Category: उत्तर प्रदेश

  • 48 कार्टन देशी शराब के साथ एक नाव जब्त

    48 कार्टन देशी शराब के साथ एक नाव जब्त

    बिग ब्रेकिंग-गोपालगंज
    गोपालगंज – 48 कार्टन देशी शराब के साथ एक नाव जब्त। शराब तस्कर फरार। गुप्त सूचना के आधार पर जादोपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने थाना अन्तर्गत मेहंदिया गडंक नदी के समीप की कार्रवाई। एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी जानकारी।

  • पत्नी ने ब्लेड से अधेड़ पति का कांटा लिंग

    पत्नी ने ब्लेड से अधेड़ पति का कांटा लिंग

    1. पत्नी ने ब्लेड से अधेड़ पति का कांटा लिंग.
      पति का आरोप पत्नी का है किसी और से सम्बन्ध, केस दर्ज   गोरखपुर I गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में अजब गजब का मामला सामने आया है। गोला इलाके के एक गांव के रहने वाले अधेड़ ने गोला थाने में शिकायत पत्र देकर बताया कि उनकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है। अधेड़ पति ने गुरुवार को बताया कि परिवार में पत्नी से कुछ बात विवाद हुआ तो पत्नी ने ब्लेड से उनका लिंग काट दिया।जब पत्नी ने उनके लिंग पर ब्लेड से वार किया तो उनकी छोटी बेटी ने उन्हे जमीन पर पटक दिया था। वही इस संबंध में अधेड़ की पत्नी का कहना है कि पति के लिंग पर नाखून का निशान है। गोला पुलिस ने अधेड़ पति का मेडिकल परीक्षण कराया। रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
  • सीएम योगी ने यूपी में लगातार सबसे लंबे समय तक CM बनने का रिकार्ड बनाया

    सीएम योगी ने यूपी में लगातार सबसे लंबे समय तक CM बनने का रिकार्ड बनाया

    सीएम योगी ने यूपी में लगातार सबसे लंबे समय तक CM बनने का रिकार्ड बनाया
    अखिलेश, मुलायम और मायावती को पीछे छोड़ते हुए सीएम योगी ने बनाया नया रिकॉर्ड। यूपी में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल वाले सीएम बने योगी आदित्यनाथ।
    सीएम योगी ने लगातार 7 वर्ष 148 दिन तक सीएम बनने का रिकॉर्ड बनाया।
    योगी आदित्यनाथ से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं।

  • हर्षोल्लास से मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता पर्व, कुलपति ने किया ध्वजारोहण

    हर्षोल्लास से मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता पर्व, कुलपति ने किया ध्वजारोहण

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    हर्षोल्लास से मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता पर्व, कुलपति ने किया ध्वजारोहण
    आजादी कुछ और नहीं बल्कि बेहतर बनने का एक मौका है: कुलपति स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति ने किया पौधरोपण
    दिनांक: 15-08-2024
    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 78 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
    स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरूआत सुबह 7.30 बजे हुई। कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कुलपति कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया तथा सुरक्षाकर्मियों ने कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
    इस अवसर पर अधिष्ठातागण, अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    मुख्य मुख्य कार्यक्रम प्रशासनिक भवन परिसर में
    मुख्य कार्यक्रम प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित किया गया। शुरुआत कुलपति प्रो पूनम टंडन ने दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण किया तथा अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    कुलपति ने कहा आज़ादी दुनिया का अकेला शब्द है जो हर किसी के मन में उल्लास और उमंग की संजीवनी भर देता है। ये मौका उन महान राष्ट्र नायकों के प्रति श्रद्धा अर्पित करने का भी है जिन्होंने आजादी के बाद इस देश को दुनिया के सबसे तेज़ी से विकास करने वाले देश में बदलने का सपना देखा था.
    *अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने, शिक्षित और समर्थ बनाने की हम सब की
    निस्संदेह हमने उस सपने को हकीकत में बदला है। हमने प्रगति का लंबा रास्ता तय किया है फिर भी कुछ सपने अधूरे हैं, कुछ लक्ष्य अधूरे हैं. समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने और उसे शिक्षित और समर्थ बनाने का संकल्प अभी पूरा नहीं हुआ है। श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत बनाने का सपना अभी पूरा नहीं हुआ है। यह काम केवल सरकारों का नहीं है। यह दायित्व समाज का भी है, संस्थाओं का भी है, हम सबका है। हम सब पर इस देश की आजादी को बरकरार रखने की जिम्मेदारी है। हम सब को भारत निर्माण में अपना अंशदान करना है। अपने अपने हिस्से के भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाना। अपनी अपनी संस्थाओं को सर्वश्रेष्ठ बनाना। अपने कर्तव्यों को सर्वश्रेष्ठ ढंग से पूरा करना। इसी तरह अपने विश्वविद्यालय को भी एक ऐसे श्रेष्ठ संस्थान में बदल देना जहां विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा हासिल हो, शोध और नवाचार का उच्चतम वातावरण हो। जहां हम देश के लिए अच्छे वैज्ञानिक, अच्छे राजनेता, अच्छे खिलाड़ी, अच्छे सृजनकर्मी, अच्छे प्रशासक तैयार कर सकें।
    प्रतिष्ठित रैंकिंग में स्थान, दुनिया के शीर्ष संस्थानों ने हमारे साथ एमओयू
    लगभग एक वर्ष पहले जब मैने इस परिसर में कार्य करना शुरू किया तब शिक्षकों से लेकर विद्यार्थियों तक में निराशा और उत्साहहीनता का भाव था। अनेक उलझनें और बाधाएं थीं। शोधार्थी शोध नहीं कर पा रहे थे। विद्यार्थी अपने परिणामों के लिए परेशान थे। शिक्षक अपने प्रोजेक्ट्स और प्रमोशन को लेकर तनाव में थे।
    मुझे पूरा विश्वास था कि यदि हम बंधनों की जकड़न तोड़ सकें तो हमारे शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी अपनी क्षमता का सही योगदान कर पाएंगे। हमने इसके लिए अनेक स्तरों पर प्रयास किए। अनथक कोशिशें की और उसका परिणाम यह है कि परिसर में एक अच्छा वातावरण है। विश्वविद्यालय का हर अंग अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान कर रहा है।
    इस बदलाव के सुखद परिणाम लगातार मिल रहे हैं। यूजीसी ने हमें कैटेगरी वन यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया है। Edu ranking , unirank world university ranking, QS world ranking, study abroad aide world ranking और webmetrix ranking में हमने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान स्थापित की। अत्यंत प्रतिष्ठित Nature index ranking में हम देश में 84 वें और राज्य विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर हैं।
    आज देश और दुनिया के शीर्ष संस्थानों ने हमारे साथ MoU करने की पहल की है। केवल पिछले 6 माह में हमने 14 राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संस्थानों के साथ MoU किए हैं । इन सबसे हमारे शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अवसर के नए रास्ते खुले हैं ।
    हमें गर्व है कि विश्वविद्यालय को पीएम उषा योजना के अंतर्गत 100 करोड़ के अनुदान हेतु चयनित किया गया है जिसमें हम अनेक नए निर्माणों, उन्नत प्रयोगशालाओं वाले multi disciplinary research centre के रूप में खुद को प्रतिष्ठित कर पाएंगे।
    *विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं*
    विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिल सके इसके लिए हैप्पीनेस लैब, स्नेह केंद्र, gender sensitisation cell, anti discremation cell , career guidance cell जैसे नए केंद्र शुरू किए गए है।
    इसके अलावा प्रवेश पोर्टल, नियुक्ति पोर्टल, रिसर्च मैनेजमेंट पोर्टल, सुधार पोर्टल और सर्व पोर्टल के माध्यम से हमने विद्यार्थियों और अन्य हितधारकों के लिए प्रभावशाली ऑनलाइन मदद मुहैया कराई है। ऐसे समय में जबकि अधिकांश विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो रही है, हमने रिकॉर्ड समय में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से 95% प्रवेश कार्य पूरा भी कर लिया है और कक्षाएं भी आरम्भ हो चुकी हैं।
    प्रसिद्ध फ्रेंच फिलॉसफर और लेखक अलबेयर कामू ने एक बहुत अच्छी बात कही है :
    Freedom is nothing but a chance to be better.
    अर्थात आजादी कुछ और नहीं बल्कि बेहतर बनने का एक मौका है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि स्वतंत्रता दिवस के इस मौके को खुद को बेहतर बनाने के एक अवसर के रूप में देखेंगे ताकि अपने साथ साथ अपने विश्वविद्यालय को भी बेहतर बना सकें।
    *स्वतंत्रता दिवस पर क्रीड़ा परिषद द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम* आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो पूनम टंडन ने पौधा लगाया।

  • कोलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या को लेकर डॉक्टरों की नाराजगी अभी भी जारी

    कोलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या को लेकर डॉक्टरों की नाराजगी अभी भी जारी

    इन्फो प्रयागराज
    कोलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या को लेकर डॉक्टरों की नाराजगी अभी भी जारी
    एसआरएन अस्पताल में डॉक्टर कर रहे है न्याय की मांग
    पांचवे दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी,

  • लेडी डॉक्टर को 7 दिन तक किया डिजीटल अरेस्ट

    लेडी डॉक्टर को 7 दिन तक किया डिजीटल अरेस्ट

    लेडी डॉक्टर को 7 दिन तक किया डिजीटल अरेस्ट, 2.81 करोड़ की ठगी। लखनऊ: सावधान ठगी की ये कहानी किसी भी फिल्म की स्क्रिप्ट को मात दे सकती है। आप ध्यान से पढ़िए की किस तरह ठगों ने CBI का अधिकारी बनकर लखनऊ के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल SGPGI की सीनियर डॉक्टर प्रोफेसर रुचिका टंडन के साथ महाठगी की। प्रोफेसर टंडन को फोन आया की ट्राई से बोल रहे हैं। आपके सब नंबर ब्लॉक किए जा रहे हैं। CBI आपसे बात करेगी। एक फोन आता है वीडियो कॉल भी जिसमें CBI बताकर प्रोफेसर टंडन को डिजिटल अरेस्ट किया जाता है। एक फर्जी अदालत बैठती है जिसमें जज भी रहता है। प्रोपर केस की तरह सुनवाई करते हैं। फिर 2.81 करोड़ डॉक्टर से अकाउंट से इन ठगों ने ट्रांसफर भी करवा लिया। 7 दिन चले इस सनसनीखेज ठगी की कहानी हैरान करने वाली है। गौर से पढ़िए। ये ठग कल आपको भी निशाना बना सकते हैं। इसके पहले कवि नरेश गोयल शिकार बने थे। कल आप भी शिकार हो सकते हैं। Report- Shahbaz khan

  • UP में बिजनौर के रेहड में आधी रात युवती को घर से अगवा कर 5 युवकों ने गैगरेप किया

    UP में बिजनौर के रेहड में आधी रात युवती को घर से अगवा कर 5 युवकों ने गैगरेप किया

    1. UP में बिजनौर के रेहड में आधी रात युवती को घर से अगवा कर 5 युवकों ने गैगरेप किया। लड़की का परिवार गरीब है.. उसके घर पर गेट नहीं लगा है। आरोपियों ने इसी का लाभ उठाया और लड़की को किडनेप कर बाग़ में बनी कोठरी में ले गए। पुलिस ने विकास, विक्की, लवकुश,विश्वास और विवेक पर FIR दर्ज की है। कुछ आरोपी अरेस्ट भी हो गए है।
  • गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान

    बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान
    गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बड़ी तादात में डॉक्टर के अलावा मीडिया के लोगों ने भी रक्तदान किया, यहां पर मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ नर्स के अलावा ड्यूटी पर आने वाले सभी कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया,
    आपको बता दें कि आपका रक्तदान लोगों के लिए और आपके लिए लाभदायक है, क्योंकि जो रक्त आप दान देते हैं, उसे लोगों का जीवन तो बचता ही है, बल्कि आपके शरीर में नया ब्लड़ आपको और भी मजबूत बनाता है, और बहुत सी बीमारियों से दूर करता है, आई सुनते हैं, डॉक्टर भूपेंद्र शर्मा ने इस रक्तदान शिविर के बारे में क्या कहा,
    रक्तदान करने से खून में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता है
    एक स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच हो उसका हीमोग्लोबिन 12.5% से ज्यादा हो और कम से कम 45 किलोग्राम का वजन हो वह व्यक्ति रक्तदान कर सकता है,
    चार लोगों की जान 1 यूनिट खून बचा सकता है
    रक्तदाता को पहले और दूसरे रक्तदान के बीच 3 से 6 महीने का गैप होना चाहिए,
    21 दिनों में शरीर बना लेता है जितना डोनेट किया गया होता है खून,   समय पर एक यूनिट ब्लड तक नहीं मिल पाता है लोगों को, इसलिए आप सभी ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें

  • इस स्कूल के अपने नियम है साहब

    इस स्कूल के अपने नियम है साहब

    कुशीनगर
    इस स्कूल के अपने नियम है साहब
    सभी स्कूलों कालेजों में 15 अगस्त को स्वंतत्रता दिवस मनाया जाता है छात्रों के द्वारा देश भक्ति की विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां की जाती हैं पर इन्होंने तो सबको छुट्टी दे दिया।
    हाटा नगर पालिका क्षेत्र के सन्त पुष्पा इंटर कालेज का मामला।

  • स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय की लापरवाही आई सामने

    स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय की लापरवाही आई सामने

    हरदोई
    स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय की लापरवाही आई सामने
    ध्वजारोहण के बाद बांटी गई जलेबी खाकर दर्जन बच्चे बीमार       सभी बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा इलाज
    पूर्व में भी प्रधानाचार्य पर लग चुके हैं लापरवाही के आरोप
    कछौना थाना क्षेत्र के सिविलियन विद्यालय नेरा का मामला