गोरखपुर.
नगर निगम गोरखपुर परिसर में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला, जन्म और मृत्यु के लिए वसूलते जाते हैं हजारों रुपये।
वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं किस तरीके से नगर निगम परिसर में मौजूद यह दलाल लोगों से जन्म मृत्यु के नाम पर हजारों रुपए ऐंठते हैं। हालांकि शिकायत के बाद मौके पर पहुंची कर निर्धारण अधिकारी अनुष्का सिंह ने कुछ दलालों को पकड़ा और उन्हें हिदायत देते सख्त कार्रवाई की बात कहते हुए।छोड़ दिया गया। एक तरफ सरकार भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी हो रही है।लेकिन वही दूसरी तरफ नगर निगम गोरखपुर की बात करे तो परिसर के अंदर दलालो का बोलबाला पूरी तरीके से कायम है।नगर निगम परिसर के अंदर ही दलाल जन्म और मृत्यु के नाम पर लोगों से हजारों रुपए वसूल लेते हैं। वही वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरीके से यह दलाल नगर निगम परिसर के अंदर लोगों से जन्म मृत्यु के नाम पर कागज पत्र लेते हैं और उन्हें बताते हैं। कि कब आपको जन्म और मृत्यु बनवा कर दे दिया जाएगा। वैसे आप दौड़ेंगे तो समय बीत जाएगा लेकिन आपका काम नहीं हो पाएगा।
गौरतलब है इस समय जन्म और मृत्यु के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इसका फायदा दलाल पूरी उठा रहे हैं। और उनकी जेब में ढीली कर रहे हैं।
क्योंकि 6 महीने होने के बावजूद आम लोगों का जन्म और मृत्यु नहीं बन पा रहा हैं।ऐसे में लोग थकहार कर दलालों का सहारा ले रहे हैं।और दलाल हजारों रुपए ऐंठकर उन्हें चूना लगाने का काम कर रहे हैं।क्योंकि जिस तरिके से यह दलाल निगम परिसर में बैठकर अपना काम कर रहे है।इससे साफ साबित होता हैं।इन लोगो की मिलीभगत कहीं ना कहीं अंदर के लोगो से हो सकती है।
शिकायत पर पहुंची कर निर्धारण अधिकारी अनुष्का सिंह ने मौके से कुछ दलालों को पकड़ा और उन्हें हिदायत देते हुए सख्त कार्रवाई की बात कह कर छोड़ दिया ।
हालांकि एक तरफ नगर निगम गोरखपुर के प्रवर्तन दल की टीम सड़कों से अतिक्रमण को हटवाती है।अवैध प्लास्टिक के खिलाफ दुकानों और अन्य जगहों पर कार्रवाई करती है।लेकिन इनके परिसर में घूमकर घूमकर दलाली करने वाले लोगो पर क्या इनकी नजर नहीं पड़ती है या नजरे हटा ली जाती है।
इस संबंध में जब कर निर्धारण अधिकारी अनुष्का सिंह से मीडिया में अपना पक्ष रखने की बात कही गई उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया
Category: उत्तर प्रदेश
-

नगर निगम गोरखपुर परिसर में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला, जन्म और मृत्यु के लिए वसूलते जाते हैं हजारों रुपये।
-

पूर्व बीजेपी सांसद मेनका गांधी को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ से लगा झटका
पूर्व बीजेपी सांसद मेनका गांधी को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ से लगा झटका, सुल्तानपुर से सपा सांसद रामभुआल निषाद के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज।
लखनऊ पीठ ने मेनका गांधी की याचिका को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 81 और 86 के आधार पर खारिज कर दिया। -

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश
प्रेस नोट
आज दिनांक 14.08.2024 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश प्रकाश डी महोदय ,पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे गोरखपुर राकेश पुष्कर महोदय जी के कुशल निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर डा0 अवधेश सिंह व आरपीएफ कमांडेंट श्री मनोज कुमार टुडू* के द्वारा प्रभारी निरीक्षक जीआरपी थाना गोरखपुर श्री विजय प्रताप सिंह ,आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर प्रभारी निरीक्षक श्री दशरथ प्रसाद, निरीक्षक अपराध विनोद राय थाना जीआरपी गोरखपुर व थाना स्थानीय के दिवसाधिकारी चेकिंग अधिकारी के साथ एंटी जहरखुरानी टीम,आरपीएफ फोर्स , डॉग स्क्वायड, एस चेक टीम तथा थाना स्थानीय के अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा 15 अगस्त , रक्षाबंधन, सावन मेला के सुरक्षा के दृष्टिगत जीआरपी पुलिस ,जनपदीय पुलिस तथा आरपीएफ के संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के तहत अनुभाग के सभी रेलवे स्टेशन व रेलवे स्टेशन गोरखपुर जंक्शन के प्लेट फार्म,टिकट काउंटर, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया आदि जगहों पर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/ज्वलनशील/विस्फोटक सामान की सघन चेकिंग व पैदल गस्त जांची गई। उपरोक्त अधिकारी कर्मचारीगण को पूरे मनोयोग के साथ सुरक्षा पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिससे राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को बिना किसी जन धन क्षति के शांतिपूर्वक एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाई जा सके।
जीआरपी मीडिया सेल
अनुभाग गोरखपुर -

ड्राइवर की लापरवाही स्कूली बच्चों के जान पर बन आई
ड्राइवर की लापरवाही स्कूली बच्चों के जान पर बन आई
गोरखपुर ।बेलीपार मामापार रोड पर स्थित टैलेंट विजन जूनियर हाई स्कूल का वैन का डाईवर चेरिया गांव से 11 बच्चों को लेकर विपरीत दिशा में जा रहा था कि सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। जिससे वैन में बैठे तीन बच्चे वह ड्राइवर घायल हो गए व अन्य बच्चों की हल्के चोट आई।
आज सुबह 6:30 पर टैलेंट विजन जू० हा०स्कूल का ड्राइवर रामकरण यादव पुत्र रुद्रनाथ निवासी मामापार चेरिया गांव से बच्चों को लेकर विद्यालय के लिए जा रहा था। फोरलेन होने की वजह से ड्राइवर को ककराखोर चौराहे से घूमकर ले जाना चाहिए लेकिन ड्राइवर जल्दी के चक्कर में उलटी दिशा में सेवई स्थित यूनियन बैंक के सामने कट तक जाने के बाद अपनी लाइन में जाता है। इसी वजह से आज सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई जिसमें आगे की सीट पर बैठे सृष्टि यादव 8 वर्ष उत्तरी सरवन यादव वी अनीशा 13 वर्ष पुत्री रणविजय हुआ पीछे बैठे पुनीत 7 वर्ष पुत्र पवन व ड्राइवर घायल हो गए और अन्य बच्चे को हल्की-फुल्की छोटा लगे जिससे वह बहुत घबरा हुए थे और रो रहे थे।
सूचना पर पहुंचे बेलीपार थाना अध्यक्ष कुवर गौरव सिंह ने सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया परिजनों ने बच्चों का इलाज कर घर लेकर चले गए। वही डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया पुलिस डंपर को अपने कब्जे में ले ली है। -

निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर 18 अगस्त को
निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर 18 अगस्त को गोरखपुर । 18 अगस्त 2024 दिन रविवार को समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक खरैया पोखरा बशारतपुर गोरखपुर में खरैया पोखरा जन कल्याण समिति व संगम सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ वह सर्जन डॉक्टर वाई सिंह द्वारा नेत्र परीक्षण किया जाएगा । इस शिविर में विदेशी लैंस जिसका मूल्य 7500 होता है वह मात्र 4000 में तथा 13000 वाला लेंस मात्र 8000 में उपलब्ध होगा। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र ₹500 जमा करने होंगे । संस्था के अध्यक्ष डॉ डी एन त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर शिविर का लाभ उठाएं ।
-

नगर पंचायत ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली
नगर पंचायत ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली
गोला: आजादी के वर्षगांठ के पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत बड़हलगंज की तरफ तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।
बुधवार को नगर पंचायत बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर एवं अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने आजादी के वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा रैली निकाली। नगर पंचायत के कैंप कार्यालय से निकली रैली, कालेज तिराहा, गोला तिराहा, सोती चौराहा, प० दीनदयाल चौक, जामा मस्जिद, पटना चौराहा, कालेज रोड होते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि पीएम मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत हम लोग इस रैली के माध्यम से उन्हें अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने को जागरूक कर रहें है। इस दौरान सभासद दीपक शर्मा, राकेश राय, सूरज सोनकर, सुदीप वर्मा, रामदास मद्धेशिया, संजय सोनकर, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, हरिकेश यादव, परमहंस, हिमांशु गौंड, विकास गौंड, संजय मौर्य सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। -

डी.डीए.आर.सी दिव्यांग जनो के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरु करेगा: निदेशक सीआरसी
डी.डीए.आर.सी दिव्यांग जनो के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरु करेगा: निदेशक सीआरसी
गोरखपुर।सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के निर्देश पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करने निदेशक सीआरसी जितेन्द्र यादव प्रशासनिक अधिकारी ने केन्द्र का बारीकी से निरीक्षक किया कान से दिव्यांग जनो के लिए आडियो मिट्री रुम साउड प्रुफ रुम की आवश्यकता जताई गयी उसके उन्होने मंत्रालय को अवगत कराने को कहा उन्होने बताया कि डीडीआरसी पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपग्रेड केंद्र है जहां दिव्यांग पुनर्वास के लिए सभी सुविधाए उपलब्ध करायी जा रही दिव्यांग जनो के लिए कौशल विकास के लिए मंत्रालय को अवगत कराया जायेगा जिला प्रशासन से सहयोग प्राप्त कर अतिशीघ्र उक्त कार्यक्रम शुरू हो सकेगा
जिलाधिकारी के निर्देश पर पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्र पर दिव्यांगता चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जिसमे 30 दिव्यांग जनो का परिक्षण कर उन्हे सहायक उपकरण दिये जाने के लिए चिंहित किया गया उक्त अवसर पर दिव्यांग बालिकाओ को रेडक्रास की तरफ से स्वच्छता कीट निदेशक सी.आर.सी जितेन्द्र यादव ने प्रदान किया उक्त अवसर सचिव रेडक्रास अजय प्रताप सिंह, उमेश किरण, शंकर दयाल, उमेश चौधरी, आदित्य निगम, इमरान एहसान, अयोध्या यादव, गौरव दुबे सहित कई दिव्यांग जन उपस्थित रहे। -

अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर। बांग्लादेश में समस्त सनातन धर्म और सनातनी मंदिरों को पहुंचाई जाने वाली क्षति, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और हिंदुओं को मारे जाने से रोकने के संबंध में बुधवार को अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि भारत सरकार इस पर रोक नहीं लगाएगी तो बांग्लादेश से हिंदू पाकिस्तान की तरह ही समाप्त कर दिए जाएंगे या निष्कासित कर दिए जाएंगे जो दर-दर भटकने पर मजबूर हो जाएंगे जिस पर प्रधानमंत्री जी को संज्ञान लेना चाहिए और विदेश नीति के माध्यम से बांग्लादेश पर यह अंकुश लगाया जाना चाहिए कि वह हिंदुओं और हिंदू मंदिरों को संरक्षण प्रदान करें और उनके साथ भी अपने नागरिकों की तरह ही व्यवहार करें। ज्ञापन के दौरान आशुतोष कुमार पांडेय लक्ष्मी शंकर शुक्ला शेष नारायण पांडेय आदित्य रंजन विश्वकर्मा संजय कुमार मिश्रा पंकज कुमार पांडेय आशीष त्रिपाठी पिंटू साहनी प्रदीप सिंह भोलानाथ प्रजापति विजय पांडेय आदित्य द्विवेदी अंशुमान मिश्रा समेत अन्य लोग आदि उपस्थित रहे। -

फूड विभाग के टीम ने खोवा मंडी में की छापेमारी की कार्रवाई
गोरखपुर ब्रेकिंग
फूड विभाग के टीम ने खोवा मंडी में की छापेमारी की कार्रवाई. पनीर और खोवा के लिए नमूने
गोरखपुर । पूर्वांचल की सबसे बड़ी खोवा मंडी गोलघर में आज सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई है विभाग को शिकायत मिल रही थी कि खोवा मंडी में नकली खोवा बेचा जा रहा है और ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए खोवा और पनीर के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है। कार्रवाई से खोवा मंडी में मचा हड़कंप। -

तिरंगा यात्रा रैली को मंडलायुक्त डीएम एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
तिरंगा यात्रा रैली को मंडलायुक्त डीएम एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
गोरखपुर। मंडलायुक्त, डीएम, एसएसपी, सीडीओ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज बुधवार 14 अगस्त को प्रातः कमिश्नरी परिसर से मंडलायुक्त अनिल ढींगरा जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर सीडीओ संजय मीना संयुक्त रूप से कमिश्नरी कार्यालय से हर घर तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली का नेतृत्व किए। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र प्रेम की भावना से जुड़ना चाहिए। यह समस्त देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग, हर श्रेणी के व्यक्ति का योगदान नितांत आवश्यक है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को हर संभव प्रयास करने हैं। उन्होंने प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की। रैली में सिविल डिफेन्स स्कूली बच्चे विकास भवन के कर्मचारी भारत माता की जय जयकार के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा रैली में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा डीएम कृष्ण करुणेश एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर सीडीओ संजय मीना सत्य प्रकाश सिंह बच्चा सिंह सहित सिविल डिफेंस स्कूली बच्चे विकास भवन कर्मचारी रैली में शामिल रहे।




ड्राइवर की लापरवाही स्कूली बच्चों के जान पर बन आई




