Category: उत्तर प्रदेश

  • इन दोनों ने मौत को गले लगा लिया.

    इन दोनों ने मौत को गले लगा लिया.

    इस सुसाइड नोट को पढ़िए. आप कल्पना नहीं कर सकते, किस कदर ये दोनों टूट चुके थे. असहाय थे, बेबस थे, लाचार थे. दूर दूर तक जब इन्हें कोई उम्मीद नजर नहीं आई तो इन दोनों ने मौत को गले लगा लिया.यूपी के सहारनपुर के रहने वाले सौरभ और मोना ने नदी में कूदकर जान दे दी.                                                                                       सौरभ पर भारी कर्ज था. वो ब्याज चुकाते रहे, लेकिन कर्ज खत्म नहीं हुआ. और आखिरकार ये हार गये.

  • पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे के लिंक रोड से जुड़ेगा गोरखपुर- सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे

    पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे के लिंक रोड से जुड़ेगा गोरखपुर- सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे

    पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे के लिंक रोड से जुड़ेगा गोरखपुर- सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे
    मोतिहारी   गोरखपुर- सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे निर्माण में अब नया एलाइमेंट जुड़ गया है। इसके तहत कुशीनगर से गोरखपुर लिंक रोड से आरंभ होने वाली थी, जो अब कुशीनगर से बढ़कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिंक रोड से जुड़ेगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ने के कारण सिलीगुड़ी से दिल्ली या मोतिहारी से दिल्ली जाने वाले गोरखपुर- सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के माध्यम से पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे लिंक रोड में जुड़कर सीधे दिल्ली पहुंच जायेंगे। पहले यह सड़क गोरखपुर बाइपास पर खत्म हो रहा था। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण में 95 किमी सड़क निर्माण होना है। जबकि पश्चिमी चंपारण में बैरिया, नौतन दो अंचल के 23 किमी में 24 गांव होंगे. शिवहर में 16 किमी में 17 गांव शामिल होंगे। सरकार के नये निर्देश के आलोक में विभागीय स्तर पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। अगले आदेश के निर्देश में डीपीआर भी बनाया जायेगा‌ 540 किमी गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे में 816 किमी एक्सप्रेस-वे बिहार में है, जिसके आठ जिले शामिल है। जिसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया आदि है। इस एक्सप्रेस-वे में बेतिया व पूर्वी चंपारण के बीच गंडक नदी व कोशीब्रिज पर सबसे बड़ा पुल बनेगा। इसके अलावा बूढ़ीगंडक, बागमती सहित कई छोटी-बड़ी नदियाें पर भी पुल का निर्माण होगा। 540 किमी गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे में 816 किमी एक्सप्रेस-वे बिहार में है। जिसके आठ जिले शामिल है। जिसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया आदि है। इस एक्सप्रेस-वे में बेतिया व पूर्वी चंपारण के बीच गंडक नदी व कोशीब्रिज पर सबसे बड़ा पुल बनेगा। इसके अलावा बूढ़ीगंडक, बागमती सहित कई छोटी-बड़ी नदियाें पर भी पुल का निर्माण होगा। 540 किमी की दूरी में सड़क-पुलिया निर्माण में खर्च होंगे 17 हजार 700 -गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के बीच 16 फ्लाई ओवर का निर्माण होगा।एक्सप्रेस- वे 25 इंटरचेंज सड़क बदलने के लिए बनेंगे, ताकि लोगों काे सुविधा मिले। कुल 31 मेजर ब्रिज होंगे। जिसमें गंडक व कोशी पर बड़ा ब्रिज बनेगा। एक्सप्रेस-वे कई रेल लाइनाें से गुजरेगा, जिसको ले नौ रेल पुल बनाया जायेगा। एनएचआई के अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि प्रथम सर्वे के अनुसार करीब 17 हजार 700 करोड़ रुपये पुल-पुलिया व सड़क पर खर्च होंगे। यह एक्सप्रेस-वे अब गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे अब यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिंक रोड से जोड़ा जा रहा है। इससे दिल्ली जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। भूमि अधिग्रहण के लिए सात हजार करोड़ खर्च होंगे।

  • 15 हजार रूपये का इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार

    15 हजार रूपये का इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार

    गोरखपुर.
    15 हजार रूपये का इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार
    पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के आरोप।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एम्स के नेतृत्व में उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम के थाना चौरीचौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 063/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 व धारा 307, 120B भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त/पशु तस्कर सबाब पुत्र साबू उर्फ सहाबुद्दीन निवासी संभलहेड़ा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर हा0मु0 मीरानपुर थाना कोतवाली जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

  • पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश हुआ घायल

    पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश हुआ घायल

    पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश हुआ घायल   गोरखपुर।गुलरिहा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।वही उसका एक साथी मौके से फरार होने के कामयाब रहा।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।घायल बदमाश के ऊपर,15 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे वजनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम करन डोम हैं।जो कैंट थाने से 10000 का इनामी और गैंगस्टर भी है।उसका दूसरा साथी अर्जुन भी गुलरिया थाने का वांछित अभियुक्त हैं।

  • स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर के ASI सर्वे की मांग पर 21 अगस्त को होगी सुनवाई, अदालत में वादी की ओर बहस पूरी

    स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर के ASI सर्वे की मांग पर 21 अगस्त को होगी सुनवाई, अदालत में वादी की ओर बहस पूरी

    स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर के ASI सर्वे की मांग पर 21 अगस्त को होगी सुनवाई, अदालत में वादी की ओर बहस पूरी
    वाराणसी। सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रशांत कुमार (फास्ट ट्रैक कोर्ट) की अदालत में सोमवार को ज्ञानवापी से जुड़े वर्ष 1991 के लार्ड विश्वेश्वर मूलवाद में सुनवाई हुई। इस मामले में सम्पूर्ण एएसआई सर्वे कराने की अर्जी पर वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने बहस पूरी कर ली। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तिथि नियत की गई है।
    अगली तिथि पर विपक्षी अंजुमन इंतजामिया की ओर से बहस होगी। पिछले तारीख पर मूल वाद के वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने सम्पूर्ण एएसआई सर्वे कराने सबंधित अर्जी पर बहस शुरू की थी। सोमवार को भी दलील दी गई कि स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर का शिवलिंग ज्ञानवापी के मुख्य गुम्बद के नीचे जमीन में 100 फुट तक का शिवलिंग है। जिसे मलबे से पाट दिया गया है। यही नहीं इसके पास एक कूप भी है। जिसमें से अपने आप ही गंगा का फव्वारा निकलता था और स्वंभू ज्योतिलिंग पर पड़ता था। उसको भी पाट दिया गया है। मगर उसका पानी का रिसाव आज भी जमीन के अंदर है । इसी कारण पूरा ज्ञानवापी परिसर की दीवारों पर सिलन रहती है।
    उक्त ज्ञानवापी सेंट्रल गुम्बद के जमीन के नीचे के एएसआई सर्वे नहीं किया गया है। कहा जाता है कि गोलकुंडे के महाराजा ने एक बार हीरे जड़ित स्वर्ण मुकुट रूप में स्वयम्भू ज्योतिलिंग को स्थापित किया था। मुस्लिम आक्रांताओं ने उक्त मंदिर पर आक्रमण किया। डर से पुजारी उसी मुकुट को लेकर ज्ञानकुप में कूद गए थे। विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर बनाते समय उसमें भी काफी संख्या में मंदिर के अवशेष मिले थे।

  • यूपी पुलिस की वर्दी का उड़ाया जा रहा है मजाक

    यूपी पुलिस की वर्दी का उड़ाया जा रहा है मजाक

    यूपी पुलिस की वर्दी का उड़ाया जा रहा है मजाक
    वाराणसी। के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी अफताब नामक युवक द्वारा फर्जी दरोगा बनकर इंस्टाग्राम पर लाइक और कमेंट बटोरा जा रहा है।जो उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि का मजाक बनाता नजर आ रहा है।

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गये पाँच गाँवों में स्थित स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता

    गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गये पाँच गाँवों में स्थित स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता

     राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनन्दीबेन पटेल की प्रेरणा से तथा कुलपति प्रो पूनम टंडन के मार्गदर्शन में गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गये पाँच गाँवों में स्थित स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता दिनाक बारह अगस्त से प्रारंभ कराई गई ।चित्रकला विभिन्न कक्षा समूहों में विभिन्न विषयों पर आधारित थी ।ये स्कूल निम्नवत् गाँवों /ब्लॉकों में स्थित है -रामनगर करजहा, ककराखोर, जंगल अख़लासकवर ,बालापार और बैजनाथपुर जो की तीन विभिन्न ब्लॉको में है क्रमश पिपराइच , पिपरौली और चरगांवँ। विभिन्न कक्षा समूहों के छात्र /छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भागीदारी की और अति उत्साहित दिखे ।छात्र/छात्राओं के मध्य इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का जोश दिखा क्योंकि अव्वल आने वाले को महामहिम श्री राज्यपाल द्वारा पुरस्कार पाने और उनसे मिलने की प्रबल इच्छा है ।छात्र /छात्राओं ने अत्यंत सुंदर और रंगीन चित्र बनाए जिनका विषय पृथ्वी बचाओ , मेरा गाँव ,मेरा पसंदीदा त्योहार ,पर्यावरण संरक्षण ,जल संरक्षण आदि थे ।
    ये आयोजन प्राइमरी, हायर सेकेंडरी और सेकेंडरी स्कूलों के मध्य कक्षा तीन से पाँच , छै से आठ , नौ से दस तथा ग्यारह से बारह के चार कक्षा समूहों में बाटकर इनमें भाषण प्रतियोगिता , चित्रकला प्रतियोगिता तथा कहानी कथन प्रतियोगिता कराया जायेगा ।इन गाँव / ब्लॉकों से हार समूह के हर प्रतियोगता के दो उत्कृष्ट छात्र/छात्राओं को प्रतियोगता के दूसरे चरण के लिए विश्वविद्यालय में आकर आपस में प्रतिस्पर्धा करनी होगी । इसके पश्चात इन तीनों प्रतियोगिता के हर कक्षा समूह के दो सर्वश्रेष्ठ छात्र/छात्रा को महामहिम श्री राज्यपाल द्वारा दीक्षांत समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा तथा इनकी कृतियों का प्रदर्शन भी महामहिम के समक्ष होगा ।ये प्रतियोगिताएँ एक सप्ताह में पूर्ण करा ली जायेंगी ।
    इस पूरे कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन स्तर पर डीपीओ,बीएसए , डीएसओआई का सहयोग साथ साथ डॉ रीना सिंह और डॉ विनय मल्ल का सहयोग लगातार मिल रहा है।
    माननीय कुलपति प्रो पूनम टंडन के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न कराये जा रहे इस अंतर आगनवाड़ी प्रतियोगिता तथा अंतरविद्यालय प्रतियोगिता के सुचारूँ संचालन के लिए प्रो दिव्या सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय स्तर पर एक टीम का गठन भी किया गया है ।

  • कांवड़िया भक्तों के ऊपर फूलों की वर्षा और तिलक लगाकर किया गया स्वागत

    कांवड़िया भक्तों के ऊपर फूलों की वर्षा और तिलक लगाकर किया गया स्वागत

    कांवड़िया भक्तों के ऊपर फूलों की वर्षा और तिलक लगाकर किया गया स्वागत
    गोला ।उपनगर के पक्का घाट पर रविवार की देर रात समाजसेवियों ने कांवड़िया भगवान भोलेनाथ के भक्तो के ऊपर पुष्प की वर्षा और जलपान कराकर उनका हर हर महादेव के नारों के साथ किया स्वागत अभिनंदन। रविवार की शाम को उपनगर स्थित पक्का घाट पर उरुवा उपनगर गोला सहित क्षेत्र के कांवड़िया भक्त धीरे धीरे इकट्ठा होना शुरू हुए। उनके लिए समाज सेवी भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन आदि ने जलपान की व्यवस्था किया था। जलपान ग्रहण कर कांवड़िया भक्त कुछ देर आराम किए रात्रि 10 बजे कावड़िए स्नान ध्यान पूजा पाठ करने के बाद जब वह कावड़ में जल भर कर शिवालयों पर बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए चलने लगे तो कांवड़ियों के ऊपर समाज सेवी व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न कसौधन ने साथी कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।समाज सेवी श्री कसौधन ने कहा कि भगवान शिव भक्त कांवरियों की सेवा करने से आत्मसंतुष्टि मिलता है और एक पुनीत कार्य है।इस अवसर पर सभासद श्रीकान्त निषाद रमाशंकर अजय गुप्ता डॉ राजेश जायसवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत तिवारी सुदर्शन कसौधन आकाश जायसवाल बबलू जायसवाल दिपक जायसवाल राजाराम जायसवाल बबलू सोनकर जगदीश निगम बेचन वर्मा अनिल कुमार रिंकू चौधरी इमरान अंसारी अर्जुन सोनकर अमित सोनकर सोमनाथ गुप्ता अक्षैबर जायसवाल राजकुमार श्रवण गुप्ता सहित आदि भक्तगण मौजूद रहे।

  • भाजपाईयों ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा

    भाजपाईयों ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा

    भाजपाईयों ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा
    गोला ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोला में निकाली बाईक तिरंगा यात्रा। यात्रा गोला थाना परिसर से निकलकर आनंदविद्यापीठ ककरही स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने के साथ समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में निकाली गयी।
    तिरंगा यात्रा उपनगर स्थित थाना परिसर से निकलकर बेवरी, तहसील, पश्चिम चौराहा होते हुए ककरही आनंद विद्यापीठ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामलखन शुक्ल व केशभान राय को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद समाप्त हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि 1942 में पं रामलखन शुक्ल, केशभान राय व राजवंशी सैंथवार के द्वारा गोला कोतवाली परिसर में लगे ब्रिटिश झंडे को उतार फेंका गया और वहां तिरंगा झंडा लहरा दिया गया। थाना परिसर भी हमारे लिए ऐतिहासिक महत्व की जगह है। आज युवा मोर्चा के द्वारा इन्हीं वीर स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों की याद में निकाला गया है। पूरे देश में ऐसे ही महान विभूतियों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने अपील किया कि 15 अगस्त एक भी घर बचने ना पाये हर छत पर तिरंगा लहराना चाहिए। इसके पहले कार्यक्रम कर तिरंगा यात्रा निकालने व घर-घर तिरंगा झंडे लगाने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई। तिरंगा यात्रा में जय वंदे मातरम, वीर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान नारे लगाए।
    इस दौरान विद्यालय प्रबंधक रवि प्रताप राय, प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज रंजन शुक्ल,ब्लाक प्रमुख आशीष राय, शत्रुघ्न कसौधन,नित्यानंद मिश्र,रतन प्रकाश दूबे,नवनीत राय,अखंड शाही,देवेश निषाद, संतोष तिवारी, नवनीत राय, राजकुमार हिन्दुस्तानी, अमरमणि त्रिपाठी, आलोक पाण्डेय, लक्ष्मण आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

  • इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

    इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

    इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
    गोरखपुर । अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर के तत्वाधान में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सीतापुर आंख अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष विशाल जायसवाल,मीडिया प्रभारी पंकज पाण्डेय,विवेक जयसवाल,शैलेन्द्र शुक्ला,जीतेन्द्र कुमार सरोज,ज्ञान प्रकाश मिश्रा, गणेश दत्त पाण्डेय,तन्मय पाण्डेय सहित 10 महादानियों ने रक्तदान किया,   इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस के सचिव एवं मंडल प्रभारी अजय प्रताप सिंह,कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल,रक्तदान प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा, विवेक जयसवाल, आदित्य निगम सहित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर प्रशांत अस्थाना, गीता देवी, राकेश मिश्रा, दिलीप उपाध्याय,घनश्याम पाण्डेय,उमेश यादव,योगेश यादव, मुहम्मद इस्तियाक आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
    इस संबंध में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के रक्तदान प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के अनुसार जिले के 3% से 4% आबादी के युवा, महिला सहित आमजन को रक्तदान करना चाहिए, इसके लिए जनजागरण अभियान इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा शीघ्र आरम्भ किया जायेगा।यह बातें ज्ञानेन्द्र ओझा (रक्तदान प्रभारी )
    इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर ने बताई।