Category: उत्तर प्रदेश

  • आज तरयासुजान नेहरू इंटर मीडिएट कॉलेज के प्रांगण में विद्यालय

    आज तरयासुजान नेहरू इंटर मीडिएट कॉलेज के प्रांगण में विद्यालय

    खबर कुशीनगर
    आज तरयासुजान नेहरू इंटर मीडिएट कॉलेज के प्रांगण में विद्यालय के प्रधानाचार्य विरेन्द्र कुमार द्विवेदी प्रबंधक संजय दुबे एडवोकेट के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही छात्र/छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमे विधालय परिवार के तरफ से उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व प्रधानाचार्य जीतेन्द्र नाथ पाण्डेय, चन्द्रशेखर राय, सतेन्द्र कुमार दुबे, पूर्व प्रधान संजय मिश्रा, अनुपम कुमार के साथ विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहें।

  • जिले के सभी चौराहे पर ITMS के जरिए एक साथ बजा राष्ट्रगान, सिग्नल लाइट्स हुई रेड

    जिले के सभी चौराहे पर ITMS के जरिए एक साथ बजा राष्ट्रगान, सिग्नल लाइट्स हुई रेड

    जिले के सभी चौराहे पर ITMS के जरिए एक साथ बजा राष्ट्रगान, सिग्नल लाइट्स हुई रेड
    52 सेकंड के लिए पूरा शहर थमा, लोग सावधान मुद्रा में खड़े हुए Report- Rashad Lari
    गोरखपुर। देश की आजादी को पूरा देश जोश और खरोश के साथ मना रहा है। देशवासी अपने-अपने तरीके से इसे यादगार बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। पूरे देश से स्वतंत्रता दिवस को मनाया जाने की अनोखी तस्वीर सामने आ रही है। इसी क्रम में गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में भी एक अनोखी पहल की गई।
    शहर की ट्रैफिक सिस्टम को कंट्रोल करने वाले ITMS इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से आज शहर के तमाम मुख्य चौराहा पर लगे हुए पब्लिक ऐड्रेसिंग सिस्टम से सुबह 9:15 पर राष्ट्रगान को बजाया गया। इस दौरान सभी ट्रैफिक सिग्नल को रेड कर दिया। गया। जो जहां पर खड़ा था वहीं पर थम गया। 52 सेकंड तक राष्ट्रगान बजता रहा लोग राष्ट्रगान को अपनी जगह पर खड़े होकर दोहराते हुए नजर आए। राष्ट्रगान पूरा होने के बाद भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। यह सारी कार्रवाई एक टाइम पर और एक साथ की गई। गोरखपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

  • पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर एसएसपी ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित

    पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर एसएसपी ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित

    पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर एसएसपी ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित
    गोरखपुर । 78वे स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने ध्वजारोहण कर चालिस पुलिस अधिकारियों जवानों को मेडल प्रस्तिपत्र देकर सम्मानित कर स्वतंत्रता संग्राम में शाहिद हुए के परिजनों को व्हाइट हाउस में अंग वस्त्र माला पहनाकर सम्मानित किया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई पुलिस अधीक्षक रेडियो रामनिवास यादव पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल सहायक पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा सहित समस्त क्षेत्राधिकारी आर आई हरिशंकर सिंह तथा पुलिस के जवान मौजूद रहे।

  • डीएम ने पर्यटन भवन किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित

    डीएम ने पर्यटन भवन किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित

    डीएम ने पर्यटन भवन किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित
    गोरखपुर। 78 वे स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट पर्यटन भवन पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वह उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान अंडर ट्रेनिंग जॉइंट मजिस्ट्रेट शिशिर सिंह एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दासगुप्ता एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ उप जिलाधिकारी अमित जायसवाल उप जिला अधिकारी सिद्धार्थ पाठक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चंद सहित समस्त कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।

  • इंस्पेक्टर अहिरौली रवि राय को मिला भारत सरकार के गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक।

    इंस्पेक्टर अहिरौली रवि राय को मिला भारत सरकार के गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक।

    कुशीनगर – इंस्पेक्टर अहिरौली रवि राय को मिला भारत सरकार के गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक।
    2019 में डीजीपी मैडल से हो चुके है सम्मानित ।
    गोरखपुर के कैंट थाने पर नियुक्ति के दौरान मिला था पदक।
    आपको बता दें कि इंस्पेक्टर रवि राय ने गोरखपुर कैंट में कार्यरत रहते हुए बड़ी घटनाओं का खुलासा किया था इसके अलावा गोरखपुर जनपद में सर्वाधिक समय पर सबसे ज्यादा संवेदनशील थाने पर रहने का एक रिकॉर्ड भी इंस्पेक्टर रवि राय के नाम शामिल है जोन के कठिनतम थानों पर इंस्पेक्टर रवि राय सर्वाधिक दिन कार्यरत रहने वाले पहले इंस्पेक्टर हैं एक बार पुनः कुशीनगर जिले में तैनाती है और अहिरौली थाना के प्रभारी हैं इस वर्ष पुनः गृह मंत्रालय के द्वारा उनको उत्कृष्ट सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया है

  • मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कमिश्नर भवन पर किया ध्वजारोहण अपर आयुक्त कुमार बहादुर सिंह

    मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कमिश्नर भवन पर किया ध्वजारोहण अपर आयुक्त कुमार बहादुर सिंह

    गोरखपुर।मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कमिश्नर भवन पर किया ध्वजारोहण अपर आयुक्त कुमार बहादुर सिंह रमाशंकर हरि ओम सहित अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद।

  • एडीजी जोन डॉ के एस प्रताप कुमार ने जोन कार्यालय पर किया ध्वजारोहण कर्मचारियों को किया सम्मानित।

    एडीजी जोन डॉ के एस प्रताप कुमार ने जोन कार्यालय पर किया ध्वजारोहण कर्मचारियों को किया सम्मानित।

    गोरखपुर। एडीजी जोन डॉ के एस प्रताप कुमार ने जोन कार्यालय पर किया ध्वजारोहण कर्मचारियों को किया सम्मानित।

  • गोरखपुर के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग

    गोरखपुर के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग में आज दिनांक 14 अगस्त को “ *विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस”* के अवसर पर चलचित्र प्रदर्शन किया गया।
    14 अगस्त 1947 को हुए भारत विभाजन के स्मरण में आज दिनांक 14 अगस्त को रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के विभागीय संगोष्ठी कक्ष में 2:00 बजे एक चलचित्र का प्रदर्शन किया गया और देश विभाजन के दौरान हुए हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो विनोद कुमार सिंह, प्रो. सतीश चन्द्र पाण्डेय, प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, डॉ. प्रवीन कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ आरती यादव, डॉ विजय कुमार, डॉ. अभिषेक सिंह, विभाग के शोध छात्र छात्राएं एवं परास्नातक तथा स्नातक सभी छात्र उपस्थित रहे।

  • पुलिस का स्टंटबाज़ों पर तगड़ा एक्शन

    पुलिस का स्टंटबाज़ों पर तगड़ा एक्शन

    पुलिस का स्टंटबाज़ों पर तगड़ा एक्शन
    गोरखपुर : सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियम सख्त बनाने के साथ ही भारी भरकम जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके बाद भी लोग नियम तोड़ने से परहेज नहीं कर रहे हैं। मनबढ़ों का स्टंट तो और खतरनाक हो चला है। शहर की सड़कों पर कोई तीन सवारी तो कोई बिना हेलमेट के बेधड़क चल रहा है। चौराहे पर खड़ी यातायात पुलिस का भी कोई डर नहीं।
    शहर के मुख्य टूरिस्ट स्पॉट नौकायन रोड पर पुलिस का स्टंटबाजों पर तगड़ा एक्शन चला। यहां फिलहाल तो पुलिस लगातार चेकिंग की बात कहती है लेकिन बाइकर्स गैंग पर कोई खौफ नहीं रहता, शहर के मनबढ़ रात में वहां पहुंचते हैं और जम कर उत्पात मचाते हैं। इस दौरान वे खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए।जिसकी वजह से एक लेन पर आवाजाही ही बंद हो जाती है। स्टंट करते बाइकर्स का वीडियो सामने आने पर शुक्रवार की रात में पुलिस ने अभियान चलाकर 25 बाइक सीज की। नियमों की अनदेखी करने पर 35 का चालान का काटा।
    यह सिलसिला लगातार चल रहा है, अब ऐसा लगता है स्टंट बाजों की खैर नही। इसी कड़ी में आज भी नौका विहार पर स्टंट कर रहे बाइकर्स को थाना प्रभारी चितवन कुमार अपने फ़ोर्स के साथ धर दबोच कर कानूनी कार्यवाही करते नज़र आये।

    दबीर आलम विधान केसरी

  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ स्टोर डिपो शाखा ने कर्मचारी समस्याओं

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ स्टोर डिपो शाखा ने कर्मचारी समस्याओं

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ स्टोर डिपो शाखा ने कर्मचारी समस्याओं तथा आगामी मान्यता चुनाव पर किया सभा
    सभा में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर श्री विनोद राय तथा सैकड़ो पदाधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए
    आगामी मान्यता चुनाव में पदाधिकारी कमर कसकर तैयारी करें एवं संघ द्वारा कर्मचारी हित में कराए गए कार्यों का मूल्यांकन कर सभी कर्मचारी पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को अपना समर्थन दें- विनोद राय
    आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ स्टोर डिपो शाखा ने स्टोर डिपो गेट पर कर्मचारी समस्याओं तथा आगामी मान्यता के चुनाव को लेकर एक सभा का आयोजन किया । सभा में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफ आईआर श्री विनोद राय एवम सैकड़ो पदाधिकारी तथा कर्मचारी सम्मिलित हुए। सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री विनोद राय ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ पूर्वोत्तर रेलवे के सभी विभाग के कर्मचारियों की लड़ाई लड़ता रहा है एवं कर्मचारी समस्याओं को हल कराया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी समस्याओं के प्रति प्रशासन उदासीन है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का प्रमोशन, रेलवे हॉस्पिटल की समस्या, रेलवे आवास की समस्या प्रमुख है इन समस्याओं पर प्रशासन से कर्मचारी हित में संघ लगातार पत्राचार एवं अधिकारियों से मिलने का कार्य कर रहा है संघ को विश्वास है कि इन समस्याओं को जल्द हल कर लिया जाएगा। उन्होंने आगामी मान्यता के चुनाव हेतु सभी कर्मचारियों का आह्वान किया कि पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारी हित में कराए गए कार्यों का मूल्यांकन करें एवं हमें अपना अमूल्य मत दें जिससे विजय प्राप्त हो एवं कर्मचारियों को समस्याओं को प्रशासन एवं रेलवे बोर्ड के समक्ष दमदारी से रखा जा सके। कार्यक्रम में भंडार डिपो शाखा के ब्रांच सेक्रेटरी श्री पंकज श्रीवास्तव अध्यक्ष के के त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह ,दीपेंद्र कुमार अग्रहरी, संगठन मंत्री पवन कुमार यादव, उपाध्यक्ष मुकेश चंद, बलराम कुमार, सदस्य तारकेश्वर यादव, विनोद कुमार शुक्ला, आशीष कुमार पांडे, सूर्यभान भारती, आदिल शमीम, शमा बानो, किरण वर्मा कोषाध्यक्ष संजय कुमार , मुख्यालय मंडल के मंडल मंत्री श्री सतीश चंद्र अवस्थी लेखा शाखा के श्री के एम मिश्रा, संजीव धर यांत्रिक कारखाना मंडल के दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक जयप्रकाश सिंह, लक्ष्मी श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, बृजपाल सिंह, सुरेंद्र तिवारी ,विनोद मिश्रा, मनोज शुक्ला, देवेश सिंह, अंशुमान पाठक, निशांत यादव, ए बी पांडे, अजय त्रिपाठी , दीपक प्रजापति, नंदन चौधरी, धीरज यादव, विनय यादव डीजल लॉबी ब्रांच के श्री हेमंत कुमार,एस के गोस्वामी ,गोपाल जी यादव, मुकेश कुमार,के के मधेशिया,टी आर डी ब्रांच के हरकेश बहादुर सिंह इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे*