक्त खाद्य 2 डॉ सुधीर कुमार सिंह तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी द्वारा किया गया।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमा शंकर, नरेंद्र, संतोष कुमार,श्रीनिवास, आशुतोष कुमार,नागेंद्र चौधरी, अंकुर मिश्रा,आभा,कमल तथा प्रतिमा उपाध्याय मौजूद रहे।अब तक खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कुल 32 संदेहास्पद नमूने संग्रहित किए जा चुके हैं और इनकी रिपोर्ट आने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। -

मुंडेरवा एडवांस सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक बाधित
बस्ती: मुंडेरवा एडवांस सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक बाधित
गोरखपुर से बस्ती की तफर आ रही मालगाड़ी पर गिरा पेड़।
पेड़ गिरने के दौरान लगी आग, धू-धूकर जलता रहा पेड़।
मालगाड़ी के चालक ने स्पार्किंग के दौरान कूदकर बचाई जान। घटना के बाद लोकोपाइलेट ने कंट्रोल रूम को दी सूचना।
ग्वालियर बरौनी,इंटरसिटी, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बाधित।
मौके पर पहुंचे एसएससी, टीआरडी की टीम ने पेड़ हटवाया।
बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र की घटना। -

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रोजगार मेले में उपस्थित लोगों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रोजगार मेले में उपस्थित लोगों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की
-

स्वतंत्रता दिवस पर मुस्लिम छात्रों द्वारा इस्लामिक झंडा लहराने का मामला
फर्रुखाबाद बिग ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर मुस्लिम छात्रों द्वारा इस्लामिक झंडा लहराने का मामला
स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामी झंडा लहराने वाले छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे, जिसका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था
स्वतंत्रता दिवस पर हर कोई आजादी का जश्न मना रहा था हर तरफ वंदे मातरम के नारे गूंज रहे थे
इसी दौरान नगर के दो युवकों ने सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बाइक पर निकले यूवको ने हरे रंग का इस्लामी झंडा लहराते हुए भारत विरोधी नारे लगाए
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाइक सवार नगर की पटवन गली व नगर की अन्य गलियों से गुजरे
बाइक सवार युवकों का यह कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
जिस पर पुलिस विभाग में खलवली मच गई और पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई थी
कस्बा चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी ने बेरी तिराहा के पास एक बाइक को आता देख कर रोका
बाइक पर पीछे बैठा युवक हाथ में हरे रंग का इस्लामी झंडा पकेड़े था दोनों युवक भारत विरोधी, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। पुलिस ने दोनों युवको को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवको ने अपना नाम जीशान व अलीशान बताया है, दोनों मोहल्ला चिलौली पठान के रहने वाले हैं पुलिस ने दोनों के खिलाफ समाज में वैमनस्यता व अशांत फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर, उनकी बाइक को सीज कर दिया है
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला -

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुयी सिपाही भर्ती परीक्षा
गोपालगंज – कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुयी सिपाही भर्ती परीक्षा। परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से की जा रही है जांच। सभी परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए है जैमर। एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी जानकारी।
-

फूड विभाग में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत की बड़ी कार्रवाई
फूड विभाग में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत की बड़ी कार्रवाई
रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन के पास छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बरामद किया खोया
गोरखपुर। आगामी रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों द्वारा आज जनपद में कई स्थानों पर मिलावटी तथा असुरक्षित खाद्य पदार्थों के रोकथाम हेतु सघन छापामारी अभियान चलाया गया।टीमों द्वारा राप्ती नगर बस अड्डे पर बाहर से आया संदेहास्पद 70 किग्रा खोया तथा 3 कुंतल मिठाइयां जब्त की गई। रेलवे स्टेशन बस अड्डे से 3.5 कुंतल खोया तथा 1.5, कुंतल संतेहास्पद मिल्क केक जब्त किया गया। ज्यादातर खाद्य पदार्यों के कोई दावेदार नहीं मिले।केवल दो खोया विक्रेता अपना खोया प्रमाणित कर सके जिनसे नमूना लेकर खोया उनके कब्जे में दे दिया गई। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा मिलावटी संदेह में मेडिकल रोड पर 3 जगह छापा मारकर संदेहास्पद खोया,बूंदी,लड्डू, पनीर के कुल 7 और नमूने संग्रहित किए गए तथा दो स्थानों पर खराब गुणवत्ता की 75 kg मिठाई नष्ट की गई। टीम का नेतृत्व सहायक आयुक्त खाद्य 2 डॉ सुधीर कुमार सिंह तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी द्वारा किया गया।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमा शंकर, नरेंद्र, संतोष कुमार,श्रीनिवास, आशुतोष कुमार,नागेंद्र चौधरी, अंकुर मिश्रा,आभा,कमल तथा प्रतिमा उपाध्याय मौजूद रहे।अब तक खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कुल 32 संदेहास्पद नमूने संग्रहित किए जा चुके हैं और इनकी रिपोर्ट आने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।









