Category: उत्तर प्रदेश

  • हर घर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    हर घर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    हर घर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
    गोरखपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज बुधवार 14 अगस्त को महापौर और नगर आयुक्त ने नगर निगम परिसर से हर घर तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर आयुक्त ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र प्रेम की भावना से जुड़ना चाहिए। यह समस्त देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग, हर श्रेणी के व्यक्ति का योगदान नितांत आवश्यक है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को हर संभव प्रयास करने हैं। उन्होंने प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की। रैली में जय जयकार के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली।

  • पुलिस आफिस पर मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

    पुलिस आफिस पर मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

    पुलिस आफिस पर मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गोरखपुर। पुलिस ऑफिस पर 2 मिनट मौन रहकर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ऑफिस के कर्मचारियों ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एसपी नॉर्थ ने पुलिस ऑफिस के कर्मचारी को बताया कि साथियों,जैसा कि आप अवगत हैं, कि आज ही के दिन वर्ष-1947 में देश का विभाजन किया गया था। यह विभाजन किसी विभीषिका से कम नहीं था। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी। ऐसे समय पर देश का दो टुकडों में बँट जाने का दर्द लाखों परिवार में एक जख्म की तरह घर कर गया है। भारत के इस भौगोलिक बँटवारे ने देश के लोगों की सामाजिक, आर्थिक तथा मानसिक रूप से झकझोर दिया था। मातृभूमि के उन परिवारों को नमन करते हुये जिन्हें भारत के विभाजन के दौर में अपने परिवारजन के प्राण न्यौछावर करने पड़े-की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित करते हैं।

  • उमेश पाल हत्याकांड में 5 लाख के इनामी

    उमेश पाल हत्याकांड में 5 लाख के इनामी

    ब्रेकिंग न्यूज.
    लखनऊ
    उमेश पाल हत्याकांड में 5 लाख के इनामी, अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम को इनकाउंटर में मारने गिराने वालो को President Gallantry medal
    झांसी में 13 अप्रैल 2023 को असद और मोहम्मद गुलाम को एनकाउंटर में ढेर करने वाली *एसटीएफ टीम के 6 सदस्यों को राष्ट्रपति का वीरता पदक मिला.
    Co नवेंदु सिंह और विमल कुमार सिंह की टीम को President Gallantry medal
    यूपी पुलिस के 17 जांबाजो को मिला president Gallantry medal

  • सडक हादसे में जिंदा जल गए UP पुलिस के 2 सिपाही

    सडक हादसे में जिंदा जल गए UP पुलिस के 2 सिपाही

    सडक हादसे में जिंदा जल गए UP पुलिस के 2 सिपाही
    रोड़ी से भरा ओवर लोड ट्रक बना सिपाही दम्पत्ति का काल.
    UP के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बिलासपुर कट के पास रोड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। जिससे ट्रक के केबिन में भीषण आग लग गई। हाइवे किनारे खड़े बाइक सवार दंपती के भी चपेट में आ गए। जिससे दोनों की जिंदा जल जलकर माैत हो गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।आग बुझाने के बाद शव बाहर निकाले गए।मृतक दंपती सुधीर और सोनिया यूपी पुलिस में सिपाही हैं। सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के अलीपुर गांव के रहने वाले हैं। सुधीर मुरादाबाद के कटघर थाने में तैनात था, जबकि सोनिया मुरादाबाद में तैनात थीं। @muzafarnagarpol 

    #UttarPradesh

  • प्रबन्धक गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदत्त निम्न स्वर्ण पदक दिया जाना है

    प्रबन्धक गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदत्त निम्न स्वर्ण पदक दिया जाना है

    अवगत कराना है कि आगामी दीक्षान्त समारोह दिनांक 30.08.2024 को होना सुनिश्चित है। जिसमें सत्र 2023-2024 के चयनित छात्र/छात्राओं को भी महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के मंत्री / प्रबन्धक गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदत्त निम्न स्वर्ण पदक दिया जाना है-

    1. ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक, ऐसे छात्र/छात्रा को दिया जाना है जिसने स्नातकोत्तर स्तर पर शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम तथा एन०सी०सी० एवं एन०एस०एस० के कार्यक्रमों में समस्त महाविद्यालयों सहित विश्वविद्यालय में सबसे उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया हो।

    2. ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक, ऐसे छात्र/छात्रा को दिया जाना है जिसने स्नातक स्तर पर शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम तथा एन०सी०सी० एवं एन०एस०एस० के कार्यक्रमों में समस्त महाविद्यालयों सहित विश्वविद्यालय में सबसे उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया हो।

    कृपया उक्त पदकों के लिए तीन छात्र/छात्रा का नाम वरिष्ठता क्रम में चयन करके अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय को दिनांक 16.08.2024 तक प्रेषित करने का कष्ट करें, जिससे चयनित छात्र/छात्रा का नाम स्वर्ण पदक सूची में सम्मिलित किया जा सकें।
    अधिष्ठाता छात्र-कल्याण

  • मिशन खिलखिलाहट अभियान के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर

    मिशन खिलखिलाहट अभियान के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर

    मिशन खिलखिलाहट अभियान के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर संजय कुमार मीना ने मलीन बस्ती मे पहुँच कर अति कुपोषित बच्चे को दुलारा
    जिले मे आजकल मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना के निर्देशन मे बाल विकास सेवा विभाग द्वारा शुरू किया गया नवाचार मिशन खिलखिलाहट अभियान के तहत अति कुपोषित बच्चो को गोद लेकर जनपद के विभिन्न अधिकारियों द्वारा विभागीय सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित कराने के अलावा स्वैच्छिक रूप से गोद लेकर उन्हे शीघ्रतम कुपोषण मुक्ति हेतु सतत प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर संजय कुमार मीना द्वारा आज दिनाँक 13.08.2024 को आंगनबाड़ी केन्द्र- सिविल लाइन्स गोरखपुर के एक नव चिन्हित सैम बच्चे श्रेयांश को गोद लिया गया जो कि इंद्रा बाल विहार के पास मलिन बस्ती का निवासी हैI बच्चे की मां चौका बर्तन करती है और पिताजी मजदूरी करते हैंI पूर्व मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोद ली गयी बच्ची आद्या के स्वस्थ, सुपोषित होने के बाद इस बच्चे को गोद लिया गया। सैम बच्चे श्रेयांश का वजन लिया गया जिसमे वजन 7.200 किग्रा०, लम्बाई 75 सेमी० दर्ज हुआI मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चे की माँ को पोषण पोटली प्रदान की साथ ही सैम बच्चो हेतु दवाएं भी उपलब्ध कराया। मौके पर उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने बच्चो के अभिभावकों का पोषण और स्वास्थ्य संवर्धन को लेकर काउंसलिंग किया। एसीएमओ डॉ ए के चौधरी ने बच्चे के समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एएनएम को निर्देशित किया। मुख्य सेविका मोहित सक्सेना, सबन्धित ए एन एम आदि ने मोहल्ले मे माता बैठक भी किया।
    इसी प्रकार जिला विकास अधिकारी, गोरखपुर राज मणि वर्मा द्वारा भी आंगनबाड़ी केन्द्र- शिवपुर शहबाजगंज के एक नव चिन्हित सैम बच्चे प्रियांशु को गोद लिया गयाI बच्चे के पिता घर सजावट का काम करते हैं एवँ माँ गृहणी हैंI जिला विकास अधिकारी, गोरखपुर द्वारा पूर्व में भी सैम बच्चे को गोद लिया गया था जो कुपोषण की श्रेणी से बाहर आ चूका हैI प्रियांशु का वजन लिया गया जिसमे वजन 5.500 किग्रा०, लम्बाई 70 सेमी० दर्ज हुआI बच्चे को पोषण पोटली प्रदान किया गया तथा अभिभावक को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं साफ सफाई टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच आदि के बारे में जानकारी दी गईI मौके पर उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने बच्चो की वृद्धि निगरानी कराते हुए बच्चों के खानपान स्वच्छता एवं टीकाकरण पर जागरूकतापूर्ण महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी द्वारा गोद लिए गये बच्चो का विभिन्न समयांतराल पर मुलाक़ात कर उनकी प्रगति का मूल्यांकन करते हुए शीघ्र ही कुपोषण मुक्त किया जाएगाI
    ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने बताया कि सीडीओ के निर्देशन में ज़िला स्तरीय एवम् विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा अति कुपोषित बच्चों को लगातार गोद लेते हुए उन्हें कुपोषण मुक़्त कराया जा रहा है.

  • देव व दानव, दोनों के लिए गुरु का महत्व

    देव व दानव, दोनों के लिए गुरु का महत्व

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    देव व दानव, दोनों के लिए गुरु का महत्व: प्रो.राजवंत राव     दीक्षारम्भ हमारी सनातन परम्परा – प्रो० प्रज्ञा चतुर्वेदी
    दीनद‌याल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्त्व एवं संस्कृति विभाग में ‘दीक्षारम्भ समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्रो. राजवंत राव ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परम्परा में माता एवं गुरु का स्थान सर्वोपरि है। माता और गुरु, मनुष्य के जीवन को सर्वोच्च लक्ष्य प्राप्त करने की दृष्टि प्रदान करते हैं। देव व दानव, दोनों में गुरु का महत्त्व था। देवता जो दिव्य एवं स्वम् सिद्ध थे उन्हें भी मार्गदर्शन हेतु गुरु की आवश्यकता थी। भारतीय परम्परा में श्रावणी पूर्णिमा को दीक्षारम्भ होता है और शारदीय पूर्णिमा को दीक्षान्त होता है। उल्लेखनीय है कि यह परम्परा श्रावणी पूर्णिमा को कृष्ण से संबद्ध करती है।
    विभाग की अध्यक्षा प्रो० प्रज्ञा चतुर्वेदी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीक्षारम्भ एवं दीक्षान्त की हमारी सनातन परम्परा रही है। हमारा विभाग भारतीय ज्ञान पम्परा से सम्बद्ध रहा है। विभाग की गौरवपूर्ण परम्परा, विभाग का ध्येय वाक्य और विभाग के वास्तु विन्यास के बारे में छात्रों को अवगत कराया।
    प्रो० शीतला प्रसाद सिहं ने विषय के महत्त्व को बताते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में प्राचीन इतिहास विषय की उपादेयता एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। प्रो० दिग्विजय नाथ मौर्य, प्रो० कमलेश कुमार गौतम, प्रो० ध्यानेन्द्र नारायण दुबे एवं डॉ मणिन्द्र यादव ने नवागत छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया।
    इस अवसर पर प्रो. दिग्विजय नाथ मौर्य द्वारा छात्र-छात्राओं को एंटी-रैगिंग के बारे में जागरूक किया गया एवं विधिक नियमों की जानकारी दी गई । इसके साथ ही उ०प्र० सरकार द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्ति कार्यक्रम के तहत विभाग में उपस्थित सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली।
    इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद कुमार तथा आभार ज्ञापन डॉ. पदमजा सिंह द्वारा किया गया।

  • तुरैहा समाज ने शहीद अकलू तुरहा के 82 वीं शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धान्जलि अर्पित

    तुरैहा समाज ने शहीद अकलू तुरहा के 82 वीं शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धान्जलि अर्पित

    तुरैहा समाज ने शहीद अकलू तुरहा के 82 वीं शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धान्जलि अर्पित
    गोरखपुर। तुरैहा समाज कल्याण समिति गोरखपुर के तत्वाधान में स्वतन्त्रता आन्दोलन के गुमनाम अमर शहीद अकलू तुरहा का 82 वीं शहादत दिवस के पूर्व संध्या पर टाउनहाल महात्मा गाँधी प्रतिमा के पास श्रद्धान्जलि अर्पित किया गया तथा मोमबत्ती जलाकर याद किया गया।
    भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में महात्मा गाँधी के आवहन पर करो या मरो आन्दोलन में बिहार के मधुबनी निवासी अकलू तुरहा 14 अगस्त 1942 को मधुबनी के अनुमण्डल कार्यालय तथा मधुबनी थाना पर तिरंगा फहराने के लिये छात्रों का जलूस का नेतृत्व करते हुए अकलू तुरहा आगे बड़ रहे थे उसी बीच ब्रिटिश पुलिस ने लाठी चार्ज कर गोली चलाना शुरू कर दिया लेकिन देश की आजादी का जुनून लिये अकलू तुरहा जिनकी उम्र 24 वर्ष थी वह रूके नही और अंग्रेजी ब्रिटिश पुलिस का जमकर मुकाबला किये और थाने पर तिरंगा फहराने के समय पुलिस ने उन्हे गोली मार दी और वह शहीद हो गये हम सब ऐसे वीर सपूत अकलू तुरहा जी को नमन करते है जो कम उम्र में देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुती दिये हम सब उन्हे श्रद्धान्जलि अर्पित करते है।
    श्रद्धान्जलि सभा में मुख्य रूप से संजय कुमार पहलवान, मुकुल आनन्द (एडवोकेट), इन्द्रजीत कुमार तुरैहा (एडवोकेट), सूरज कुमार तुरैहा, वरूण कुमार, कुलदीप कुमार, योगेश कुमार, वीरू कुमार, बेचन प्रसाद, शम्भू प्रसाद, पवन कुमार, ओम कुमार, सुनील कुमार, लक्ष्मण कुमार, उत्तम कुमार, संतोष कुमार, कुन्दन कुमार, दिनेश कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

  • लेखपाल के हमलावर को किया जाए गिरफ्तार

    लेखपाल के हमलावर को किया जाए गिरफ्तार

    लेखपाल के हमलावर को किया जाए गिरफ्तार _लेखपाल संघ. आमसभा में कार्यकारिणी ने लिया निर्णय 15 तक किया जाए गिरफ्तार, 16 से होगा कार्य बहिष्कार
    गोरखपुर। गीडा थाना प्रभारी के ढुलमुल रवैये से सदर तहसील लेखपाल मे उबाल पैमाइश करने गए लेखपाल धर्मेंद्र सिंह के ऊपर जान लेवा हमला करने वाले हरैया निवासी अभियुक्त अशफाक, आतिफ, बीरु को तत्काल गिरफ्तार करें पुलिस। 15 अगस्त तक अभियुक्त गिरफ्तार नहीं किए गए तो 16 अगस्त से शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे लेखपाल। आज सदर तहसील सभागार में लेखपाल संघ कार्यकारिणी ने आम सभा की बैठक आयोजित कर निर्णय लिया की धर्मेंद्र सिंह के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले हरैया निवासी अशफाक आतिफ और वीरू गीडा पुलिस के संरक्षण में खुलेआम घूम रहे हैं इन अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए नहीं तो सदर तहसील के समस्त लेखपाल गण बाध्य होकर 16 अगस्त से धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के निर्देश पर हरैया में चक रोड़ की जमीन को नापने गए थे मनबड अभियुक्तों ने लेखपाल धर्मेंद्र सिंह के ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था 5 अगस्त को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर के निर्देश पर सदर तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष राजू सिंह व मंत्री राम नगीना पटेल के नेतृत्व में लेखपाल धर्मेंद्र सिंह के तहरीर पर 5 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराया था उसके बावजूद अभियुक्त गण खुलेआम घूम कर गीडा पुलिस को चुनौती दे रहे सदर तहसील लेखपाल संघ कार्यकारिणी ने आज सदर तहसील सभागार में आम सभा की बैठक कर निर्णय लिया कि अगर 15 अगस्त तक अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 16 अगस्त से अपने कार्यों का बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी आमसभा में प्रमुख रूप से सदर तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष राजू सिंह मंत्री राम नगीना पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकू सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह उप मंत्री श्री राम यादव कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार आय व्यय निरीक्षक माधव गुप्ता जिला मंत्री हरिप्रकाश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष संदीप यादव जिला कोषाध्यक्ष ऋषिकेश सिंह सहित सदर तहसील के समस्त लेखपालगण मौजूद रहे।

  • मरम्मत कर नदी के कटान को तत्परता के साथ रोका जाए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

    मरम्मत कर नदी के कटान को तत्परता के साथ रोका जाए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

    मरम्मत कर नदी के कटान को तत्परता के साथ रोका जाए_ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
    गोरखपुर। राप्ती नदी के जलस्तर घटने से कटान तेजी से बढ़ने की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पहुंची मिर्जापुर कटान स्थल पर कटान रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी पर संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश।
    सदर तहसील अंतर्गत राप्ती नदी पर बने मलौनी बंधा मिर्जापुर पर नदी के कटान का निरीक्षण जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने राप्ती नदी के जलस्तर में घटाव से तेजी से कटान की सूचना मिलने पर मिर्जापुर में पहुंचकर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटान स्थल पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाए जिससे कटान को रोका जाए। नदी पर हो रहे कटान स्थल पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से बात कर मरम्मत व बचाव कार्य में तेजी लाने के लिये कहा।