Category: उत्तर प्रदेश

  • भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

    भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

    भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
    पीपीगंज।हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज नगर पंचायत पीपीगंज में बापू इंटर कॉलेज के मैदान से बाइक तिरंगा यात्रा भाजपा पीपीगंज मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा निकालकर देश को स्वतन्त्रता के बलिदानियों को नमन किया गया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उ०प्र० विजय शंकर यादव ने कहा कि यह तिरंगा हम सभी की आन बान शान है। बीर बलिदानीयों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक अवसर है।
    तिरंगा यात्रा बापू इंटर कालेज होते हुए पीपीगंज मुख्य चौराहे पर पहुंचा जहां पर स्थापित स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर विजय शंकर यादव एवं पूर्व जि.पं.सदस्य दिनेश सिंह ने माल्यार्पण किया। एवं यात्रा कैम्पियरगंज के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रहरी पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मद्धेशिया निवर्तमान अध्यक्ष हियुवा पीपीगंज कमलेश वर्मा शशिभूषण पासवान राकेश अग्रहरी पूर्व सभासद दिनेश यादव पशुपतिनाथ अग्रहरी मनोज अग्रहरी लाल जी विश्वकर्मा डॉ प्रेम नाथ गौड़ प्रदीप गौतम सभासद बालेबीर मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

  • आजादी का 77 वां अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई प्रभात फेरी

    आजादी का 77 वां अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई प्रभात फेरी

    आजादी का 77 वां अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई प्रभात फेरी
    गोला । गोला तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड बड़हलगंज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली में आजादी का 77 वां अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत प्रभात फेरी निकाली गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया।प्रभातफेरी विद्यालय प्रांगण से निकलकर पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुआ। बच्चों के द्बारा विभिन्न प्रकार के नारे लगाते हुए अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने बच्चों को आजादी के 77 वां अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए आजादी के अमृत महोत्सव पर शहीदों के विषय पर विस्तार से समझाया गया। प्रधानाध्यापक हरी लाल निषाद ने हर घर तिरंगा लगाने के लिए सभी सम्मानित जनता से अपील किया।इस अवसर पर राम किशुन सिंह धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी संतोष कुमार प्रियंका मौर्या रीता सिंह मालती देवी सोनमती प्रेमबाला माधुरी पनीता आदि शिक्षक एवं अभिभावकगण मौजूद थे।

  • प्राथमिक विद्यालय पटौहां में स्मार्ट क्लास एवं पुस्तकालय कक्ष का हुआ उद्घाटन

    प्राथमिक विद्यालय पटौहां में स्मार्ट क्लास एवं पुस्तकालय कक्ष का हुआ उद्घाटन

    स्मार्ट क्लास शिक्षक तकनीकियों में होगा सहायक: बी. ई. ओ.
    प्राथमिक विद्यालय पटौहां में स्मार्ट क्लास एवं पुस्तकालय कक्ष का हुआ उद्घाटन
    गोला ।बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों को निपुण भारत मिशन के तहत अपडेट किया जा रहा है ताकि गुणवत्ता के लक्ष्य को समय से प्राप्त किया जा सके। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि विद्यालय आधुनिक तकनीक से पूर्ण हो तथा शिक्षक तकनीकी दक्षता से पूर्ण रूप से वाकिफ हो। जिससे बेसिक के भी विद्यार्थी आधुनिक समय के साथ शिक्षण के सहभागी बने। साथ ही पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती हैं। पुस्तकों को विद्यार्थी अपना दोस्त बनाएं क्योंकि पुस्तकें आपके जीवन को संवारने का कार्य करती हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा स्मार्ट क्लास एवम पुस्तकालय कक्ष का शुभारंभ करना सराहनीय है।उक्त बातें गोला विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पटौहां में आयोजित स्मार्ट क्लास एवम पुस्तकालय कक्ष के उद्घाटन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी गोला उदय शंकर राय ने कही। ए आर पी गोला रामनयन शुक्ल ने कहा कि शिक्षा में बदलते आयामों के साथ नित नए प्रयोग हो रहे है। विपिन मिश्र ने कहा कि निपुण भारत लक्ष्य की संप्राप्ति के लिए शिक्षक संकल्पित होकर लर्निंग आउटकम को उच्च स्तर पर पहुंचाएं। प्राथमिक शिक्षक संघ गोला के संयुक्त मंत्री रवींद्र यादव ने कहा कि निजी विद्यालयों से कमतर हम किसी मामले में नही हैं स्मार्ट क्लास आदि के नवीन प्रयोग से हम बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों को ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं ।इसके पूर्व कार्यक्रम को निपुण सेल गोला प्रभारी यश कुमार, शिक्षक धनंजय दुबे, रवि प्रताप, रामजनम, शिव कुमार, सतेंद्र चंद, प्रधान प्रतिनिधि भीम कुमार ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक संतोष दुबे ने किया। अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार आर्या ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
    इस अवसर पर सतीश सिंह, अवनीश कुमार, आकाश गुप्ता, प्रदीप मिश्र, शुभम वर्मा, मीरा दुबे, राजेंद्र कुमार, राजन यादव, मनीष गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।

  • बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट

    बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट

    लखनऊ
    बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट
    महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान ही राष्ट्रीय मुद्दा है
    इसको लेकर सभी को जागरुक,सतर्क रहने की जरूरत
    बंगाल की लेडी डॉक्टर की तरह घटना न हो पाए
    बंगाल में लेडी डॉक्टर के साथ अति-दुखद शर्मनाक घटना
    ऐसी घटनाओं पर सरकार को संवेदनशील रहने की जरूरत
    दोषियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी जरूरत

  • AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

    AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

    सुल्तानपुर
    AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
    सपा प्रवक्ता अनूप संडा सहित 5 के खिलाफ वारंट जारी
    3 माह की सजा और डेढ़ हजार जुर्माने का हुआ आदेश
    एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा सजा और जुर्माने का आदेश
    स्पेशल सेशन कोर्ट ने सभी दोषियों की अपील की थी खारिज
    9 अगस्त को संबंधित कोर्ट में सरेंडर करने का दिया था आदेश
    पूर्व में कई समस्यायों को लेकर प्रदर्शन कर किया था सड़क जाम नगर कोतवाली क्षेत्र में गभडिया ओवर ब्रिज के पास हुआ था प्रदर्शन

  • नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले-धन्यवाद मुख्यमंत्री जी

    नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले-धन्यवाद मुख्यमंत्री जी

    नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले-धन्यवाद मुख्यमंत्री जी
    साढ़े सात साल में साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफल रही योगी सरकार
    संविदा के माध्यम से 3.75 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी से जोड़ा गया
    दो करोड़ लोगों को निजी क्षेत्र/एमएसएमई के अंतर्गत उपलब्ध कराया गया है रोजगार.
    लखनऊ, 13 अगस्तः* लोकभवन सभागार में मंगलवार को नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों ने सीएम योगी को धन्यवाद कहा। नियुक्ति पत्र पाकर किसी अभ्यर्थी ने अपने पिता के सपने के पूरा होने की बात बताई तो किसी ने अपने परिश्रम की कहानी सुनाई। ज्यादातर अभ्यर्थियों की जुबां पर 2017 के बाद से सरकारी नौकरियों में आई पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए सीएम योगी के प्रति आभार था।
    साढ़े सात साल में साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफल रही योगी सरकार
    योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को नौकरी एवं रोजगार से जोड़ने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। स्वयं सीएम योगी अधिकारियों से विभागों में रिक्त हुए पदों की बराबर जनकारी लेते रहते हैं और रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने का समय-समय पर निर्देश भी देते हैं। इसी का परिणाम है कि योगी सरकार विगत साढ़े सात साल में साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफल रही है।संविदा के माध्यम से 3.75 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी से जोड़ा गया.
    यहीं नहीं, संविदा के माध्यम से 3.75 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी से जोड़ा गया है। साथ ही दो करोड़ लोगों को निजी क्षेत्र/एमएसएम के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसी का नतीजा है कि 2016 में प्रदेश की जो बेरोजगारी दर 16 प्रतिशत थी, वो घटकर 2.4 रह गई है।
    नवचयनित अभ्यर्थियों बोले-15 अगस्त से पहले मिला बड़ा तोहफा सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद राज्य मंडी निरीक्षक के पद पर चयनित हुईं वाराणसी की दीप्ति राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 15 अगस्त से पहले उन्होंने हम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। दीप्ति ने कहा कि पूरी भर्ती निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से हुई है।
    मंडी निरीक्षक के पद पर चयनित हुए प्रतापगढ़ के शोभित श्रीवास्तव ने कहा कि पिछली सरकारों में भर्ती परीक्षाएं किसी न किसी वजह से फंस जाती थीं। उनका परिणाम नहीं आ पाता था, लेकिन सीएम योगी के शासनकाल में समय पर परीक्षा और परिणाम आ रहे हैं। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार।
    मंडी पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त हुए अंकित गुप्ता का कहना है कि यह भर्ती बिना किसी लेनदेन के संपन्न हुई है। इसकी परीक्षा में पूरी शुचिता एवं निष्पक्षता का पालन किया गया है। उन्होंने सीएम योगी का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • तिरंगे के रंग में रंग गई पडरौना की सड़के

    तिरंगे के रंग में रंग गई पडरौना की सड़के

    तिरंगे के रंग में रंग गई पडरौना की सड़के
    देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर निकाली गई हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत पैदल तिरंगा यात्रा.
    एसपी तथा सीडीओ की उपस्थिति में निकाला गया हर घर तिरंगा अभियान पैदल तिरंगा यात्रा.
    पडरौना स्थित बावली चौक से सुभाष चौक तक विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली.
    13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने हेतु की गई अपील 13 अगस्त 2024 सूचना विभाग कुशीनगर
    स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आवाह्न पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर जनपद कुशीनगर के नगर पालिका क्षेत्र पडरौना के अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक (बावली चौक) से लेकर सुभाष चौक तक पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने जन प्रतिनिधियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित स्कूली छात्र छात्राओं के संग पैदल तिरंगा यात्रा निकाली।
    विमुक्त गुब्बारे मुक्त गगन में स्वंतत्रता का करा रहे थे अहसास
    रैली का शुभारंभ एसपी तथा सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर बावली चौक से किया। साथ ही सुभाष चौक पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पंथ निरपेक्षता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से *ट्राई कलर के गुब्बारे विमुक्त आसमान में विमुक्त किए। गुब्बारे विमुक्त होकर हवा में जाकर चहुओर देशभक्ति और स्वंत्रंत्रता की भावना जागृत कर रहे थे। खुले आसमान में उड़ रहे पक्षियों की भांति अपनी अमुक चहचहाहट से मुक्त गगन में स्वंतत्रता का अहसास करा रहे थे।* कार्यक्रम के आरंभ से ही पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी हाथों में तिरंगा लिए छात्र छात्राओं के साथ स्वतंत्रता व देशभक्ति की भावना से भरी स्लोगन लिखी पंक्तियों की तख्तियों के साथ यात्रा में निकल पड़ी। रैली का अंत सुभाष चौक पर जाकर हुआ।
    13 से 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा फहराने हेतु की गई अपील मुख्य विकास अधिकारी सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी तथा कॉलेज/ स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा रैली के साथ पथ संचलन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए रैली के अंतर्गत आम जनमानस से अपील की, कि वे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपने अपने घरों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा अवश्य फहराए। झंडा अभिवादन के साथ राष्ट्रगान का भी गायन करें। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत से हमारे देश को आजादी हजारों वीर शहीदों के प्राणों की आहुति देने के पश्चात मिली है। देश को आजादी दिलाने में सभी जाति धर्म के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की परवाह तक नहीं की। पूरी यात्रा दौरान समस्त अधिकारियों ने महापुरुषों के शौर्य की गाथाएं सुनाई, तथा आपसी सद्भाव, भाईचारे व इंसानियत के साथ साथ समाज में मनुष्य और मनुष्यता के महत्व पर विशेष बल दिया। *राष्ट्रीय स्वाभिमान और गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के विषय में भी आम जनमानस को बताया गया।
    तिरंगे के रंग में रंग गई पडरौना की सड़के
    रास्ते में विभिन्न विद्यालयों यथा एम आर जयपुरिया, सेंट थ्रेसेस, जेडीएस, हनुमान इंटर कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज , रियल पैराडाइज के छात्र छात्राओं द्वारा पंक्तिबद्ध होकर 300 फीट के ट्राई कलर तिरंगे को अपने हाथों में लेकर तथा देशभक्ति संदेश लिखी तख्तियों के साथ प्रतिभाग कर मानव श्रृंखला बनाया गया। आज की *तिरंगा यात्रा में पडरौना के घरों की छतों से देखने पर मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था की बावली चौक से सुभाष चौक तक पडरौना की सड़के तीन रंगों में रंगकर तिरंगामय हो गई हैं। तीन रंगों में लिपटी सड़के चीख चीख कर अमुक अक्षरों से स्वाधीनता दिवस की याद में वीर सपूतों के बलिदानों को याद कर रही थी।* हाथों में 300 फीट तिरंगे लिए छात्र छात्राओं सहित अधिकारियों द्वारा रैली में आम जनमानस को घरों में तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित भी किया गया।स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट अपने बैंड के साथ , शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
    तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर व्यास नारायण उमराव, उप जिलाधिकारी आशुतोष, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह, डीडीओ कल्पना मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, नायब तहसीलदार पडरौना, जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य, खंड विकास अधिकारी गण , जिला सचिव स्काउट गाइड एवम प्रधानाचार्य हनुमान इंटर कालेज शैलेंद्र दत्त शुक्ला, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका आदि उपस्थित रहे।

  • आज भी हम सबको दर्द देता भारत का विभाजन: प्रीति उमर

    आज भी हम सबको दर्द देता भारत का विभाजन: प्रीति उमर

    आज भी हम सबको दर्द देता भारत का विभाजन: प्रीति उमर
    गोला: 14 अगस्त 1947 की तारीख भारत भला कैसे भूल सकता है। एक तरफ 200 वर्षों की गुलामी के बाद आजादी मिलने वाली थी तो वहीं दूसरी ओर देश के दो टुकड़े हो रहे थे। लाखों लोग इधर से उधर हो गए। घर-बार छूटा, परिवार छूटा, लाखों की जानें गईं, यह दर्द था, भारत के विभाजन का। भारत के लिए यह विभीषिका से कम नहीं थी। इसी दर्द को याद करते हुए पिछले साल आजादी की सालगिरह से पहले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बड़ा ऐलान किया। ऐलान, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का। और उसी विभाजन के दर्द को याद करते हुए हम लोग विभाजन विभीषिका दिवस के साथ साथ इस बार काकोरी ट्रेन हादसे के सौ वर्ष अर्थात शताब्दी वर्ष भी मना रहें है। हम सभी इस वर्ष भी अमृत वर्ष की तरह हर घर तिरंगा लहराएंगे।
    उक्त बातें चेयरमैन श्रीमती प्रीति उमर ने मंगलवार को उपनगर के पटना चौराहे तक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जागरूकता चेतना रथ को हरी झंडी दिखाते हुए कही। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका का दर्द हमें आज भी तीश देता है, आज के नव पीढ़ी को जागरूक करने के लिए यह रथ गली गली में जाकर लोगों में जागरूकता पैदा करेगा। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण विभाग के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद दीपक शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, सूरज सोनकर, राकेश राय, अमूल्य चतुर्वेदी, खुर्शीद अहमद, संजय सोनकर, नियाज़ कुरैशी, रामदास मद्धेशिया, ऋषि चंद, रवि साहनी, बृजेश उमर, हिमांशु गौंड, रविंद्र, मनोज निगम, विकास गौंड, उमेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

  • सप्ताह कार्यक्रम का आरम्भ किया गया

    सप्ताह कार्यक्रम का आरम्भ किया गया

    अर्थशास्त्र विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में आज दिनांक 12.08.2024 को दीक्षारंभ सप्ताह कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। जिसमें विभागाध्यक्ष तथा विभाग के शिक्षकों द्वारा स्नाकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार ने विभाग में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के शुरुआत में छात्रों को विश्वविद्यालय तथा विभाग की विशेषताओं के बारे में बताया और आगे यह बताया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परिसर के साथ-साथ शिक्षक व विभाग के शैक्षणिक वातावरण व संस्कृति से भली-भांति परिचित कराना है। अर्थशास्त्र विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. करुणाकर राम त्रिपाठी ने छात्रों को बताया कि नियमित क्लास करना आपको विषय की गहराई से परिचित कराता है। विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. आलोक कुमार गोयल ने छात्रों को बताया कि विधार्थियों की सफलता और असफलता में शिक्षा और शिक्षण संस्थान को हमेशा जोड़कर देखा जाता है और आगे छात्रों को कोर्स की बारीकियों के बारे में समझाया। डॉ. राजू गुप्ता ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए छात्रों को नियमित क्लास के महत्व को गिनाया और एंटी रैगिंग के बारे में बताया तथा साथ ही अर्थशास्त्र परिषद की महत्ता को बताते हुए इसके द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सह-पाठ्येत्तर कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ० अमित शर्मा ने विभागीय परंपरा के अनुरूप नियमित कक्षा में उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया और उसके महत्व को समझाया। डॉ० वंदना अहिरवार ने विभागीय पुस्तकालय संबंधी तथा छात्रा कामन रूम की सुविधाओं से अवगत कराया। डॉ० मनीष कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विभाग द्वारा किए जाने वाले प्रयासों से अवगत कराया। सभी शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय द्वारा एंटी रैगिंग के लिए अपनाए जाने वाले कड़े नियमों से अवगत भी कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० सत्यपाल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग के शोध छात्र तथा नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के साथ विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित थे ।

  • पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार रुपए का इनामी घायल,हुआ गिरफ्तार

    पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार रुपए का इनामी घायल,हुआ गिरफ्तार

    पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार रुपए का इनामी घायल,हुआ गिरफ्तार
    न्यूज अड्डा
    कुशीनगर । जिले के थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रान्तर्गत गनेशी पट्टी कालीमाता मन्दिर के पास 25000 रुपये ईनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध शस्त्र, चोरी की मोटरसाइकिल, वाहन खोलने के उपकरण, पाँच हजार (5000) रुपये नगद बरामद।
    गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाला यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी लालगढ़ थाना जोगापट्टी जनपद पश्चिमी के रूप में हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर मय टीम, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर मय टीम,प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त साइबर थाना जनपद कुशीनगर मय टीम,थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर मय टीम की संयुक्त कार्यवाही। खबर पर अपडेट जारी!